Home Blog Page 40

कुशीनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 867 जोड़े

कुशीनगर : मंगलवार को जिला मुख्यालय रविंद्रनगर के बुद्धा पार्क में अयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 867 जोड़ो का विवाह गाजे बाजे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सांसद विजय दुबे, सहित जिले के सभी विधायक मौजूद रहें।

विवाह में अनुसूचित जाति से 360, मुसहर जाति से 12, अन्य पिछड़ा वर्ग से 402 और सामान्य वर्ग से 10 जोड़ों ने रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।

कुशीनगर में जयमाला के बाद दुल्हन हुई गायब, सुबह गांव में पेड़ से लटकता मिला शव

कुशीनगर : जिले में नवगठित थाना चौरा खास थाना क्षेत्र से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां शादी के दिन जयमाला के बाद अचानक दुल्हन गायब हो गई।

और जिसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला है। वही मामला सामने आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

मिली ख़बर के अनुसार चौराखास थाना क्षेत्र के कोईलसवा बुजुर्ग के बिंटोलिया में बारात आने के बाद जयमाला कार्यक्रम हुआ और दुल्हन अचानक गायब हो गई।

जिसकी खोजबीन परिजन करने लगे, वही दुल्हन बनी लड़की का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता मिला। अब यह जांच का विषय है कि लड़की ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आयेगा।

कुशीनगर में महिला की संदिग्ध मौत,आबकारी व पुलिस पर लगा गंभीर आरोप

0

कुशीनगर : जिले में एक महिला को अवैध वसूली का पैसा ना दिए जाने पर बेरहमी से पीटने से महिला की मौत का आरोप आबकारी विभाग के कर्मचारी और स्थानीय पुलिस पर लगा है।

जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्यवाही को लेकर प्रदर्शन किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार भैसहा हेतिमपुर में बनती राजभर पत्नी स्वर्गीय शिवनाथ राजभर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

जिसके बाद परिजनों ने मौत के लिए आबकारी विभाग के कर्मचारी और पुलिस पर अवैध वसूली का पैसा ना देने पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया जिससे मौत हुई है।

वही कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी बयान में महिला की पूर्व से बीमारी का हवाला दिया गया है।

बरहाल मौत के असल वजह पोस्टमार्टम के बाद सामने आयेगा लेकिन जिले में अवैध कच्ची शराब का निर्माण में आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की भूमिका हमेशा संदिग्ध रहा है।

जनकपुर से अयोध्या जा रही शालिग्राम पत्थर ,कुशीनगर होते हुए अयोध्या जायेगा

कुशीनगर : नेपाल (जनकपुर) से बिहार (मधुबनी) की सीमा से होकर लाये जा रहे शालिग्राम पत्थर जो कुशीनगर होते हुए अयोध्या को जाएगी।

जिसके देखते हुए कुशीनगर जिला प्रशासन ने मार्ग के सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर तैयारियों का जायजा लिया।

गौरतलब है की नेपाल के जनकपुर से 02 विशालकाय शालिग्राम पत्थर, खुले ट्रक में रखकर 26 जनवरी से चला है।

जो बिहार के मधुबनी सीमा से होते हुए 31 जनवरी को जिले की सीमा में प्रवेश करेगा। सीमा में प्रवेश पर सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर स्वागत की तैयारी की जा रही है।

जिसका जायजा लेने डीएम व एसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि शालिग्राम पत्थर से मूर्तिकार द्वारा सीता राम की मूर्ति बनाई जायेगी। जिसके कारण इस  शीला से लोगों की आस्था जुड़ी है।

रास्ते में जानकारी होने पर लोग शालिग्राम पत्थर की पूजा कर रहे हैं।

विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल फाउंडेशन पब्लिक स्कूल मे गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

गोरखपुर : सोनबरसा के विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल फाउंडेशन पब्लिक स्कूल सुरसर देवरी गोरखपुर में 74 वे स्वतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि अजीत प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह जी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न कराया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा नित्य, स्पीच, कंपटीशन व देशभक्ति पर कार्यक्रम का मंचन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रबंधक गिरजा उपाध्याय, प्रधानाचार्य रिश्ता मिश्रा,अभिषेक उपाध्याय, अभिनव उपाध्याय, शिक्षक शिक्षिकाएं व ग्रामवासी उपस्थित रहे

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रशिता मिश्रा प्रबंधक, गिरजा उपाध्याय, संचालक अभिषेक उपाध्याय,अभिनव उपाध्याय तथा अन्य शिक्षिकाएं व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

धूम धाम से मनाया गया प्राथमिक जूनियर विद्यालयों में गणतंत्रता दिवस की 74 वी वर्ष के रुप में फहराया गया तिरंगा

