Home Blog Page 38

कुशीनगर पहुँचे मंत्री एके शर्मा को पूर्व मंत्री ने सौंपा ज्ञापन, मंत्री ने जनहित में उक्त मांगों पर विचार का दिया आश्वासन

0

कुशीनगर : जिले में दौरे पर आये नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह ने मिलकर ज्ञापन सौंपा।

जिसके उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिये खुले रूप से 50 हज़ार रुपये लेने के मामलों पर गोपनीय जांच तथा

जिले के बिजली के जर्जर तारो को बदलने व ट्रांसफार्मर की छमता वृद्धि करने की मांग शामिल रहा।

उक्त मांग पत्र पर मंत्री एके शर्मा द्वारा जनहित में में विचार करने का आश्वासन दिया गया है।

तरयासुजान थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह मेहनत ने लाया रंग, खोये हुए बच्चों के लिए गठित किये थे दो पुलिस टीम

कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुर पुर पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह बहादुर पुर के साथ एक टीम तथा उपनिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के साथ दोनों टीमों ने क्षेत्र में भ्रमण करने के एक घंटे के अथक प्रयास से पुलिस की तत्तपरता ने लाया रंग माता पिता को पता चला सलेमगढ बजार निवासी बृजकिशोर गुप्ता पुत्र स्व0महादेव गुप्ता थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर के बच्चे हैं।

चौकी प्रभारी बहादुर पुर अवनीश कुमार सिंह ने माता पिता को लिखा पढी करवा कर उन दोनों बच्चों को सुपुर्द कर दिया चौकी प्रभारी ने बताया कि सलेमगढ बजार के शिव मन्दिर पुजा के दौरान दोनो बच्चे भटक कर हाईवे पर चले जाते थें।

पुलिस के सराहनीय कार्य की चारों तरफ चर्चा है की पुलिस की अथक प्रयास व मेहनत से माता पिता को अपनी लडकों को पाकर खुशी हुआ इस दौरान का0 अनील यादव, का0 बाबू राम, तथा पुरा चौकी टीम मौजूद रहे।

ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा कुशीनगर पहुँचे, निरीक्षण सहित कई परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास का कार्यक्रम

कुशीनगर : प्रदेश के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा का जिले में देर शाम आगमन हुआ।यह जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुँचे है।

जिनमें भगवान बुद्ध का दर्शन,बुद्ध घाट का करेंगे निरीक्षण व हाटा नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन व हेत्तिमपुर में बने मुक्ति धाम (शवदाह गृह) का करेंगे लोकार्पण कार्यक्रम बताया जा रहा है।

वही देर शाम जिले में पहुँचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

अंग्रेजी शराब के साथ, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के तिनफेडिया पुलिस चौकी ने उत्तर प्रदेश से बिहार ले जा रहे अबैध शराब की खेप को पकडा साथ में दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बताते चले की  तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह को जरिये मुखबिर सूचना मिली की तिनफेडिया चौकी क्षेत्र में जमसडिया चौराहे से दो वयक्ति मोटर साइकिल से शराब खेप बिहार ले जाने के फिराक में है।

 तभी प्रभारी निरीक्षक चौकी प्रभारी तिनफेडिया निरंजन कुमार राय को सूचना देते हुए उक्त स्थान पर पहुँच गए गाडियों की तलाशी शुरू होते ही मोटर साइकिल पर सवार दो वयक्ति आते दिखाई पडे जब पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल पर सवार लोगों को रोकने की इशारे कियें तो

तब दोनो वयक्ति पुलिस को देख कर  भागने लगे  पुलिस ने दोनों को दौडा कर पकड लिया जिसके पास चेकिंग के दौरान अबैध अंग्रेजी शराब  बरामद हुआ पुछ ताछ में दोनों वयक्ति यो ने अपना नाम फिरोज अंसारी पुत्र नाजिर अंसारी  ग्राम रामपुबंगरा थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, शामसाद अंसारी पुत्र आस मोहमद सा0 पकडी बजार थाना कुचायकोट जि0 गोपाल गंज बिहार बताया।

पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस मोटर साइकिल व शराब को कब्जे मे लेकर जेल भेज दिया

पडरौना PD CITY मॉल के बाहर युवक से मारपीट, रामबालक दास त्यागी के गनर और ड्राइवर पर आरोप, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद

कुशीनगर : अभी हाल ही में नोयडा के एक नेता त्यागी सुर्खियों में रहे तो अब कुशीनगर में भी एक महंत जिनका नाम रामबालक दास त्यागी है।

वह भी सुर्खियों में है एक मारपीट की घटना को लेकर, मामला है पडरौना के पीडी सीटी मॉल के बाहर का, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।

