Home Blog Page 135

पेट्रोल पम्प मैनेजर से 11 लाख की लूट,मैनेजर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

गोरखपुर : गोरखपुर के बेलीपार थाना के मेहरौली पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर 11 लाख 22 हज़ार रुपये लूटने कर फ़रार होने की ख़बर है।

मौके पर गोरखपुर के एडीजी, एसएसपी, व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद है।

वही बदमाशों द्वारा गोली मारने से मैनेजर आनंद स्वरूप मिश्र को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दिनदहाड़े लूट की वारदात से आस पास के व्यापारीयो में दहशत,

पुलिस जिले की सीमा को सील कर वाहनों एवं संदिग्ध लोगों की जांच में जुटी।

अभी एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सभा मे कहा था कि अब गोरखपुर में ना मच्छर है ना माफिया।

परन्तु अभी भी अपराधियों का बेखोफ बोल बाला है जहाँ बड़ी बारदात सामने आई है।

हेतिमपुर मुजहना पर दुर्घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि, अभी दर्जनों का चल रहा ईलाज…

कुशीनगर : देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले हेतिमपुर मुजहना टोल प्लाजा के करीब रविवार रात्रि 8 बजे के करीब,

एक लग्जरी बस पलटने से करीब 50 लोगों से अधिक घायल हो गये व 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वही दर्जनों की गंभीर अवस्था मे ईलाज चल रहा है।

लग्जरी डबल डेकर बस बिहार के सीतामढ़ी से राजस्थान जयपुर जा रही थी कि तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

लोगों के चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व  टोल प्लाजा के पास NHAI की एम्बुलेंस व क्रेन फौरन घायलों को निकालने में जुट गये।

सूचना मिलते ही कुशीनगर के जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र मौके पर पहुँच घायलों को अस्पताल भेजने उनकी मदद के लिये आगे आये।घायलों को कसया व हाटा सीएचसी पर भेजा गया।

सड़क दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।साथ ही घायलों को बेहतर ईलाज के निर्देश दिये है।

हेतिमपुर मुजहना टोल प्लाजा के पास लग्जरी बस पलटने से भारी संख्या में लोग घायल…

कुशीनगर : हेतिमपुर मुजहना टोल प्लाजा के करीब एक लग्जरी बस पलटने से करीब 50 लोगों से अधिक घायल होने व 4-5 लोगों की गंभीर अवस्था मे होने की ख़बर है।

बताया जा रहा है कि यह सीतामढ़ी से जयपुर जा रही थी कि तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

जिसमे बड़ा हादसा हुआ है, वही टोल प्लाजा के पास NHAI की एम्बुलेंस व क्रेन होने के चलते लोगों को काफी मदद मिली है।

ख़बर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस व प्रशासन के सभी अधिकारी मौके पर जमे थे।

तथा घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने के लिये एम्बुलेंस से नजदीकी सीएचसी भेजा गया।

जिसमे कसया सीएचसी पर 3 तथा हाटा सीएचसी पर 2 लोगों की मौत की ख़बर है हलाकि मृतकों के बारे में प्रशासन की तरफ से कोई जानकारी अधिकारिक रूप से नहीं मिली है,लेकिन मौके पर मौजूद एक युवा साथी ने जानकारी कर उपल्ध कराया है।मृतकों की संख्या और बढ़ भी सकती है।

जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा बस का ड्राईवर नशे के हालत में चला रहा था जिससे बड़ी दुर्घटना हुई है.

Update coming soon…

सौजन्य : अबुशहमा मुमताज

मस्जिद में हुये विस्फोटक की प्रयोगशाला रिपोर्ट व गिरफ्तार लोगों के समंध पर पुलिस अधीक्षक का बयान…

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बैरागी पट्टी में हुये बिस्फोट प्रकरण पर बयान जारी कर अब तक कि कार्यवाही के बारे में बताया है।

जहां इन्होंने बताया है कि मस्जिद में हुये विस्फोटक प्रकरण में कुल 07 लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिसमे 4 लोग 12 नवम्बर, तथा शेष तीन लोग 15 नवम्बर को हुए जिन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहाँ से उन्हें न्याययिक अभिरक्षा में भेजा गया।

