Home Blog Page 84

यूपी सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये

लखनऊ : यूपी सरकार ने रविवार शाम प्रदेश के 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये है है।जिनमे गोरखपुर के एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता भी शामिल है।

जिन्हें अब नई जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।

जबकि गोरखपुर में नये एसएसपी के रूप में जोगेन्दर कुमार को नई जिम्मेदारी मिली है।जो अब तक पुलिस अधीक्षक जीआरपी आगरा में तैनात थे।

नीचे देखे सूची

स्वर्ण व्यवसायी हत्याकाण्ड का खुलासा,एक गिरफ्तार

कुशीनगर : बीते 06 अगस्त को रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पेट्रोल पम्प के पास स्वर्ण व्यवसायी कृष्ण वर्मा को गोली मारकर लूट का प्रयास किया गया था।

जिनकी इलाज के दौरान 04 दिन बाद मृत्यु हो गयी थी।जिसके संबंध में थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 199/2020 धारा 394/302 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घटना के खुलासे के लिये पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने स्वाट टीम और रामकोला थाना पुलिस की टीम को लगाया था।

शनिवार 15 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर रामकोला थाना क्षेत्र के विशुनपुरा तिराहा के से पास से उपरोक्त घटना से संबन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त विशाल गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता साकिन पकड़ियार नौगावां थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को एक अदद अवैध शस्त्र मय कारतूस 315 बोर व एक अदद चोरी की मोटर साईकिल पैशन प्रो नं 0 UP 57 F 9650 के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार विशाल गुप्ता ने पूछताछ में स्वीकार किया2 कि लक्ष्मी पेट्रोल पम्प के सामने मैने अपने दो अन्य साथियो 

1.सिन्टू सिंह पुत्र मन्टू सिंह साकिन जवही नरेन्द्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर , 

2.अजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबा निवासी छपरा ( बिहार ) के साथ स्वर्णकार को गोली मारकर लूट का प्रयास किये थे।

गिरफ्तार अभियुक्त के दोनों साथी अभी फ़रार है जिनकी तलास पुलिस कर रही है।

वही पुलिस द्वारा बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 204/2020 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भा.द.वि. ब मु 0 अ 0 सं 0 205/2020 धारा 3/25 आर्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में 1.प्रभारी निरीक्षक करुणेश प्रताप सिंह थाना रामकोला,उ0 नि0 जगमोहन राय,उ नि 0 विवेकानन्द यादव,का 0 अमित कुमार सिंह का0 बालेन्दू पाल,का0 संदीप यादव,स्वाट टीम प्रभारी आनन्द कुमार गुप्ता जनपद कुशीनगर ,का 0 शिवानन्द सिंह,का 0 रणजीत यादव,का 0 चन्द्रशेखर यादव,का0 शशिकेश गोस्वामी,सर्विलांस सेल से का0 चन्द्रभान वर्मा शामिल रहे।

कुशीनगर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी, शनिवार को मिले 102 नये मरीज

कुशीनगर :शनिवार शाम को आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 102 नये मामले सामने आये है।तथा 49 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे,वही अब कुशीनगर में कुल मामलों की संख्या 1841 तक पहुँच गये है।

  • शनिवार शाम को आये मामले – 102
  • अब तक कुल मामले : 1841
  • एक्टिव मरीजों की संख्या : 855
  • इलाज से स्वस्थ हुये : 974
  • कोरोना से मौत : 12

*सूची मिलने होने पर उपडेट किया जायेगा।

कोरोना के 108 मामलों की सूची देखें, ब्लॉक एवं गांव वार्ड सहित

कुशीनगर : 14 अगस्त को आये 108 मामलों की ब्लॉक की पूरी सूची देखें। 

ब्लॉक स्तर पर 14 को आये 108 मामलों की सूची

खड्डा ब्लॉक

  1. सीएचसी खड्डा – 01

नेबुआ-नौरंगिया

  1. जितहा, नेबुआ – 01
  2. गुलहरिया – 01

पडरौना

  1. भूतनाथ कॉलोनी – 01
  2. पडरौना – 01

दुदही

  1. रकबा दुलमा पट्टी – 01
  2. अहिरौली – 01
  3. जंगल लुहठहा – 01

रामकोला

  1. लक्ष्मीगंज – 04
  2. सीएचसी रामकोला – 01
  3. अमदरिया – 01
  4. थाना रामकोला – 01
  5. कुशमहि – 01
  6. कुशमाहा चकिया – 06
  7. रामकोला – 01

कसया

  1. वार्ड नं 5 अम्बेडकर नगर – 03
  2. वार्ड 27,बस स्टैंड – 01
  3. वार्ड 09,मठिया खुर्द – 01
  4. वार्ड 20 अनिरुद्धवा – 01
  5. कछुइया शुमाली पट्टी – 01
  6. सिसवा महंथ – 01

हाटा

  1. बेलवा बाबू हाटा – 01
  2. सीएचसी – 03
  3. मुझहना हेतिमपुर – 01
  4. बसतपुर – 05
  5. बड़हरा – 07

फाजिलनगर

  1. फाजिलनगर – 03
  2. उस्मानपुर – 02
  3. तरुअनवा – 01
  4. सठियांव – 02
  5. नकटहा मिश्र – 01
  6. मधुरिया – 01
  7. बड़हरा बाजार – 01
  8. पठकौली – 01
  9. बनकटा बाजार – 01

