Home Blog Page 45

मेरी हत्या हुई तो जिम्मेदार होगा जिला प्रशासन, सुरक्षा वापस लेने पर नाराज पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह

0

कुशीनगर : पूर्व मंत्री व सपा नेता राधेश्याम सिंह ने प्रशासन द्वारा उनकी पुलिस सुरक्षा वापस लेने पर विरोध जताया है।

उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखे बयान में कहा है कि मेरी हत्या हुई तो जिम्मेदार होगा जिला प्रशासन।।

माननीय मुख्यमंत्री जी,

कृपया अवगत हो,मेरे गाड़ी पर जब 1994,95 में कप्तान गंज थाने के सामने अपराधियों ने गोलियो की बौछार किया जिसमें मेरा ड्राइवर हरिवंश मारा गया तब मैं विधायक नही था तभी से 2022 तक मेरे पास सुरक्षा व्यवस्था हेतु गनर रहा है।चाहें जो सरकार रही है 2013 से 2017 तक बाई श्रेणी की सुरक्षा रही है।

पहली बार जिला प्रशासन ने मेरा सुरक्षा व्यवस्था वापस ले लिया है मुझे आशंका है कि कही मेरी हत्या की साजिश तो नही,यदि कोई बात हुई तो प्रशासन जिम्मेदार होगा।

साथ ही पूर्व मंत्री ने अपनी सुरक्षा के लिये कुशीनगर डीएम, एसपी सहित प्रमुख सचिव यूपी सरकार को पत्र लिखा है।

कुशीनगर में न्यायालय के आदेश पर 2013 से 2021 तक के बरामद शराब को नष्ट किया गया 

कुशीनगर : मा० न्यायालय के आदेश पर जिले के तरयासुजान थाना पर 2013 से 2021 तक के अवैध बरामद शराब को जेसीबी मशीन द्वारा गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी फूलचनद कनौजिया सहित तरयासुजान थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी और अन्य पुलिस बल मैजूद रहे।

तरयासुजान थाना में 2013 से 2021 तक आबकारी एक्ट में 422 मामले दर्ज हुये थे।जिसमें बरामद 2.5 करोड़ के शराब बरामद हुये जिसमें अंग्रेजी,देशी ,कच्ची शराब, वियर शामिल थे। जिन्हें नष्ट किया गया।

Harendra pandey की रिपोर्ट

UP TET Exam Result 2021 : यूपी टीईटी परीक्षा 2021 से जुड़ी बड़ी खबर

प्रयागराज : यूपी टीईटी परीक्षा 2021 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।जिसके अनुसार 08 अप्रैल को नतीजें आ सकते है।

इसके पहले यूपी टीईटी परीक्षा 2021 के परीक्षा से जुड़े आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

गौरतलब है कि टीईटी- 2021 की परीक्षा 23 जनवरी 2022 को हुई थी। जिसमें 19.30 लाख अभियर्थियों ने भाग लिया था।

देवी मंदिर में चोरी करने गया चोर दीवाल में फ़सा, लोगों ने कहां बुरे कर्म का बुरा फल

0

आंध्र प्रदेश में एक मामला सामने आया है जो मीडिया में आया है कि जहां एक चोर गांव के देवी मंदिर में जगले को में होल कर मंदिर में जा घुसा,

और मंदिर के जेवर चुरा उसी होल से निकल रहा था कि उसी में फस गया।और सुबह तक पूरा कोशिश करने के बाद भी नही निकल पाया।

आखिर में वह मदद के लिये पुकारने लगा जिस पर गांव वाले इकठ्ठा हुये, उसे कोसते हुये बाहर निकाल स्थानीय पुलिस को सौप दिया।

सबसे रोचक बात जिस जगले के होल से वह मंदिर में गया लेकिन बाहर नही निकल पाया।उसे लोगो ने देवी मां चमत्कार बताया, वही लोगों ने बुरे काम का बुरा नतीजा कहाँ।

तिनफेडिया पुलिस चौकी ने किया अवैध वाहनों की जांच

कुशीनगर : तरयासुजान थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी के निर्देशन मे तिनफेडिया में मंगलवार पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव ने संदिग्ध वाहनों की ली तलाशी जिससे क्षेत्र में अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों में हड़कंप मचा रहा है।

Harendra pandey  की रिपोर्ट

सरकार ने 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल सहित पाक से संचालित 4 चैनल ब्लॉक किये

0

कुशीनगर : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने वाले 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया है।

जिनमें आईटी नियम, 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए साथ ही 4 पाकिस्तान स्थित यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए है।

साथ ही 3 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है।जो यूट्यूब चैनल दर्शकों को गुमराह करने के लिए टीवी समाचार चैनलों के लोगो और फर्जी थंबनेल का इस्तेमाल करते थे।

