Home Blog Page 7

कुशीनगर: ‘सांसद खेल महोत्सव’ का भव्य आगाज, 25 से 29 दिसंबर तक

कुशीनगर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर आज जनपद कुशीनगर के जिला क्रीड़ा स्टेडियम में पांच दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की ऐतिहासिक शुरुआत हुई।

मुख्य आकर्षण:

  • उद्घाटन: क्षेत्रीय सांसद श्री विजय कुमार दुबे ने सुबह 10 बजे आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर और मशाल जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया।
  • अटल जी को नमन: कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
  • PM मोदी का संदेश: डिजिटल स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रेरणादायी संदेश प्रसारित हुआ, जिसने युवाओं में नया जोश भर दिया।
  • प्रमुख उपस्थिति: जिलाधिकारी महेंद्र तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कुशीनगर सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का रोस्टर देखें

कुशीनगर। जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए कुशीनगर के जिलाधिकारी (DM) महेंद्र सिंह तंवर ने आगामी छः महीनों (जनवरी 2026 से जून 2026) के लिए ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ (तहसील दिवस) का आधिकारिक रोस्टर जारी कर दिया है।

नये रोस्टर के अनुसार, तहसील दिवस प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि को कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो समाधान दिवस अगले कार्य दिवस पर आयोजित होगा।

अधिकारियों की अध्यक्षता का विवरण: रोस्टर के तहत जिलाधिकारी (DM), मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (वि/रा) और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अलग-अलग तहसीलों में जनता की फरियाद सुनेंगे। शेष तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी (SDM) अध्यक्षता करेंगे।

जिलाधिकारी (DM) का भ्रमण कार्यक्रम (जनवरी-जून 2026):

  • जनवरी: 03 तारीख को कसया और 17 को पडरौना में।
  • फरवरी: 07 तारीख को हाटा और 21 को तमकुहीराज में।
  • मार्च: 07 तारीख को खड्डा और 21 को कप्तानगंज में।
  • अप्रैल: 04 तारीख को कसया और 18 को पडरौना में।
  • मई: 02 तारीख को हाटा और 16 को तमकुहीराज में।
  • जून: 06 तारीख को खड्डा और 20 को कप्तानगंज में।
माहतिथिजिलाधिकारी (DM)मुख्य विकास अधिकारी (CDO)अपर जिलाधिकारी (वि/रा)अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)
जनवरी03 जनवरीकसयाकप्तानगंजखड्डापडरौना
17 जनवरीपडरौनाखड्डातमकुहीराजहाटा
फरवरी07 फरवरीहाटातमकुहीराजकप्तानगंजकसया
21 फरवरीतमकुहीराजहाटाकसयातमकुहीराज*
मार्च07 मार्चखड्डापडरौनाहाटातमकुहीराज
21 मार्चकप्तानगंजकसयापडरौनाखड्डा
अप्रैल04 अप्रैलकसयाकप्तानगंजखड्डापडरौना
18 अप्रैलपडरौनाखड्डातमकुहीराजहाटा
मई02 मईहाटातमकुहीराजकप्तानगंजकसया
16 मईतमकुहीराजहाटाकसयाकप्तानगंज
जून06 जूनखड्डापडरौनाहाटातमकुहीराज
20 जूनकप्तानगंजकसयापडरौनाकप्तानगंज

कसया के होटल में पुलिस की बड़ी छापेमारी, देह व्यापार का भंडाफोड़ 9 गिरफ्तार

0

कसया (कुशीनगर): स्थानीय पुलिस ने सोमवार को नगर स्थित ‘मनोकामना होटल’ में चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है।पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से 4 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया है।पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

जांच को आगे बढ़ाने और साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए पुलिस ने कई कदम उठाए हैं।

CCTV DVR: होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का DVR कब्जे में ले लिया गया है ताकि आने-जाने वाले लोगों की पहचान हो सके।

होटल रजिस्टर: पुलिस ने होटल के एंट्री रजिस्टर को भी जब्त कर लिया है, जिसमें दर्ज नामों और पतों की जांच की जा रही है।एक माह में यह दूसरा कार्यवाही है जिसमें देह व्यापार से जुड़े लोग पकड़े गए हैं।

कुशीनगर में ITI कॉलेज की सूची देखें, जाने कहाँ कितना है सीट व ट्रेड

राजकीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, यूपी द्वारा संचालित कुशीनगर में सरकारी आईटीआई कॉलेज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी,जो आपको एक जगह मिलेगी।

