Home Blog Page 26

कुशीनगर में मां दुर्गा पंडाल में पहुँचे बंदर ने प्रणाम कर लिया प्रसाद, विडियो वायरल

कुशीनगर : जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसवा गांव में बने मां दुर्गा पंडाल में कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा जोरों पर है। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जहां लोग अपने तर्क और आस्था अनुसार अपनी राय और आनंद लें रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मां दुर्गा के प्रतिमा पंडाल में कुछ युवक बैठे थे तभी एक बंदर आया जिसने मां दुर्गा प्रतिमा के सामने खड़े होकर पूरी आस्था से प्रणाम किया फिर मां दुर्गा प्रतिमा के पास रखे फल प्रसाद को लेकर चला गया।

इस पूरी घटना का वहा बैठे युवकों ने विडियो बनाया तथा सोशल मीडिया पर डाला जिसके बाद यह वायरल है।

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुनिधि ने मारी बाजी

कुशीनगर – जिले में रविवार को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस प्रतियोगिता का आयोजन श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा व आरपी सेंट्रल अकादमी सेखुई खास दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई l जिला स्तरीय समान ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 3 से लेकर परास्नातक तक के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में बच्चों से सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाओं के अलावा गणित, अंग्रेजी व हिंदी से भी सवाल पूछे गए थे l पेपर का मॉडल औसत में रहा, ज्यादा कठिन हो ज्यादा आसान प्रश्न नहीं पूछा गया था l बच्चों को सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उलझाए रखाl

प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक आदर्श कश्यप ने श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में बच्चों को प्रश्न पत्र बांटकर किया l प्रतियोगिता में एमजीडी स्कूल की छात्रा सुनिधि तिवारी ने पहला स्थान प्राप्त किया।लगभग सैकड़ो पुरस्कार प्रतियोगियों को वितरण किया गया।

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सुकरौली चेयरमैन राजनेति कश्यप ने किया l उन्होंने सभी प्रतियोगियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी l

समन्वयक आदेश गुप्त ने कहा कि सभी प्रतियोगियों को परीक्षा में शामिल होना ही उनका विजय है l निराश ना हो, असफलता से ही सफलता का परिणाम निकलता है l

आदर्श कश्यप का कहना है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन का मकसद है हमारे जिले के छोटे से छोटे क्षेत्र के बच्चों का मनोबल बढ़ाना, जिससे वह आगामी प्रतियोगियों के लिए तैयार हो सके l

वही पवन गुप्ता गोरखपुरी का कहना है कि बच्चों को मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयार रखने के लिए यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है l जिससे वह डर, भय से दूर होकर मानसिक रूप से आगामी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकें l

इस प्रतियोगिता में पवन गुप्ता, अंजेश, शिवेंद्र, धर्मेंद्र, आदित्य, डबलू, रमेश व आदि लोगों का सहयोग रहा l

पडरौना तहसील में ऑनलाइन खतौनी जारी करने की सेवा प्रारम्भ…

कुशीनगर: अब पडरौना तहसील के किसानों को खतौनी के लिए तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।नेट से जुड़ जाने से वह साइबरकैफ़े या सहज केंद्र के माध्यम से किसान अपनी खतौनी निकाल सकता है।

पहले जहां खतौनी के लिए किसानों को तहसील आना पड़ता था, वहीं नई व्यवस्था से किसान सहज जनसेवा या किसी साइबर कैफे से निकलवा सकते हैं। आनलाइन खतौनी पर किसी अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होती है।

ऑनलाइन खतौनी-इंतखाप देखें क्लिक करें

ऑनलाइन भूमि -नक्सा देखें   

कुशीनगर जिला

कुशीनगर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला एवं एक छोटा सा कस्बा है। इस जनपद का मुख्यालय कुशीनगर से करीब 15 किमी दूर पडरौना में स्थित है। कुशीनगर जिला पहले देवरिया जिले का भाग था। कुशीनगर जिले के पूर्व में बिहार राज्य, दक्षिण-पश्चिम में देवरिया जिला, पश्चिम में गोरखपुर जिला, उत्तर-पश्चिम में महराजगंज जिला स्थित हैं। कुशीनगर जिले में ग्रामों की संख्या 1446 हैं।

