Home Blog Page 145

रविन्द्र नगर स्थित सेंट्रल बैंक में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने पाया काबू

कुशीनगर : शनिवार सुबह जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर अचानक आग लग गयी, जिसे देख आस पास के लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी, मौके पर गाड़ियों ने पहुँच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट वजह बताया जा रहा है, बैक शाखा में अनुमानित कितने का नुकसान हुआ इसकी अभी जानकारी नही मिल पाई है।

 

कर्ज के दबाव में लगाया मौत को गले, अहिरौली बाजार थाना का मामला

कुशीनगर : शुक्रवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव अनंतपुर निवासी जंगली शर्मा ने कर्ज के दबाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुँची पुलिस ने फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया।

बताया जा रहा है कि जंगली शर्मा की एक सैलून की दुकान थी जिससे वह परिवार का भरण पोषण करते थे, रोज की तरह उस दिन भी सुबह दुकान खोलने पहुँचे परन्तु कुछ समय बैठने के बाद पेड़ से झूल मौत को गले लगा लिया।

परिजनों की माने तो गांव के ही सूदखोरों से 2 लाख रुपये कई लोगों को दिलवाया था, परन्तु समय से पैसा नही मिला तो सूदखोरों ने इन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया जिससे वह परेशान थे।

 

ऑडियो वायरल होने पर हेo कॉन्स्टेबल को किया गया लाइन हाजिर, पटहेरवा थाना का मामला

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना के दरोगा का मामला अभी ठंडा नही पड़ा,इसी बीच पटहेरवा थाना के हेड कॉन्स्टेबल दरोगा सिंह का ऑडियो वायरल हुआ, जिसमे वह छोटू नाम के युवक से बात करते हुऐ मामले में लेन देन की बात और दूसरे पछ के लोगों व प्रधान को गालिया दे रहे।

ऑडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने इन पर भी कार्यवाही करते हुऐ लाइन हाजिर कर दिया है।तथा इनकी भी जांच तमकुही राज सीओ को सौंपी गयी है।यह मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के नाथापट्टी गांव का है।

नीचे वायरल ऑडियो सुने

विशुनपुरा थाना के चर्चित दरोगा को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना के चर्चित दरोगा अरुण कुमार चौबे को उनके द्वारा पूछताछ के नाम पर बुजुर्ग से 20 दिनों तक, अपने आवास पर रख सेवा पानी कराने के मामले में, ख़बर व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

साथ ही पूरे प्रकरण की जांच सीओ तमकुहीराज को सौप दी गयी है, जांच रिपोर्ट आने पर इन पर और गाज गिर सकती है।

 

इससे जुड़ी ख़बर को पढ़ने के लिये क्लिक करे।

कोल्डड्रिंक से भरी ट्रक को चुराने के मामले में तीन गिरफ्तार,कसया थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : कोल्डड्रिंक लदे ट्रक को गुरुवार को अज्ञात चोरों द्वारा कसया हाइवे से चुरा लिया गया जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर छानबीन में जुटी, जिन्हें एस्सार पेट्रोल पंप गन्ना फ्रेशर परिसर देवरिया रोड कसया से चोरी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जो कसया थाना क्षेत्र के ही सबया गांव के रहने वाले है।

उनके पास से पुलिस ने कोल्डड्रिंक लदी चोरी गयी टक,घटना में प्रयुत टाटा टिआगो कार व एक अवैध कट्टा जिन्दा कारतूस के साथ बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रामभवन पुत्र राममनोरथ शिवक सराय थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या ने पुलिस को सूचना दिया कि कोल्डड्रिंक से लदी ट्रक UP 42 BT 6684 कसया हाइवे से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी है।

पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में म0अ0स0 543/19 धारा 379 भादवि में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमो का गठन कर अनावरण करने का निर्देश दिया गया जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुऐ।

एस्सार पेट्रोल पंप गन्ना फ्रेशर परिसर देवरिया रोड कसया से चोरी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान 

  1. अंकित मणि त्रिपाठी पुत्र रामजी मणि त्रिपाठी सा0 सबया थाना कसया जिला कुशीनगर,
  2. कृष्णा सिंह पुत्र प्रभात सिंह निवासी सक्या थाना कसया जिला कुशीनगर,
  3. चालक टाटा टियागो कार पिन्टू प विरेन्द्र निवासी सबया थाना कसया जिला कुशीनगर है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, थाना कसया, उ0नि0 विरेन्द्र कुशवाहा थाना कसया, उ0नि0 श्री उमेश कुमार यादव, उपनि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार, का0 सुनील यादव, का0 विजय यादव, का0 मनोज यादव ने कराया जनपद कुशीनगर।

विशुनपुरा थाना के दारोगा ने बुजुर्ग को 20 दिनों तक बनाया बधुआ मजदूर…

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना के एक दारोगा पर बुजुर्ग को जबरन पूछताछ के नाम पर 20 दिनों तक अपने आवास में बधुआ मजदूर बना कर रखने जैसे बुजुर्ग से पैर मालिश कराना, सब्जी कटवाना, कपड़े धुलवाना, साफ़ सफाई कराने व अन्य आरोप लगा है।

अब मामले की ख़बर मीडिया में आने और बुजुर्ग द्वारा दारोगा का पैर दबाते वीडियो वायरल हो रहा है तब पुलिस इसे लीपापोती करने और दारोगा को बचाने में लग गयी है।