जैसे-

  • कुशीनगर में कितने ITI कॉलेज है।
  • कितने निजी व सरकारी है।
  • कुशीनगर में आईटीआई कॉलेज कहाँ कहाँ है।इनका पता क्या है।
  • कितने सीट है, कौन सा ट्रेड है,कितने दिन का कोर्स है इत्यदि।

मौजूदा समय मे कुशीनगर में राजकीय प्रशिक्षण संस्थान(ITI) की संख्या 06 है।

  1. राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, कसया(M)
  2. राजकीय प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई),पडरौना
  3. राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, सेवरही
  4. राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, नौरंगिया
  5. राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, हाटा
  6. राजकीय प्रशिक्षण संस्थान (ITI) , कसया

अब हम इन सभी संस्थाओं के पता, सीट, ट्रेड व ITI कोड के बारे में जानेंगे।

1- राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, कसया(M) (ITI कोड – 153)

पता- हेतिमपुर ,नजदीक टोल टैक्स, कसया हाटा रोड

SR.NO.Trade NameDuration (Months)AffiliationOrder DateTotal Seats
1Fitter24NCVT20
2Machinist24NCVT20
3Electrician24NCVT20
4Refrigeration & Air conditioning technician24NCVT24
5Mechanic (Motor Vehicle)24NCVT24
6Welder12NCVT40
7Mechanic Diesel Engine12NCVT48
8Computer Operator and Programming Assistant12NCVT48
9Electronics Mechanic24NCVT24
10Cosmetology12NCVT48
11Dress Making12NCVT40
12Fashion Design & Technology12NCVT40

2 – राजकीय प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई),पडरौना (ITI कोड – 154)

पता – छावनी, पडरौना, नजदीक बजाज एजेंसी

SR.NO.Trade NameDuration (Months)AffiliationOrder DateTotal Seats
1Fitter24NCVT20
2Turner24NCVT20
3Electrician24NCVT20
4Refrigeration & Air conditioning technician24NCVT24
5Electronics Mechanic24NCVT48
6Wireman24NCVT20
7Mechanic (Motor Vehicle)24NCVT24
8Welder12NCVT40
9Mechanic (Tractor)12NCVT40
10Mechanic Diesel Engine12NCVT48
11Cosmetology12NCVT48
12Sewing Technology12NCVT40
13Surface Ornamentation Techniques (Embroidery)12NCVT20

3 – राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, सेवरही (ITI कोड – 155)

पता – तिवारी पट्टी, सेवरही, कुशीनगर

SR.NO.Trade NameDuration (Months)AffiliationOrder DateTotal Seats
1Computer Operator and Programming Assistant12NCVT48
2Fitter24NCVT20
3Electrician24NCVT20
4Refrigeration & Air conditioning technician24NCVT24
5Electrician Power Distribution24NCVT20
6Electronics Mechanic24NCVT24
7Welder12NCVT40
8Sewing Technology12NCVT40
9Mechanic (Tractor)12NCVT40
10Cosmetology12NCVT48

4 – राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, नौरंगिया (ITI कोड – 241 )

पता – नौरंगिया, कुशीनगर

SR.NO.Trade NameDuration (Months)AffiliationOrder DateTotal Seats
1Computer Operator and Programming Assistant12NCVT48
2Electrician24NCVT20
3Refrigeration & Air conditioning technician24NCVT24
4Draughtsman (Mechanical)24NCVT20
5Mechanic Consumer Electronics Appliances24NCVT24
6Information & Communication Technology System Maintenance24NCVT24
7Welder12NCVT40
8Plumber12NCVT48
9Painter24NCVT20
10Cosmetology12NCVT48
11Dress Making12NCVT40
12Fashion Design & Technology12NCVT40

5 – राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, हाटा (ITI कोड – 441)

पता – भलुही हाटा, कुशीनगर

SR.NO.Trade NameDuration (Months)AffiliationOrder DateTotal Seats
1Computer Operator and Programming Assistant12NCVT48
2Fitter24NCVT20
3Turner24NCVT20
4Electrician24NCVT20
5Refrigeration & Air conditioning technician24NCVT24
6Draughtsman (Civil)24NCVT24
7Electronics Mechanic24NCVT24
8Mechanic (Motor Vehicle)24NCVT24
9Welder12NCVT40
10Mechanic Diesel Engine12NCVT48
11Cosmetology12NCVT48
12Fashion Design & Technology12NCVT40

