Home Blog Page 44

कुशीनगर में बनेंगे 02 नये थाने शासन से मंजूरी, चौराखास व रविन्द्र नगर बनेगा नया थाना

कुशीनगर : 14 सितंबर 22 को शासन ने प्रदेश के 13 जनपदों में 18 नये थानों की मंजूरी दी है।जिसमें कुशीनगर और देवरिया जनपद शामिल है।जिसमें 02-02 नये थाने बनने की मंजूरी मिली है।

जनपद कुशीनगर में 02 नये थानों में पहला जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर, और दूसरा पटहेरवा थाना के अंतर्गत आने वाले चौराखास में नये थाने बनेंगे।

चौराखास नया बनने वाला थाना की दूरी पटहेरवा थाना से लगभग 17 किलोमीटर है।तथा यह देवरिया जनपद बॉर्डर से लगा है।

वही रविन्द्र नगर मुख्यालय से पडरौना कोतवाली की दूरी 07 किलोमीटर है।यहां जबकि रविन्द्र नगर के पास से जुड़े गांव कसया थाना में पड़ता है।

अब जो गांव जिला मुख्यालय से नजदीक है उन सबको नये थाने में शामिल किया जा सकता है।

Click here : Kushinagar Thana List

एटीएम कार्ड बदल लोगों को चपत लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, प्रदेश के कई जनपदों में दर्ज है मामले

कुशीनगर : कोतवाली पडरौना व साइबर सेल द्वारा एक शातिर अन्तर्जनपदीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

जिसके ऊपर प्रदेश के कई जनपदों में दर्जनों धोखाधड़ी के मामले दर्ज है।जिनमें पुलिस को कुशीनगर सहित जनपद पीलीभीत में दर्ज मामलों की जानकारी मिल पाई है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम इरफान खान है जो जनपद चित्रकूट का रहने वाला है।जो लोगों के एटीएम से पैसे निकालने से पहले धोखे से एटीएम कार्ड बदल देता था।

तथा जब लोग बदले कार्ड से पैसा निकालने का प्रयास करते तो उसका पिन कोड देख धीरे से फ़रार होकर।

अन्य जगह से पैसे निकाल लेता था।

साथ ही एटीएम क्लोन बनाने का कार्य करता था।पुलिस ने इसके पास से 60 हज़ार नगद, मोबाईल फोन, एटीएमकार्ड, फर्जी सिमकार्ड बरामद हुआ है।

प्रेम प्रसंग मामले में युवक ने युवती को मारी चाकू, और स्वयं को भी किया घायल, दोनों मेडिकल कॉलेज रेफ़र

कुशीनगर : जिले के नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा घाट से एक ख़बर सामने आयी है जहां एक युवक द्वारा युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया तथा अपने आप को भी चाकू से घायल कर लिया।

जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफ़र कर दिया।

वही इस घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक घवल जायसवाल भी पहुँच जांच किया। तथा जारी बयान में बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था।आपसी विवाद में युवक द्वारा चाकू मारकर युवती को घायल कर अपने आप को भी चाकू मार लिया।

दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां से मेडिकल कॉलेज के लिये रेफ़र किया गया है।

थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत युवक द्वारा महिला पर किये गये हमले के संबंध में #SP_KSN @dhawalips द्वारा दी गयी बाईट। #uppolice pic.twitter.com/nr3CaZkAOA— Kushinagar Police (@kushinagarpol) September 11, 2022

शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर, रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर में 33 महादानियों ने किया रक्तदान

0

कुशीनगर : शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर शनिवार 10 सितंबर को मदरसा उमर फारूक, वीर अब्दुल हमीद नगर (पिपरहिया) कसया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या युवकों ने रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाया। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर एवं निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्टस एंड ऐक्टिविटीज़) के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

     क्लब संरक्षक राकेश जायसवाल ने युवाओं को रक्तदान के प्रति उत्साह को देखते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि आगे भी हम ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे।

      क्लब अध्यक्ष डॉ एम.एच. खान ने कहा कि रक्तदान महादान होता है, धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे जिनको अभी अभी रक्तदान करने से डर लगता हैं, तो हमारा कर्तव्य हैं कि हम उन्हें जागरूक करे। रोटरी के सचिव वाहिद अली ने सभी रक्तदानियों के प्रति आभार प्रकट किया।

   रक्तदान शिविर संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि 68 लोगों ने इस रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तथा 33 लोगों को रक्तदान के योग्य पाया गया। जिसमें रक्त महादानी अजय कुमार सिंह, जगदंबा सिंह, डॉ एमएच खान, राकेश जायसवाल, सुशील कुमार, अविनाश यादव,

दुर्गेश चतुर्वेदी, तौसीफ रजा, सैफ इमरान, सोहराब अली, फैयाज खान, मोहम्मद नैयर आजम, हेमंत गर्ग, शैलेश कुमार, डॉ सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद अनस, मोहम्मद अफजल, आजम खान, गौरव मद्धेशिया, वाहिद अली, विजय कृष्ण द्विवेदी, साहिल अहमद, दिनेश कुमार यादव, आदिल खान, खालिद खान, शैलेंद्र त्रिपाठी, अश्वनी जायसवाल,

