कसया: जनपद कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, रानी लक्ष्मीबाई नगर (इनरहा) में आज एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 65 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई।
घटना रात 10 बजे के बाद की बताई जा रही है परिजन स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कसया लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि रामचंद्र गुप्ता पहले से ही मृत थे।
बुजुर्ग का गला किस तरह कटा और हत्या की वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही कसया थाने की पुलिस तत्काल कसया सीएचसी पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाया जा सके। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
कुशीनगर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव
कुशीनगर: खड्डा थाना क्षेत्र के भरपटिया चौराहे के पास रेलवे ट्रैक पर आज सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय शंकर राजभर के रूप में हुई है।
कुशीनगर के स्वo नारायण जी भुलई भाई को मरणोपरांत पद्म श्री से नवाज़ा गया
कुशीनगर: कुशीनगर की मान बढ़ाने वाले, स्व. नारायण जी ‘भुलई भाई’ को आज राष्ट्रपति भवन में मरणोपरांत पद्म श्री दिया गया।
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके पौत्र अनुप चौधरी को प्रदान किया।
भुलई भाई को यह सम्मान लोक महत्व के कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
कुशीनगर: तेज रफ़्तार का कहर, ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 6 घायल
कुशीनगर: एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है। कसया-देवरिया मार्ग सिसवा चौराहे पर आज सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।मृतकों की पहचान रफीउद्दीन और रहीम के रूप में हुई, दोनों परसौनी मुकुंदहा (थाना कसया) के निवासी है। वही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कुशीनगर: शॉर्ट सर्किट से एसबीआई एटीएम में लगी आग, स्थानीय लोगों ने आग बुझाई
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश: कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के टेकुआटार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम बूथ में सोमवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
गनीमत रही कि आग लगने के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय निवासियों की सूझबूझ और तत्परता से आग को और फैलने से रोका जा सका।
कुशीनगर: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बनकटा बाजार में तिरंगा यात्रा
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश: देश के लिए महत्वपूर्ण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए कुशीनगर जिले के बनकटा बाजार में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यह यात्रा फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय तथा बीजेपी से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
देवरिया: बारात में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
देवरिया, उत्तर प्रदेश: देवरिया जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब बारात में शामिल होने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना खुखुंदु थाना क्षेत्र के खजुरी करौटा गांव में बीती रात हुई, जिससे शादी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि बारात के खान पान के दौरान अचानक अज्ञात बदमाशों द्वारा भीड़ में राजन यादव को गोली मार दी गई जो कुशीनगर से आई बारात में शामिल थे।
गंभीर रूप से घायल राजन को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम और स्थानीय थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इस संबंध में एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं और जल्द ही मामले का अनावरण कर लिया जाएगा। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
कुशीनगर: शराब के नशे में भाई ने बहन की चाकू मारकर की हत्या, पिता भी घायल
कुशीनगर: जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गंगवा छापर गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शराब के नशे में धुत एक भाई ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही बहन की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने अपने पिता पर भी हमला किया, जिससे वे घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका हाल ही में अपने छोटे भाई की मौत के बाद मायके आई हुई थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आरोपी भाई पिछले कई दिनों से लगातार धमकियां दे रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही हनुमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग सकते में हैं।
कुशीनगर: शौचालय के टैंक में गिरने से मासूम की मौत, परिवार में मातम
कुशीनगर: जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी के टोला शोभा छपरा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ शौचालय के टैंक में गिरने से 6 वर्षीय मासूम आर्यन मौर्य (पुत्र अमेरिका मौर्य) की दुखद मौत हो गई।
घटना 21 मई की लगभग 9 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि आर्यन शौच करने के लिए घर में बने शौचालय गया था। इसी दौरान शौचालय के टैंक पर लगा लोहे का ढक्कन अचानक टूट गया और आर्यन सीधे टैंक में जा गिरा।
जब काफी देर तक आर्यन वापस नहीं आया तो घर वालों ने उसे खोजना शुरू किया। खोजते-खोजते जब वे शौचालय के पास पहुंचे तो देखा कि आर्यन टैंक के अंदर बेहोश पड़ा हुआ है। आनन-फानन में परिजन उसे रामकोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए।
सीएचसी रामकोला के डॉक्टरों ने आर्यन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, जब आर्यन को जिला अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम आर्यन की मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।
कुशीनगर: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली एक जान, एक गंभीर घायल
कुशीनगर में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना मंगलवार देर रात कसया थाना क्षेत्र के हाइवे चौकी अंतर्गत गोलाबाजार के पास की है। जानकारी के अनुसार, गांधी चौक से देवरिया रोड की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी।अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से भी जा टकराई।
इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल दोनों कसया में फल की दुकान लगाते थे और रात को दुकान बंद कर पैदल अपने घर लौट रहे थे।
गंभीर घायल व्यक्ति को तत्काल पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
