Home Blog Page 4

कुशीनगर: 11 वर्षीय सागर का अपहरण मामला निकला फर्जी, साइबर ठगों ने फिरौती मांगी

कुशीनगर: थाना जटहां बाजार इलाके के 11 वर्षीय सागर के अपहरण का मामला फर्जी निकला है। पुलिस की जांच में पता चला कि लड़का पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। उसे सूरत से सकुशल बरामद कर लिया गया है।

गौरतलब है कि बालक सागर शर्मा, पुत्र नंदन शर्मा, निवासी कटई भरपुरवा बाजार टोला, थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर 6 अगस्त को पिता की डांट से नाराज होकर सागर घर से लापता हो गया था। 
परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की खोजबीन और संयुक्त टीम की मदद से सागर को सूरत से ढूंढ निकाला गया।
इस बीच साइबर ठगों ने परिवार की FIR कॉपी का दुरुपयोग किया।
उन्होंने अपहरण का झांसा देकर परिवार से 50 हजार रुपये फिरौती की मांग की। परिजनों ने दबाव में आकर तीन बार कुल 12 हजार रुपये भेज दिए। पुलिस ने अब इन साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने बताया की के अनुसार गुमशुदा बालक की सकुशल बरामदगी कर ली गई है।बच्चा अभी सूरत में इनके पहचान के व्यक्ति पास है। यहां से पुलिस टीम जा रही है लाने के लिये।

जलजमाव से ग्रामीण परेशान, मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज, डीएम ने लिया संज्ञान

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के अंतर्गत हरपुर माफी में जल निकासी की समस्या को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने संज्ञान में लिया है. 

ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मीगंज पकड़ीयार मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान पूर्व में बनी नालियों को तोड़ दिया गया था. उसके जगह पर नया नाली का निर्माण नहीं कराया गया. नाली निर्माण न होने से आबादी क्षेत्र में बरसात का पानी व घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है.

वहीं जब ज्यादा बरसात हो रही है तो पानी घरों में भी घूस जा रही है. हरपुर माफी के टोला बनिया टोला में जो नाली निर्माण कराया गया है उसका जल निकासी अवरूद्ध होने से पानी सड़क पर जमा हो रहा है.

यहां नाली निर्माण के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है. वहीं हरपुर माफी के टोला पश्चिम टोला व शोभा छपरा में नव नाली निर्माण न होने से बरसात व घरों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और अत्यधिक बारिश होने पर घरों में घूस जाता है. मजबूरन लोग घुटने भर पानी मे आते जाते है. ग्रामीण संजय पासवान, भुखल, जय गोविंद, हीरा, सुबोध, प्रेम, महंथ, श्रीपथ, उपेंद्र , सोनू, चंद्रिका, अनिल, बाबुराम, आकाश, उमेश, विजेंद्र कुमार, केशव आदि ने बताया कि कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शिकायत किया गया लेकिन कोई समाधान नही हुआ. मजबूरी में ग्रामीण घरों के सामने या सड़क पर लगी पानी को बाल्टी के सहारे बाहर निकालकर दूसरे तरफ फेंक रहे है. इस समस्या से परेशान गांव के पवन गुप्ता गोरखपुरी ने मुख्यमंत्री को पत्रक के माध्यम से शिकायत किया और आज जल जमाव की वीडियो के साथ मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई. इसी शिकायत दर्ज को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता को समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया है. इस पहल के बाद ग्रामीणों में समाधान होने की उम्मीद जग गई है. वहीं अधिशाषी अभियंता राजेश निगम से समस्या पर पूछा गया तो बताया कि समस्या की जानकारी मिली है और समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है..

