Home Blog Page 75

अज्ञात कारणों से ट्रक में लगी आग, एनएच 28 कसया का मामला

0

कुशीनगर : बीती रात एनएच 28 कसया और कुशीनगर के बीच खड़े ट्रक में अज्ञात कारणों से ट्रक में आग लग गया,

तथा उस ट्रक के ड्राइवर व किलीनर फ़रार हो गये, सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।

जांच में पुलिस को ट्रक खाली मिला तथा इसमें किसी प्रकार की जनहानि नही हुई परन्तु आग कैसे लगी इसका कारण पता नही चल पाया।

 

रिश्वत लेने के मामले लेखपाल पर बड़ी कार्यवाही, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निलंबित

0

कुशीनगर : कसया तहसील के एक लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर मामला सामने आने पर कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा ने कार्यवाही करते हुये।

लेखपाल मदन यादव को निलंबित कर दिया है, साथ ही लेखपाल पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही के लिये कसया थाना को कार्यवाही के निर्देश दिये है।

कार्यवाही के बाद से तहसील व लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है मामला -सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे लेखपाल द्वारा कार्य के एवज में पैसे लेते व उसे गिनते हुये देखा जा रहा है।

वीडियो में कैद गांव मैनपुर के लेखपाल मदन यादव थे।जिसका संज्ञान लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कार्यवाही किया है।

 

मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियाँ चोरी मामले में,कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मिल सौंपा ज्ञापन

कुशीनगर : पिछले दिनों हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरैचा कुटी स्थित मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियाँ चोरी हो गयी थी।

जिसका अबतक पुलिस खुलासा नही कर पाई है।इस मामले में आज बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह से मिल कर मामले में ज्ञापन सौंपा।

जिसमे लिखा है कि अवगत कराना है कि पिपरैचा कुटी, थाना कोतवाली हाटा से गत सप्ताह मध्य रात्रि को अष्टधातु की मूर्तियाँ चोरी हो गयी थी।

इस सम्बन्ध में मंदिर के महन्थ श्री रामधनी मल्ल जी द्वारा इसकी सूचना थाना कोतवाली हाटा को दी गयी थी. लेकिन अभी तक मूर्तियों की बरामदगी नहीं हो सकी है।

जिससे क्षेत्र के आम जनमानस में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस बीच भारत सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री माननीय कुँवर आर०पी०एन० सिंह जी दिनांक 14.09.2020 को पिपरिया पहुंच कर वहां के पुजारी जी व वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात किये।

पिपरैचा के लोगों की मांग पर उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए भी आश्वासन दिये। उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल आप श्रीमान जी से मिलकर तत्काल कार्यवाही करने का आग्रह करता है।

कि जल्द से जल्द इस चोरी का पर्दाफास हो सके। अतः श्रीमान से विनम आग्रह है कि आप अपने स्तर से उक्त चोरी की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर मूर्तियों को बरामद कराया जाय, साथ ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय।

कसया तहसील के लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पढ़े पूरी ख़बर

0

कुशीनगर : कसया तहसील के एक लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमे लेखपाल पर किसी कार्य के एवज में पैसे लेते व उसे गिनते हुये देखा जा रहा है।

वीडियो में लिखे मैसेज में लेखपाल कसया तहसील के गांव मैनपुर के बताये जा रहे जिनका नाम मदन यादव सामने आ रहा है।

वही यह मामला सामने आने पर कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा ने कार्यवाही करते हुये।

लेखपाल मदन यादव को निलंबित कर दिया है, साथ ही लेखपाल पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही के लिये कसया थाना को कार्यवाही के निर्देश दिये है।

कार्यवाही के बाद से तहसील व लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है।

कुशीनगर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

कुशीनगर : मंगलवार सुबह पडरौना तहसील के गांव पिपरा जटामपुर गाँव मे एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत की ख़बर है।

