Home Blog Page 72

पूर्व सांसद के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना लोगों से मांग रहे पैसे

0

कुशीनगर : कुशीनगर से पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बना शातिर साइबर क्राइम अपराधियों ने लोगों से पैसे मांगने का काम शुरू कर दिया है।

इस बारे में जानकारी खुद पूर्व सांसद ने अपने आधिकारिक फेसबुक आईडी से पोस्ट कर बताया है तथा उन्होंने लोगों से ऐसे किसी झांसे में नही आने तथा पैसे नही देने की अपील की है।

साथ ही इन्होंने इस साइबर अपराधी के बारे में जानकारी साझा करते लिखा है कि आरोपित व्यक्ति का असली नाम राहुल कुमार है और वे असम में रहते हैं. उनके खिलाफ़ ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी. तब तक आप सभी सतर्क रहे.

साथ पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय ने इससे जुड़े कई स्क्रीन शार्ट शेयर किया है जिसमें स्पष्ट दिख रहा है। 

नीचे पढ़े पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है।

आवश्यक सूचना

प्रिय साथियों,

मेरी व्यक्तिगत फेसबुक आईडी का क्लोन एकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं. आप सभी से विनम्र निवेदन है कि ऐसे किसी झांसे में न आएं और पैसे भी नहीं दें. आरोपित व्यक्ति का असली नाम राहुल कुमार है और वे असम में रहते हैं. उनके खिलाफ़ ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी. तब तक आप सभी सतर्क करें. यहाँ उस क्लोन एकाउंट से जुड़ी तस्वीरें हैं, जिन्हें आप देख लें और इस एकाउंट से किसी भी तरह का मैसेज आए, तो तत्काल फेसबुक पर ही इसे रिपोर्ट करें.

विनम्र आभार

#CyberCrime Facebook

कुशीनगर में पत्रकार ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

कुशीनगर : रविवार सुबह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनवा निवासी पत्रकार सुनील तिवारी ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर सटाकर गोली मार आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने रिवॉल्वर को कब्जे में लिया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया और मामले की छानबीन कर रही है।

वही उनके आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नही हो पाया है कि पारिवारिक विवाद था या अन्य कारण।

श्री तिवारी राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्रों में कार्य चुके थे तथा अभी एक न्यूज पोर्टल के लिये भी लिखते थे।इनकी मौत की ख़बर से जिले भर के पत्रकारों में शोक है।

पुराने गर्म कपड़े दान हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर ‌ने पडरौना में भी लगाया स्टाल

कुशीनगर :  कपकपाती ठंड के दौरान जरूरतमंद एवं असहायों की मदद करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा शुक्रवार 25 दिसंबर को पडरौना स्थित कठकुईया मोड़ तिराहे पर पर,

पुराने कपड़ों को एकत्रित कर जरूरतमंदों एवं असहाय व्यक्तियों के मध्य बांटने हेतु पूरे ठंडक के लिए एक स्टाल का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल एवं क्षेत्राधिकारी पडरौना संदीप कुमार वर्मा ने किया। 

नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जयसवाल ने क्लब के द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए लोगों से अपील की कि अपने घरों में पड़े निष्प्रयोज्य कपड़ों को स्टाल पर लाकर रख दें जिससे कोई भी जरूरतमंद मनचाहा कपड़ा उठाकर इस ठंड में अपने आप को सुरक्षित रख सके।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी पडरौना ने कहा कि सर्दी में संपन्न परिवार के लोगों की हालत खराब हो जाती है, तो ऐसे में सड़कों पर और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों की और उनके बच्चों की क्या हालत होगी?

रोटरी क्लब के इस पुनीत कार्य और अनूठे पहल की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

 क्लब के अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एम०एच० खान ने बताया‌ कि नवंबर माह में कसया स्थित गांधी चौक पर क्लब का स्टाल लगाया गया था जिससे असहाय लोगों को बहुत ही लाभ मिला है।और लोगों ने इसकी सराहना भी की है।

इसी प्रेरणा के फल स्वरुप पर हम लोगों ने पडरौना में भी आज स्टाल लगाया है, तथा लोगों से अपील किया‌ गया कि अलमारियों में बंद या आवश्यकता से अधिक अपने गर्म वस्त्रों को स्टाल पर दान करें जिससे इन वस्त्रों को जरूरतमंद व्यक्ति आसानी से स्टॉल से ले जा सके।