कुशीनगर के शाहपुर खलवापट्टी में बिजली संकट: ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण धरने पर बैठे

कुशीनगर जिले के शाहपुर खलवापट्टी (बाजार टोला क्षेत्र) में बिजली की लंबे समय से चली आ रही समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है।

ग्राम प्रधान संतोष कुशवाहा ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव कई महीनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली आपूर्ति या तो बहुत कम है या बिल्कुल नहीं मिल रही।

कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इस क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ओवरलोड, बार-बार खराबी और अपर्याप्त क्षमता की समस्या पुरानी बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने विधायक और सांसद को कई बार समस्या की जानकारी दी है।

एक साल पहले देवरिया सांसद शशांक मणि ने भी 25 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवीए लगाने के लिए विभाग को पत्र लिखा था, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

कुशीनगर: तमकुहीराज हत्याकांड का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में

कुशीनगर : जनपद के थाना तमकुहीराज क्षेत्र चखनी खास में में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने आधिकारिक बाइट में बताया कि घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
मुख्य बात यह है कि आदर्श चौहान हत्या मामले में मुख्य आरोपी अंगद पासवान नाम के युवक और इसके साथ सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, प्रीतम कुशवाहा और एक नाबालिग को शामिल होना बताया है।
एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ में भिन्नताएं मिलने पर, इसके बराबर और ख़ुफ़िया जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक और पूर्व में गिरफ्तार युवकों के द्वारा अंगद पासवान नाम के युवक के साथ, हत्या से एक माह पूर्व मारपीट की गई थी।
और उसके एक सप्ताह बाद एक चंदन कुशवाहा के साथ मारपीट की गई थी।
जिसका बदला लेने के लिए प्लान के तहत घटना को अंजाम दिया गया था। चाकू मारने की घटना अंगद पासवान के द्वारा किया गया था जबकि इसके साथ अन्य सहयोगी रहे।

कुशीनगर: कप्तानगंज में शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

कुशीनगर : शुक्रवार की रात करीब 2 बजे कप्तानगंज नगर पंचायत में पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित नवज्योति वस्त्रालय (कपड़े की दुकान) में भीषण आग लग गई।

आग का कारण बिजली के केबल में करंट उतरना और शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बिजली के फ्लक्चुएशन को मुख्य वजह माना जा रहा है।

दुकान राजेश रौनियार की है। ऊपर वाले हिस्से में उनका निवास भी है। धुएं से भरे माहौल में दुकानदार और उनका परिवार छत के रास्ते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

आग की चपेट में आने से दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। अनुमानित नुकसान करीब 20 लाख रुपये का बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। 

कुशीनगर: एसपी की बड़ी कार्रवाई, 28 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुरुवार (6 अगस्त 2026) देर रात 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन संबद्ध कर दिया है।

इनमें एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक (दारोगा) और बाकी मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। सभी को विभिन्न थानों एवं शाखाओं से हटाकर पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी कार्यालय से जारी प्रेस नोट और सूची के अनुसार निरीक्षक मनोज कुमार (प्रभारी चुनाव सेल) समेत उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव (हनुमानगंज), अजय कुमार सिंह (कोतवाली पडरौना), राहुल कुमार राय (पटहेरवा) और नागेंद्र गौंड (तरयासुजान) को लाइन हाजिर किया गया है।

मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों में आशुतोष कुमार द्विवेदी, जयराम यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिव कुमार यादव, जालंधर चौहान, अरुण कुमार, विवेक कुमार राय, मदन प्रसाद, आदित्य राजभर, अरविंद यादव, विजय कुमार यादव, रवि सिंह, मोहम्मद अकबर खान, रामभोज साहनी, सोनू भारती,

धर्मचंद्र राय, लक्ष्मण यादव, सचिन कुमार यादव, आशुतोष विश्वकर्मा, सूर्यनाथ यादव और संदीप शर्मा सहित कई अन्य शामिल हैं।

यह कार्रवाई कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और पूर्व में दागी/संदिग्ध रिकॉर्ड वाले कर्मियों के खिलाफ की गई बताई जा रही है।

कुशीनगर: कसया थाने में दो सिपाहियों पर सख्त कार्रवाई के बाद डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण

0

कुशीनगर : कसया थाने में तैनात दो सिपाहियों पर ढाबा संचालक और महिला से बदसलूकी, शराब व युवती की मांग तथा जबरन ले जाने के गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की है। 

दोनों सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और बर्खास्तगी की विभागीय प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 
इसी बीच परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी रेंज गोरखपुर) ने बुधवार को थाना कसया का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के प्रचलित अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क तथा मिशन शक्ति से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई। अधिकारियों को उचित रखरखाव, अद्यतन रखने और संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
यह निरीक्षण ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब थाने से जुड़े सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। 

कुशीनगर: कसया थाने के सिपाही पर ढाबा संचालक से लड़की की डिमांड और मारपीट पर बड़ी कार्यवाही

0

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि लड़की और शराब की मांग पूरी न होने पर उन्होंने घर में घुसकर मारपीट व दुर्व्याहार की।घटना 3 अगस्त की रात की है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव और एक अन्य व्यक्ति ढाबा संचालक पप्पू सिंह से लड़की और शराब की मांग की। जब मांग पूरी नहीं हुई तो बगल में रहने वाले परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।पीड़ित पंपू सिंह और अन्य महिला ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में विस्तार से घटना का जिक्र किया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद घटना की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजा जा रहा है। साथ ही इनके नौकरी से बर्ख़ास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।दोनों की बर्खास्तगी के लिए विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

कुशीनगर में 14 वर्षीय किशोर आदर्श चौहान की हत्या, रंगदारी न देने का हत्या का आरोप

कुशीनगर : तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाँव 

चखनी खास में 14 वर्षीय किशोर आदर्श चौहान की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी रंगदारी की मांग कर रहे थे, जिसे न मानने पर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
परिजनों का कहना है कि आरोपी महाकाल ग्रुप से से जुड़े थे हो अपराध से जुड़े कार्य करते है।
हत्या का आरोप गांव के ही प्रदीप मिश्रा, रोहित मिश्रा, सागर सहित अन्य पर लगा है। परिजन द्वारा मीडिया से बताया गया कि प्रदीप मिश्रा मुख्य सरगना है यह काफी दिनों से जबरन लोगों से रंगदारी वसूलता था।
रंगदारी नहीं देने पर आकाश को मार दिया गया, परिजन अब पुलिस से इनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।

कुशीनगर प्रशासन ने तहसील हाटा में 100 एकड़ सरकारी भूमि का किया पता, फर्जी एंट्री हटाने की तैयारी

0

कुशीनगर: जिला प्रशासन ने तहसील हाटा के ग्राम पट्टन और सोनबरसा में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित की है। इस भूमि पर फर्जी प्रविष्टियां दर्ज पाई गईं, जिन्हें हटाकर भूमि को शासकीय परियोजनाओं के लिए उपयोग करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जिलाधिकारी कुशीनगर ने आज 1 अगस्त 2026 को दोनों गांवों में स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम पट्टन के गाटा संख्या 59मि और 8 (लगभग 78 एकड़) तथा सोनबरसा के गाटा संख्या 156 (लगभग 21 एकड़) की जांच की गई।

1323 फसली बंदोबस्त के अनुसार ये भूमि ‘धूस’ (सरकारी) श्रेणी में दर्ज थी, लेकिन वर्तमान में अधिकांश भाग निजी भूमिधरी के रूप में कब्जे में पाया गया। सोनबरसा वाली भूमि मौके पर खाली है।निरीक्षण के दौरान ड्रोन सर्वे, सीमांकन और अभिलेखों की जांच की गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर फर्जी इंद्राज खारिज करवाएं और भूमि को शुद्ध रूप से सरकारी भूमि के रूप अभिलेखों में दर्ज कराएं।

इससे शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध हो सकेगी।जिलाधिकारी ने कहा कि यदि यह भूमि परियोजना के लिए उपयुक्त पाई गई तो क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को व्यापक लाभ होगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस और राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।