गोरखपुर में पुलिस के जवानों पर किया गया हमला, आतंकी घटना

गोरखपुर : रविवार शाम को गोरखनाथ मंदिर में हुये पुलिस कर्मियों पर हमले को सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक गम्भीर साजिश का हिस्सा है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह आतंकी घटना बताया है।

हमले में घायल 03 पुलिस कर्मी जिनमें 02 पीएसी व 01 नागरिक पुलिस है। जिनका ईलाज जारी है।उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच लाख रूपये इनाम के रूप में दिए जाने की घोषणा हुई है।

वही इस मामले की जांच मुख्यमंत्री ने यू०पी० ए0टी0एस0 को दिए जाने का निर्देश दिया गया है साथ ही साथ यू०पी०ए०टी०एस० व यू०पी०एस०टी०एफ दोनो एजेंसियों को घटना के अनावरण हेतु संयुक्त रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

क्या है मामला – मामला यह है कि रविवार शाम को एक युवक जिसका नाम अहमद मूर्तजा है।जो

गोरखनाथ मंदिर में घुसने का प्रयास कर रहा था।कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने रोका जिस पर वह धारदार हथियार से पुलिस पर हमला कर दिया।

जिसमें 03 कर्मी घायल हुये वही उसे बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया।

तिनफेडिया बाजार से महज एक महीने के अंदर दूसरी बार बाइक चोरी

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के तिनफेडिया बाजार से महज एक महीने के अंदर दूसरी मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आआया है।

बताया जा रहा है कि तरयाबैकुंठ निवासी मुकेश कुमार यादव इन्द्राशन यादव मोटरसाइकिल संख्या यूपी 57w3435 इलाज के लिए एक नीजी चिकित्सालय पर गया था।जहां घात लगाते चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।

गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी एक बाइक चोरी की घटना हुई थी।

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 365 मरीज मोतियाबिंद 114 आपरेशन को चयनित

0

कुशीनगर : अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर एवं रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन के संयुक्त तत्वाधान में जूनियर हाई स्कूल, कसया के प्रांगण में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 365 मरीजों की जांच हुई।

उनमें 114 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए। 365 मरीजों में 90 मरीजों को चश्मा दिए गए और सभी को दवा मुफ्त दिए गए। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का इलाज एवं ऑपरेशन नि:शुल्क राज आई केयर गोरखपुर में कराया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर के विधायक पी.एन. पाठक रहे। उन्होंने शिविर का उद्घाटन फीता काट एवं दीपांजली कर किया। 

उन्होंने क्लब के द्वारा किए जा रहे पुनीत कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में रोटरी को जहां आवश्यकता होगी आपका विधायक आपके साथ सदैव खड़ा रहेगा।

क्लब के संरक्षक राकेश जयसवाल एवं डॉ एमएच खान ने माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सचिव वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार ने स्मृति चिन्ह देकर माननीय विधायक का आभार व्यक्त किया।

नेत्र जांच टीम में राज आई हॉस्पिटल से डॉ अंकित यादव, डॉ सूरज गोंड, डॉ रेहान खान, अंकित दुबे, सुनील यादव, दिग्विजय सिंह, अलावा अरहन्त हॉस्पिटल कसया के मनीषा चौरसिया, गुड़िया गुप्ता, अनुराधा कुशवाहा, अंजू सिंह ने भी शिविर में सहयोगी भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, सह सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, सदरे आलम, महेंद्र तिवारी, सह कोषाध्यक्ष राजीव जायसवाल ‘लक्ष्य’, निदेशक दिनेश कुमार यादव, इम्तियाज आलम, डॉ सुनील सिंह, डॉ पवन खरवार, अजय कुमार सिंह, डॉ जे के पटेल, अरुण वर्मा, शैलेंद्र त्रिपाठी ‘सोनू’ एवं अंकुर तुलस्यान, मौजूद रहे।

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल का गठन

कुशीनगर : शनिवार को कुशीनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल का गठन किया गया है।

जिसमें 01 प्रभारी उप निरीक्षक, 01 हेड कांस्टेबल, 02 कॉन्स्टेबल, और 02 महिला कॉन्स्टेबल शामिल रहगें।

इस तरह जनपद में अभी कुल 18 टीमों का गठन किया गया है।जिनका मुख्य उद्देश्य स्कूलों, कालेजों, बाजारों, शापिंग माल व भीड़ भरे स्थानों पर छेड़छांड़, महिला उत्पीड़न की घटना पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्य करेंगें।

साथ ही आम जनता,महिलाओं, बच्चों एवं विद्यालयों से संवाद व समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश देना सुनिश्चित करेंगे।