Home Blog Page 158

जेल में हुये मारपीट मामले में पीड़ित के साथ सीबीआई पहुची जिला कारागार…

देवरिया : जिला कारागार में बंदी रही पूर्व सांसद अतीक अहमद के दौरान लखनऊ से अपहरण कर लाये गये प्रॉपर्टी डीलर मोहित को लेकर देर रात सीबीआई की टीम ने देवरिया कारागार में जाँच पड़ताल की तथा उस दौरान जेल के कई अफसरों व कर्मचारीयों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई.गौरतलब है की जेल में मारपीट के आरोंप लगने पर अतीक अहमद को दुसरी जगह शिप्ट कर दिया गया था परन्तु यह मामला इतना तुल पकड़ा की सरकार को पुरे मामले पर सीबीआई जाँच की सिफारिश करनी पड़ी.

योग दिवस पर आठ एम्बुलेंस को प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

कुशीनगर : योग दिवस पर जिला मुख्यालय पर जिला स्टेडियम में योग कार्यक्रम के पश्चात कुशीनगर जनपद के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ने सरकार द्वारा जिले को मिले नये 8 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान सांसद विजय दुबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डीएम डॉ अनिल कुमार सिंह,एसपी राजीव नारायण मिश्र सहित  सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

नकली शराब बनाने में प्रयोग किये जाने वाले भारी मात्रा में साजोसामान सहित तीन गिरफ्तार…

कुशीनगर : नकली अवैध देशी शराब बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को विशुनपुरा पुलिस ने मुखबीर के सूचना के आधार पर पकड़ा इनके पास से करीब 5 हजार सीलबंद ढक्कन,क्यूआर कोड के स्टीकर भी एक हजार के करीब मिले है जिनका प्रयोग कर नकली शराब बनाकर शीशी में पैक कर सीलबंद दिखा देशी शराब की दुकानों पर सेटिंग कर खपाते थे इसका ख़ुलासा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र ने अपने कार्यलय में प्रेस वार्ता कर किया.


उन्होंने बताया की गुरुवार को विशुनपुरा थाना पुलिस ने मुखबीर के सूचना के आधार पर ठाढ़ीभार झरही का नाला पुलिया के नजदीक तीन लोगों को पकड़ा जिनकी पहचान अविनाश जायसवाल पुत्र रमाशंकर जायसवाल ग्राम भिखमपुर रोड देवरिया मूल निवासी तमकुहीरोड सीसी रोड थाना सेवरही, तथा उमाशंकर वर्मा पुत्र गया ठाकुर उधवपुर थाना गौरी बाजार देवरिया, और राधेश्याम गुप्ता पुत्र छट्ठू गुप्ता निवासी गौरी इब्राहिम थाना सेवरही के रूप में हुई इनके पास से करीब 5 हजार सीलबंद ढक्कन,क्यूआर कोड के स्टीकर भी एक हजार के करीब मिले है इनके विरुध विशुनपुरा थाने में मु0अ0स0 140/19 धारा 419/420/467/468/472 IPC में दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

पैसा मागने गये दुकानदार से मारपीट कर बाईक छिना, रामपुर कारखाना पुलिस नहीं कर रही कोई कार्यवाहीं…

देवरिया : रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव भीखमपुर निवासी रामदेव यादव पुत्र रामाज्ञा यादव ने थाने में तहरीर देकर फर्नीचर के सामान की पैसा मागने पर उन्हें गांव बिंदवालिया के चार लोगों पर मारपीट कर पास में मौजूद 40000 रूपये छिनने का आरोंप लगाया है परन्तु अभी तक पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं की है.

तहरीर में पीड़ित रामदेव ने लिखा है की मेरी फर्नीचर की दुकान कान्हा फर्नीचर के नाम से गौरयाघाट चौराहे पर है जहां मैं अपना पूरा परिवार सहित दुकान चलाता हूं कुछ दिन कुछ दिन पूर्व रविंद्र यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी गांव बिंदवालिया थाना रामपुर कारखाना आए और पलंग का आर्डर दिया जिसकी कीमत ₹ 30000/- तय हुआ तथा दिनांक 15 को ले जाने की बात हुई परन्तु 16 को विकास यादव पुत्र रविन्द्र यादव का लड़का रात को करीब 8:00 बजे ₹1000 देकर पलंग ले गया और बाकी का पैसा पैसा सुबह घर आकर ले जाने की बात कही,



सुबह जाने पर दरवाजे पर पहुंचते ही वहां पर मौजूद दुन्ना मिश्रा पुत्र विश्वमित्र मिश्रा, अंकित मिश्रा पुत्र दुन्ना मिश्रा एवं शैलेश यादव बृजेश यादव पुत्र शंकर यादव गांव बिंदवालिया मुझे देखते ही भद्दी भद्दी गाली देते हुये बेरहमी से मारपीट करने लगे तथा हमारे पास रखे ₹40000 रूपये छीन लिए.अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ़ से FIR दर्ज नहीं की गयी है.

रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर पिकअप और बोलेरो में भिडंत,सात लोग घायल…

कुशीनगर : कप्तानगंज थानाक्षेत्र में रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर पिकअप और बोलेरो में जोरदार भिडंत हो गयी जिससे दोनों गाडियो में सवार कुल 7 लोग बुरी तरह घायल हो गये आस-पास के लोगों ने किसी तरह उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गये जहा उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिये रेफ़र कर दिया गया.दोनों में टक्कर इतना तेज था की बोलेरों के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

घायलों की अभी पहचान के बारे में ख़बर नहीं मिल पाई है जल्द ही इस बारे जानकारी और अपडेट की जायेगी.

 

कुशीनगर एयरपोर्ट : एयरपोर्ट मामले पर सांसद विजय दुबे मिले नागरिक उड्डयन मंत्री से मिला आश्वासन…

कुशीनगर : बुधवार को सांसद विजय दुबे कुशीनगर एयरपोर्ट के मामले पर जारी गतिरोध के बीच नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात कर यहाँ की संदर्भित पत्र सौप कर अवगत कराया तथा निर्माण कार्य मे चारदीवारी, रनवे का कार्य पूरा होने तथा जल्द ही एयरपोर्ट को जिला प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपने के बारे में बताया जहाँ उड्डयन मंत्री ने आश्वासत किया कि देश मे नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बहुत से देश मे निर्माण करने है परन्तु जो कार्य पहले से चल रहे उन्हें जल्द पूरा कराया जायेगा, वही कुशीनगर एयरपोर्ट के समंध में उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में रिपोर्ट लेकर की बाकी कार्य कब तक पूरे होंगे ,कब तक उड़ान शुरू होगा सांसद विजय दुबे से बताने की कही है।



वही आज कसया तहसील पर एयरपोर्ट बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश प्रताप राव की अगुवाई में 10 बजे से कुशीनगर एयरपोर्ट के मामले पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।साथ ही इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की तरफ से ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी कई दिनों के लिये आन्दोलन करने का प्लान बना चुके है ,जाहिर है अभी यह मुद्दा इतनी जल्दी से थमने वाला नहीं है वही सांसद विजय दुबे भी अपनी तरफ से इस मसले पर प्रयाश शुरू कर मसले को रोमांचक कर दिया है.

कुशीनगर न्यूज़ पर अपना विज्ञापन लगाने के क्लिक करे.

हाटा में हुये निजी एटीएम संचालक से लूटकांड मामले का ख़ुलासा, प्रेमिका के लिये करता था चोरी इस बार लगाया था बड़ा निशाना…

कुशीनगर : हाटा में 7 जून को बाघनाथ चौराहे से सुबह में निजी हिटैची एटीएम में कैश डालने के दौरान संचालक नितिश अग्रवाल को पैर में गोली मारकर तीन लाख रूपये लूट लिये गये थे अब इस मामले हाटा पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबीर के सूचना के आधार पर परागपुर मोड़ से एक अभियुक्त को पकड़ा गया जिसके पास से 40 हजार (लूट के हिस्से के पैसे) के करीब नकदी, चोरी की चार बाईक तथा एक मोबाइल फ़ोन बरामद किये गये.इसका ख़ुलासा सीओ रामदास प्रसाद ने हाटा कोतवाली में प्रेस वार्ता कर किया.



उन्होंने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त ने  पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम शंकर यादव निवासी गाँव तरैनी थाना महुली जनपद-संतकबीरनगर बताया तथा लूट के मामले को स्वीकारा लूट से पहले पूरी रेकी तथा जानकारी जुटाने पर अपने अन्य साथियों की मदद से गोली मारकर लूट करने का कबूला, वही उसने कबूल किया की इसी क्षेत्र की रहने वाली अपनी प्रेमिका के लिये छोटी-मोटी चोरी करता था इसी बीच बड़ा हाथ मारने के लिये रेकी और लूटकांड को अंजाम दिया था.

वही अभी गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य साथी फ़रार है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है सीओ रामदास प्रसाद ने कहा की उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लेने की बात कही.

कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज के लिये जिलाधिकारी ने रामपुर कृषि फॉर्म का निरीक्षण कर चिन्हित किया…

कुशीनगर : सोमवार को जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह एडीएम विध्यवासिनी राय, नायब तहसीलदार रामनाथ हलका लेखपाल के साथ पडरौना ब्लाक के गाँव रामपुर में रामपुर कृषि फार्म की 13 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया, जहा कुशीनगर जनपद में बनने बाले मेडिकल कॉलेज के लिये प्रथम दृष्टिया उपयुक्त बताया है.इसका मुख्य आधार जमीन की उपल्धता और यहाँ पहुचने के लिये लोगों को सही रास्ते व परिवहन को देखते हुये प्रथम दृष्टिया चयन किया जिसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जायेगी वहा से दिशा निर्देश मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

इसके पूर्व रविवार को जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग की भी जमीनों को देखा था जहा भूमि तो प्रयाप्त है परन्तु वहा लोगों को पहुचने में दिक्कतें हो सकती है इस लिये कृषि विभाग की रामपुर फॉर्म को देखने पहुचे थे जहा उन्हें यह जगह लोगों के सहूलियत के हिसाब से सही लगा है.

देवरिया के युवा लेखक देवानंद राय को मिला भारत गौरव सम्मान 2019

देवरिया : नोएडा में आयोजित वर्तमान अंकुर पब्लिकेशन द्वारा सम्मान समारोह तथा पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में देवरिया के युवा लेखक देवानंद राय को भारत गौरव सम्मान- 2019 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंकुर पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित बज्म-ए-हिंद साझा काव्य संग्रह के लिए दिया गया है। बज्म-ए- हिंद देश का एक ऐसा अनूठा काव्य संग्रह है जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि विभिन्न राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल के भी लेखकों के गीत गजल, कविता, छंद,सवैया, दोहे का सर्वश्रेष्ठ काव्य संग्रह है।


जिसे का संपादन निरमेश त्यागी जी के द्वारा हुआ है। इसे विश्व का सबसे बड़ा काव्य संग्रह माना जा रहा है।इस कारण वर्तमान अंकुर पब्लिकेशन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए आवेदन भी किया है। साथ ही एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी आवेदन किया गया है इस कार्यक्रम में एक अन्य साझा संग्रह साहित्यांकुर के लिए देवानंद को काव्य गौरव का भी सम्मान दिया गया है। देवानंद वर्तमान में  देश के  उभरते हुए युवा लेखकों में से एक हैं  उनकी  कविताएं लघु कथाएं  और व्यंग देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहते हैं

तथा वे  60 से समसामयिक विषयों पर लेख लिख चुके हैं उनके लेख राष्ट्रीय नवाचार,दैनिक जागरण, अमर उजाला आदि देश के प्रतिष्ठित अखबारों में अक्सर छपते हैं। देवानंद राय की एक पुस्तक “नई मंजिल” जिसे इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पढ़ा और सराहा गया। बज्म-ए-हिंद तथा साहित्यांकुर यह दोनों पुस्तकें  ऑनलाइन फ्लिपकार्ट तथा अमेजन से  खरीदी जा सकती हैं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी सैदा राई तथा वरिष्ठ व्यंग्यकार बाबा कानपुरी, शिकोहाबाद के प्रसिद्ध गीतकार प्रेमजी थे।

कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के गुरमीत सिंह जी का की पुस्तक एहसास-ए-मीत मरजाना के साथ तीन अन्य पुस्तकें यादें, भावांजलि, मेरी अनुभूति का विमोचन तथा काव्य पाठ भी हुआ जिसकी जिसका उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष मिश्रा तथा यादवेंद्र आर्य ने किया।

दो दिन पहले गायब हुई 4 वर्षीय बच्ची का शव नहर किनारे मिला,पुलिस जाँच में जुटी…

महराजगंज : श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कतरारी के समीप नहर में उतरती हुई चार वर्षीय मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ है जो दो दिन पहले घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हुई थी इस समंध में बच्ची के परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी,बच्ची के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

दो दिन पहले श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया इंद्रपुर निवासी रघुवीर की चार वषीय बेटी घर के बाहर खेलते हुये अचानक गायब हो परिजनों उसकी पूरी ख़ोज ख़बर की परन्तु कही पता नहीं चला आखिर में थाने में शिकायत दर्ज कराया परन्तु वहा से भी कामयाबी नहीं मिली वही आज सुबह क्षेत्र के कतरारी – परतावल राजवाहा की नहर की पुलिया पर ग्रामीणों ने एक बच्ची का शव फसा देख पुलिस को सूचना दी जहा बच्ची की पहचान थाने मे दर्ज रघुबीर के बेटी के रूप में हुई.