मृतक का नाम रविन्द्र पाण्डेय (49) पुत्र बैजनाथ पाण्डेय बताया जा रहा है।

सूचना पर पहुँचे राजस्व विभाग के कर्मचारी परिवार को सरकार की तरफ से दिये जाने वाले आर्थिक मदद के लिये, औपचारिकता पुरी कर रहे है।

कुशीनगर में तहसील दिवस के लिये रोस्टर जारी, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पडरौना तहसील में आज

कुशीनगर : जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने आगामी 06 माह के लिये जनपद में तहसील दिवस व सम्पूर्ण समाधान दिवस के लिये रोस्टर जारी किया है।

जिसकी शुरुआत आज 15 सितंबर से हो रही है, जिसमे खुद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पडरौना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन होगा,

साथ ही मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ) अन्नापूर्ण गर्ग की अध्यक्षता में तमकुहीराज तहसील तथा एडीएम विंध्यवासिनी राय की मौजूदगी में कप्तागंज तहसील में समाधान दिवस आयोजित होगा

आगामी रोस्टर का विवरण जल्द अपडेट…

कुशीनगर के सभी अधिकारियों के सीयूजी नंबर,डीएम,एसडीएम,सीडीओ,बीडीओ,तहसीलदार व अन्य

कुशीनगर के सभी अधिकारियों के सीयूजी नंबर,डीएम,एसडीएम,सीडीओ,बीडीओ,तहसीलदार व अन्य 

अधिकारी का नाम सीयूजी नंबर 
District Magistrate ( Kushinagar9454417545
Additional District Magistrate (ADM) Kushinagar9454417616
CDO KUSHINAGAR9454416297
SDM HATA9454416284
SDM PADRAUNA9454416283
SDM TAMKUHI RAJ9454416286
SDM KHADDA9454416287
SDM KAPTAN GANJ9450470555
Tehsildar Padrauna8542937876
Tehsildar Kasya9454416290
Tehsildar Hata9454416291
Tehsildar Tamkuhi Raj9454416288
Nayab Tehsildar khadda9454416293
Nayab Tehsildar Padrauna9454416292
nayab tehsildar kasia9454416294
nayab tehsildar hata9454416295
Nayab Tehsildar seorahi9454416296
BDO KHADDA9454464906
BDO NEBUA NAURANGIA9454464907
BDO PADRAUNA9454464909
BDO CAPTANGANJ9454464910
BDO RAMKOLA9454464911
BDO MOTICHAK9454464912
BDO SUKRAULI9454464913
BDO HATA9454464914
BDO KASIA9454464916
BDO TUMKUHI9454464917
BDO DUDAHI9454464918
BDO SEORAHI9454464919
DPRO KUSHINAGAR9415207237
DIOS KUSHINAGAR9454457348
ARTO KUSHINAGAR8005441152
नोट : सभी नंबर https://rahat.up.nic.in/ से लिये गये है.

  

फर्जीवाड़ा कर खातों से पैसा निकालने वाले गैंग के 05 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

कुशीनगर : रविवार को तुर्कपट्टी थाना व साइबर सेल द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक गैंग को पकड़ा है जो फर्जी ग्राहक सेवा केन्द्र चलाकर नकली आधार कार्ड,सिम कार्ड, नकली थम्ब इम्प्रेशन बनाकर खाता धारकों के खाते से अवैध रुप से पैसा निकालने का काम करते थे

पुलिस ने इन सभी को तुर्कपट्टी स्थान भेलया शिवमन्दिर संस्कृत पाठशाला के पास से पकड़ा है।तथा इनके पास से पुलिस ने एक अदद लैपटाँप  मय प्रिन्टर, माऊस, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, लैपटाँप चार्जर, कीबोर्ड, 08 अदद मोबाइल, आधार कार्ड़ मूल 05 अदद और छाया प्रति 15 अदद, 

आधार कार्ड़ प्रिन्ट करने का पेपर 94 पीस NOVO कम्पनी 130GSM, 06 अदद ATM कार्ड व अभियुक्तगणों की जामातलाशी से उनके पास से 02 अदद पेनड्राईव व एक अदद USB कनेक्टर बरामद किया है।

