Home Blog Page 61

हेड कांस्टेबल की मौत – पडरौना कोतवाली क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : गुरुवार सुबह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी पुलिस चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल शम्भू राय का गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से पडरौना खिरकिया मार्ग पर मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल शम्भू राय पडरौना से रात्रि ड्यूटी कर सुबह अपने तैनाती पुलिस चौकी बांसी लौट रहे थे कि पड़रौना-खिरकिया मार्ग पर गंभीरिया गांव के नजदीक गन्ना लोडेड ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया जिसमें शम्भू राय की मौत हो गई।वही पुलिस ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया है।

साथ ही पुलिसकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया है।हेड कांस्टेबल शम्भू राय मऊ जनपद के रहने वाले थे।

कुशीनगर जनपद में कितने गांव है ? | Kushinagar me Kitne Ganv hai

कुशीनगर जनपद में कितने गांव है ?

वर्ष 2021 में होने वाले यूपी के पंचायत चुनाव के लिये प्रदेश के पंचायत राज निदेशालय द्वारा आधिकारिक रूप से जो जानकारी दी गयी है।उसके अनुसार कुशीनगर जिले में कुल 1003 (एक हज़ार तीन) गांव है

जो जिले के 14 ब्लॉक के अंतर्गत आता है।जिसमे पडरौना ब्लॉक में सबसे ज्यादा 108 गांव है।जबकि कसया ब्लॉक में केवल 19 गांव है।

नीचे हम सभी ब्लॉक के नाम तथा इसके अंतर्गत आने वाले गांव के बारे में देखेंगे।

ब्लॉक का नामगांवों की संख्या
पडरौना108
दुदही66
सेवरही82
तमकुही95
फाजिलनगर80
कसया19
हाटा53
सुकरौली66
मोतीचक70
कप्तानगंज76
रामकोला58
नेबुआ-नौरंगिया77
खड्डा72
विशुनपुरा81
कुशीनगर के ब्लॉक व उनमें शामिल गांवों की सूची
Kushinagar me ganv ki suchi
कुशीनगर के ब्लॉक सूची व शामिल गांव की सूची

चोरी की मोटर पम्प के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार,कप्तानगंज थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14 फरवरी को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/2021 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.राकेश कुमार पुत्र रामप्रताप साहनी नि0 वार्ड न0 6 झझवा टोला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर,

 2.शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामहरख साहनी नि0 वार्ड न0 6 झझवा टोला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा लाल चौक कस्बा कप्तानगंज के पास से गिरफ्तार कर चोरी किये गये मोटर पम्प को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1.SHO कपिलदेव चौधरी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।

2. उ0नि0 बीरेन्द्र कुमार सिह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।

3. का0 विवेक यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।

4.  का0 अजीत यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।

5. का0 प्रवीण सरोज थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।

जिला पंचायत आरक्षण – कुशीनगर में महिला पिछड़ा वर्ग तथा देवरिया ,महराजगंज, गोरखपुर में अनारक्षित

लखनऊ : प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण से समन्धित महत्वपूर्ण जानकारी पंचायत राज विभाग द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में दी गयी है।

प्रदेश के 75 जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण किये गये है।

जिसमें कुशीनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये महिला पिछड़ा वर्ग आरक्षित किया गया है। साथ ही देवरिया महाराजगंज वह गोरखपुर में अनारक्षित (सामान्य) सीटें रखी गई है।

वही ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधान का आरक्षण के लिये जिलेवार सूची बनेगा। जिसे जल्द ही बाहर आने की उम्मीद है।

यूपी के सभी जनपदों का जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण सूची

जाने स्वामित्व योजना के बारे में, कैसे है फायदेमंद ?

लखनऊ : यूपी सरकार प्रदेश में स्वामित्व योजना चला रही है।जिसके तहत लोगों को उनके बने मकान की आवासीय संपत्ति के मालिकाना हक होने का एक प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी प्रमाण पत्र) राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जा रहा है।

जिसकी मदद से व्यक्ति बैंकों से आसानी से कर्ज ले पायेंगे। जो पहले एक जटिल समस्या थी।

इसका फ़ायदा गरीब लोगों को मिलेगा जिन्हें बैंक लोन कागजात के अभाव में नही मिल पाता था।

FAQ – Up Swamitv yojna kya hai, स्वामित्व योजना क्या है ?, swamitv yojana ka fayda ?, swamitv card kya hai, 