वही जांच के दौरान विस्फोटक को प्रयोगशाला में भेजा गया था जहाँ से रिपोर्ट आई है उसमें विस्फोटक सामान्य श्रेणी का पाया गया है।

साथ सभी गिरफ्तार लोगों से पुलिस एटीएस व अन्य सुरक्षा एजेंसीयों के पूछताछ व जांच में सामने आया कि इन सभी लोगों के समंध किसी देश विरोधी व किसी आतंकी संगठन से नही है

इनका कृत्य केवल स्थानीय स्तर पर था जिसकी समंध में विवेचना चल रही है।

नीचे वीडियो बयान देखिये

ट्रांसफ़र से हुये नाराज दरोगा तो 65 किलोमीटर की दौड़ लगानी शुरू कर दी,लेकिन बीच रास्ते में…

इटावा : इटावा जिले में तैनात दरोगा विजय प्रताप सिंह ने ट्रांसफर से नाराज होकर, पुलिस लाइन से पोस्टिंग थाने तक दौड़ लगाने की ठानी जिसकी दूरी 65 किलोमीटर की है।

SI विजय प्रताप ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि पुलिस लाइन के RI(प्रतिसार निरीक्षक) ने उन्हें जानबूझकर लाइन से 65 किलोमीटर दूर बिठोली थाना ट्रांसफर कर दिया जबकि एसएसपी ने लाइन में रहने का निर्देश दिया था।

इसका विरोध या नाराजगी दर्ज कराने के लिये 65 किलोमीटर की दौड़ करने की ठानी, दौड़ते समय रास्ते मे ही बेहोश हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

वही अब इस प्रकरण पर जांच बैठाई गयी है, और यह मुद्दा मीडिया में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

कुशीनगर एयरपोर्ट से समन्धित लंबित मामलों को लेकर सांसद विजय दूबे मिले मुख्यमंत्री से…

कुशीनगर : शुक्रवार को सांसद विजय कुमार दूबे कुशीनगर एयरपोर्ट के जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा शासन में लंबित माँग को लेकर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल सिलसिलेवार तरीके से अवगत कराया, जहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तरफ से जल्द पहल करने की आश्वस्त किया गया।

सांसद विजय कुमार दूबे की तरफ से मुख्यमंत्री के सामने निम्न मुद्दे सामने रखे गये जिनमे

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा मार्ग को फोरलेन से जोड़ने
  • एयरपोर्ट आने वाले सिंगल मार्ग को दोहरीकरण करने
  • हवाई अड्डे पर पूर्ण विद्युत व्यवस्था की मांग
  • सुरक्षा कैम्प की नियुक्ति करने सम्बन्धित अनेक मांगों को लिखित रूप में देकर शीघ्र निवारण का आग्रह

अन्य जिनमे

  • बाँसी मेला स्थल पर आवश्यक धर्मशाला आदि के साथ बिजली की सुचारू व्यवस्था
  • बाँसी नदी की अविरल धारा को प्रवाह करने हेतु की माँग
  • कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख शमशान भूमि पर शवदाह गृहों की माँग के साथ पौराणिक धार्मिक स्थलों पर धर्मशाला की माँग

शामिल है, जहाँ सभी मामलों पर मुख्यमंत्री के तरफ से कार्यवाही के लिये आश्वासन दिया गया है।

मस्जिद विस्फोट मामले पर प्रवीण कुमार आईजी लॉ एंड ऑर्डर का बयान पढ़े…

कुशीनगर : शुक्रवार को लखनऊ में प्रवीण कुमार, आईजी,लॉ एंड ऑर्डर ने कुशीनगर मस्जिद विस्फोट घटना पर पत्रकारों से, बातचीत में कहा की मस्जिद विस्फोट मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अब तक की जांच में कोई आतंकी लिंक नहीं मिला है। मुख्य आरोपी कुतुबुद्दीन के खिलाफ विस्तृत जांच जारी है।

एम्बुलेंस से शराब तस्करी का भंडाफोड़,एम्बुलेंस में शराब सहित दो गिरफ्तार…

कुशीनगर : तरयासुजान थाना के बहादुरपुर चौकी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान आ रहे संदिग्ध एम्बुलेंस को रोंकने पर उसमे से 30 बोतल 750 ML व 394 बोतल 375 ML अंग्रेजी रायल स्टेग शराब हरियाणा निर्मित बरामद किया गया।

साथ ही एम्बुलेंस से शराब के साथ दो लोग को पकड़ा गया जो हरियाणा राज्य के जिला सोनीपत के रहने वाले है।

ख़बर के अनुसार बहादुरपुर चौकी प्रभारी राजीव सिंह मय हमराह के साथ चौकी के सामने वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध एम्बुलेंस ( महेन्द्र जाइलो निली बत्ती वाहन संख्या UP

70 BQ 5551)को रोका गया जिसकी तलासी में 30 बोतल 750 ML व 394 बोतल 375 ML अंग्रेजी रायल स्टेग शराब हरियाणा निर्मित बरामद हुआ जो बिहार सप्लाई के लिये ले जा रहे थे।

साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान योगेश पुत्र प्रताप सिंह सा0 बयाना थाना सदर सोनीपत जनपद

सोनीपत हरियाणा तथा मंजीत सिंह पुत्र वेद सिंह सा0 बदाना थाना सदर सोनीपत जनपद सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई।

पुलिस ने इनके खिलाफ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया है।

मस्जिद में विस्फोट का मास्टरमाइंड गोरखपुर से व अशफाक हैदराबाद से गिरफ्तार…

कुशीनगर : बैरागीपट्टी के मस्जिद में हुये विस्फोट के मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड हाजी कुतुबुद्दीन को पुलिस ने गोरखपुर से तथा उसके पोते अशफाक को एटीएस की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

जिन्हें आमने सामने बैठाकर व अलग अलग पूछ-ताछ की जायेगी, ख़बर है कि लखनऊ एटीएस व आईबी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसी पूछताछ के लिये पहुँच रही है।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि मास्टरमाइंड हाजी कुतुबुद्दीन ने ही बाहर से विस्फोटक सामग्री लाकर युवकों के साथ मस्जिद में रखवाया था, तथा मस्जिद में ब्लास्ट होने पर फ़रार हो गया था जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थी आखिर इसे गोरखपुर से पकड़ लिया गया।

अब इनसे पूछताछ से ही कई गंभीर सवालों को के जबाब मिलेंगे जैसे

विस्फोटक कहाँ से लाये, इसका कहा प्रयोग होना था, कही किसी आतंकी संगठन से जुड़ाव तो नही, और साजिस में कौन-कौन है इतियादी।

मस्जिद में विस्फोट का मामले, में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को किया गिरफ्तार, किया है जिनमे तीन नाबालिग भी शामिल है।

एडीजी रेंज गोरखपुर ने बैरागी पट्टी का दौरा कर किया निरीक्षण, गांव में पीएसी बल की तैनाती…

कुशीनगर : गुरुवार को एडीजी रेंज जयनारायण सिंह, एसपी विनोद कुमार मिश्र के साथ बैरागीपट्टी में पहुंचे जहाँ सोमवार को मस्जिद में विस्फोट हुआ था।

उन्होंने विस्फ़ोट होने के स्थान मस्जिद के क्षतिग्रस्त हिस्से का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा की पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच करीब पूरी कर चुकी है। एक-दो दिन में घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

साथ ही आगे कहा कि विस्फोटक का मस्जिद में रखना गंभीर मसला है। पुलिस इस गुत्थी सुलझाने में लगी है कि विस्फोटक कहां से लाया गया और लाने वाले का उद्देश्य क्या था?

एडीजी रेंज जयनारायण सिंह के दौरे के बाद गांव में लगभग डेढ़ सेक्सन पीएसी बल को तैनात कर दिया गया।

वही विस्फोट के मुख्य भूमिका में शामिल हाजी कुतुबुद्दीन के दो नजदीकियों को थाने ले गई तथा उनसे पूछताछ किया गया।