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा, अब गांवों की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत प्रशासक पर

कुशीनगर : अब प्रदेश के सभी ग्रामसभाओं के प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद आधिकारिक रूप से खत्म हो चुका है।

साथ ही आगामी पंचायत चुनाव तक गांवों की जिम्मेदारी जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त प्रशासक की होगी।

कुशीनगर जनपद में जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने सभी ब्लॉक के लिये एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया है।

  • पड़रौना ब्लॉक – मैनेजर सिंह
  • दुदही ब्लॉक – रामबेलास प्रसाद
  • तमकुही ब्लॉक – शिव शंकर पाण्डेय
  • फाजिलनगर तथा सेवरही ब्लॉक – मजरुल हक
  • कसया ब्लॉक – चंद्रिका प्रसाद
  • सुकरौली तथा हाटा ब्लॉक : रामशीष
  • मोतीचक – अनवारुल सिद्धकी
  • कप्तानगंज – सुभाष
  • रामकोला तथा नेबुआ ब्लॉक – नन्दलाल सिंह
  • खड्डा ब्लॉक – सीताराम
  • विशुनपुरा ब्लॉक – भगवंत प्रसाद

साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को अब बैंक खातों से निकासी पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है।

कसया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या, मछली पकड़ने व बेचने का करते थे कार्य

0

कुशीनगर :शुक्रवार सुबह कसया थाना क्षेत्र के गांव मिल्की स्थित झरही नाले के किनारे एक व्यक्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या होने का मामला प्रकाश में आया है।

मृत व्यक्ति की पहचान कसया थाना क्षेत्र के गांव साखोपर के राजाराम चौहान के रूप में बताई जा रही है।जो मछली के पकड़ने व बेचने के व्यवसाय से जुड़े थे।

जानकारी होने पर पहुँची पुलिस टीम व डॉग स्क्वायड की टीम हत्या से जुड़े सुराग जुटाने का कार्य किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।

वही अभी हत्या के कारणों का पता नही चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक द्वारा मछली पकड़ने के लिये मिल्की गांव के झरही नहर में पम्पसेट लगाने को लेकर कुछ अन्य मछुआरों के बीच कहासुनी हुई थी।

इसको देखते हुये भी पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

कुशीनगर ट्रामा सेंटर से जुड़ी ख़बर पढ़े .

चोरी की 03 बाइक व 01 बोलेरो सहित 03 शातिर लुटेरे अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.12.2020 को स्वाट व थाना कसया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा NH28 विशुनपुरा तिराहा के पास से 

थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत विगत दिनांक 10.12.2020 को लूटी गयी बोलेरो न0 UP61Z5132 (मु0अ0सं0 -889/2020 धारा 394/411 भादवि) 

  1. एक अदद प्लेटिना मो0सा0 UP57P6569  (मु0अ0सं0 -31/2020 धारा 379/411 दि0 घ0 21.01.2020)
  2. हीरो होण्डा स्पेलेण्डर UP57H7240 (मु0अ0सं0- 813/2020 धारा 379/411 भादवि दि0 घ0 16.11.2020)
  3. एक अदद आरटीआर बाईक जिसका इजन न0 चेचिस न0 घिसा हुआ है।

तथा दो अदद अवैध कट्टा व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ अभियुक्तगण 

1.अमीर हम्जा पुत्र स्व0 शादिर सा0 सम्दार खुर्द थाना पिपराईच गोरखपुर 

2. अशरफ अंसारी पुत्र नाजिर अंसारी सा0 ढाढा बुजुर्ग थाना को0 हाटा कुशीनगर 

3.शंखकेश्वर गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र राहुल गुप्ता सा0 मेहदावल उत्तरी पट्टी थाना मेहदवाल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 894/2020 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भादवि, मु0अ0स0 895/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अशरफ व मु0अ0स0 896/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम शंखकेश्वर गुप्ता  के विरुध्द पंजीकृत  कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध करने का तरीका

अभिय़ुक्तगण पेशेवर अपराधी है ये अलग अलग जनपदो मे गाडी बुक करके ले जाते है और सूनसान स्थान देखकर मारपीट कर लूट लेते है ।

विवरण बरामदगी

1.बोलेरो न0 UP61Z5132

2.एक अदद प्लेटिना मो0सा0  UP57P6569 

3.हीरो होण्डा स्पेलेण्डर  UP57H7240

4.एक अदद आरटीआर बाईक जिसका इजन न0 चेचिस न0 घिस हुआ, 

5. दो अदद कट्टा व 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।

*1.अभियुक्त आमीर का अपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0स0 22/19 धारा 411 भादवि थाना झंगहा गोरखपुर