कुशीनगर का इतिहास…

हिमालय की तराई वाले क्षेत्र में स्थित कुशीनगर का इतिहास अत्यंत ही प्राचीन व गौरवशाली है। वर्ष 1876 ई0 में अंग्रेज पुरातत्वविद ए कनिंघम ने आज के कुशीनगर की खोज की थी। खुदाई में छठी शताब्दी की बनी भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा मिली थी इसके अलावा रामाभार स्तूप और और माथाकुंवर मंदिर भी खोजे गए थे। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक यह स्थान त्रेता युग में भी आबाद था और यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी थी जिसके चलते इसे कुशावती के नाम से जाना गया। पालि साहित्य के ग्रंथ त्रिपिटक के मुताबिक बौद्ध काल में यह स्थान षोड्श महाजनपदों में से एक था और मल्ल राजाओं की यह राजधानी।

तब इसे कुशीनारा के नाम से जाना जाता था। पांचवी शताब्दी के अंत तक या छठी शताब्दी की शुरूआत में यहां भगवान बुद्ध का आगमन हुआ था। कुशीनगर में ही उन्होंने अपना अंतिम उपदेश देने के बाद महापरिनिर्माण को प्राप्त किया था। कुशीनगर से 16 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में मल्लों का एक और गणराज्य पावा था। यहाँ बौद्ध धर्म के समानांतर ही जैन धर्म का प्रभाव था। माना जाता है कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर जैन (जो बुद्ध के समकालीन थे) ने पावानगर (वर्तमान में फाजिलनगर) में ही परिनिर्वाण प्राप्त किया था। इन दो धर्मों के अलावा प्राचीन काल से ही यह स्थल हिंदू धर्मावलंम्बियों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

गुप्तकाल के तमाम भग्नावशेष आज भी जिले में बिखरे पड़े हैं इनमें तकरीबन डेढ़ दर्जन प्राचीन टीले हैं जिसे पुरातात्विक महत्व का मानते हुए पुरातत्व विभाग ने संरक्षित घोषित कर रखा है। उत्तर भारत का इकलौता सूर्य मंदिर भी इसी जिले के तुर्कपट्टी में स्थित है। भगवान सूर्य की प्रतिमा यहां खुदाई के दौरान ही मिली थी जो गुप्तकालीन मानी जाती है। इसके अलावा भी जनपद के विभिन्न हिस्सों में अक्सर ही जमीन के नीचे से पुरातन निर्माण व अन्य अवशेष मिलते ही रहते हैं। कुशीनगर जनपद का जिला मुख्यालय पडरौना है जिसके नामकरण के संबंध में यह कहा जाता है कि भगवान राम विवाह के उपरांत पत्नी सीता व अन्य सगे-संबंधियों के साथ इसी रास्ते जनकपुर से अयोध्या लौटे थे। उनके पैरों से रमित धरती पहले पदरामा और बाद में पडरौना के नाम से जानी गई।

जनकपुर से अयोध्या लौटने के लिए भगवान राम और उनके साथियों ने पडरौना से 10 किलोमीटर पूरब से होकर बह रही बांसी नदी को पार किया था। आज भी बांसी नदी के इस स्थान को रामघाट के नाम से जाना जाता है। हर साल यहां भव्य मेला लगता है जहाँ उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों श्रद्धालु आते हैं। बांसी नदी के इस घाट को स्थानीय लोग इतना महत्व देते हैं कि सौ काशी न एक बांसी की कहावत ही बन गई है। मुगल काल में भी यह जनपद अपनी खास पहचान रखता था।

कुशीनगर में तहसीलें…

कुशीनगर जिले में 6 तहसीलें हैं – पडरौना, कुशीनगर, हाटा, तमकुहीराज , खड्डा, कप्तानगंज शामिल है.

