Home Blog Page 15

Kushinagar News: कुशीनगर में अज्ञात व्यक्ति की मौत, दो लोग फरार

0

कुशीनगर जिले में एक घटना सामने आई है, जहां दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक घायल व्यक्ति को मोटरसाइकिल से कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर लाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके बाद दोनों व्यक्ति मृतक को छोड़कर फरार हो गए।मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी हाइवे एसआई विवेक पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, और दोनों फरार व्यक्तियों की तलाश जारी है। अस्पताल के रजिस्टर में मृतक का पता “हेमंत तिवारी, धनेश्वर शुक्ल, गोपालगंज, बिहार” के रूप में दर्ज किया गया है, लेकिन इस पते की पुष्टि नहीं हो पा रही है, जिससे जांच में और चुनौतियाँ आ रही हैं।

घटना गुरुवार रात कसया थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के साथ-साथ फरार हुए दोनों व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

कुशीनगर एयरपोर्ट ताज़ा ख़बर: लाइसेंस में हुआ बड़ा बदलाव, अब सभी मौसमों में हो सकेगी लैंडिंग

0

भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कुशीनगर हवाई अड्डे के लिए जारी एयरोड्रोम लाइसेंस में महत्वपूर्ण संशोधन को मंज़ूरी दे दी है। इस बदलाव के साथ, कुशीनगर हवाई अड्डा अब ‘4C-VFR (डे)’ से ‘4C-सभी मौसम संचालन (IFR-नॉन प्रेसिजन एप्रोच रनवे)’ श्रेणी में अपग्रेड हो गया है, जिसका अर्थ है कि हवाई अड्डे पर अब दिन और रात दोनों समय, और प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी विमानों का संचालन संभव हो सकेगा।
यह संशोधन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा प्रस्तुत एक ईजीसीए आवेदन के बाद किया गया है, जिसमें सहायक दस्तावेजों और सक्षम प्राधिकारी की मंज़ूरी भी शामिल थी।
इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद, AAI को कुछ आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • सुचारु विमान संचालन के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) और निवारक रखरखाव शेड्यूल का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना।
  • सबसे ऊंचे मास्ट टॉवर पर लगी लाइट्स को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना, ताकि CAR सेक्शन 4 सीरीज़ B पार्ट 1 पैरा 5.3.24.4 का अनुपालन हो सके। हालांकि, जब तक यह कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक रात में पार्किंग के लिए केवल ‘Bay No. 4’ का उपयोग नहीं किया जाएगा।
  • हवाई अड्डे पर अपेक्षित संचालन के आधार पर आवश्यक मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
  • हवाई अड्डे के स्टेकहोल्डर्स को एयरोड्रोम लाइसेंस की स्थिति में किसी भी बदलाव की सूचना एआईएस (एरोनॉटिकल इंफॉर्मेशन सर्विस) के माध्यम से देना।
    यह अपडेट कुशीनगर हवाई अड्डे की परिचालन क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा, जिससे यह क्षेत्र में हवाई यात्रा और कनेक्टिविटी के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा।

कुशीनगर: नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार

कुशीनगर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने, उसका धर्म परिवर्तन कराने और फिर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नौशाद अंसारी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मोतीछपरा गांव की है।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त नौशाद अंसारी सऊदी अरब में काम कर रहा था। उसने पीड़िता का नाम बदलकर नूरजहां कर दिया था और इसी नाम से उसका आधार कार्ड भी बनवा लिया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के समय वह पीड़िता को अपने साथ नेपाल भागने की फिराक में था।

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (अपहरण), 64 (दुष्कर्म), 351 (आपराधिक धमकी) और बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 के तहत भी आरोप जोड़े गए हैं।

कुशीनगर पुलिस ने 71-71 लाला गैंग के 12 सदस्यों को किया गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल फोन बरामद

0

कुशीनगर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 71-71 लाला गैंग के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

इस ऑपरेशन में तीन अवैध तमंचे, 10 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत की गई, जहां गैंग के सदस्य सक्रिय थे।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने और सोशल मीडिया तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त थी।

कुशीनगर: नाबालिग किशोरी का शव कब्र से गायब, पुलिस जांच में जुटी

जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के टोला सहदौली में घटना सामने आई है, जहां दो दिन पहले चेचक से मरने वाली 10 वर्षीय किशोरी का शव उसकी कब्र से गायब पाया गया है।

इस घटना ने न केवल मृतक किशोरी के परिजनों को हिलाकर रख दिया है, बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी की मौत चेचक के कारण हुई थी और उसके शव को दो दिन पहले ही गांव की कब्रिस्तान में दफनाया गया था। कब्रिस्तान थाने से महज कुछ दूरी पर स्थित है।