2.मु0अ0स0 146/19 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना झंगहा गोरखपुर

3.मु0अ0स0 287/18 धारा 457/380/411 भादवि थाना झंगहा गोरखपुर

4.मु0अ0स0 889/2020 धारा 394/411 भादवि थाना कसया कुशीनगर 

5.मु0अ0स0 894/2020 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना कसया कुशीनगर 

6.मु0अ0स0 31/2020 धारा 379/411 भादवि थाना कसया कुशीनगर

7.मु0अ0स0 813/2020 धारा 379/411 भादविथाना कसया कुशीनगर

*2. अभियुक्त अशरफ अंसारी का अपराधिक  इतिहास-*

1.मु0अ0स0 889/2020 धारा 394/411 भादवि थाना कसया कुशीनगर 

2.मु0अ0स0 894/2020 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना कसया कुशीनगर 

3.मु0अ0स0 31/2020 धारा 379/411 भादवि थाना कसया कुशीनगर

4.मु0अ0स0 813/2020 धारा 379/411 भादविथाना कसया कुशीनगर

5. मु0अ0स0 895/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कसया कुशीनगर 

*3.अभियुक्त शंखकेश्वर गुप्ता उर्फ गोलू  का अपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0स0 889/2020 धारा 394/411 भादवि थाना कसया कुशीनगर 

2.मु0अ0स0 894/2020 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना कसया कुशीनगर 

3.मु0अ0स0 31/2020 धारा 379/411 भादवि थाना कसया कुशीनगर

4.मु0अ0स0 813/2020 धारा 379/411 भादविथाना कसया कुशीनगर

5. मु0अ0स0 896/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कसया कुशीनगर 

बरामदगी /गिरफ्तारी करने वाली टीम-*

1.SO संजय कुमार थाना कसया,जनपद कुशीनगर 

2. उ0नि0 रविन्द्र यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

3.उ0नि0 राघवेन्द्र सिह स्वाट टीम, जनपद कुशीनगर 

4.उ0नि0 अमित कुमार शर्मा  स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 

5.का0 विनोद यादव स्वाट टीम,जनपद कुशीनगर 

6.का0 चन्द्रशेखर सिह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 

7.का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम जनपद कुशीनगर  

8.का0 शिवानन्द सिह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर  

 9.का0 शशिकेश गोस्वामी स्वाट टीम  जनपद कुशीनगर 

10.का0 कृष्ण मोहन कुशवाहा स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 

11.का0 अखिलेश यादव स्वाट टीम  जनपद कुशीनगर 

12.का0 अशोक कुमार सिह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 

13. विश्वनाथ कुमार थाना कसया  जनपद कुशीनगर 

14. का0 धीरज कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर

15. का0 विनय यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर।

पुलिस के बनावटी दावों की खुलती पोल,01 लाइन हाजिर 02 निलंबित,पढ़े ख़बर

0

कुशीनगर : कसया थाना के 03 पुलिसकर्मियों पर एक होटल में खाना खाने आये अपने परिजनों संग लड़कियों से अश्लील हरकत करने तथा मारपीट कर संग परिजनों पर मनगढंत कहानी बना लूट का मामला बनाने के मामले में बड़ी ख़बर सामने आयी है।

गुरुवार को प्रभारी एसजीएम शोभित राय ने न्यायालय में मामला देख व तथ्यों के आधार पर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई तथा युवकों से पुलिस द्वारा लगाये गये लूट की धारा को हटा दिया।

साथ ही पुलिस द्वारा हिरासत में युवकों के साथ मारपीट करने पर सख्त टिप्पणी की, हालांकि पुलिस द्वारा लगाये गये अन्य गंभीर धाराओं के देखते हुये और बचाव पछ तथा सरकारी वकील के दलील सुनने के बाद जमानत अर्जी की मांग को खारिज कर दिया।

वही इस मामले में देर शाम प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह नेे चौकी प्रभारी नागेंद्र गौड़ को लाइन हाजिर तथा दो सिपाही कमलेश और रमेश को निलंबित कर दिया है।

साथ ही इस मामले की गंभीरता को देखते हुये गुरुवार को डीआईजी डी मोदक भी पूरे घटनाक्रम की जांच करने पहुँचे जहां उन्होंने होटल संचालक,और पुलिस व अधिकारियों से जांच पड़ताल की।

