Home Blog Page 6

कुशीनगर: चाकूबाजी में घायल युवक अजीत यादव की इलाज के दौरान मौत; ग्रामीणों ने शव रखकर NH-27B जाम किया

कुशीनगर (खड्डा): कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के हथिया गांव में शनिवार देर शाम ट्रैक्टर से मिट्टी लादकर घर लौट रहे मामा-भांजे पर साइड और हॉर्न बजाने के छोटे से विवाद में घात लगाकर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल अजीत यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को NH-27B (पडरौना मार्ग) के मठिया मोड़ पर रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया।

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा गांव निवासी अजीत यादव (मामा-भांजे के रिश्ते में) और खड्डा थाना क्षेत्र के हथिया गांव निवासी छोटे लाल यादव ट्रैक्टर-ट्रॉली से भुजौली के कोतरहा इलाके से मिट्टी लेकर लौट रहे थे। भुजौली खुर्द गांव के पास साइड लेने और हॉर्न बजाने को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोपियों ने पहले से घात लगाकर हमला किया। आरोपियों ने अन्य साथियों को बुलाकर दोनों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। अजीत यादव को गंभीर चोटें आईं (आंत में चोट का जिक्र), जबकि छोटे लाल यादव की पीठ में गंभीर चोट लगी। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।

अजीत यादव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर या निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शव को NH-27B (पडरौना मार्ग) के मठिया मोड़ पर रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया।सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम परिजनों से वार्ता कर रहे थे।

पुलिस कार्रवाई: खड्डा पुलिस ने अजीत के पिता दीनानाथ यादव की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।भुजौली खुर्द गांव के खदेरू, छोटे लाल (पुत्र महंगू) और अब्बास अंसारी (पुत्र आलमदीन) नामक तीन आरोपियों को 11 मई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कुशीनगर में जीजा ने अपनी साली को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को…

कुशीनगर: तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जीजा ने अपनी साली को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग में जीजा जितेंद्र प्रजापति (बिहार के कूचाय कोट जिला गोपालगंज) ने 18 वर्षीय साली नैना प्रजापति के सिर में गोली मारकर हत्या की, फिर खुद गोली मार आत्महत्या कर ली।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

कुशीनगर: मदरसे में लगा ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा, सोशल मीडिया पर वायरल

कुशीनगर जिले विशुनपुरा थाना क्षेत्र, जंगल विशुनपुरा गांव, गोसाई पट्टी के मदरसा कादरिया हकीकतुल उलूम में एक छत का पंखा खराब हो गया। इलेक्ट्रीशियन (मिस्त्री) को बुलाया गया तो उसकी नजर पंखे पर लगे “AL-AHMAD FANS” और “MADE IN PAKISTAN” वाले स्टिकर पर पड़ी।

इलेक्ट्रीशियन ने फोटो खींचकर शेयर की, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, पाकिस्तान कनेक्शन की अटकलें लगने लगीं। पुलिस (विशुनपुरा थाना) ने तुरंत मदरसा प्रबंधक मोहम्मद यूनुस और गांव के शमशुद्दीन को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की।

वही बताया जा रहा है की पंखा सऊदी अरब (दुबई/गल्फ) से आया था।मदरसे के पास शमशुद्दीन का बेटा वाजिद अंसारी लगभग 10 साल से सऊदी अरब में मजदूरी करता है।उसने 2020 में करीब 80 रियाल में ये पंखा खरीदा और कार्गो से घर भेज दिया।2023 में शमशुद्दीन ने इसे मदरसे को दान कर दिया।

कुशीनगर में ईंट भट्ठे के गड्ढे में पानी भर जाने से तीन मासूम बच्चों की दुःखद मौत

0

कुशीनगर: कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी गांव में ईंट भट्ठे के गड्ढे में पानी भर जाने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।घटना पंकज ईंट उद्योग से जुड़ी बताई जा रही है। ईंट बनाने के लिए मिट्टी खोदने के कारण बने गड्ढे में बारिश या पानी भर गया था। बच्चे खेलते हुए इस गड्ढे में गिर गए और डूब गए।

3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत मृतकों में 2 मासूम बच्चियां भी शामिल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया है। मृत बच्चे सभी ईट भट्टे के मजदूरों के बच्चे है जो छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर, जांजगीर के निवासी हैं।

कुशीनगर : आबादी में घुसे तेंदुए को वन विभाग ने किया रेस्क्यू, 4 लोग हुए घायल

कुशीनगर — जटहां बाजार थाना क्षेत्र के डुमरा गांव (पूर्णहा मिश्र) में गुरुवार देर रात/शुक्रवार तड़के एक तेंदुआ आबादी क्षेत्र में घुस आया। तेंदुए ने अलग-अलग जगहों पर हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। वन विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत और गोरखपुर से बुलाई गई एक्सपर्ट टीम की मदद से तेंदुए को ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोश करके सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।