यूपी Online Apply निःशुल्क कोचिंग, यूपी सरकार की ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के प्रतिभाशाली नौजवानों के लिए अपनी प्रतिभा को स्थापित करने का मौका देने हुये।

जिला स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिये ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ की शुरुआत की है।

जिसके लिये ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के जागरूक युवकों को पंजीकृत कराना होगा।

जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से हो चुकी है। इसमें यह सबसे बड़ी बात यह है कि इस कोचिंग में जिले के वरिष्ठ अधिकारी प्रतियोगी छात्रों को पढ़ाने तथा मार्गदर्शन करेगें।

निःशुल्क कोचिंग के लिये ऑनलाइन आवेदन करें। क्लिक करें

Abhyuday

abhyudaya coaching

abhyudaya yojana

abhyudaya coaching registration

abhyudaya yojana up

abhyudaya yojana registration

abhyudaya coaching centre up

abhyudaya coaching registration kaise kare

गुमशुदा 02 बच्चों को पुलिस ने किया बरामद, अहिरौली बाजार का मामला

कुशीनगर : दिनांक 31.01.21 को थाना स्थानीय पर रपट न0 22 पर आवेदक धनपत शर्मा पुत्र रामकुअर सा0 सेन्दुरिया विशुनपुर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर* के प्रा0 पत्र पर स्वयं की पत्नी गुंजन शर्मा व दो बच्चे आदर्श उर्फ शन्नी व आयुष उर्फ मंजित पुत्र गण

धनपत शर्मा निवासीगण सेन्दुरिया विशुनपुर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर की दर्ज गुमशुदगी में थाना स्थानीय के पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.02.2021 को काफी छानबीन के बाद गुमशुदा गुंजन शर्मा  व दो बच्चो उपरोक्त को बरामद कर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया।

बरामद करने वाली टीम का विवरणः

1.थानाध्यक्ष अनिल कुमार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 

2.उ0नि0 शर्मा सिंह यादवथाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 

3.हे0का0 भीम यादवथाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 

4.म0का0 प्रियंका पाण्डेयथाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 

5.का0 राजेश यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 

सेवरही, कुबेरस्थान एवं पटहेरवा के एसओ का तबादला

कुशीनगर : जिले के 03 थानाध्यक्ष का कार्यक्षेत्र में बदलाव पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने किया है।

मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सेवरही के उमेश कुमार को थानाध्यक्ष कुबेरस्थान बनाया गया है।

साथ ही थानाध्यक्ष कुबेरस्थान रहे महेंद्र चतुर्वेदी को थानाध्यक्ष सेवरही भेजा गया है।

जबकि डीसीबी प्रभारी सुनील सिंह को पटहेरवा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।क्योंकि यहां के एसएचओ रहे अतुल्य कुमार पाण्डेय का तबादला जनपद प्रयागराज हो गया है।

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज का डिजाइन तैयार,लोक निर्माण विभाग को मिली जिम्मेदारी

कुशीनगर : जिले में बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिये इसका डिजाइन शासन से आ चुका है।

तथा इसका निर्माण कार्य कराने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को मिला है।

जिस पर अब जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने का उम्मीद है।

पढ़ाई व दवाई होंगे अलग-अलग – कुशीनगर में बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई व दवाई अलग-अलग होंगे, यानी कि एमबीबीएस की पढ़ाई पडरौना तहसील क्षेत्र के गांव रामपुर स्थित कृषि विभाग के फार्म की 13 एकड़ की जमीन पर बनेगा।

वही इससे जुड़े 250 बेड का अस्पताल जिला अस्पताल से सटे व कलेक्ट्रेट के पीछे 02 एकड़ की जमीन पर बनेगा।

साथ ही जिला अस्पताल के पीछे की खाली जमीन पर कर्मियों के लिये आवास बनेंगे।

यूपी पंचायत चुनाव आरक्षण-2020 | UP Panchayat Reservation 2020-21

यूपी में आगामी होने पंचायत चुनाव के लिये सभी सीटों का आरक्षण सूची बनाने की प्रक्रिया आखरी दौर में है।और जल्द ही इसकी सूची सार्वजनिक होने वाली है।

जिला पंचायत आरक्षण (Jila Panchyat Reservation 2020-21)-

क्षेत्र पंचायत चुनाव आरक्षण (BDC) –

ग्राम पंचायत चुनाव आरक्षण 2020-21(Gram Pradhan chunav Seat Reservation)-