कुशीनगर : जिले में नगर निकाय चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। चुनाव में उतरे सभी प्रत्याशी अपना पुरा जोर जनता में अपने जनाधार को बढ़ाने में जुटे है।
इसी क्रम में बीजेपी से बगावत कर पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दल चुनाव लड़ रहे सदाशिव मणि त्रिपाठी ने अपने प्रचार के लिए पडरौना में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को लाकर रोड शो किया।
वही उसके बाद बीजेपी के प्रत्याशी विनय जायसवाल के समर्थन में भोजपुरी फिल्म स्टार और आजमगढ़ जिले से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी पडरौना में आकर चुनाव प्रचार किया।
अब देखना है जनता किन्हें अपने वोटों के माध्यम से समर्थन देती है।
कुशीनगर – कुशीनगर में रविवार को अचानक मौसम परिवर्तन से बारिश होने लगीl सुबह हुई बारिश से जिले भर में गर्मी से राहत मिली तो वही रामकोला थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए l कड़ाके की गर्मी और लू से रविवार को शुरू हुई बारिश ने राहत दी तो वहीं दो परिवार पर आसमान का कहर बनकर बरपाl
रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी निवासी लखंद्दर पासवान पुत्र प्रह्लाद (55) व दिउलिया मनिया छापर निवासी पवन यादव पुत्र शिवशंकर (22) सुबह अपने-अपने खेत में पंपसेट से सिंचाई करने के लिए गए थे l सुबह लगभग 10:00 बजे बारिश शुरू हुई तो पास में बनी पुलिया में छुपने चले गए लेकिन इसी दौरान मेघ गर्जन के साथ अकाशीय बिजली गिरने से यह बच नहीं सके और बुरी तरह झुलस गएl
जानकारी होने पर परिजन और गांव के कुछ लोग खेत में पहुंचे तो आनन-फानन में कप्तानगंज सीएससी केंद्र ले गए l जहां डॉक्टरों की टीम ने पवन यादव की हालत को गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया तो वही लखंद्दर पासवान की हालत ठीक बताई जा रही है l
गोरखपुर : सोनबरसा विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल फाउंडेशन पब्लिक स्कूल में सभी विद्यार्थियों शत-प्रतिशत 70% से ऊपर नंबरों से पास हुए तथा ग्राम सुगधिया बुजुर्ग के तौफीक अंसारी पुत्र नसरुद्दीन अंसारी इस वर्ष के हाई स्कूल में 90% अंकों के साथ स्कूल टॉपर बने है। तथा ग्राम सुरसर देवरी के आदित्य पासवान पुत्र बाबूराम पासवान तथा बालिकाओं में प्रीति शर्मा ग्राम विजई का व मनीषा वर्मा पुत्री दीपक वर्मा ग्राम गोपाला व प्रगति तिवारी ग्राम सुरसर देवरी का 80% के ऊपर नंबर प्राप्त कर उत्तम प्रदर्शन किया है।
प्रबंधक गिरिजा उपाध्याय द्वारा क्षेत्र के सभी छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करने का मार्गदर्शन तथा जीवन में सफल होने का मंत्र का संबोधन किया गया।
इस दौरान विद्यालय का स्टाफ तथा ग्राम वासी उपस्थित रहे। वही सभी क्षेत्र के हाईस्कूल पास छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम की सुविधा के साथ कक्षा 11 में प्रवेश का आग्रह किया गया।
कुशीनगर : मंगलवार को जटहां बाजार क्षेत्र के भैरोगंज बाजूपट्टी में अज्ञात कारणों से लगी भीषड़ आग में जान माल की भारी नुकसान हुआ है।
वही चल रहीं तेज गरम हवाओं ने आग बुझाने के कार्य में बाधा उत्पन्न कर दिया। जिस कारण 2 बच्चियों और एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जिससे गांव में माहोल पूरी तरह गमगीन है।
नमस्कार, हम यहां यूपी में जल्द आयोग के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समकक्ष पदों के लिए भर्ती योग्यता के बारे में जानेंगे,
मीडिया में आयी ख़बर के अनुसार यूपी सरकार 9000 हज़ार से ज्यादा पदों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समकक्ष पदों के लिए भर्ती यूपी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) के माध्यम से कर सकती है।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समकक्ष पदों के लिये योग्यता (Qualification of Health Worker and Equivalent Posts):
इस पद के लिये सरकार ने अभी योग्यता के बारे में स्पष्ट नही किया है।लेकिन इसके पद को देखते हुये CMS & ED (सीएमएस & ईडी) एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी योग्यता में शामिल अवश्य हो सकता है।
आइये जाने CMS & ED के लिये योग्यता, कोर्स समय, फ़ीस व संस्थान के बारे में जानें।
CMS & ED का Full Form क्या है ?:
CMS & ED का फुल फॉर्म English में Community Medical Services & Essential Drug होता है। तथा हिन्दी मे इसे सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक औषधि कहते है जिसे जन स्वास्थ्य पाठ्यक्रम नाम से भी जाना जाता है।