6 – राजकीय प्रशिक्षण संस्थान (ITI) , कसया ( कोड – 442 )

पता – हेतिमपुर, कसया, कुशीनगर

SR.NO.Trade NameDuration (Months)AffiliationOrder DateTotal Seats
1Computer Operator and Programming Assistant12NCVT48
2Fitter24NCVT20
3Machinist24NCVT20
4Electrician24NCVT20
5Refrigeration & Air conditioning technician24NCVT24
6Technician Power Electronics System24NCVT24
7Electronics Mechanic24NCVT24
8Wireman24NCVT20
9Mechanic (Motor Vehicle)24NCVT24
10Welder12NCVT40
11Plumber12NCVT48

All information based on ITI Offical website.

iti college hetimpur | kushinagar iti college list | iti college kushinagar

कुशीनगर में नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस का बीजेपी के खिलाफ़ प्रदर्शन

कुशीनगर : नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ़ प्रदर्शन किया।

इसी कड़ी में कुशीनगर में भी पूर्व विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट से बीजेपी के जिला कार्यालय की तरफ विरोध प्रदर्शन के लिए निकले,

रास्ते मे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने जोरदार बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की,जिसके बाद रविंद्र नगर थाना पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते रोक कर सभी लोगों को थाना रविंद्र नगर लाया गया

इस बीच कांग्रेस नेता अजय लल्लू ने मीडिया से कहा की बीजेपी ने देश मे नेशनल हेराल्ड मामले झूठा प्रोपेगेंडा चलाया और अपनी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके झूठ केस बनाएं जो कोर्ट में साबित हो गया है।

CCH कोर्स में Admission जारी, CHO भर्ती में है महत्वपूर्ण भूमिका

0

अगर आपने Bsc Nursing या GNM या BAMS किया है या कर रहें तथा CCH यानि सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ करना चाहते हैं तो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान की जानकारी तथा सुविधाएं के बारे में जानकारी देंगे।

गौरतलब है कि यूपी,बिहार,राजस्थान,मध्य प्रदेश सहित सभी राज्य में NHM के माध्यम से संविदा पर CHO यानि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती आ रही है। जिसके लिए योग्यता Bsc Nursing या GNM के साथ CCH या CCHN का सार्टिफिकेट अनिवार्य रूप से मांगा जा रहा है।

वर्तमान में जिनके पास बीएससी नर्सिंग या GNM के साथ CCH या CCHN का सार्टिफिकेट है वह नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं।

तथा जिनके पास नहीं वह सुनहरा अवसर छोड़ रहें है अत: अगर आप CCH में प्रवेश लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन इंक्वायरी या एडमिशन ले सकते हैं।

CCH Course Online Inquiry Form Click here

Course NameCCH 
Duration 12 Month 
Eligibility Bsc Nursing,GNM,BAMS
Fee’s 15000 से 18500 के बीच 
Class Mode ऑनलाइन और ऑफलाइन 
Online Inquiry Click here
Official WebsiteNational Institute Of Technologies (NIT EDUCATION) Ghazipur
Online AdmissionNational Institute Of Technologies (NIT Education) Ghazipur
CCHN COURSE DETAILS IN HINDI & ONLINE ADMISSION OPEN FOR 2025-24

Tag- cchn online cerificate download, urgent cchn certificate for cho, how to make online cchn certificate,cch course in bihar, cch course in up,mp, rajsthan.

कुशीनगर में स्कूलों के समय में बदलाव, अब 10 बजे से खुलेंगे विद्यालय

कुशीनगर : जनपद में बढ़ती हुई अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. राम जियावन मौर्य ने जनपद के कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।

नया समय और नियम:नया समय:

अब सभी विद्यालय प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

किन पर लागू होगा: यह आदेश जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्त विहीन, CBSE और ICSE बोर्ड के सभी विद्यालयों (नर्सरी से कक्षा 8 तक) पर प्रभावी होगा।

सख्ती से पालन: बीएसए ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विद्यालय इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। यह आदेश अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा।

जाने UP 57 कहाँ का नंबर है ?| ARTO OFFICE कहां है ?

कुशीनगर : UP 57,

UP 57 DISTRICT NAME – KUSHINAGAR (कुशीनगर)

UP 57 कहाँ का नंबर है : Kushinagar

Rto office : रविन्द्र नगर धूस, जिला मुख्यालय पडरौना जनपद -कुशीनगर जो गोरखपुर मंडल में पड़ता है तथा गोरखपुर से लगभग 02 घंटे की दुरी पर है।

यूपी UP 57 कहाँ का नंबर है ?

