कुशीनगर : कोल्डड्रिंक लदे ट्रक को गुरुवार को अज्ञात चोरों द्वारा कसया हाइवे से चुरा लिया गया जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर छानबीन में जुटी, जिन्हें एस्सार पेट्रोल पंप गन्ना फ्रेशर परिसर देवरिया रोड कसया से चोरी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जो कसया थाना क्षेत्र के ही सबया गांव के रहने वाले है।
उनके पास से पुलिस ने कोल्डड्रिंक लदी चोरी गयी टक,घटना में प्रयुत टाटा टिआगो कार व एक अवैध कट्टा जिन्दा कारतूस के साथ बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रामभवन पुत्र राममनोरथ शिवक सराय थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या ने पुलिस को सूचना दिया कि कोल्डड्रिंक से लदी ट्रक UP 42 BT 6684 कसया हाइवे से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी है।
पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में म0अ0स0 543/19 धारा 379 भादवि में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमो का गठन कर अनावरण करने का निर्देश दिया गया जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुऐ।
एस्सार पेट्रोल पंप गन्ना फ्रेशर परिसर देवरिया रोड कसया से चोरी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान
- अंकित मणि त्रिपाठी पुत्र रामजी मणि त्रिपाठी सा0 सबया थाना कसया जिला कुशीनगर,
- कृष्णा सिंह पुत्र प्रभात सिंह निवासी सक्या थाना कसया जिला कुशीनगर,
- चालक टाटा टियागो कार पिन्टू प विरेन्द्र निवासी सबया थाना कसया जिला कुशीनगर है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, थाना कसया, उ0नि0 विरेन्द्र कुशवाहा थाना कसया, उ0नि0 श्री उमेश कुमार यादव, उपनि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार, का0 सुनील यादव, का0 विजय यादव, का0 मनोज यादव ने कराया जनपद कुशीनगर।