CMS & ED क्या है ?:
CMS & ED (सीएमएस & ईडी) कोर्स एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम है। जिसमें प्रवेश के लिये 10th पास होना अनिवार्य है।
इस एक वर्षीय पाठ्यक्रम में प्राथमिक चिकित्सा उपचार व निवारण देने से समन्धित होता है।
साथ ही इस कोर्स को बहुत से संस्थान 18 माह या 02 वर्ष का कराते है। लेकिन इसमें आपकों सर्टिफिकेट 01 वर्ष डिप्लोमा का ही मिलता है।
जबकि अन्य 06 माह या अधिक 01 वर्ष का किसी अस्पताल में प्रैक्टिकल या कार्य ट्रेनिंग को जोड़कर बताया जाता है।
CMS & ED से फ़ायदा:
यह एक वर्षीय पाठ्यक्रम आपको CMS & ED या जन स्वास्थ्य पाठ्यक्रम में डिप्लोमा प्रदान करता है। जो Indian Health and Education Council,New Delhi द्वारा Approved एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय में संक्रामक रोगों सहित सभी रोगों में प्राथमिक चिकित्सा का कार्य रजिo चिकित्सक के निरीक्षण में करने को मान्य किया है।
CMS & ED के फ़ीस (cms & ed course fees):
इस 01 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमके 15 से 30 हज़ार तक या इससे कुछ अधिक फ़ीस अलग अलग संस्थान में हो सकते है।
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस करने वालों के लिये CMS & ED:
कोरोना आपदा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों व चौक, चौराहें पर प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
जब शहर के नामी गिरामी डॉक्टरों ने आम मरीजों के लिये प्रवेश बंद कर दिया था।
तब उस समय इन डॉक्टरों ने सामान्य लक्षण वाले मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा देकर बहुत से लोगों को ठीक होने में मदद की, फिर भी किसी डिग्री के अभाव में लोग इन्हें झोला छाप डॉक्टर, बातचीत में संबोधित करते हैं।
इनके लिये यह CMS & ED 01 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स प्राथमिक चिकित्सा देने के लिये मंजूरी प्रदान करता है।
क्या पूर्व से प्रेक्टिस कर रहे व्यक्ति कोर्स कर सकते है ?
जी, हा अगर आप 10th पास है तो आप अवश्य कर सकते है।इनके लिये तो यह वाकई वरदान है जिनके पास प्राथमिक चिकित्सा के लिये कोई वैध सर्टिफिकेट नही है।
क्याCMS & ED कोर्स सरकारी नौकरी या पंजीकरण के लिये मान्य है ?
जी, हा बिल्कुल मान्य है कोरोना काल मे कई राज्यों में इन्हें स्थाई व अस्थाई रूप से सरकारी तैनाती मिली है।साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में इनके पछ में निर्णय दिया है।तथा इसका जारी CMS & ED प्रमाण पत्र पर पूर्ण उल्लेख है।
कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी में बुधवार शाम बिजली करंट लगने से वन्यजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव में मकबुल खान के घर के पास से बिजली की मेन सप्लाई गुजरती है। उसी बिजली पोल पर बंदर चढ़ा था।अचानक करंट लगने से पोल लटक गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह नीचे उतारा।
बंदर बुरी तरह झुलसने के साथ-साथ उसका एक हाथ भी टूट गया है। वह कुछ समय तक अचेत अवस्था में रहा। फिर धीरे धीरे से वह पास के एक गेहूँ के खेत में चला गया।
तत्पश्चात गांव के पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’ ने वन विभाग के कर्मियों से संपर्क किया तो वह कुछ लोगों को भेजने के लिए कहा लेकिन थोड़े समय के बाद वह फोन का जवाब देना बंद कर दिया।
फिर गुप्ता ने ट्विटर के माध्यम से यूपी पुलिस से शिकायत किया तो जवाब में संबंधित थाने से कार्यवाही की बात किया गया।
इसके बाद दोबारा शिकायत ट्विटर पर किया गया तो करीब रात 9 बजे दो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन इलाज की व्यवस्था नहीं करवाया।
ग्रामीणों का कहना है कि रात में बंदर को छोड़ना अनुचित था, क्योंकि गांव के आवारा कुत्तों ने बार-बार बंदर पर हमला कर रहे थे ।
गांव के मकबुल खान, इसहाक, मोहन गुप्ता, रविन्द्र यादव, विनोद लाल, विजेंद्र, बृजेश, मयंक, सोनू इत्यादि लोगों ने रात भर जगकर बंदर की रखवाली की, साथ ही साथ पानी और खाने की भी व्यवस्था किए।
सुबह एक अन्य अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण लगभग सभी स्टाफ यही थी पर अभी 2 लोगों को भेजकर बंदर की इलाज की व्यवस्था करवाया जा रहा है।
बार-बार संपर्क करने के बाद गुरुवार सुबह 9 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव वालों ने ऑटो रिक्शा की व्यवस्था किया, उस पर वन विभाग की टीम ने बंदर को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए भेजवाया।