यूपी 57 कुशीनगर जनपद का नंबर है। जो गोरखपुर मंडल में पड़ता है।

यूपी 57 का एआरटीओ (ARTO) ऑफिस कहाँ है ?

यूपी 57 (कुशीनगर) का एआरटीओ ऑफिस जिला मुख्यालय रविंद्र नगर धूस (पडरौना) पर स्थित है। जो डीएम कार्यलय के बगल में मौजूद है।

कुशीनगर डी.एल.एड कॉलेज सूची- 2025 | Kushinagar D.El.Ed College List

कुशीनगर जनपद में मौजूद डी.एल.एड(D.El.Ed) कॉलेज की सूची देखें। 

अप्रैल 2021 तक NCTE के आधिकारिक वेबसाइट पर कुशीनगर में  अभी कुल डी.एल.एड की 26 कॉलेज है।आप सभी जानकारी को NCTE (National Council for Teacher Education) जिसे हिन्दी मे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद कहते है। वहां से पुष्टि कर सकते है।

Name of the InstituteAddressD.El.Ed Seat
Amawash Chaurasia MahavidyalayaVillage- Piprajatampur, Post Office- Kubernath, Tehsil/Taluka- Padrauna, Town/City- Padrauna, District- Kushinagar, Pin Code- 274304, State- Uttar Pradesh50
Babu Brijbihari Singh Degree CollegeVillage – Sahajwaliya, Post Office – Sikta, Tehsil – Padrauna, Dist. – Kushinagar (UP) 27430350 
Bageshwari Rambasi Mahila Degree CollegeBageshwari Rambasi Mahila Degree CollegeVillage – Gurwaliya, Post Office – Gurwaliya, Tehsil -Tamkushiraj, Dist. – Kushinagar (UP) 274302100
Dadi Rajmati Devi Mahila MahavidyalayaVillage/Town- Patakhauli, PO- Captainganj, District- Kushinagar, State- Uttar Pradesh, Pin Code- 27430150 
Devaki Devi Degree CollegePagara, Kushinagar, Hata, U.P50 
Devaki Devi Degree CollegeVillage/Town/City- Pagra, Post Office– Hata, Tehsil/Taluka- Hata, Town/City- Kushinagar, District- Kushinagar (UP), State– UP, Pin Code- 274203.50 
Govt. Normal SchoolPadrauna 
Indu Devi Surya Narayan Verma Shikshan Prashikshan SansthanVillge/Town/City- Katura, Post Office- Sevrahi, Tehsil/Taluka- Tamkuhiraj, Town/City- Kushinagar, State- UP, District- Kushinagar(UP), Pin Code- 27440650 
Late SMT Ramdevi MahavidyalayaVillage-Dhram Samdha Indrasenwa, Post Office- Ramkola, Tehsil- Captainganj, dist- Kushinagar, State- UP Pin Code-27430550 
Lilawati Devi MahavidyalayaVillage – Piprajham, Post Office – Piprajham, Tehsil – Kasia, Dist. – Kushingar (UP) 27440850 
Neeta Devi Mahila MahavidyalayaVillage/Town/City- Pagra, Post Office– Hata, Tehsil/Taluka- Hata, Town/City- Hata, District- Kushinagar (UP), State– UP, Pin Code- 274203.50 
Mahila Mahavidyalayaillage – Bhaisaha, P.O. -Hetimpur, Tehsil – Kaisa, Town -Kasia, District – Kushinagar -274206, Uttar Pradesh100 
Parmeshwar Memorial Charitable TrustVill.-Bhaisaha, Sadar Tola, PO.-Hatimpur, Th.-Kasia, Distt.-Kushinagar
Shree Shukdev Prasad Tripathi Smarak Sanskrit VidyapeethVillage- Bhathahin Khurd, Post office- Bhathahin Khurd, Tehsil/Taluka- Kasia, Town/City- Fazilnagar, Tehsil/Taluka- Kasia, Town/City- Fazilnagar, Distt.- Kushinagar, Uttar Pradesh-274401.100 
SMT Anuragi Devi MahavidyalayaVillage – Bahuash, Post Office- Singhari Bazar, Tehsil – Hata, Dist. – Kushinagar (UP) 27430150 
SMT Malti Devi Mahila Shiksha MahavidyalayaVillage – Deo Kali Urf Chakiya, Post Office – Bodarwar, Dist. – Kushinagar (UP) 274149100 
Sri Murlidhar Bhagwat Lal MahavidyalayaVillge/Town/City-Mathauli , Post Office-Mathauli , Tehsil/Taluka-Hata, Town/City-Kushinagar , State-UP , District-Kushinagar (UP), Pin Code-27430150
Sri Ram Awadh Nishad MahavidyalayaVillage/Town/City- Khotahi, Post Office– Khotahi, Tehsil/Taluka- Hata, Town/City- Captainganj, District- Kushinagar (UP), State– UP, Pin Code- 27430150 
Subhash TRipathi Nirmala Tripathi Girls Degree CollegeVillage-Baliyawa, P.O.-Bhathahi Khurd, TEhsil-Kasia, Distt. Kushinagar, Uttar Pradesh.50 
Vidyarthi P.G CollegeVillage-JagdishpurBardiha, Post Office-Jagdishpur, Tehsil/Taluka- HataTown/City-Kushi Nagar, District-Kushinagar, State-Rajasthan Pin Code-27414950 
Kushinagar D.El.Ed College List

