Home Blog Page 141

अबैध शस्त्र के साथ शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार,नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम द्वारा पिकप वाहन से तस्करी कर ले जाये जा रहे 06 राशि गाय व अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर,

दो अदद कारतूस के साथ शातिर पशु तस्कर मोइन अली पुत्र आमिर अली निवासी धनेवा धनेही टोला सुकटिया थाना को0 महराजगंज जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 312/19 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व मु0अ0सं0 313/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

बरामदगी का विवरण-

1.एक अदद पिकप वाहन UP 57 AT 2744

  1. 06 राशि गोवंशीय पशु

3.एक अदद तमन्चा 315 बोर व दो अदद कारतूस

 

नाली का पानी घरों व कालोनियों में आने पर, समाधान के लिये ज्ञापन सौंपा…

कुशीनगर : कसया के शहीद अमिय त्रिपाठी वार्ड नंबर 26 के युवकों ने कॉलोनी में बस स्टैंड रोड, थाना कसया रोड, रामकोला मेन रोड नाली का पानी उल्टा कालोनी में जा रहा है।

जिसकी शिकायत आज तहसील में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आदिल सिद्दिकी के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने ज्ञापन सौंप सुधार की मांग की गयी।

ज्ञापन में बताया गया कि इसके पूर्व भी एसडीएम व नगर पालिका व स्थानीय सभासद को सुधार के लिए कहा गया परन्तु कोई ध्यान नही दिया।

मिड डे मील के खाने में मिला मरा हुआ चूहा, 9 बच्चों की तबियत बिगड़ी…

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर जिले नई मंडी क्षेत्र के पचेन्डा गांव के जनता इंटर कॉलेज में बने मिड डे मील खाने से 09 बच्चों की तबियत बिगड़ गयी है।

सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही जब बने खाना की जांच हुई है तो खाने में चूहे का बच्चा मरा हुआ पाया गया है।

वही ख़बर आने के बाद से जिला प्रशासन जांच कर कड़ी कार्यवाही की बात कह रहा है।

जिसके तहत विद्यालय में मिड डे मील बनाने वाली एनजीओ पर जिलाधिकारी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विद्यालय में मिड डे मील बनाने की जिम्मेदारी एक एनजीओ पर था जो मिड डे मील उपलब्ध कराती है।

अज्ञात बदमाशों ने स्कूली छात्र को मारी चाकू, विशुनपुरा थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल के पास स्कूल जा रहे 10वीं के छात्र को अज्ञात 3 युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

छात्र को पहले सीएचसी दुदही ले जाया गया जहाँ गंभीर जख्म देख ईलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है जहाँ उपचार जारी है।

हमले में घायल छात्र विशुनपुरा थाना क्षेत्र के श्रीराम पट्टी निवासी मुकेश यादव पुत्र सुदर्शन यादव जो किसान इण्टर कालेज में 10वी छात्र है।

वही पुलिस भी मिली तहरीर के आधार पर हमलावरों की छानबीन में जुटी है।

और अपडेट जल्द…

आधी रात को अकेली लड़की जाती देख एसपी ने रुकवायी अपनी गाड़ी और भेजवाया मंजिल तक…

हरदोई : वर्तमान में लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा छाया हुआ है। जब से हैदराबाद में डॉ लड़की के साथ दुष्कर्म और उसे बेरहमी जला कर मार देने की ख़बर आयी है पूरे देश मे भारी रोष है।

आज सोशल मीडिया पर ट्विटर पर हरदोई एसपी का वीडियो देखा तो उसको ख़बर लिखने व आप लोगों से साझा करने से रोक नही पाया।

हरदोई एसपी आलोक प्रिदर्शनी रात्रि को शहर में भ्रमण के लिये निकले थे कि देखा आधी रात को एक लड़की सुनसान रास्ते पर अकेली चली जा रही है।

यह देख तुरन्त अपनी गाड़ी रुकवाई और लड़की से अकेले आधी रात को जाने का कारण पूछा जहा उसने बताया कि वह एक होटल में कर्मी है अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रही है।

एसपी ने फौरन अपनी गाड़ी में बैठा सीधे उस होटल में पहुँचे जहा वह कार्य करती है, तथा मैनेजर को बुला अकेले आधी रात को भेजने पर फटकारा, और पूछा लड़की के साथ कुछ अनहोनी होती तो क्या होता।

साथ ही सख्त हिदायत दिया कि अब से लड़की को रात में अकेले नही भेजना है साथ ही इसके वाहन का व्यस्था करे।जो बहुत ही आवश्यक है।

नीचे आप वीडियो देखें, और शेयर करें सराहनीय कार्य है…

बिना हेलमेट बाइक चलाने का फ़ोटो वायरल होने पर, पुलिस अधीक्षक के आदेश से कटा चालान…

कुशीनगर : कसया थाना के हाइवे चौकी इंचार्ज का सोमवार को बिना हेलमेट बाइक चलाने का फ़ोटो वायरल होने पर,पुलिस अधीक्षक द्वारा बाइक एमबी एक्ट में चालान करवाया गया।