बताया जा रहा है की तेंदुआ बिहार के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (Valmikinagar Tiger Reserve) से भटककर यूपी-बिहार सीमा के पास स्थित इस गांव तक पहुंचा था।शुक्रवार भोर में सबसे पहले रजनी देवी (45 वर्ष, पत्नी पहाड़ी चौहान) पर हमला हुआ। महिला ने घर का दरवाजा खोला तो तेंदुआ बाहर बैठा था। पंजा मारने पर महिला बेहोश हो गई और खून बहने लगा।

इसके बाद मनोज सिंह (48 वर्ष), ललिता सिंह (52 वर्ष) और अशोक (35 वर्ष, माघी कोठीलवा गांव) पर भी हमले हुए।सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।

बरहाल वन विभाग की टीम ने तेंदुए को काफी मक्सत के बाद सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।जिससे स्थानीय लोग अब राहत में है।

कुशीनगर में ITI कॉलेज की सूची देखें, जाने कहाँ कितना है सीट व ट्रेड

राजकीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, यूपी द्वारा संचालित कुशीनगर में सरकारी आईटीआई कॉलेज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी,जो आपको एक जगह मिलेगी।

जैसे-

  • कुशीनगर में कितने ITI कॉलेज है।
  • कितने निजी व सरकारी है।
  • कुशीनगर में आईटीआई कॉलेज कहाँ कहाँ है।इनका पता क्या है।
  • कितने सीट है, कौन सा ट्रेड है,कितने दिन का कोर्स है इत्यदि।

मौजूदा समय मे कुशीनगर में राजकीय प्रशिक्षण संस्थान(ITI) की संख्या 06 है।

  1. राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, कसया(M)
  2. राजकीय प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई),पडरौना
  3. राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, सेवरही
  4. राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, नौरंगिया
  5. राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, हाटा
  6. राजकीय प्रशिक्षण संस्थान (ITI) , कसया

अब हम इन सभी संस्थाओं के पता, सीट, ट्रेड व ITI कोड के बारे में जानेंगे।

1- राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, कसया(M) (ITI कोड – 153)

पता- हेतिमपुर ,नजदीक टोल टैक्स, कसया हाटा रोड

SR.NO.Trade NameDuration (Months)AffiliationOrder DateTotal Seats
1Fitter24NCVT20
2Machinist24NCVT20
3Electrician24NCVT20
4Refrigeration & Air conditioning technician24NCVT24
5Mechanic (Motor Vehicle)24NCVT24
6Welder12NCVT40
7Mechanic Diesel Engine12NCVT48
8Computer Operator and Programming Assistant12NCVT48
9Electronics Mechanic24NCVT24
10Cosmetology12NCVT48
11Dress Making12NCVT40
12Fashion Design & Technology12NCVT40

2 – राजकीय प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई),पडरौना (ITI कोड – 154)

पता – छावनी, पडरौना, नजदीक बजाज एजेंसी

SR.NO.Trade NameDuration (Months)AffiliationOrder DateTotal Seats
1Fitter24NCVT20
2Turner24NCVT20
3Electrician24NCVT20
4Refrigeration & Air conditioning technician24NCVT24
5Electronics Mechanic24NCVT48
6Wireman24NCVT20
7Mechanic (Motor Vehicle)24NCVT24
8Welder12NCVT40
9Mechanic (Tractor)12NCVT40
10Mechanic Diesel Engine12NCVT48
11Cosmetology12NCVT48
12Sewing Technology12NCVT40
13Surface Ornamentation Techniques (Embroidery)12NCVT20

3 – राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, सेवरही (ITI कोड – 155)

पता – तिवारी पट्टी, सेवरही, कुशीनगर

SR.NO.Trade NameDuration (Months)AffiliationOrder DateTotal Seats
1Computer Operator and Programming Assistant12NCVT48
2Fitter24NCVT20
3Electrician24NCVT20
4Refrigeration & Air conditioning technician24NCVT24
5Electrician Power Distribution24NCVT20
6Electronics Mechanic24NCVT24
7Welder12NCVT40
8Sewing Technology12NCVT40
9Mechanic (Tractor)12NCVT40
10Cosmetology12NCVT48

4 – राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, नौरंगिया (ITI कोड – 241 )

पता – नौरंगिया, कुशीनगर

SR.NO.Trade NameDuration (Months)AffiliationOrder DateTotal Seats
1Computer Operator and Programming Assistant12NCVT48
2Electrician24NCVT20
3Refrigeration & Air conditioning technician24NCVT24
4Draughtsman (Mechanical)24NCVT20
5Mechanic Consumer Electronics Appliances24NCVT24
6Information & Communication Technology System Maintenance24NCVT24
7Welder12NCVT40
8Plumber12NCVT48
9Painter24NCVT20
10Cosmetology12NCVT48
11Dress Making12NCVT40
12Fashion Design & Technology12NCVT40

5 – राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, हाटा (ITI कोड – 441)