कुशीनगर में ब्लाक या विकासखण्ड

कुशीनगर जिले में 15 विकासखण्ड हैं – पडरौना, बिशुनपुरा, कुशीनगर, हाटा, मोतीचक, सेवरही, नेबुआ नौरंगिया, खड्डा, दुदही, फाजिल नगर, सुकरौली, कप्तानगंज, रामकोला और तमकुहीराज।

कुशीनगर के प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थल

कुशीनगर का परिनिर्वाण मंदिर

कुशीनगर में मुख्य रूप से महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप तथा माथाकुँवर मंदिर है। इसके अलावा जिले में मुख्य रूप से कुछ सांस्कृतिक तथा धार्मिक स्थान हैं।

तुर्कपट्टी का सूर्य मंदिर

तुर्कपट्टी बाजार से लगभग 800 मीटर दक्षिण की ओर एक सूर्य मंदिर है। कुशीनगर का ‘कोणार्क’ कहे जाने वाले इस स्थान पर मिले सूर्य प्रतिमा की कथा सुदामा शर्मा से जुड़ी है। परिवार के लोगों के आकस्मिक निधन से परेशान श्री शर्मा ने रात में सपना देखा। स्वप्न में देखे गए स्थान की खुदाई में नीलमणि पत्थर की दो खंडित प्रतिमाएं मिली। अध्ययन के बाद इतिहासकारों ने बताया कि इनमें मिली मूर्तियां गुप्तकालीन हैं। एक प्रतिमा सूर्यदेव की है। 24 अप्रैल 1998 को इस प्रतिमा की चोरी हो गई थी, लेकिन पुलिस के प्रयास से प्रतिमा को बरामद कर लिया गया। अब यहां मंदिर बन चुका है। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहता है। इस मूर्ति की विशेषता है कि सूर्य के उगने के साथ ही मूर्ति की चमक बढ़ती है और दोपहर बाद मूर्ति की चमक मंद पड़ने लगती है।

कुशीनगर में गन्ना उत्पादन…

यहां गन्ने की सर्वाधिक खेती की जाती है। अतः यहां चीनी मिलों की अधिकता है। इस जिले में निम्न स्थानों पर मिलें स्थापित की गयी है- सेवरही, पडरौना, खड्डा, कप्तानगंज, रामकोला (02), लक्ष्मीगंज, कटकुंइयाँ, छितौनी,हाटा ढाडा मिल है.परन्तु इनमे अधिकतर बंद पड़ी है.

सौजन्य – विकिपीडिया से  

कुशीनगर में तहसील कितने है,खसरा-खतौनी कैसे देखें या निकाले ?

कुशीनगर : नमस्कार दोस्तों,यह पोस्ट आप तहसील(Tahsil) और खसरा(Khasra),खतौनी(Khautauni) देखने (खसरा-खतौनी कैसे देखें )और निकालने के बारे में पढ़ रहे है।

कुशीनगर में 06 तहसील है।

  1. पडरौना (Padrauna Tahsil)
  2. कसया (Kasya Tahsil)
  3. हाटा (Hata Tahsil)
  4. तमकुहीराज (Tamkuhiraj Tahsil)
  5. कप्तानगंज (Kaptanganj Tahsil)
  6. खड्डा (Khadda Tahsil)

खसरा-खतौनी कैसे देखें…

खसरा-खतौनी कैसे देखें – आप अगर अपना खसरा या खतौनी देखना या निकालना चाहते है तो 03 विकल्प है।

  1. Official वेबसाइट द्वारा
  2. सहज या csc केन्द्र के माध्यम से
  3. तहसील द्वारा

Official वेबसाइट द्वारा :

Up bhulekh की आधिकारिक साइट द्वारा आप अपना खसरा या खतौनी देख या प्रिंट निकाल सकते है।(नोट : इसका प्रिंट प्रमाणित प्रति नही होता,कई जगह मान्य नही है)

Khautauni,Tahsil

सहज या csc केन्द्र के माध्यम से :