दरअसल यह मामला विशुनपुरा थाना के जंगल लुअठहा गांव का है जहाँ के धर्मेंद्र खटीक नाम के युवक पर एक लड़की को बहलाफुसला कर भगाने की शिकायत थाने पर हुई थी,जिसकी जाँच का जिम्मा थाने के चर्चित दारोगा अरुण कुमार चौबे को मिली।

इसी मामले में पूछताछ के लिये धर्मेंद्र खटीक के पिता बच्चा खटीक को थाने लाये जहाँ 20 दिनों अपने आवास में बुजुर्ग से सेवा सत्कार कराने में मशगूल रहे, इस दौरान मजबूर बुजुर्ग बधुआ मजदूर बन रह गया, वही बुजुर्ग की पत्नी का मानसिक रूप से कमजोर होने के चलते घर से कही चली गयी।

मामला उजागर होने पर पुलिस ने ऐसा होने से साफ इनकार कर दिया परन्तु वायरल वीडियो ने पुलिस के दावों की हवा निकाल दी है, अब देखना है इस मामले पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र क्या रुख अपनाते है पूरे मामले की जाँच निष्पक्ष जाँच करा कड़ी कार्यवाही करते है या पूरे मामले की लिपापोती होती है।

 

पटहेरवा थाना के दारोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुये पीड़ित परिवार धरने पर

कुशीनगर : बुधवार को जिला मुख्यालय पर एक परिवार पटहेरवा थाना के दारोगा भरतराम मिश्रा पर मामले में पैसा मांगने व नही देने पर जूते से पिटाई का आरोप लगाते हुये जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा है।

पीड़ित परिवार थाना क्षेत्र के गांव नाथापट्टी के रहने वाले है जिनके नाम जैबुन नेशा,बाबर अली व बाबुजान है।इनका पड़ोसी से नसीब व गुलजार पुत्र सहाबुद्दीन, मुस्ताक पुत्र शाहिद द्वारा इनके जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है,जिसे प्रशासन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग कर रहे है।

ताजिया दफन के दौरान हादसे में दो की मौत तीन गंभीर हालत में भर्ती, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : आज मुहर्रम के दिन जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में तालाब में ताजिया दफन कर करने के दौरान हादसा हो गया जिसमें 2  बच्चो की मौत होने तथा तीन की गंभीर हालत में ईलाज होने की ख़बर सामने आयी है।

ख़बर के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बेलवा उर्फ बैरिया में ताजिया दफन करने ले जाने के दौरान सड़क किनारे तालाब में ताजिया पलटने से उसकी चपेट में पांच लड़के आ गये, जिन्हें देख लोगों ने बचाने की पूरी कोशिश की परन्तु 2 बच्चे नही बच पाये वही तीन बच्चे डूबने से तो बच गये लेकिन हालत गंभीर जिनका ईलाज चल रहा है ।

मृतक एक बच्चे का नाम राजा पुत्र अनुरुद्ध तथा अरमान अली पुत्र मुशाहिद बताया जा रहा है,तथा घायलों के नाम,सहजादे अली पुत्र बिस्मिल्लाह ,रूमान अली पुत्र बसारत तथा शिवांशु है और सभी बच्चे नाबालिग है।वही इस घटना से पूरे गांव व इलाके में मायूसी है।

 

घर से भटके युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

कुशीनगर : मंगलवार को अहिरौली बाजार थाना पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर युवक को उसके परिजनों से मिलाकर उसे घर रवाना करा दिया, जिसकी तलाश परिजन काफी दिनों से कर रहे थे।

दरसअल रविवार को थाना क्षेत्र में एक युवक घुमते हुये पाया गया जिसे पुलिस अपने साथ थाने लाई, उसे भोजन करा उससे उसके बारे में जानकारी जुटाई तो उसने अपना नाम व पता बताया जिस पर पुलिस ने परिजन से संपर्क कर थाने पर बुलाया।

युवक का नाम सोनू पुत्र अशोक साव निवासी ग्राम जनकधारी रोड पानी टंकी दानापुर कैंट जनपद पटना(बिहार) का रहने वाला था, उसे ले जाने के लिये उसकी माँ अरुणा देवी व नाना सुदर्शन थाने पहुँचे थे, जिन्हें पुलिस ने युवक को सुपुर्द कर दिया, युवक की माँ ने पुलिस को मदद के लिये आभार व्यक्त किया।

 

बदमाशों की गोली से घायल हुये व्यापारी की ईलाज के दौरान मौत

कुशीनगर : शनिवार रात हाटा कोतवाली के देवड़ार पिपरा चौराहे पर अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने किराना व्यसायी अजय मद्धेशिया की गोली मार दी थी, जिन्हें पहले हाटा सीएचसी लाया गया जहाँ हालात गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफ़र कर दिया जहाँ ईलाज के दौरान व्यसायी की मौत हो गयी।

वही इस प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र जल्द ही मामले का अनावरण करने का आश्वासन दिया है, मौत से नाराज सैकड़ो लोगो ने हाटा में पहुँच मार्ग जाम करने का प्रयाश किया जिन्हें समझा बुझाकर कर जल्द खुलासे के आश्वासन के साथ भेजा गया।