विजय कुमार गुप्ता, अरुण वर्मा, संदीप रौनियार एवं राजीव जयसवाल लक्ष्य सहित कुल 33 लोगों ने रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान किया। अरिहंत हॉस्पिटल कसया के नर्सिंग स्कूल से मनीषा चौरसिया, गुड़िया गुप्ता, फिजा खातुन, नाजिया खातुन ने सहयोगी के रुप में कार्य किया।

    रक्त संग्रहण का कार्य गोरखपुर एवं कुशीनगर की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। इस टीम में एजाज अहमद, राकेश कुमार मिश्र, दिलीप उपाध्याय, घनश्याम पांडेय, मो0 इस्तियाक अली, अश्वनी मणि त्रिपाठी, राम विनोद सिंह, सुरेंद्र यादव, क्षमा मिश्रा, आनंद कुमार, किरण शर्मा, विवेक सिंह एवं नीतीश कुमार सम्मिलित रहे। 

    इस अवसर पर क्लब संरक्षक राकेश जयसवाल, क्लब अध्यक्ष डॉ एमएच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष अंजली खरवार,

कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, अरुण वर्मा, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी, राजीव जायसवाल लक्ष्य, मो. फैयाज खान गौरव मद्धेशिया, दुर्गेश चतुर्वेदी, अश्विनी जायसवाल, आदिल के अलावा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कुशीनगर में ताला बन्द घरो में रात्रि में चोरी करने वाले गिरोह के 03 चोर गिरफ्तार, 5 लाख 20 हज़ार का सामान बरामद

कुशीनगर : जिले के तरयासुजान थाना पुलिस को एक अंतर्राज्यीय चोरों के गैंग को पकड़ने में सफलता मिली है, जो तालाबंद घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

इनके पास से पुलिस को चोरी की लगभग 5 लाख 20 हज़ार का सामान बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम धनंजय शाह पुत्र कपिलदेव शाह सा० फागूछापर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर,

2. रबल गोड़ पुत्र बहारन गोंड़ सा० फागूछापर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 

3. उमेश वर्मा पुत्र स्व0 पारसनाथ वर्मा निवासी तमकुही रोड सोनारी मोहल्ला वार्ड न0.07 थाना सेवरही जनपद कुशीनगर है।

इनके पास से बरामदगी में पुलिस को 1. एक अदद नीले ट्राली बैग में कपड़े व पीली धातु के जेवरात 05 जोड़ी पायल, 2. 01 अदद अंगूठी, 3.04 जोड़ी बिछुआ 4.02 अदद चैन सभी सफेद धातु के 5.01 अदद नथिया, 6. 03 अदद अंगूठी, 7.03 जोड़ी कान की बाली, 8. 03 अदद चैन सभी पीली धातु, 9. दो बोरियों में पीली धातु के बर्तन, 10. एक अदद स्टील की टंकी, 11. 16 अदद पीतल के अलग -अलग बर्तन 12. एक अदद टीवी, 13.15 चांदी के सिक्के, 14. एक सोने की अंगूठी टूटी हुई, 15.02 अदद सोने की लॉकेट, 16. कुल 17200/ नकद रुपये चोरी के मिले है।

गिरफ्तारी करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरयासुजान तथा उ0नि0 निरंजन कुमार राय थाना तरया सुजान शामिल रहे।

कोटा चयन में धांधली का आरोप लगाते हुये, उम्मीदवारों ने बीडीओ को ज्ञापन दिया

कुशीनगर : पडरौना ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौरा धिरपट्टी में गुरुवार 08 सितंबर को उचित दर कोटे लिये खुली बैठक हुई।जिसमें 05 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश किया।

लेकिन इसमें धांधली का आरोप लगाते हुये 04 प्रत्याशियों ने बीडीओ पडरौना को ज्ञापन सौंप पुनः चयन प्रक्रिया कर सभी प्रत्यशियों को मौका देने की मांग की है।

सौपे ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि खुली बैठक में 05 लोगों ने अपनी उम्मीदवारी किये।जिसमें एक उम्मीदवार के पति प्रिंस कुमार मिश्र के पीछे उनके पिता कुछ लोगों को जबरन खड़ा कर दिया।

जिससे अन्य उम्मीदवार अभी लाइन में खड़े होते तब तक प्रिंस कुमार मिश्र ने अपने आपको विजयी घोषित कर दिया और मौके पर मौजूद सेक्रेटरी भी बिना कुछ लोगों को संतुष्ट किये फ़रार हो गये।

जिससे प्रत्याशियों में सहित ग्रामीणों में रोष है वही इस मामले को लेकर ग्रामीण व प्रत्याशी शुक्रवार को डीएम कुशीनगर को ज्ञापन सौंप धांधली द्वारा अपने आप को विजयी घोषित किये को रद्द और नये सिरे से चयन प्रक्रिया को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में करवाने की मांग करेंगे।

