Home Blog Page 73

ऐतिहासिक मंदिर की जमीन व तालाब पर अवैध कब्जा,ज्ञापन देकर कब्जामुक्त कराने की मांग

0

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद में अनेकों प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिर व स्थल मौजूद है।जिनमे कुछ की हालत ठीक तो कुछ अपने अस्तित्व को खोने के कगार पर पहुँच चुके है।तथा उन्हें भू माफियाओं ने कागज में हेरफेर कर उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया है।

एक ऐसा ही मामला सामने आया है कसया तहसील के गांव पुरैनी की जहाँ गांव में सैकड़ो वर्ष पुरानी मंदिर व तालाब है।

तालाब के बीचों बीच भगवान शिव का मंदिर भी मौजूद है।इसी तालाब व मंदिर की जमीन की अवैध कब्जे को लेकर मंदिर के महंत रामदास त्यागी महाराज ने कसया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम को ज्ञापन सौंप,

मंदिर की जमीनों से अवैध पट्टा कब्जा को हटवाने तथा तालाब के बीच भगवान शिव की मंदिर को नजरअंदाज कर तालाब को पट्टा करा मछ्ली पालन कर रहे लोगों से कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

जिस पर कसया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम पूर्ण बोहरा ने पूरे मामले की जांच राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को सौप आख्या देने का निर्देश दिया है।

कुशीनगर एयरपोर्ट पर अक्टूबर में श्रीलंका से पहली फ्लाइट लैंड करेगी,पढ़े पूरी ख़बर

0

कुशीनगर : कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है।जिसके अनुसार 08 अक्टूबर को श्रीलंका से पहली फ्लाइट बोइंग-737 कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी

जिसमे 180 बौद्ध तीर्थयात्रियों का प्रतिनिधिमंडल कुशीनगर पहुँचेगा।

हालांकि अभी कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान के लिये जानकारी अधिकारीरक सामने नही आई है।नाही 08 अक्टूबर के विमान उतरने की आधिकारिक जानकारी आयी है।

परन्तु एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(aai) को मिले निर्देश के मुताबिक 05 अक्टूबर तक आवश्यक कार्य निपटा लेना है।

जिसके लिये तैयारी जोरो पर चल रहा है।तथा उम्मीद जताई जा रही है कि श्रीलंका से आ रहा विमान 08 अक्टूबर तक पहुँचेगा।

जिसका बारे में चर्चा भारत व श्रीलंका के बीच वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के नेताओं व अधिकारियों के की थी।

 

देवरिया पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को पकड़ा,कोऑपरेटिव चौराहे का मामला

देवरिया : देवरिया कोतवाली क्षेत्र के कोऑपरेटिव चौराहे पर एसओजी टीम और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।  

चारों बदमाशों पर ट्रक लूट मामले में संदिग्ध है,लुटेरे बलिया से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे।बरहाल पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।

बदमाशों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका देवरिया के चर्चा में रहने वाले टीएसआई रामबृक्ष यादव की रही है।

जिन्होंने वाहन में संदिग्ध देख उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा रोका जिसके बाद बदमाशों ने फायर कर दिया।

आखिर में एसओजी टीम ने इन पर काबू पा कर अपने साथ ले गये है।

पुलिस अधीक्षक ने 03 निरीक्षक व 01 उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

कुशीनगर : रविवार को नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जिले में तैनाती के बाद पहला निरीक्षक व उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

जिसके क्रम में 

  1. निरीक्षक अतुल कुमार पांडेय को पुलिस अधीक्षक वाचक से पटहेरवा प्रभारी निरीक्षक
  2. पटहेरवा प्रभारी निरीक्षक रहे मृत्युंजय सिंह वाचक पुलिस अधीक्षक
  3. निरीक्षक सुनील कुमार सिंह अहिरौली बाजार से क्राइम ब्रांच
  4. उप निरीक्षक अनिल कुमार पटहेरवा से थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार बनाये गये है।

मोबाइल द्वारा धोखाधड़ी कर 90 हज़ार निकालने के मामले में एक गिरफ्तार

कुशीनगर : शुक्रवार को पडरौना कोतवाली पुलिस और साइबर सेल द्वारा संयुक्त कार्यवाही में धोखाधड़ी कर 90 हज़ार निकालने के मामले में,

अंकित राज पुत्र स्टीपन सा0 परसौली कला मिशन कैम्पस पडरौना थाना कोतवाली पडरौना को गिरफ्तार किया गया है।

उसके कब्जे से एक मोबाईल बरामद किया गया जिसका उपयोग करके अभियुक्त द्वारा वादिनी के खाते से धोखा धड़ी करके 90 हज़ार रुपये पैसा निकाला गया था।

गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 365/2020 धारा 419, 420, 406ipc व 67 IT Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