अब लोगों में चर्चा है कि किशोरी के शव को किसी जानवर ने निकाला है या किसी अंध विश्वास के चक्कर में कोई क्रिया के लिया शव को निकाला है जो जांच का विषय है।

मृतक किशोरी के परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

रोहित शर्मा को संयुक्त रूप से प्रबंधन कार्य में लगातार दुसरी बार मिला AM/NS India द्वारा अवॉर्ड

कुशीनगर : स्टील कंपनी AM/NS India द्वारा सूरत (गुजरात) में अपने पार्टनर कंपनी SAM इंजीनियरिंग को त्रैमासिक सेफ्टी कॉन्शियस कंस्ट्रक्शन पार्टनर अवार्ड कार्यक्रम में बेहतरीन सेफ्टी प्रबंधन और प्रबंधन कार्य, स्टैंडर्ड मानक पूरे करने पर लगातार सत्र 2025 में दुसरी बार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

जिसको कंपनी की तरफ से इस बार भी कुशीनगर निवासी सेफ्टी हेड रोहित शर्मा तथा प्रोजेक्ट मैनेजर सत्यवीर कुमार ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया है।

इस दौरान AM/NS India के एडजेक्टिव डायरेक्टर (ED) संतोष एम मूंधड़ा तथा SAM इंजीनियरिंग के एमडी सैम डेनियल कुट्टी सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबंधन से जुड़े और कर्मचारी मौजूद रहे।

कुशीनगर में घरेलू विवाद में पति की मृत्यु, पत्नी हिरासत में

कुशीनगर के थाना को0 पडरौना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जंगल बकुलहा ब्रह्मस्थान में आज एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति की मृत्यु हो गई।


पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, मृतक लालचंद (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र सीरी, और उसकी पत्नी किरन के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद के दौरान, पत्नी किरन ने डंडे से प्रहार किया, जिससे लालचंद की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना को0 पडरौना पर मु0अ0सं0 397/2025 पंजीकृत कर लिया गया है, और आरोपी पत्नी किरन को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, छह गायें और हथियार बरामद

0

कुशीनगर : थाना कसया क्षेत्रांतर्गत पुलिस की एक मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल हो गया और उसकी गिरफ्तारी हुई है। इस कार्रवाई के दौरान छह गायें, जो वध के लिए बिहार राज्य ले जाई जा रही थीं, बरामद की गईं। साथ ही, एक अवैध तमंचा और लकड़ी का ठीहा भी पुलिस ने जब्त किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, श्री निवेश कटियार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गायों को अवैध रूप से बिहार ले जा रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर को घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।

इस कार्रवाई से पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संदेश गया है। घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कुशीनगर में रिश्वत लेते हुए लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार

गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुशीनगर में रिश्वतखोर लेखपाल विनय सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विनय सिंह पर आबादी की जमीन पर किसी का नाम चढ़ाने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, लेखपाल ने जमीन के कागजातों में नाम दर्ज करने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की और लेखपाल को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। इसके बाद उसे नौरंगिया थाने ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

कुशीनगर में खाद की कालाबाजारी: कृषि मंत्री के निरीक्षण का नहीं दिखा असर

जिले में खाद की कालाबाजारी और किसानों की समस्याओं के बीच कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के हालिया औचक निरीक्षण का कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं दिखा है। रात के अंधेरे में यूरिया की अवैध बिक्री जारी है, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

  • कालाबाजारी का जारी रहना: बीते दिनों खाद की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बाद कृषि मंत्री ने जिले में औचक निरीक्षण किया था, लेकिन इसके बावजूद रात में यूरिया की बिक्री जारी है।
  • बी०पैक्स देवतहाबाली समिति पर किसानों की भीड़: नेवुआ नौरंगिया विकास खंड के बी०पैक्स देवतहाबाली समिति पर किसानों की भीड़ लगी हुई है, जहां सचिव मार्कण्डेय चौरसिया निर्धारित कीमत से अधिक वसूल रहे हैं यह आरोप किसान लगा रहे है।
  • विभागीय आदेश की अवहेलना: कृषि विभाग ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही खाद की बिक्री का आदेश दिया था, लेकिन यह आदेश रात में धड़ल्ले से तोड़ा जा रहा है।
  • मूल्य वृद्धि: यूरिया की निर्धारित कीमत प्रति बोरी 266.50 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, लेकिन सचिव द्वारा इससे अधिक कीमत वसूली जा रही है।
  • नेवुआ नौरंगिया विकास खंड के बी०पैक्स देवतहाबाली समिति का रात्रि के समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां देर रात नियम विरुद्ध खाद बिक्री की जा रही है।