कैसे करते थे फर्जीवाड़ा : केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी  विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गांवों में घूमकर ग्रामीणों से उनका फोटो,आधार कार्ड,बैंक खाता का विवरण  आदि डिटेल प्राप्त करते हैं।

और उसके आधार पर फर्जी आधार कार्ड फोटो व नाम पता  बदलकर तैयार कर गलत नाम पते से सिम चालू करते हैं तथा इसी आधार पर फर्जी नाम पते से ग्राहक सेवा केन्द्र (CSP) का लाईसेंस हाशिल कर लेते हैं।

तथा खाताधारक का निशानी अंगुठा प्राप्त कर नकली थंम्ब तैयार करते हैं तथा आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (AEPS) के माध्यम से खाताधारक के खाते से फर्जी तरीके से निकाल लेते हैं।

अभियुक्त पवन कुशवाहा द्वारा फर्जी आधार कार्ड तैयार करने,राहुल धवन व विशाल द्वारा उसी फर्जी आधार कार्ड पर फर्जी सिम चालू करने तथा मो0शादकीन व रमेश द्वारा फर्जी सिम,बैंक एकाउन्ट डिटेल,फर्जी आधार कार्ड को सहजनवां गोरखपुर के राजेश नामक व्यक्ति से फर्जी थम्ब तैयार कराकर फ्रांड करके खाता धारकों का पैसा निकाल लेते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम   

1.राहुल धवन पुत्र देवेन्द्र जायसवाल साकिन वार्ड़ नं0 01 खड्डा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर, 

  1. 2. विशाल जायसवाल पुत्र भीम जायसवाल साकिन खड्डा चीनी मिल ( हनुमान मन्दिर के पास) थाना खड्डा जनपद कुशीनगर,  
  2. 3. पवन कुशवाहा पुत्र स्व0 गनेश कुशवाहा साकिन अहिरौली कुसमी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर,
  3. 4. मो0 शादकीन पुत्र सिराजुद्दीन साकिन पिपरापुर वार्ड़ नं0 62 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
  4. 5. रमेश निषाद पुत्र श्रीनरायन साकिन बहरामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर 

समाज कल्याण इंटर कॉलेज मंसाछापर का तीसरे मंजिल का छत गिरा,कुछ दिन पहले हुई थी ढलाई

कुशीनगर : जिले के मंसाछापर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है।जहां के समाज कल्याण इंटर कॉलेज खेसिया में अभी कुछ दिन पूर्व कॉलेज के तीसरी मंजिल इमारत की ढलाई हुई थी।

वह भरभराकर गिर गयी है,उससे नीचे के दोनों मंजिल को भी नुकसान पहुँचा है।इसके साथ ही निर्माण कार्य मे हुये गुणवत्ता की पोल खुल गयी है।

वही अगर कोरोना के कॉलेज बंद नही होते तो स्कूल चलते समय यह दुर्घटना हुई होती कितना बड़ा हादसा होता।

अब देखना इस मामले पर जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है।

कुशीनगर में 59 नये मामलों के साथ कोरोना के कुल मामला 04 हज़ार पार, कोरोना से 28वी मौत

कुशीनगर : शनिवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में 59 नये लोग पॉजिटिव पाये गये है। जबकि एक कोरोना मरीज की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

जो हाटा पिपरा टोला पिपरहिया के बताये जा रहे है

अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 28 पहुँच चुका है।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • दुदही – 01
  • फाजिलनगर – 04
  • कसया – 02
  • पडरौना – 04
  • खड्डा – 03
  •  तमकुही – 03
  • कुबेरस्थान – 03
  • रामकोला – 05
  • विशुनपुरा – 05
  • हाटा – 03
  • सेवरही : 02
  • कप्तानगंज – 05
  • मोतीचक – 06
  • सुकरौली – 04
  • अन्य – 08

अब तक कुल मामला : 4036

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 656

इलाज से स्वस्थ हुए : 3352

कोरोना से कुल मौत : 28