Home Blog Page 5

कुशीनगर में पानी की खुले टंकी में डूबकर दो मासूम भाई-बहन की मौत

कुशीनगर : जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली गांव में आज एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें दो मासूम बच्चों की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान 3 वर्षीय निशान और उसके 4 वर्षीय भाई-बहन (नाम अज्ञात) के रूप में हुई है।

यह घटना घर के बाहर बने गहरे और खुले पानी की टंकी में हुई, जहां बच्चे टंकी से बाल निकालने की कोशिश कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे खेलते-खेलते टंकी के पास पहुंचे और बाल निकालने के प्रयास में अंदर गिर गए।

टंकी गहरी होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से पूरा इलाका स्तब्ध रह गया।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा है, क्योंकि टंकी खुली हुई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी खुले टैंकों से बच्चों के लिए खतरा बना रहता है, और इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में पानी की टैंकों को ढकने और बच्चे की सुरक्षा के उपायों पर ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां न हों।

कुशीनगर: पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने ओवरलोड गन्ना ट्राले को रोका, सड़क हादसों पर जताई चिंता

कुशीनगर : जिले में गन्ने की ढुलाई के दौरान ओवरलोडिंग के कारण हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता राधेश्याम सिंह ने सक्रिय कदम उठाया।

बुधवार रात कप्तानगंज कस्बे में सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उन्होंने एक ओवरलोडेड गन्ना ट्राले को रोक लिया।

यह कार्रवाई गन्ना सीजन के दौरान संकरी सड़कों पर ओवरलोड ट्राला के नगर बीचों बीच से जाने से खतरे को उजागर करने के लिए की गई थी।

पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, जो रामकोला से पूर्व विधायक रह चुके हैं, ने इस घटना को एक प्रतीकात्मक धरना बताया। उनके अनुसार, ओवरलोड ट्रालों से रोजाना हादसे का बड़ा संकट बना रहा है, जिससे कई जानें जा रही हैं।

जिसका ताजा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले आनंद दुबे का है।सिंह ने प्रशासन से मांग की कि ट्रालों पर 150 क्विंटल से अधिक गन्ना न लादा जाए और सुबह 10 बजे तक शहर में ऐसे वाहनों की नो-एंट्री लागू की जाए।

कुशीनगर में मोबाइल दुकान से 18 लाख रुपये के फोन चोरी

कुशीनगर जिले में एक मोबाइल दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। नेबुआ नौरंगिया तिराहे पर स्थित लकी मोबाइल केयर दुकान से दो संदिग्ध चोरों ने रात के समय शटर का ताला तोड़कर करीब 100 कीमती मोबाइल फोन चुरा लिए, दुकानदार ने जिनकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में चोर बोरी लेकर भागते नजर आ रहे हैं। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश फैल गया है, और उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि चोरों ने रात में दुकान के शटर को तोड़ा और अंदर घुसकर प्रीमियम मोबाइल फोन चुरा लिए। सीसीटीवी कैमरे में दो व्यक्ति बोरी में सामान भरकर भागते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस चोरी के मामले को व्यापारियों ने जल्द जल्द खुलासे और चोरी सामान की बरामदगी करने हेतु प्रशासन से मांग किया है।

कुशीनागर में नए स्टांप कार्यालय को मंजूरी: संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में होगा सुधार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में कुशीनागर और झांसी में नए स्टांप कार्यालयों (सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह फैसला संपत्ति पंजीकरण से जुड़ी सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।

कैबिनेट बैठक में कुल 14 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 13 को हरी झंडी मिली। इनमें पारिवारिक संपत्ति हस्तांतरण पर स्टांप ड्यूटी में छूट, किराया समझौतों पर शुल्क में कटौती और सेमीकंडक्टर निवेश के लिए एसओपी जैसे महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं।

कुशीनागर में नए कार्यालय के लिए भूमि आवंटन को भी स्वीकृति दी गई है, जो जिले में संपत्ति से जुड़े कामों को आसान बनाएगा और स्थानीय निवासियों को लाभ पहुंचाएगा।

निशांत सिंह हत्याकांड में भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का सख्त रुख, आरोपी पर NSA की मांग

0

कुशीनगर : जिले में हुए निशांत सिंह उर्फ शक्तिमान सिंह की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस मामले में आज भाजपा विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की।

विधायक ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कठोर कार्रवाई होगी जो उदाहरण बनेगी।

विधायक त्रिपाठी ने परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कट्टरपंथी तत्वों के ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रदेश के डीजीपी राजीव कृ्ष्ण व ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश को इस घटना से अवगत कराने के साथ ही कुशीनगर जिला प्रशासन से बात करके चरमपंथियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के लिए कहा है।

कुशीनगर में  युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटककर आत्महत्या का मामला

कुशीनगर, 4 जनवरी 2026: जिले में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बरवा पुर्दिल गांव में 21 वर्षीय युवक सैदुल्लाह सिद्दीकी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, जहां युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दी। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह माना जा रहा है, जिसमें युवती के परिजनों द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है।

परिजनों के अनुसार, युवक का गांव की एक सवजातिय युवती से प्रेम संबंध था, जो पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण हो गया था। आरोप है कि युवती के बहनोई ने युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट की,

जिससे वह गहरे अवसाद में चला गया। इस घटना के बाद युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और गांववासी घटनास्थल पर जमा हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

कुशीनगर में दोस्त पर पुरानी रंजिश में केमिकल अटैक

कुशीनगर : जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर केमिकल अटैक कर दिया।पीड़ित दुर्गेश का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है और उसकी आंखों में भी दिक्कत हो गई है।

घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी दूधनाथ प्रसाद ने दुर्गेश को शराब पिलाने के बहाने बुलाया, साथ ही बैठ दोनों ने शराब पिया और फिर उसके चेहरे पर केमिकल फेंक दिया।

हमले के बाद आरोपी ने पीड़ित को बाइक से रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।दुर्गेश की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज पहले दुदही सीएचसी और अब कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 02 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोस्ती को शर्मसार करने वाली यह वारदात बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है आखिर कैसे किसी पर कोई विश्वास करेगा।

कुशीनगर ब्लॉक लिस्ट | Kushinagar Block List

कुशीनगर ब्लॉक लिस्ट | Kushinagar Block List

कुशीनगर : कुशीनगर में कितने ब्लाक है ?

कुशीनगर जनपद में कुल 14 ब्लॉक है जिनके नाम दिये जा रहे है।

  1. कप्तानगंज
  2. रामकोला
  3. मोतीचक
  4. सुकरौली
  5. हाटा
  6. खड्डा
  7. नेबुआ नौरंगिया
  8. विशुनपुरा
  9. पडरौना
  10. कसया
  11. दुदही
  12. फाजिलनगर
  13. तमकुही
  14. सेवरही
कुशीनगर में कितने ब्लाक है ?

कुशीनगर में कुल 14 ब्लॉक है.

kushinagar me kitne block hai ?

kushinagar me 14 block hai.

कुशीनगर जनपद ब्लॉक प्रमुख सूची देखें, Click करें

कुशीनगर में पुरानी जमीनी रंजिश ने लिया खू*नी रूप, कई घायल

कुशीनगर : जिले में पुरानी जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। मामला जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ पुरानी भूमि संबंधी रंजिश है, जो लंबे समय से चल रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुशीनगर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तोड़ी विद्यालय की चहारदीवारी, बड़ा हादसा टला

कुशीनगर : जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के विजयपुर लाला टोला में गुरुवार शाम एक बड़ा होने से बच गई। यह उस समय हुआ जब पिपराइच चीनी मिल से विजयपुर क्रय केंद्र की तरफ आ रही तेज गति से एक ट्राला ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी को तोड़ते हुए सीधे स्कूल परिसर में घुस गया।

गनीमत रही कि उस समय विद्यालय में कोई छात्र मौजूद नहीं था, क्योंकि यह विद्यालय मर्ज होने के बाद बंद है और यह बाल बाटिका के श्रेणी में सम्मिलित हो गया है। यही कारण है कि एक बड़ा हादसा टल गया।

सूत्रों के अनुसार तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर चालक पकड़ियार चौराहा पर एक पिकप में ठोकर मार कर तेजी से भागा और संतुलन नहीं बना पाया, जिससे यह हादसा हुआ।दुर्घटना के दौरान वह ट्रैक्टर के पिछले पहिए से घायल हो गया।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को बाहर निकाला और तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस और रामकोला थाना के खोटही पुलिस चौकी के पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा भेजा गया।

इस घटना में चालक के अलावा किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था, जिसके चलते वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गन्ना क्रय केंद्र से 500 मीटर आगे विद्यालय के चहारदीवारी को ठोकर मारकर अंदर घूस गया।

हालांकि इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विद्यालय की चहारदीवारी को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।