पता – भलुही हाटा, कुशीनगर

SR.NO.Trade NameDuration (Months)AffiliationOrder DateTotal Seats
1Computer Operator and Programming Assistant12NCVT48
2Fitter24NCVT20
3Turner24NCVT20
4Electrician24NCVT20
5Refrigeration & Air conditioning technician24NCVT24
6Draughtsman (Civil)24NCVT24
7Electronics Mechanic24NCVT24
8Mechanic (Motor Vehicle)24NCVT24
9Welder12NCVT40
10Mechanic Diesel Engine12NCVT48
11Cosmetology12NCVT48
12Fashion Design & Technology12NCVT40

6 – राजकीय प्रशिक्षण संस्थान (ITI) , कसया ( कोड – 442 )

पता – हेतिमपुर, कसया, कुशीनगर

SR.NO.Trade NameDuration (Months)AffiliationOrder DateTotal Seats
1Computer Operator and Programming Assistant12NCVT48
2Fitter24NCVT20
3Machinist24NCVT20
4Electrician24NCVT20
5Refrigeration & Air conditioning technician24NCVT24
6Technician Power Electronics System24NCVT24
7Electronics Mechanic24NCVT24
8Wireman24NCVT20
9Mechanic (Motor Vehicle)24NCVT24
10Welder12NCVT40
11Plumber12NCVT48

All information based on ITI Offical website.

iti college hetimpur | kushinagar iti college list | iti college kushinagar

फाजिलनगर में सुनीता शाही ने सपा उम्मीदवार को 717 वोटों से हराया

कुशीनगर : फाजिलनगर नगर पालिका चेयरमैन उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश सिंह को 717 वोटों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है।

यह परिणाम 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के पक्ष में सकारात्मक रुझान माना जा रहा है।

गौरतलब है कि यह सीट इनके पति के अचानक निधन से खाली हुआ था जिस पर इन्होंने सीट को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की है।

लोगों में इनके पति के दुखद निधन से सहानभूति की लहर और मौजूदा बीजेपी सरकार के पूर्ण समर्थन ने जीत दर्ज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वैसे भी जिस पार्टी की सरकार होती है अमूमन उप चुनाव में उनके ही पार्टी समर्थित प्रत्याशी जीतते है।

एटीएस ने आतंकवादी साजिश का बड़ा खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकवादी साजिश का बड़ा खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी दानियाल अशरफ (उम्र 23 वर्ष, निवासी बाराबंकी) कृष्णा मिश्रा (उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी कुशीनगर)दोनों पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी (जो ISI नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है) के संपर्क में रहकर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

मुख्य आरोप और सबूत सोशल मीडिया (खासकर इंस्टाग्राम) के जरिए संपर्क, वीडियो कॉल, वॉइस नोट्स और व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के रिकॉर्ड बरामद, गंभीर आरोपों में संवेदनशील स्थानों, पुलिस स्टेशनों और प्रतिष्ठानों की रेकी कर वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेजे गए।साथ ही पैसे और हथियार मांगे गए।

और एक आरोपी को वर्दीधारी (पुलिस/सुरक्षा बल) पर हमला करने का टास्क दिया गया था।वही पूछताछ में RSS कार्यालयों (लखनऊ-दिल्ली) पर AK-47 व हैंड ग्रेनेड से हमले की तैयारी का भी खुलासा हुआ है।

कृष्णा मिश्रा कुशीनगर जिले का निवासी है। मीडिया से बातचीत में जो बात सामने आई है उसके अनुसार , परिवार में वह एकलौता बेटा है, पढ़ाई मात्र 3-4 कक्षा तक हुई। दिल्ली-हरियाणा में नौकरी की बात परिवार को बताई थी।

स्थानीय स्तर पर जांच एजेंसियां सक्रिय हैं।एटीएस ने 5-6 मई 2026 को गोरखपुर और बाराबंकी से दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।एटीएस का बयान: यह पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल है, जो युवाओं को “हीरो” बनने का लालच देकर रेडिकलाइज कर रहा था।

कुशीनगर: सांप के काटने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया देरी का आरोप

0

कुशीनगर : जिले में एक सर्पदंश से एक मासूम की मौत की घटना सामने आई है। कोटवा गांव निवासी 13 वर्षीय शिवेंद्र सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह की सांप काटने से मौत हो गई। मृतक का परिवार सीएचसी देवतहा पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहा है और डॉक्टरों पर इलाज में देरी का आरोप लगा रहा है।
थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र अंतर्गत कोटवा गांव (अहिरौली) के रहने वाले शिवेंद्र सिंह को सांप ने काट लिया था। परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सुकरौली (देवतहा) ले जाया, लेकिन परिवार के अनुसार डॉक्टरों द्वारा समय पर उचित उपचार नहीं दिए लापरवाही बरतने और गंभीर हालत देख गोरखपुर ईलाज कराने हेतु निकले और रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि बच्चे की हालत बिगड़ने पर भी चिकित्सकीय स्टॉफ ने लापरवाही बरती।

गुस्साए परिजनों ने शव को सीएचसी परिसर में रखकर प्रदर्शन किया। महिलाएं रो-रोकर बुरा हाल हैं और आस-पास भीड़ जमा हो गई।परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है और दोषी चिकित्साकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।