कुशीनगर के दौरे पर प्रदेश के 03 मंत्री, सरकार की योजनाओं का करेगें निरीक्षण

कुशीनगर : बुधवार को जिले में प्रदेश सरकार के 03 मंत्रियों का आगमन हुआ है।जिनमें मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, और मंत्री दानिश आजाद शामिल है।

यह सभी राज्य सरकार विमान द्वारा कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुँचे जहां बीजेपी के नेता व विधायक तथा जिला के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

उसके बाद मंत्रियों का समूह अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों, तथा बीजेपी नेताओं के साथ निरीक्षण करने निकला।

रामकोला का सपहा गांव मीडिया की सुर्खियों में, जाने मामला आखिर क्या है ? अधिकारियों ने किया दौरा

कुशीनगर : जनपद का रामकोला थाना क्षेत्र के गांव सपहा इस समय देश भर की मीडिया में सुर्खियों में है।तथा सोशल मीडिया पर इस प्रकरण की चर्चा गरम है।

चूंकि यहां अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाएं तथा यहां के ग्राम प्रधान महफूज खान पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया तो मीडिया को न्यूज़ तड़का मिला और देखते ही देखते सुर्खियों में मामला आ गया।

मामला क्या है :दरअसल मामला यहाँ एक पानी की टंकी निर्माण को लेकर है। यहां के अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा अनुसूचित जाति बस्ती में जानबूझकर पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराने जा रहे।

जबकि गांव में बहुत से आबादी खाली जमीन है लेकिन वह वहाँ निर्माण नही करा रहे।

यहाँ मामला बढ़ने पर डीएम एस.राजलिंगम व एसपी धवल जायसवाल गांव पहुँचे।जहाँ डीएम ने बताया कि बात बस इतनी है कि पानी की टंकी निर्माण प्रस्तवित जमीन हरिजन बस्ती के लिये सुरक्षित है।

और यहाँ के लोग पानी की टंकी नही चाहते लेकिन कुछ लोगों के द्वारा मामले को सनसनी बनाया गया।तथा अन्य आरोपो की जांच की जा रही है।

वही सुबह में जिला मुख्यालय से एडीएम देवी दयाल वर्मा, एएसपी रितेश सिंह पहुँचे।

एडीएम ने विवादित टंकी स्थान को गांव वालों और राजस्व विभाग की सहमति के आधार पर प्रस्तावित टंकी निर्माण को स्थल को रद्द कर दिया है। तथा टंकी निर्माण के लिये अन्य वैकल्पिक स्थान तलासी जा रही है।

कुशीनगर के मथौली को नगर पंचायत के दर्जा का प्रस्ताव कैबिनेट से पास, तथा रामकोला नगर पंचायत का होगा सीमा विस्तार

कुशीनगर : लखनऊ में आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें नगर विकास विभाग की तरफ से लगभग 12 प्रस्ताव पेश किये गये जिनमें, नये नगर पंचायत के गठन व सीमा विस्तार से जुड़े प्रस्ताव शामिल थे।

इसी प्रस्ताव में कुशीनगर जनपद के मथौली को नगर पंचायत का दर्जा तथा रामकोला नगर पंचायत के सीमा विस्तार का प्रस्ताव कैबिनेट से पास हुआ।

जिसे आगामी विधानसभा सत्र में मंजूरी के बाद प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।

वही इस प्रस्ताव में देवरिया जनपद के नगर पालिक क्षेत्र का सीमा विस्तार तथा हेतिमपुर को नया नगर पंचायत का प्रस्ताव भी कैबिनेट से मंजूर हुआ।

कुशीनगर में मथौली कहाँ है ?:

अगर आप कुशीनगर में मथौली कहा है जानकारी नही है तो जान लीजिये मथौली यानी मथौली बाजार नाम से जाना जाता है जो हाटा से कप्तानगंज रोड पर है।

कुशीनगर में दरोगा का एक महिला को भद्दी-भद्दी गाली देने का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

कुशीनगर : जिले में लगातार पुलिसकर्मियों के कारनामे के वीडियो सामने आ रहे है। और उस पर संज्ञान लेकर एसपी धवल जायसवाल लगातार कार्यवाही भी कर रहे लेकिन लग रहा उसका असर कुछ खास नही हो रहा।

अभी 03 सितंबर को कसया तहसील का पटहेरवा एसओ का मामला ठंडा नही पड़ा तब तक एक नया मामला अहिरौली बाजार थाने से आ गया।

जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है जिसमें अहिरौली बाजार थाने के एसआई सुनील सिंह वीडियो में किसी मामले में घर गये है।

तथा वहां महिला से लड़के के बारे में पूछताछ के दौरान महिला को भद्दी-भद्दी गाली देते वीडियो में नजर आ रहे है।

मामला सामने आने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच सीओ कसया को सौप दी है।