FAQ – D.El.Ed college list in kushinagar, kushinagar me kitne D.El.Ed college hai, kushinagar D.El.Ed college name, SCERT Affiliateing D.El.Ed college in kushinagar, ncte full form, ncte full form in hindi, D.El.Ed full form, kushinagar D.El.Ed college list, scert full form, 

SECERT full form : State Council of Educational Research and Training

SECERT full form in Hindi : राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद

D.El.Ed full form : Diploma in Elementary Education

डी.एल.एड in Hindi :

कुशीनगर में GAMCA मेडिकल सेंटर की मांग, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह का बड़ा कदम

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद आर.पी.एन. सिंह ने कुशीनगर और आसपास के क्षेत्र के कामगारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में मांग की है कि कुशीनगर जिले में एक गैमका (GAMCA) मेडिकल सेंटर स्थापित किया जाए।

जानें GAMCA (गामका) मेडिकल क्या है?

अगर आप रोजगार या परिवार के साथ रहने के लिए खाड़ी देशों (GCC Countries) जैसे सऊदी अरब, कुवैत, दुबई (UAE), कतर, ओमान और बहरीन जाना चाहते हैं, तो वहां जाने से पहले आपको एक खास मेडिकल टेस्ट कराना अनिवार्य होता है। इसी मेडिकल प्रक्रिया को ‘गामका’ कहा जाता है।

क्यों जरूरी है यह मांग?

सांसद आर.पी.एन. सिंह ने बताया कि कुशीनगर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हजारों लोग रोजगार के लिए खाड़ी देशों (Gulf Countries) जैसे सऊदी अरब, दुबई और कतर जाते हैं। इन देशों में काम करने के लिए जाने से पहले ‘गैमका’ सेंटर से हेल्थ चेकअप कराना अनिवार्य होता है।

वर्तमान में कुशीनगर के निवासियों को इस छोटे से मेडिकल टेस्ट के लिए लखनऊ या दिल्ली जैसे दूर-दराज के शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे मजदूरों पर न केवल आर्थिक बोझ पड़ता है, बल्कि उनका काफी समय और मेहनत भी बर्बाद होती है।

सांसद ने सदन में क्या कहा?

सदन को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा, “2024 के आंकड़ों के अनुसार भारत के लगभग 1.85 करोड़ लोग विदेशों में रह रहे हैं, जिनमें से बड़ी संख्या खाड़ी देशों में काम करने वालों की है। कुशीनगर जैसे क्षेत्रों से बहुत से लोग बेहतर जीवन की तलाश में विदेश जाते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें उनके घर के पास ही सुविधाएं उपलब्ध कराएं।”

उन्होंने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के मजदूरों की समस्याओं को देखते हुए कुशीनगर में प्राथमिकता के आधार पर यह सेंटर खोला जाए।

क्या होगा फायदा?

अगर कुशीनगर में यह मेडिकल सेंटर खुलता है, तो इसका लाभ सिर्फ कुशीनगर ही नहीं, बल्कि महाराजगंज, देवरिया और गोरखपुर जैसे पड़ोसी जिलों के कामगारों को भी मिलेगा। इससे विदेश जाने की प्रक्रिया आसान होगी और मजदूरों को बिचौलियों व लंबी यात्रा के खर्च से मुक्ति मिलेगी।