आरोप है कि युवक ने अपने गाड़ी के सामने रोड पर खड़ी गाड़ी को किनारे लगाने को कहने पर, रामबालक दास त्यागी के गनर व ड्राइवर ने युवक से मारपीट किया।

वही इस मामले में कुशीनगर पुलिस ने जारी बयान में बताया है कि इस प्रकरण में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

हालांकि स्पष्ट नही है कि उपरोक्त मामले में किनका नाम दर्ज है।

वही इस मामले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद त्यागी बाबा की कड़ी आलोचना व कार्यवाही की मांग उठ रही है।

विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में युवा नेता आदित्य प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण

गोरखपुर : सोनबरसा विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल फाउंडेशन पब्लिक सूरसर देवरी गोरखपुर स्कूल में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा नेता आदित्य प्रताप सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

जिसके बाद बच्चों को स्वतंत्रा दिवस के महत्व व शहीदों को याद किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रबंधक गिरजा उपाध्याय कोषाध्यक्ष अभिनव उपाध्याय, पूर्व प्रधानाध्यापक 

अनिरुद्ध पांडे, लालजी सिंह ,राम मास्टर, चंद्रजीत यादव, दिलीप सिंह पेट्रोल पंप अवनीश राजपूत  डिस्ट्रिक्ट जज  पुत्र व अन्य विद्यालय स्टाफ सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कुशीनगर में कबाड़ी के दुकान पर चोरी से काटी जा रही 04 वाहन बरामद, 01 गिरफ्तार

कुशीनगर : जिले के तरयासुजान थाना पुलिस ने एक कबाड़ी के दुकान से चोरी से काटी जा रही वाहनों को बरामद किया है।

जिसमे पिकअप, मारुति वैगनआर,बोलेरो तथा टाटा इंडिको शामिल है।

वही पुलिस ने दुकान के मालिक नरेंद्र चौरसिया, निवासी सलेमगढ़ मौजा, थाना तरयासुजान को गिरफ्तार किया है। साथ ही 03 अन्य व्यक्ति इस मामले से जुड़े लोगों को वांछित घोषित कर धरपकड़ के लिये प्रयास कर रहे है।

अब पुलिस बरामद गाड़ियों के चोरी से जुड़े मामले की जानकारी जुटा रही है।कटे बरामद कुल वाहनों की कीमत 08 लाख रुपये तक बताई गई है।

पडरौना के जगदीशपुर कॉलोनी में महिला की निर्मम हत्या,पुलिस जांच में जुटी

कुशीनगर : पडरौना के जगदीशपुर कॉलोनी में एक 45 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया, वही फोरेंसिक टीम द्वारा जांच किया गया।

मृतका का नाम संगीता देवी पत्नी रमेश सिंह है।पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज परिजनों से पूछताछ व उनके बयान के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रहा है।

कुशीनगर में पशु तस्कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध हथियार सहित 08 गौवंश बरामद

कुशीनगर : जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समऊर रोड पर पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर गिरफ्तार हुआ है।

पुलिस ने इसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर,एक खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की पिकअप और लकड़ी का ठेहा, और बांका बरामद हुआ है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान अशफ़ाक अंसारी निचलौल महराजगंज के रहने वाला है।

कार्यवाही टीम में एसएचओ अश्वनी राय,और स्वाट टी अमित वर्मा अपने मय हमराह के साथ शामिल रहे।

वैसे तमकुहीराज के एसएचओ अश्वनी राय पर ट्रक मालिकों से पैसे वसूली के मामले में गंभीर आरोप लगा जिसकी जांच की बात सामने आयी है।

पुलिस अधीक्षक ने ग्राम पहरी(चौकीदार) के घर जाकर, कुशल जाना व त्योहार के देखते हुए जागरूक किया

कुशीनगर : आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से गांव के ग्राम प्रहरी(चौकीदार) से इलाक़े के शांति व्यवस्था से समन्धित जानकारी जुटा रही है।

इसी क्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल व सदर सीओ सहित पडरौना कोतवाली के गांव रामधाम पोखरा पहुँच ग्राम पहरी (चौकीदार) यशवंत चौहान से हालचाल जाना व इलाक़े में शांति व्यस्था में खलल डालने वालों पर नजर रख सूचना पुलिस को देने के बारे में जागरूक किया।

वही तरयासुजान थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह ने भी अपने थाना क्षेत्र के भगवान पुर में नवी हसन चौकदार के घर पहुँच कर चाय पी और चाय पर चर्चा करते हुए चौकी से क्षेत्र संबधित समस्याओ की जानकारी प्राप्त करने के बाद सभी गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की बात कही तथा चौकी दार की हर एक समस्याओं का हर संभव समाधान करने की 

भरोसा दिया।

हरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट