Home Blog Page 39

पुलिस अधीक्षक ने ग्राम पहरी(चौकीदार) के घर जाकर, कुशल जाना व त्योहार के देखते हुए जागरूक किया

कुशीनगर : आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से गांव के ग्राम प्रहरी(चौकीदार) से इलाक़े के शांति व्यवस्था से समन्धित जानकारी जुटा रही है।

इसी क्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल व सदर सीओ सहित पडरौना कोतवाली के गांव रामधाम पोखरा पहुँच ग्राम पहरी (चौकीदार) यशवंत चौहान से हालचाल जाना व इलाक़े में शांति व्यस्था में खलल डालने वालों पर नजर रख सूचना पुलिस को देने के बारे में जागरूक किया।

वही तरयासुजान थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह ने भी अपने थाना क्षेत्र के भगवान पुर में नवी हसन चौकदार के घर पहुँच कर चाय पी और चाय पर चर्चा करते हुए चौकी से क्षेत्र संबधित समस्याओ की जानकारी प्राप्त करने के बाद सभी गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की बात कही तथा चौकी दार की हर एक समस्याओं का हर संभव समाधान करने की 

भरोसा दिया।

हरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने निकाला बाईक फ्लैग मार्च

कुशीनगर जनपद के पुलिस कप्तान धवल जयसवाल के निर्देशन मे आज तरयासुजान थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह ने अपनी दल बल के साथ  बाईक से फ्लैग मार्च कर क्षेत्रों का निरीक्षण व सभी त्यौहारों के नजर रखते हुए शांति पूर्ण मनाने का संदेश दिया गया।

तथा जो त्यौहारों में खलल डालने वालो को सख्ती के साथ निपटने का संदेश पुलिस द्वारा दिया गया। बाईक से फ्लैगमार्च भूलिया बजार, डोमाठ कोठी बजार, गडहिया चिंतामन, इसमाईल चौराहा, दनियाडी बजार, तरयासुजान बजार, के साथ तमाम गाँव चौराहा हुए पुरे थाना क्षेत्र भ्रमण किया।

इस अभियान में मुख्य रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक, आशिष सिंह,  विकास मौर्या, वरिष्ठ उपनिरीक्षक,उपेन्द्र यादव,शयाम राज निषाद,दीवान कमाल अहमद,अखंड प्रताप सिंह, महेंद्र यादव,राधेश्याम यादव,आंनद कुमार,सुशील कुमार यादव  सहित तमाम पुलिस बल शामिल रहे।

पाण्डेय जी की रिपोर्ट

पैसे लेनदेन का ऑडियो वायरल होने पर विशुनपुरा थाना के दरोगा रामेश्वर यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना पर तैनात उप निरीक्षक रामेश्वर यादव एक सप्ताह के बीच दो अलग अलग मामलों में सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे।

और आखिरकार पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कार्यवाही करते हुये लाइन हाजिर कर दिया है।

अभी पिछले माह भी इसी थाने के एसओ सहित आधा दर्जन लोग लाइन हाजिर हुये थे।लेकिन इसके बावजूद यहां तैनात रहे दरोगा रामेश्वर यादव ने ऐसा कृत्य कर दिया कि उन्हें लाइन हाजिर होना पड़ा।

क्या है मामला : पहला मामला सामने आया एक एक्सीडेंट का जिसमे ट्रैक्टर से एक बाइक चालक को गंभीर चोट लगी थी।

घायल व्यक्ति और ट्रैक्टर मालिक के बीच ईलाज कराने को लेकर सुलह हो जाने के बावजूद रामेश्वर यादव पर  ट्रैक्टर छोड़ने के लिये 60 हज़ार रुपये मांगे, जिस पर ट्रैक्टर मालिक द्वारा मजबूरी बस 30 हज़ार दे दिया।

लेकिन और पैसे के लालच में रामेश्वर यादव ने ट्रैक्टर नही छोड़ा जबकि घायल व्यक्ति के बीच लिखित में सुलह हो गया था।जिसका मामला वायरल हुआ था।

दूसरा मामला : इस मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें मुकदमे से नाम निकालने को लेकर किसी व्यक्ति से फ़ोन पर पैसे के लेन देन हो रहा था।

दोनों मामला सामने आने के बाद विभाग की किरकिरी कराने वाले दरोगा रामेश्वर यादव सहित अन्य मामलों अलग अलग थानों के दरोगा सिपाही सहित 05 लोगों को पुलिस अधीक्षक लाइन हाजिर कर दिया।

नवनिर्मित सड़क पर दो सप्ताह के अंदर प्रतिबंधित बालू कारोबारियों की पोल खोल रही है गाडिया

कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र केअन्तर्गत तिनफेडिया पुलिस चौकी के समीप चौपथिया सिवराज पुर में  दो सप्ताह के अंदर दो बडी गाडियों की पलटने और धसने से क्षेत्रों में बना चर्चा की बिषय 

बताते चले की आज लगभग नौ से दस बजे सुबह के बीच बालू से भरा ट्रक खड़े बीच सडक पर धस जाने की सूचना मिलने पर पहुँचे गाव के लोग किसी प्रकार की कोई नुकसान नहीं होने की सूचना है।

अब लोगों की मानना है की नवनिर्मित सड़क के कमज़ोर साबित होने के कारण गाडियो की धसने की शिकायतें है कुछ लोगों के मानना है की ओभर लोडिंग गाडियों चलने से सडक धसने की शिकायतें मिल रही है अबैध करोबारियो के चलते आये दिन ये घटनाएं हो रही है अब शासन प्रशासन को नवनिर्मित सड़क दे रहा है आने वाले समय में बड़ी हादसे की संकेत है।

पाण्डेय जी की रिपोर्ट

कुशीनगर के युवक को वाराणसी एयरपोर्ट से कस्टम टीम ने 27 लाख के सोने के साथ पकड़ा

कुशीनगर : जिले के एक युवक को वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम टीम द्वारा 27 लाख के सोने के साथ पकड़ा गया है।

जिसका नाम मंजी(24) बताया जा रहा है जो शारजाह से विमान द्वारा मंगलवार देर रात वाराणसी पहुंचा था।

कस्टम टीम द्वारा संदिग्ध दिखने पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से जूते में पेस्ट के रूप में छिपाकर रखा सोना मिला जिसकी कीमत 27 लाख रुपये बताई गई है।

वही गिरफ्तार युवक से पुलिस ने पूछताछ के बाद कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया है।

कुशीनगर में दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर नाबालिग का हाथ पैर बाधकर पीटा

कुशीनगर : जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पनियहवा में एक दुकानदार ने एक नाबालिक पर चोरी का आरोप लगाकर उसके हाथ पैर बाधकर बेरहमी से पीटा,

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामला सामने आने पर पुलिस ने केवल दुकानदार पर शांति भंग में मामला बना कर निपटा दिया जबकि इस मामले में कड़ी कार्यवाही हो सकती थी।

लेकिन केवल कोरामपूर्ती कर पुलिस ने मामला खत्म कर दिया।

विशुनपुरा थाने में बाहरी युवक का बर्थडे पार्टी मनाने पर इंस्पेक्टर सहित 06 लाइन हाजिर

कुशीनगर : जिले के विशुनपुरा थाना में इस्पेक्टर वीरेन्द्र यादव और 05 अन्य का थाने में एक बाहरी युवक का जन्मदिन मनाने पर और

इसका फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने इंस्पेक्टर सहित 06 लोगों को लाइन हाजिर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि थाने में बर्थडे बॉय बने पुष्पेंद्र रौनियार है।जिसके ऊपर उसी थाने में कई मामले दर्ज है।तथा वह मीडियेटर की भूमिका भी निभाता है।