कसया थाना के पुलिसकर्मियों पर लगा लड़कियों से अश्लील हरकत करने का आरोप,एएसपी को मिली जांच

0

कुशीनगर : कसया थाना के 03 पुलिसकर्मियों पर एक होटल में खाना खाने आये अपने परिजनों संग लड़कियों ने अश्लील हरकत करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है।

इस मामले में कार्यवाही को लेकर लड़कियों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है।

जाने पुरा मामला : मामला यह है कि देवरिया जनपद के पथरदेवा के रहने वाले एक परिवार जो मुंबई में रहते है। भाई-बहन व नजदीकी मित्र 02 गाड़ियों से कुशीनगर मंदिर घूमने आये थे।

शाम होने पर कसया के आदित्य होटल में खाना खाने पहुँचे, जहां लड़कियों का आरोप है कि वहाँ मौजूद 03 लोग बैठे अश्लील हरकत करने लगे।तथा विरोध जताने पर अपने को कसया थाना की पुलिस बताने व मारपीट का आरोप लगाया है।

साथ ही एक वीडियो सामने आया है जिसमे लड़कियों के भाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट का दृश्य है।

वही पुलिस ने लड़कियों के साथ आये उनके भाइयों पर पुलिस से मारपीट करने के मामले मे मामला दर्ज किया है।

तथा लड़कियों द्वारा लगाये गये छेड़खानी के आरोपों पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह को सौंपा है।

अब देखना है एएसपी की जांच में कितनी सच्चाई सामने आती है।लेकिन इन लड़कियों के आरोपों से कसया थाना की पुलिस सवालों के घेरे में है।जिनके जबाब एक निष्पक्ष जांच से मिलेगा।

देवरिया थाना लिस्ट व सीयूजी मोबाइल नंबर

देवरिया जनपद में कितने थाना है ?देवरिया में महिला थाना सहित कुल 20 थाना है जो 05 सर्किल में बटा है।जिनके नाम सदर,रुद्रपुर, सलेमपुर,बरहज, तथा भाटपाररानी है

देवरिया जनपद थाना सूचीसीयूजी मोबाइल नंबर
PS BADHAUCHGHAT (थाना बघौचघाट)
PS BANKATA (थाना बनकटा)
PS BARHAJ (थाना बरहज)
PS BHALUWANI (थाना भलुअनी)

PS BHATNI (थाना भटनी)
PS BHATPARRANI (थाना भाटपाररानी)
PS GAURIBAZAR (थाना गौरीबाजार)
PS IKAUNA (थाना इकौना)

PS KHAMPUR (थाना खामपुर)
PS KHURKHUNDU (खुखन्दू)
PS KOTWALI (कोतवाली)
PS LAR (थाना लार)

PS MADANPUR (मदनपुर)
PS MAYIL (थाना मईल)
PS RAMPURKARKHANA (रामपुर कारखाना)
PS RUDRAPUR (थाना रुद्रपुर)

PS SALEMPUR (सलेमपुर)
PS TARKULWA (थाना तरकुलवा)
PS MAHILA THANA (महिला थाना)
PS BARIYAR PUR(बरियारपुर थाना ) 07 जनवरी 2021 को नवगठित थाना
9454403216
9454403217
9454403218
9454403219

9454403220
9454403221
9454403222
9454403223

9454403224
9454403225
9454403226
9454403227

9454403228
9454403229
9454403230
9454403231

9454403232
9454403233
9454404780
Deoria Thana List & CUG No

देवरिया की तहसील सूची, खसरा-खतौनी कैसे देखें ?

देवरिया में कितने तहसील है ?

जनपद देवरिया में 05 तहसील है।जो क्रमसः है

  1. देवरिया सदर
  2. बरहज
  3. भाटपाररानी
  4. रुद्रपुर
  5. सलेमपुर

खसरा-खतौनी कैसे देखें ?

खसरा-खतौनी या इंतखाप की नकल देखने के लिये यूपी भूलेख की अधिकारीक साइट पर जाकर, अपना जनपद चयन करें।

तथा उसके बाद तहसील तथा गांव का चयन कर खातेदार के नाम या खाता संख्या के माध्यम से अपना ऑनलाइन रिकॉर्ड देख सकते है।

खसरा-खतौनी इंतखाप देखने के लिये क्लिक करें।