Home Blog Page 8

एसिड अटैक मामला : 10 घंटे में पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटेलाल व साथी अनुज को किया गिरफ्तार

कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन इमलिया टोला में शुक्रवार तड़के क हुई सनसनीखेज एसिड कांड का पुलिस ने मात्र 10 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 23-25 वर्षीय युवती काजल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी मां लीलावती (58) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटेलाल खरवार पुत्र सुरेश खरवार, निवासी कंठी छपरा, थाना जटहां बाजार और उसके साथी अनुज कुशवाहा पुत्र महेंद्र कुशवाहा, निवासी सुखारी छपरा, थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर प्रेम प्रसंग में नाराजगी के चलते यह जघन्य वारदात करने का आरोप है।

पूछताछ में दोनों आरोपी पुलिस के सामने कबूल कर चुके हैं कि काजल यादव और छोटेलाल खरवार के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब काजल ने बातचीत बंद कर दी और शादी की बात चलने लगी, तो छोटेलाल नाराज हो गया। उसने बिहार से तेजाब मंगवाया और अपने साथी अनुज के साथ मिलकर यह साजिश रची।

कुशीनगर में मां-बेटी पर एसिड अटैक, एक की मौत

कुशीनगर: रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन इमलिया टोला में मां-बेटी पर एसिड अटैक की shocking घटना सामने आई है। 55 वर्षीय मां और 25 वर्षीय बेटी पर अज्ञात हमलावरों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन्हें तुरंत गोरखपुर रेफर कर दिया गया।जहां इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई है।

पुलिस की आधिकारिक जानकारी (कुशीनगर पुलिस का बयान):

जनपद कुशीनगर के थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोरवन इमलिया टोला के बादी अभिषेक यादव, पुत्र प्रभुनाथ यादव के द्वारा सूचना दी कि रात्रि लगभग 1:30 बजे उनकी बहन घर में सो रही थी। उसी समय किसी व्यक्ति ने उनके घर में ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे उनकी बहन को गंभीर चोटें आईं।

घायल बहन को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बादी द्वारा दो व्यक्तियों पर शक जाहिर किया गया है। जिनके नाम क्रमशः: अभिमन्यु यादव एवं छोटू कुशवाहा हैं।प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की 5 टीमें लगी हुई हैं। गिरफ्तारी के पश्चात अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना कसया पुलिस की बड़ी सफलता: घर से निकली 6 लड़कियां बस्ती से सकुशल बरामद

0

कुशीनगर। जनपद की कसया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपने पैरों पर खड़े होने और कमाने की चाह में घर छोड़कर निकली छह लड़कियों को पुलिस टीमों ने महज 24 घंटे के भीतर जनपद बस्ती के गौर स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 08 अप्रैल 2026 को थाना कसया पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र की छह लड़कियां बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई हैं।

छानबीन में पता चला कि एक लड़की ने अपने मित्र को लखनऊ जाने और वहां काम कर आत्मनिर्भर बनने की बात कही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया गया।

ऐसे मिली सफलताअपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में गठित टीमों ने:इलाके के CCTV फुटेज खंगाले।

सर्विलांस सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण किया।अन्य जनपदों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर सघन तलाशी अभियान चलाया।कठिन परिश्रम के बाद आज 09 अप्रैल 2026 को पुलिस ने सभी लड़कियों को बस्ती जनपद के गौर रेलवे स्टेशन से सुरक्षित ढूंढ निकाला।

बरामद लड़कियों का विवरण:

बरामद की गई लड़कियों में पांच बालिग और एक नाबालिग शामिल है:किरण (18 वर्ष)मनीषा (18 वर्ष)नंदिनी (18 वर्ष)सलोनी (13 वर्ष – नाबालिग)अनुष्का (19 वर्ष)रिफत खातून (22 वर्ष)

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

पुलिस अधीक्षक ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:प्र0नि0 आशुतोष सिंह (थाना कसया)प्र0नि0 गिरिजेश उपाध्याय (थाना तमकुहीराज)उ0नि0 स्वतन्त्र कुमार सिंह (प्रभारी स्वाट टीम)सर्विलांस सेल: शम्मी कुमार एवं सुशील कुमार सिंह (क0आ0 ग्रेड बी) महिला टीम: म0का0 साधना गिरी एवं शैलजा तिवारी”पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने टीम के इस मानवीय और त्वरित कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तत्परता से कार्य करने का प्रोत्साहन दिया है।”

#KushinagarPolice #KasyaPolice #SuccessStory #PoliceUP #WomenSafety

कुशीनगर ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के साथ की गोष्ठी, दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर यातायात पुलिस ने स्थानीय ई-रिक्शा चालकों के साथ खुली बैठक आयोजित कर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने चालकों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि

• कोई नाबालिग ई-रिक्शा नहीं चलेगा। • ई-रिक्शा के दोनों तरफ चालक का नाम व मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिखा जाएगा। • यात्रियों से अभद्र व्यवहार करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।यातायात पुलिस ने सभी ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

पुलिस ने चालकों को चेतावनी भी दी कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कुशीनगर: कप्तानगंज में सनसनीखेज फायरिंग, दो घरों पर हुई गोलीबारी

जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तीन बदमाशों ने चकबंदी और किसान चौक के पास दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग कर दी। घटना में सभासद मोहम्मद आरिफ के घर और व्यक्ति विक्की मद्धेशिया के घर को निशाना बनाया गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई।

मौके पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की और खाली खोखे बरामद की है। इसके पूर्व भी कुछ माह पहले फायरिंग की घटना हो चुकी है अब एक बार फिर नगर में इस तरह की वारदात कानून व्यस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।

कुशीनगर में युवकों के सक्रीय गिरोह पर मारपीट व लूट का आरोप, वीडियो वायरल

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक सवार युवक को युवकों के समूह द्वारा मारपीट की जा रही है। मामला ढोल्हा गांव के पास बताया जा रहा है और आरोप लगा है सोशल मीडिया पर अपने आप को महाकाल गैंग बताने वालों पर , वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अब कार्यवाही की बात कह रही है।

हालॉकि पीड़ित युवक इरशाद का आरोप है की थाने में तहरीर दिए 03 दिन हो गए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई, जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार युवक इरशाद ससुराल जाते समय रास्ते में गैंग के सदस्यों ने उन्हें घेर लिया। बेरहमी से मारपीट की गई और उनकी गले की 1 लाख रुपये की सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगा है।

घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैंग के लोग युवक को घेरकर लात-घूंसे और मारपीट करते दिख रहे हैं। पीड़ित इरशाद ने घटना के तीन दिन पहले ही थाने में तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब जब वीडियो वायरल हुआ है तब कुशीनगर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बताया है की “प्रकरण में थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अब देखना है कब तक और क्या कार्यवाही होती है।

कुशीनगर से ISIS का संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और UP ATS की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर जिले दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट (स्पेशल सेल) और उत्तर प्रदेश एटीएस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर शाम पडरौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी (रायनी मोहल्ला/छावनी कस्बा) से ISIS का संदिग्ध एजेंट रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया है। इसके पूर्व भी संधिग्द गतिविधि के लिए मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से बम बनाने का सामग्री, जिहादी साहित्य, आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए। जाँच एजेंसी को शक है की रिजवान ISIS के बड़े नेटवर्क का हिस्सा था और देश में बड़े हमले की साजिश रच रहा था। वही इसके गिरफ़्तारी पर पिता ने कहा की हम देश से प्यार करते है अगर उसने कुछ गलत किया है तो सजा जरूर मिले।

कुशीनगर में 2.5 किलो हेरोइन बरामद, दो सक्रिय तस्कर गिरफ्तार

0

कुशीनगर : कसया एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए इन दोनों तस्करों को धर दबोचा गया।

उनके कब्जे से 2.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने इस सफलता पर कहा कि नारकोटिक्स तस्करी पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और ऐसे तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

इनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही की बात कही। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम विनोद साहनी जो पश्चिम चौपारण बिहार,राहुल कुमार राज्य झारखण्ड का रहने वाला है।

कुशीनगर में सिंगापुर के उच्चायुक्त का डीएम व एसपी ने किया स्वागत

0

कुशीनगर: सिंगापुर के उच्चायुक्त श्री साइमन वोंग जी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आज कुशीनगर पहुंचे। जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने उनके आगमन पर औपचारिक स्वागत किया।

उच्चायुक्त श्री साइमन वोंग ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की और कुशीनगर के ऐतिहासिक एवं पवित्र बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया।

कुशीनगर में दुर्गा मंदिर परिसर के मेले में लगा झूला टूटा, 19 से अधिक घायल

कुशीनगर : खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहां गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में लगे मेले में बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा झूला अचानक टूट गया, जिससे 19 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 लोगों की गंभीर चोट है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।घटना के समय मेले में काफी भीड़ थी। झूला टूटते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग दौड़कर बचने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

अब दुर्घटना के बाद मेले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर इस झूले की अनुमति प्रदान से पूर्व इसके सुरछा मानक की जाँच क्यों नहीं की गई।