कुशीनगर जनपद के सेवरही विकास खंड के अन्तर्गत सभी प्राथमिक विद्यालयों में मनाया गया गणतंत्रता दिवस  के 74 वी वर्ष के रुप में और फहराया गया तिरंगा बाटी गयी बच्चों को मिठाईयाँ हुआ राष्ट्रगान मैरवा, डुमरिया, जमसडिया, जमसाडा, तिनफेडिया,  कोईंदहा संविलय विद्यालय में फहराया गया तिरंगा इसके बाद बच्चों के चुटकले, राष्ट्रीय गीत, कविता और भाषण का भी प्रोग्राम बहुत ही अच्छा रहा कोईंदहा के ग्राम प्रधान रतन यादव के द्वारा तिरंगाझंडा झंडा फहराने के बाद सभी अध्यापकों के द्वारा बच्चों को गणतंत्रता दिवस के बारे में बताते हुए  प्रधानाधयापक शशिकांत पाण्डेय ने कहा कि बच्चों की उपलधियाँ ही सबसे बड़ा कार्य है हमारे देश के लिए और सभी अधयापक बंधुओं के लिए समय से हमें अपना कर्तव्य का पालन करना चाहिए

अबदुलसुभान अंसारी ने भी बच्चों के जीवन में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और हम सभी शिक्षकों को जिम्मेदारी से अपनी कार्य करना चाहिए जिससे बच्चों के विकास हो बाकी सभी शिक्षको ने बच्चों को आशिर्वाद स्वरुप प्रदान किया ग्राम प्रधान रतन यादव ने भी बच्चों के शिक्षा और खेल पर विशेष बातें बताया और कहा की सभी बच्चे मेरे बच्चों के समान है किसी को कोई बात हो तो हमें भी बताये हर संभव मदद् करने की प्रयास करेगें इसी के साथ प्रोग्राम का अंतिम रुप दिया गया सभी को लडडू का बितरण करके सभा को समाप्त हुआ!

कुशीनगर में ग्राहक सेवा केन्द्र पर लूट करने आए, एक बदमाश को लोगों ने पकड़ा

कुशीनगर : सोमवार दोपहर को जिले के बिशनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा पर लूट के नियत से आए बदमाशों के गिरोह में से एक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

जिसकी पिटाई के पश्चात पुलिस की सूचना दी पुलिस ने मौके से भिड़ के चंगुल से कड़ी  मक्कसत के बाद बदमाश को अपने हिरासत में लेकर उसकी जान बचाई वही जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल एवं सीओ तमकुहीराज ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल किया।

साथ ही हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ के आधार इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्यवाही का निर्देश दिया है।

गन्ना पर्ची में अनियमितता होने के कारण किसान परेशान, बिचौलियों की बल्ले बल्ले

कुशीनगर जनपद के सेवरही सुगर फैक्ट्री में पर्ची निकासी में अनियमितता होने के कारण से किसान परेशान हो रहें हैं।

तो उसका फ़ायदा उठाते के लिऐ बिचौलिए जगह-जगह फैक्ट्री द्वार लगे सेंटरो पर सक्रिय है। जिन्हे किसानों की गन्ना खरीदने वाले गिरोह लोगों से अना पाई में गन्ना खरीददारी करके तुरंत पर्चियों पर तौल करा कर गन्ना फैक्ट्री में भेजवाने का काम कर रहे है।

कारण समय से गन्ना पर्ची की सही सप्लाई किसानों तक नहीं होना। तथा पड़ताल के समय खुटी गन्ना का पेडी प्रताल में लिखा गया है।

सेवरही मील की शिकायत से किसान परेशान है बिहार से आये हुए तथा आसपास के दलालों द्वारा शराब की तस्करी जैसा होने लगा है यूपी सुगर मीलों के छोटी सी लापरवाही के कारण किसानों की भारी भरकम क्षति और दलाल मालामाल हो रहें हैं।सेवरही मील का पूर्वी क्षेत्र में यह अनियमितता अधिक पाई जा रही है किसानो का बुरा हाल हुआ जाता है और सभी किसान फैक्ट्री सेवरही की पर्ची में गडबडी होने पर आक्रोशित है इस पर्ची की अनियमितता में सुधार नही हुआ तो किसान बाधय होगे सभी  गन्ना क्रय केन्द्र पर धरना प्रदर्शन के लिए!

कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

कुशीनगर : रविवार प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया वहीं पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

जिसके पश्चात डिप्टी सीएम देवरिया जनपद के लिए प्रस्थान किया जहां वह तय कार्यक्रम के अनुसार एबीवीपी गोरक्ष प्रांत कार्यक्रम मे भाग लेंगे।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों द्वारा क्रिसमस ट्री सैंटा क्लॉस बनाया गया

गोरखपुर : सोनबरसा के विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल फाउंडेशन पब्लिक स्कूल सुरसर देवरी में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों द्वारा क्रिसमस ट्री सैंटा क्लॉस बनाया गया तब विभिन्न खेलकूद के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिसमें क्रिसमस ट्री प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण रहा उक्त कार्यक्रम में उक्त कार्यक्रम में संचालक अभिषेक उपाध्याय कोषाध्यक्ष अभिनव उपाध्याय सभी शिक्षक सहित मंगरु भारती उपस्थित रहे।