दरोगा वीरेन्द्र कुशवाहा अक्सर हाइवे व कसया के अन्य इलाकों में वाहनों की जांच करते चालान करते।परन्तु इस बार इनका भी चालान कटा वो भी पूरा सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर।

दरसअल दरोगा जी का बिना हेलमेट बाइक चलाने का फ़ोटो किसी ने खीच सोशल मीडिया पर डाल दिया तब क्या था लोगों ने धड़ाधड़ लिखना व शेयर करना शुरू कर दिया।

शाम होते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने इसका संज्ञान लिया,तथा कहा कि नियम सभी के लिए समान है। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही होगी।

अब इस लिये आप भी बिना हेलमेट व कागजात के बगैर बाईक ना चलाये, क्योंकि जब दरोगा पर कार्यवाही हो सकती है तो दरोगा आप को क्यो छोड़ेंगे।

दिल्ली पुलिस ने कुशीनगर जिले के एक युवक को पकड़ा जो IPS बता, महिलाओं को भेजता था अश्लील वीडियो

कुशीनगर : दिल्ली पुलिस ने कई महिलाओं की शिकायत पर एक युवक को गुड़गांव के एक गांव से गिरफ्तार किया, पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक कुशीनगर जनपद का रहने वाला है।

उसके खिलाफ़ पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार युवक का नाम गौरी शंकर है जो कुशीनगर का निवासी है तथा वह गुड़गांव के मुल्लाहेड़ा गांव से पकड़ा गया।

उस पर आरोप है कि अपने आप को आईपीएस अधिकारी बता पहले महिलाओं से बातचीत कर नौकरी लगवाने की बात कहता।

फिर उनके मोबाइल पर अश्लील फ़ोटो व वीडियो भेज परेशान करता था।

जब उसके खिलाफ़ शिकायत दर्ज हुई और उसके नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो वह अपने आप को आईपीएस अधिकारी बता बात कर रहा था।

रात में सड़क किनारें घायल को देख सांसद ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया…

कुशीनगर : सांसद विजय कुमार दूबे रविवार को जिले में आयोजित विभन्न कार्यक्रम को सम्पन्न करने के बाद गोरखपुर लौटने के दौरान रात, करीब 12:10 पर रामबाग- केरवनिया के पास रोड के किनारे,

किसी वाहन से दुर्घटनाग्रस्त बाईक सवार व्यक्ति को दर्द से कराहते देख फौरन 108 एम्बुलेंस को बुलवाया तथा नजदीकी कप्तानगंज, नेबुआ-नौरंगिया, रामकोला पुलिस को सूचित कर कप्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया।

दो जिलों के जाल में फसे परिजन, हत्या का मामला दर्ज कराने के लिये भटक रहे…

कुशीनगर : जनपद संतकबीरनगर के निवासी नेवास अली अपने बेटे की मौत के मामले में कुशीनगर और संतकबीरनगर पुलिस के बीच गेंद बनकर रह गये है।

जो दोनों जनपदों के अधिकारियों से लगायत एडीजी तक प्रार्थना पत्र दे चुके है परन्तु कही से कोई पहल नही होता दिख रहा।जिससे परिवार अपने मृत बेटे के हत्यारों पर कोई कार्यवाही नही करा पा रहा।

नेवास अली ने एडीजी गोरखपुर को सौपे प्रार्थना पत्र में लिखा है कि 21.11.2019 को सायं 7.00 के लगभग मेरे ही गांव के मुलन पुत्र तफज्जुल मेरे पुत्र अफजल को अपने साथ ले गया, मेरा लड़का पूरी रात पर नहीं आया। 

सुबह 4.00 बजे हम लोग अपने लडके के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया तो फ़ोन कुशीनगर जनपद के एम्बुलेंस चालक ने उठाया तथा उन्हें लड़के के गंभीर हालत होने तथा तरयासुजान के तमकुहीराज आने को कहा।

जब वहां पहुँचे तो लड़का मृत अवस्था मे मिला और तभी से मुलन पुत्र तफज्जुल फ़रार है।जब वहां स्थानीय चौकी व थाने पर गये तो पुलिस गैर जनपद के मामला बताकर अपने थाने पर मामला दर्ज कराने को कहा।

जब अपने संतकबीरनगर ने स्थानीय थाने पर गये तो वहाँ की पुलिस घटनास्थल थाना भेज रही, और कार्यवाही कही नही हो रहा जबकि संतकबीरनगर एसपी और कुशीनगर के अधिकारियों से फरियाद कर चुके है।

 

फर्जी कोतवाल को पुलिस ने पकड़ा,3 स्टार लगा वर्दी पहने झाड़ रहा था रौब…

रामपुर : रामपुर जिले के कोतवाल गंज पुलिस ने एक फर्जी कोतवाल को पकड़ा है जो तीन स्टार लगा वर्दी पहन अवैध कार्य मे लिप्त था।

जांच में पता चला कि आरोपी युवक का नाम शावेज है तथा होमगार्ड है परन्तु वह पुलिस के इंस्पेक्टर का वर्दी पहन लोगों को धमका कर वसूली करता था।

वर्दी पहने जब किसी पर रौब झाड़ रहा था तो किसी ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से तब इसे पकड़ लिया गया।