आप अपनी खसरा या खतौनी नजदीकी सहज या csc केंद्र से निकलवा सकते है।साथ ही इनके द्वारा अपना मोहर लगाने पर अप्रमाणित होते भी सरकारी कार्यों में लगा सकते है।

तहसील द्वारा :

अगर आप अपने खसरा या खतौनी की की आधिकारिक प्रमाणित चाहते है तो अपने तहसील से निकलवा सकते है।

जिसका प्रयोग आप सभी सरकारी कार्यो न्यायालय के लिये भी कर सकते है। 

अपना खसरा या खतौनी देखने के लिये क्लिक करें। 

कुशीनगर पिन कोड

Kushinagar Pin code  

Post OfficePincode
Bodarwar Pincode274249
Captanganj Pincode274301
Chhitauni Pincode274801
Dudahi Pincode274302
Fazilnagar Pincode274401
Hata Pincode274203
Hetimpur Pincode274206
Kasya Pincode274402
Kathkuiyan Pincode274303
Kushinagar Pincode274403
Laxmiganj Pincode274306
Padrauna Pincode274304
Khadda Pincode274802
Ramkola Pincode274306
Seorahi Pincode274406
Sukrauli Pincode274207
Tamkuhi Pincode274407
Tarya sujan Pincode274409
*All the information based on official website list.

कुशीनगर में मौजूद डिग्री कॉलेज व सरकारी और निजी कालेजों के बारे में जाने

कुशीनगर : कुशीनगर में मौजूद सभी डिग्री कॉलेज की जानकारी साझा की गयी है। कौन सा कॉलेज सरकारी है ,अर्ध सरकारी है या निजी है। साथी वहां पर कौन कौन सब्जेक्ट उपलब्ध है।

Sr.No.College NameFaculty
Kushinagar Government Colleges
1Rajkiya Mahavidyalaya, KushinagarArts / Science / Commerce
Aided Non-Government Colleges
1Udit Narayan Post Gradua te College, Padrauna KushinagarArts / Science
2Buddha Post Graduate College, KushinagarArts / Science / Commerce / Education
3Shri Bhagwan Mahaveer P.G. College, Pawa Nagar, Fazil Nagar, KushinagarArts / Science
4Kisan P. G. College, Tamkuhi Road, Sevarahi, KushinagarArts
Non-Aided/Self-Financed College
1Shree Mahaveer Mahavidyalaya, Kaptanganj, KushinagarArts
2Vidyarthi Snatak Mahavidyalaya, Jagadishpur, Bardiha, KushinagarArts
3Kisan Mahavidyalaya Paikauli, Hata KushinagarArts / Science
4Sardar Patel Mahavidyalaya, Haraiya Bujurg, Horlapur, KushinagarArts
5Premi Devi Samaj Kalyan Mahila Mahavidyalaya, Padrauna, KushinagarArts
6Smt Banni Devi Mahila Mahavidyalaya, Padraua, KushinagarArts
7Bhagwant Pandey Mahavidyalaya, Bodarwar, KushinagarArts
8Lilawati Devi Mahavidyalaya, Piprajham, KushinagarArts
9Sukhdev Prasad Tripathi Mahavidyalaya, Bhathahi Khurd, KushinagarArts
10Shree Murlidhar Bhagwat Lal Mahavidyalaya, Mathauli Bazar, KushinagarArts / Commerce
11Bagishwari Rambasi Mahila Mahavidyalay, Guruwaliya, KushinagarArts
12Indu Devi Rampati Mahila Degree College, KushinagarArts
13Amit Mahavidyalaya, Amit Nagar, Sapha Road, KushinagarArts
14Mahanth Shyam Das Mahavidyalaya, Nebua, Raiganj, KushinagarArts
15Babu Tahsildar Shahi Mahavidyalaya, Singha, KushinagarArts
16Amawash Chaurasiya Mahavidyalaya, Kubernath KushinagarArts
17Late Srimati Ramadevi Mahavidyalaya(Dharamsamdha) Indrasenwa, Ramkola, KushinagarArts
18Rajeshwar Pandey Memorial Mahavidyalaya, Turkpatti, Mahuan, KushinagarArts
19Sawaswati Devi Mahavidyalaya, Khadda Bazar, KushinagarArts / Science
20Devki Devi Degree College, Pagra, Hata, KushinagarArts
21Janki Devi Teenmurti Mahavidyalaya, Sakhvaniya, KushinagarArts