बरहाल मामले सामने आने के बाद इंस्पेक्टर वीरेन्द्र यादव, हेंड कॉन्स्टेबल धनंजय राय, कॉन्स्टेबल विनोद चौहान, लकी, नागेंद्र, व दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।

नव निर्मित सड़क, के साथ-साथ प्रतिबंध बालू कारोबार का खुला पोल

कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के तिनफेडिया चौकी अंतर्गत चौपथियां शिवराज के समीप प्रतिबंध ओवरलोड बालू से लदा ट्रक सड़क के धंसने पर पलटा गया।

ट्रक में बैठे चार लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं, प्रशासन के संज्ञान में होने के बावजूद अबैध तरिके से चल रहा है बालू खनन माफियाओं के ओभर लोडिंग के कारण नवनिर्मित पीडब्ल्यूडी के तहत बने नव निर्मित मार्ग अभी एक माह ही असलियत दिखाने लगा है। 

तथा लोगों में तरह तरह की चर्चा हो रहा है कि घटिया मेटेरियल लगने के कारण से रोड़ आज ही धसना शुरू हो गया है।

अवैध खनन में लगे बड़े ट्रक इस पर और विकट साबित हो रहे है।

हरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

हाईकोर्ट के आदेश पर राजस्व टीम व पुलिस ने बुलडोजर चला कर बाकी बचे अतिक्रमण मुक्त कराया

कुशीनगर जनपद के तमकुही राज तहसील के अन्तर्गत ग्राम सभा हफुआ मे तहसील के राजस्व टीम और पाच थाने के पुलिस महिला पुलिस व तहसील के तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता के मौजुदगी में कानून का प्रभार व लेखपाल का कार्य करते हुए अशोक कुमार वर्मा के मौजूगी में तीसरी बार में बचे अतिक्रमण को खाली कराने की काम बुलडोजर चलाकर हुआ।  सरकारी गढे के जमीन पर बना पकी मकानों पर शासन प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर घर वाले परिवार के लोग बने मुखर्दशक सरकारी जमीन लगभग 35 डिसमिल अतिक्रमण से मुक्ति कराने का काम शासन प्रशासन ने अपनी सक्रिय टीम के साथ में कराया तथा बुलडोजर चलाकर हाईकोर्ट के निर्देश का पालन कराया।

कार्यवाही में गुडू मिश्रा, गया तेली, दुरयोधन, जनार्दन मिश्र, द्वारा अतिक्रमण पर तीसरी बार मे बाबा का बुलडोजर की जोस से अतिक्रमण हटाने का काम आज दिनांक 20 जुलाई को दिन के लगभग ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक तरयासुजान के नवागत  इंसपेक्टर के मौजूगदगी  में भारी मात्रा में पुलिस बल की टीम के साथ में गर्जा बुलडोजर खाली कराया गया अतिक्रमण।

हरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

कुशीनगर में आवारा पशु के हमलें में बुजुर्ग की मौत, सुबह निकले थे सैर पर

कुशीनगर : आवारा पशुओं से एक तरफ किसानों को फ़सल का नुकसान हो रहा है तो अब जन हानि की भी ख़बर बराबर सामने आ रही है।

जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर भरवालिया में मंगलवार को सुबह एक बुजुर्ग टहलने निकले लेकिन आवारा पशु ने अचानक हमला कर दिया।जिसमें बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गयी।

बुजुर्ग मृतक का नाम विंध्याचल यादव(65) है।इस समंध में गांव के प्रधान राकेश सिंह से वार्ता कर जानकारी लिया तो उक्त घटना के बारे में बताया तथा प्रशासन को इस बारे में अवगत कराने की बात कही लेकिन मृतक परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया गया है।जिससे सरकार द्वारा मिलने वाले राशि नही मिल पायेगा।

वही इस घटना से गांव व आस पास के लोग आवारा पशु से चिंतित है।खासकर बच्चें, बुजुर्ग, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर