Home Blog Page 2

कुशीनगर के परिषदीय विद्यालय से सोलर पैनल हुआ चोरी

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर माफी गांव में प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना के तहत आरो प्लांट के लिए लगी उच्च प्राथमिक विद्यालय से नौ सोलर पैनल बुधवार रात से चोरी हो गई है ।

गुरुवार सुबह जब प्रधानाध्यापक हरिओम सिंह सहित सभी शिक्षक विद्यालय परिसर पहुंचे तो घटना की पता चला और छत खाली देखकर दंग रह गए। प्रधानाध्यापक हरिओम सिंह ने कहा कि सुबह स्कूल पहुंचने पर चोरी का पता चला जिसके बाद फर्म को सूचना दे दी गई है।

प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद्र पासवान ने कहा कि सोलर पैनल लगाने वाली फर्म ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी जिससे उन्हें सोलर लगने की जानकारी नहीं थी।

वही चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि सोलर पैनल पाँच दिन पूर्व लगाई गई थी और इतनी जल्दी चोरी हो जाना कई सवाल खड़े कर रहे हैं।आपको बताते चलें कि इसके पहले भी इस विद्यालय से कई बार मोटर, पंखा आदि सामग्री का चोरी हो चुका है।

ग्रामीणों में काफी आक्रोश और चर्चा का विषय बना हुआ है! ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी संपत्तियों का इस तरह से चोरी होना काफी गंभीर मामला है और इससे जनता भी अपने आपको असुरक्षा महसूस कर रही है।

इसलिए इस मामले को प्रशासन गंभीरता से लेते हुए शीघ्रता दिखाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे.! चोरी के इतने दिन के बाद भी अभी भी कोई सुराख नहीं पता चला।

कुशीनगर में सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े लूट: 95 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 40 हजार नकद लूटने का आरोप

कुशीनगर : जिले के नेबुआ नौरगिया थाना के सहबजवा इलाके में एक सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाते हुए कार सवार हमलावरों ने बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित व्यापारी भीम वर्मा अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस घटना में अपराधियों ने 95 ग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी और 40 हजार रुपये नकद लूटने का है।

कुशीनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नेबुआ नौरंगिया थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

कुशीनगर: गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज के 700 छात्र बोर्ड परीक्षा से वंचित, जिम्मेदार मौन

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाओं से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा है। पडरौना नगर स्थित गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज के पत्राचार माध्यम से पढ़ाई कर रहे लगभग 700 छात्रों को परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया है। यह फैसला उनके परीक्षा फॉर्मों में की गई अनियमितताओं के कारण लिया गया है,

जानकारी के अनुसार, कॉलेज प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरते समय नियमों की अवहेलना की। प्रमाण पत्रों पर नोडल अधिकारी के हस्ताक्षर के बजाय एक लिपिक ने साइन कर दिए थे। इसके अलावा, परीक्षा शुल्क भी जमा नहीं किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सभी 700 छात्रों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए।

जिसके चलते छात्रों की एक साल की मेहनत बर्बाद हो गई है।प्रभावित छात्रों और उनके अभिभावकों में गुस्सा है, और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। संभव है कि इस मामले में जांच हो या छात्र अपील दाखिल करें, लेकिन फिलहाल उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।

कुशीनगर में तेज रफ्तार थार का कहर: पुलिस का पीछा करते हुए ऑटो से टक्कर, मां ने बच्चे के साथ कूदकर बचाई जान

0

कुशीनग : जिले के कसया कस्बे में एक काली महिंद्रा थार एसयूवी ने सड़क पर आतंक मचा दिया। पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और कई वाहनों से टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की। इस दौरान थार ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक महिला ने अपने शिशु के साथ कूदकर जान बचाई।

घटना मंगलवार शाम पुरानी फाजिलनगर रोड के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल पर थार का पीछा कर रहे थे, जो गोला बाजार से पुरानी फाजिलनगर रोड की ओर जा रही थी। जब पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, तो उसने वाहन की स्पीड बढ़ा दी और भागने लगा। भागते हुए थार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें एक ऑटो शामिल था। ऑटो में सवार महिला और बच्चा बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

वही कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी बयाना में बताया गया है की गाड़ी और मालिक की पहचान कर ली गई है क़ानूनी कार्यवाही प्रक्रिया जारी है।

कुशीनगर: हाटा में भीषण सड़क हादसा, 03 की मौ*त, तीन घायल

0

कुशीनगर, 8 फरवरी 2026: जिले के हाटा नगर पालिका क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हाटा कोतवाली के रॉयल मैरिज हॉल के पास हाईवे पर हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 3 बजे की है। कार में सवार छह लोग सवार थे, जो हाटा नगर पालिका के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान नीतीश, अमन और हरीश के रूप में हुई है।जो जिले के हाटा अहिरौली तुलादास के रहने वाले थे।

हादसे में घायल तीन लोगों को तुरंत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना का संज्ञान सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया है जिसमे मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करने के साथ प्रशासन से घायलों के उचित ईलाज कराने का निर्देश दिया है।

कुशीनगर में डिप्टी सीएम ने मीडिया से: महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर, 2027 में सभी सीटें जीतने का दावा

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कुशीनगर में एक भीड़भाड़ वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की “डबल इंजन” सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और महिलाओं तथा युवाओं के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों में कुशीनगर की सभी सीटें जीतने का मजबूत संकल्प व्यक्त किया। जहां वे विपक्ष पर तीखा हमला करते नजर आये।

कुशीनगर में यूजीसी के समर्थन में निकला जुलूस, हजारों लोगों ने की भागीदारी

कुशीनगर : यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) द्वारा जारी किए गए इक्विटी रेगुलेशंस के समर्थन में आज कुशीनगर जिले में एक बड़ा जन समूह देखने को मिला। पडरौना बावली चौक से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे इस जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए, जिनमें अधिवक्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय निवासी प्रमुख थे। प्रदर्शनकारियों ने इस रेगुलेशन को दलित और पिछड़े वर्गों के हित में बताते हुए केंद्र सरकार से इसे तुरंत लागू करने की मांग की।

जुलूस के दौरान नारेबाजी और बैनरों के साथ लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “यह रेगुलेशन उच्च शिक्षा में समानता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है, जो एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों को भेदभाव से बचाएगा।” जुलूस के अंत में एसडीएम को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई अंतरिम रोक को हटाने और रेगुलेशन को लागू करने की अपील की गई।

पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मुख्यालय पर भारी फोर्स तैनात किया था, और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। यह आंदोलन ऐसे समय में हुआ है जब जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने इस रेगुलेशन पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद देशभर में विरोध और समर्थन दोनों तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कुशीनगर दौरा: कल होगा आगमन, जानिए पूरा कार्यक्रम

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल 7 फरवरी को कुशीनगर जिले का दौरा करेंगे। उनका कार्यक्रम जिले के तीन स्थानों पर प्रस्तावित है – गाजीपुर में बीबीके एजुकेशनल एकेडमी सहित विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।

कुशीनगर में बीजेपी विधायक पर वोटरों के नाम कटवाने का गंभीर आरोप

0

कुशीनगर : समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने बीजेपी विधायक मोहन वर्मा पर हाटा विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का गंभीर आरोप लगाया है। सिंह का दावा है कि विधायक ने अपने आवास पर ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को बुलाकर फॉर्म 7 के माध्यम से 32 वोटरों के नाम हटाने की आपत्ति दर्ज कराई, जिनमें ज्यादातर मुस्लिम और यादव समुदाय के लोग शामिल हैं।

यह मामला स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान सामने आया है, जो मतदाता सूची की संशोधन का हिस्सा है।सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “पूरे जिले में फॉर्म 7 का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है। आज हाटा विधानसभा में विधायक के आवास पर बीएलओ को बुलाया गया और नाम छापकर फॉर्म वितरित किए गए।

एक ही बीएलओ से बूथ नंबर 74 और 75 के 32 लोगों के फॉर्म एक व्यक्ति योगिंदर ने भरे। ये सभी लोग मतदाता सूची में हैं, कोई मरा नहीं है, ज्यादातर मुस्लिम, यादव और समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं।” उन्होंने आगे कहा, “विधायक जिला प्रशासन के माध्यम से उनके नाम कटवाने का काम कर रहे हैं।

एक बूथ में 32 नाम कटेंगे तो पूरे विधानसभा और जिले में हजारों लोग प्रभावित होंगे। यह लोकतंत्र की हत्या है, लोग वोट नहीं दे पाएंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और मुकदमा दर्ज किया जाए।”

क्या कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ानें शुरू होने का रास्ता साफ ?

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता आरपीएन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट से फरवरी से शुरू होंगी नियमित हवाई सेवाएं! आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री @RamMNK जी से भेंट की।

यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ान हेतु सभी तकनीकी बाधाएं दूर कर ली गई हैं।  उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय निरंतर जारी है और विश्वास है कि फरवरी माह में ही कुशीनगर से नियमित उड़ान सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी।

अब देखना है वाकई इनके कथनानुसार फरवरी या आगामी कुछ माह में इससे जुडी ख़ुशख़बरी मिलता है या फिर एक केवल लुभावन कथन साबित होता है।