एंटी करप्शन ब्रांच गोरखपुर ने दरोगा को 40 हज़ार रिश्वत लेते पकड़ा

लखनऊ : बुधवार को एंटी करप्शन ब्रांच की गोरखपुर यूनिट ने बस्ती जिले के लालगंज थाना में तैनात दरोगा विजय यादव को एक मुकदमे से नाम निकालने के एवज में 40 हज़ार रुपये लेते रंगेहाथों पकड़ लिया।

एंटी करप्शन टीम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार

शिकायतकर्ता उमेश कुमार चौधरी पुत्र श्री रामलखन चौधरी,निवासी ग्राम बानपुर, थाना लालगंज, जनपद बस्ती द्वारा बताया गया कि

उसके परिवारजनों के विरूद्ध थाना लालगंज, जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 121/2020 धारा-504/506/306 भादवि के विवेचक/उप निरीक्षक विजय प्रताप यादव द्वारा उक्त मुकदमे में से शिकायतकर्ता व

उसके परिवारजनों के नाम निकालने/अन्तिम रिपोर्ट लगाये जाने के एवज में 40 हज़ार की रिश्वत की मांग की जा रही है।

जिस पर अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक/ ट्रैप टीम प्रभारी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर इकाई के नेतृत्व में

गठित टीम द्वारा दिनांक 23-09-2020 को रू0 40,000/- (चालीस हजार) रिश्वत लेते हुये अभियुक्त विजय प्रताप यादव, उप निरीक्षक, थाना लालगंज, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया।

जिसके बाद स्थानीय थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज की गई है।

 

दीपावली के बाद कुशीनगर एयरपोर्ट फंक्शनल हो जाएगा – मुख्यमंत्री

0

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये गोरखपुर मंडल की विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा महत्वपूर्ण निर्देश दिये

जिसमे उन्होंने मंडलायुक्त को कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तक आने-जाने के लिए कनेक्टिविटी तथा सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये।

जहां उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद यह एयरपोर्ट फंक्शनल हो जाएगा

मुख्यमंत्री ने जनपद कुशीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों पर योजना का नाम लिखे जाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग एवं नगर विकास विभाग लाभार्थियों को आवास प्रदान करने का व्यापक कार्यक्रम आयोजित करें।

इससे आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस दौरान बताया कि गोरखपुर मण्डल में 50 करोड़ रुपए से अधिक की कुल 24 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।

इसमें कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की परियोजना भी शामिल है, जो केन्द्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से संचालित है।

मण्डल के चारों जनपदों में 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपए की लागत की कुल 56 परियोजनाएं हैं, जिनमें जनपद गोरखपुर की 37, महाराजगंज की 05, देवरिया की 13 एवं कुशीनगर की 01 परियोजना है।

कुशीनगर में गैंगेस्टर एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त की अर्जित सम्पत्ति की गयी जब्त

कुशीनगर :  जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी के आदेश के क्रम में थाना खड्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 137/18 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त

गोल्हई उर्फ नागेन्द्र पुत्र कोदई सा0 छपिया थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गयी सम्पत्ति जो उसके पुत्र अविनाश के नाम से पंजीकृत हैं,

क्रमशः- पिकप नं0 UP-57-AT-1309 , बुलेट मोटरसाइकिल नं0 UP-57- AJ-0071 तथा होण्डा मोटरसाइकिल नं0 UP-56-L-1115 को

धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 1986 के तहत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जब्त किया है।जिसकी कीमत लगभग 10 लाख के करीब आस पास है।

कुशीनगर मे अभी धारा 14(1) की यह पहली कार्यवाही है।आने वाले दिनों में चर्चित अपराधियों पर संपत्ति जप्ती की कार्यवाही देखने को मिल सकता है।

बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ट्रांसफर सूची, 21 सितंबर को जारी हुआ आदेश

लखनऊ : 21 सितंबर को प्रदेश के 21 सितंबर को एक दर्जन के करीब बेसिक शिक्षा अधिकारियों का तबादला हुआ है।

देखे पूरी सूची

UP BSA TRANFER LIST DOWNLOAD

Tag : up bsa transfer list,up bsa transfer list download,21 setmber bsa transfer list

विभिन्न भागों को लेकर समाजवादी पार्टी ने तहसीलों पर किया प्रदर्शन सौपा ज्ञापन

0

कुशीनगर : 21 सितंबर को समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रदेश भर में सभी तहसीलों पर कृषि बिल, मंहगाई,रोजगार,सहित कानून व्यवस्था के मामले को लेकर सरकार का विरोध स्वरूप प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपा गया।

जिसके क्रम में कुशीनगर जनपद में भी जिले के सभी तहसीलों पर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

जहा हाटा तहसील पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

वही कसया तहसील पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने प्रदर्शन कर जॉइन्ट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

Samajwadi parti kushinagar
सपा जिलाध्यक्ष ज्ञापन सौंपते हुये

वही पडरौना तहसील पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।