कुशीनगर एयरपोर्ट से फ्लाइट शेड्यूल Live, देखें सूची

कुशीनगर : कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 20 अक्टूबर को उद्धघाटन के साथ ही घरेलू उड़ान शुरू करने की घोषणा सेवा देने वाली कंपनी स्पाइस जेट ने कर दी।

जिसके तहत कुशीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिये सेवा शुरू करेंगी।

इसी क्रम में स्पाइस जेट द्वारा 26 नवंबर के लिये दिल्ली से कुशीनगर और कुशीनगर से दिल्ली के लिये टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है।

नीचे क्लिक कर कुशीनगर एयरपोर्ट के सभी उड़ान शेड्यूल देखें

Kushinagar Airport Flight Schedule Live

upssb.in कामगार पंजीकरण पोर्टल: 2023 | यूपी श्रामिक पंजीकरण|Online Apply करें

लखनऊ : यूपी कामगार पंजीकरण (upssb.in) 9 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्रम को सम्मान और संबल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिसमें कामगारों को आर्थिक सहायता की व्यस्था के लिये उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की एक पोर्टल upssb.in की शुरुआत हो चुकी है।

जिसके माध्यम से प्रदेश के लगभग 23 लाख श्रमिकों को उनके बैंक खातों में 1000-1000 रूपये की राशि भेजी गयी।

जाने कामगार पंजीकरण क्या है ? क्या है फ़ायदा :

राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं के लाभ के लिये पंजीकरण आवश्यक है।

पंजीकरण के माध्यम से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होता है।

साथ ही सरकार द्वारा श्रमिकों के लिये लाये जा रहे योजनाओं का लाभ भी ले पायेंगे।

जैसे सरकार ने कामगारों के बैंक खातों में 1000-1000 रुपये की सहायता राशि भेजी है।

कामगार पंजीकरण कैसे करें : 

पंजीकरण के लिये आधिकारिक वेबसाइट upssb.in पर आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करा सकते है।

तथा वहा मांगी गई जानकारी व बैंक खातों की जानकारी देकर अपना पंजीकरण करा सकते है।

कामगार पंजीकरण : Click here क्लिक करें

नवीनीकरण कैसे :

अगर किसी ने अपना पंजीकरण करा रखा है तो वह अपना यह नवीनकरण भी करा सकता है।

कामगार नवीनीकरण : Click here

UPSSB Full Form को हिन्दी मे उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड कहते है। तथा इंग्लिश में Uttar Pradesh Social Security Board (upssb).

विभाग का विजन

  • श्रम कानूनों के अंतर्गत देय राशि और अधिकारों को निश्चित करने के लिए सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंध, सुरक्षित कार्य वातावरण और श्रम कानूनों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना।
  • निवेश को बढ़ावा देने के लिए श्रम कानूनों के तहत ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन, लाइसेंसिंग और रिटर्न जमा करना।
  • श्रम कानूनों में सुधार और सरलीकरण।

विभाग के मुख्य उद्देश्य / लक्ष्य:

  • कामगारों को कानून के तहत न्यूनतम मजदूरी, विनिश्चित मौद्रिक लाभ, अदायगी सुनिश्चित करना।
  • श्रमिकों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ, और उत्पादक कार्य वातावरण और कल्याण उपलब्ध कराना।
  • श्रमिकों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ, और उत्पादक कार्य वातावरण और कल्याण उपलब्ध कराना।
  • बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी उन्मूलन, तथा उनका पुनर्वास के सुनिश्चित करना।
  • दुर्घटना रहित, सुरक्षित तथा उत्पादक कार्य स्थलों को प्रोत्साहित करना व बढ़ावा देना।

उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड

पता :

कमरा नंबर – 752, 753, 754 7 वीं मंजिल इंदिरा भवन, हजरतगंज
लखनऊ, उत्तर प्रदेश पिन – 226001

फोन नंबर :

0522-2977711

NTT डिप्लोमा कोर्स गाजीपुर बलिया मऊ जौनपुर सहित यूपी के लिये, रेगुलर और डिस्टेंस माध्यम से

NTT डिप्लोमा कोर्स गाजीपुर बलिया मऊ जौनपुर सहित यूपी के लिये, रेगुलर और डिस्टेंस माध्यम से

नमस्कार, हम यहां NTT यानि Nursery Teacher Training कोर्स के बारे में, संस्थान , कोर्स ड्यूरेशन एवं फीस के बारे में जानेंगे।

NTT Full Form :

NTT का full form Nursery Teacher Training (NTT) होता है। जिसे हिन्दी में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कहते है।

एनटीटी क्या है व फ़ायदा ? :

एनटीटी एक डिप्लोमा कोर्स है। जो 12वी के बाद किया जा सकता है जो एक या दो वर्षीय पाठ्यक्रम का होता है। इस कोर्स को करने के बाद निजी प्री प्राइमरी स्कूल में टीचर के रूप में कार्य कर सकते है।

साथ ही अगर आप यूपी राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से B.Ed करना चाहते हैं तो इसके लिए बीटीसी (डीएलएड) या एनटीटी होना आवश्यक है।तभी आप बीएड के लिये प्रवेश पा सकते है।

Online NTT Course Inquiry Form , click here

सरकारी स्कूलों में NTT द्वारा नौकरी :

जैसा कि आप सभी जानते है यूपी के अंदर अभी कोई भी प्री प्राइमरी स्कूल नही है।जबकि अन्य कई राज्यों में है।इस कारण यूपी के सरकारी स्कूलों में एनटीटी कोर्स किये लोग सरकारी नौकरी नही कर पाते ।

लेकिन हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूल में तब्दील करने की बात कही है।

अगर ऐसा होता है तो भविष्य में एनटीटी कोर्स की सरकारी नौकरी के लिये यूपी में अवसर मिलेंगे।

Online NTT Course Inquiry Form , click here

प्री प्राइमरी क्या है ? :

यहां प्री प्राइमरी से मतलब class 1 से नीचे यानी जिसे हम प्ले स्कूल, नर्सरी, एलकेजी

NTT Course Institute :

अगर आप NTT कोर्स जॉइन करना चाहते है तो आपके लिये यूपी का एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट के बारे में बतायेगे।

जो विगत 13 वर्ष से संचालित है। तथा सभी प्रक्रिया सामान्य व पारदर्शी है। यह संस्थान यूपी के जनपद गाजीपुर (Ghazipur) में स्थित है।जो इस कोर्स को रेगुलर और प्राइवेट दोनों माध्यम से कराते है।

यहां NTT Course के लिये फ़ीस एक वर्षीय के लिये 5000-/ तथा दो वर्षीय के लिये केवल 9000-/ रुपये है।

Online NTT Course Inquiry Form , click here

आप नीचे दिये गये वेबसाइट लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन इंक्वायरी फॉर्म भर सकते हैं।जिस पर आप के द्वारा दिये गये समय अनुसार संस्थान द्वारा आपसे संपर्क कर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Ntt course institute in ghazipur, Ntt course institute in ballia, Ntt course institute in uttar prasth, Ntt course institute in mau, Ntt course institute in jaunpur, Ntt course institute in varanasi, Ntt course institute in deoria, Ntt course institute in bhadhohi, Ntt course institute in sonbhadra, Ntt course institute in azamgarh, Ntt course institute in deoria, Ntt course institute in prayagraj, Ntt course institute in pratapgarh, Ntt course institute in kushinagar

NTT Full Form ?

एनटीटी का फुल फॉर्म Nursery Teacher Training (NTT) होता है।