सुकरौली

  1. चिलुआ – 02
  2. भगवानपुर बुजुर्ग – 02
  3. बरवा – 05
  4. सुकरौली चौकी – 01
  5. सेमरी महेशपुर – 02
  6. कोहरौली – 02
  7. सुकरौली – 01
  8. करमहा उग्रसेन -01
  9. अवरवा – 02

तमकुहीराज

  1. देवपोखर – 01

सेवरही

  1. बाहिरा बारी – 01
  2. वार्ड 2 तमकुहीराज – 01

विशुनपुरा 

  1. भुजौली शुक्ल – 01

अन्य

  1. कसया, कुशीनगर – 01
  2. मघुआ माघी – 01
  3. 24 साहपुर महुअवा बुजुर्ग – 01
  4. नदवा विशुनपुरा* – 01
  5. नाम स्पस्ट नही – 01

जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएम एवं विकास भवन में सीडीओ ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर : 15 अगस्त 74वे स्वंतत्रता दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने ध्वजारोहण किया।तत्पश्चात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संविधान की शपथ ली गयी।

वही विकास भवन में भी सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा विकास भवन परिसर में झंडारोहण करने के बाद संविधान की शपथ ली गयी व वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान देखा गया कि सीडीओ सहित मौजूद अन्य अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन तो किया परन्तु मास्क किसी ने लगाया था।जो चर्चा में बना हुआ है।

जिले में भी सभी निजी,सरकारी,कार्यालयों,विद्यालयों में भी झंडारोहण किया गया।परन्तु कही भी कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम कोरोना के बढ़ते मामलों देखते हुये नही किया गया।

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के द्वारा भी ध्वजारोहण किया गया।पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।इसके बाद लाइन में पौधे भी लगाये गये।

एस0आई0एस0 द्वारा जनपद में विकास खण्ड मुख्यालयों पर की जायेगी सुपरवाइजर एवं सुरक्षा जवानो की भर्ती

देवरिया : जिले में बेरोजगार युवाओं के लिये एकसुनहरा अवसर मिलने जा रहा है.जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर एस0आई0एस0 कंपनी द्वारा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा जवानो की भर्ती होनी है.

इस समंध में जिला विकास अधिकारी कृष्ण पांडेय ने बताया है कि जनपद के  सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में एस0आई0एस0 इण्डिया लिमिटेड लखनऊ के तत्वाधान में बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर आयोजित किया जायेगा।

एस0आई0एस0 इण्डिया लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में भी कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजरों की भर्ती की जायेगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्राविधानो, सोशल डिस्टिेसिंग, मास्क का प्रयोग के साथ किया जाना होगा।

 

ब्लॉक नाम 

शिविर भर्ती दिनांक 

बैतालपुर

18 अगस्त

गौरी बाजार

19 अगस्त

रुद्रपुर

20 अगस्त

रामपुर कारखाना

21 अगस्त

देसही देवरिया

24 अगस्त

तरकुलवा

25 अगस्त

पथरदेवा 

26 अगस्त

भलुअनी

27 अगस्त

बरहज

28 अगस्त

देवरिया सदर

31 अगस्त

भटनी 

01 सितम्बर 

सलेमपुर 

02 सितम्बर 

         

 जिला विकास अधिकारी श्री पाण्डेय ने इन शिविरों के सफल आयोजन के लिये सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपेक्षित सहयोग प्रदान करेगें तथा भर्ती अधिकारी रजनीश राय द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओं के अनुरुप अपना सहयोगात्मक योगदान देगें।

योग्यता व मापदंड : भर्ती अधिकारी श्री राय ने बताया कि सुरक्षा जवान (Security guard)एवं सुपरवाइजर पद के लिये शारीरिक मापदंड लम्बाई 168 सेन्टीमीटर, सीना 80-85 से0मी0 तथा उम्र 21 से 37 के बीच, योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल/समकक्ष उत्र्तीण होना चाहिये।

उन्होने इच्छुक बेरोजगार युवकों को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर शिविर में भर्ती होने हेतु प्रतिभाग कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये पंजीकरण के लिये जमा करना होगा। 

पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिये लखनऊ भेजा जायेगा। इसके उपरान्त उन्हे तैनाती स्थलों पर सुरक्षा के क्षेत्र में तैनात किया जायेगा।

फर्जी तरीके से गाड़ी का नंबर बदलकर चलाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी,06 लग्जरी वाहन बरामद

देवरिया : शुक्रवार को एस0ओ0जी0 टीम एवं थाना प्रभारी रामपुर कारखाना जनपद देवरिया द्वारा संदिग्ध अवस्था में गौरा चैराहे के पास से एक जीप कैम्पास लग्जरी वाहन को चेक करने तथा छानबीन करने पर पाया गया कि 

उक्त वाहन के थाना न्यू आगरा, जनपद आगरा में वर्ष 2019 में जल जाने की रिपोर्ट दर्ज है, जिसका क्लेम भी वाहन स्वामी द्वारा पूर्व में लिया जा चुका है। अभियुक्त शत्रुधन यादव पुत्र लोरिक यादव निवासी

ग्राम मस्टोडर गिरि थाना भलुअनी जनपद देवरिया हाल पता ग्राम बैरौना थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया द्वारा उक्त जले वाहन के नम्बर एवं कागजात का प्रयोग पकडे़ गये वाहन पर फर्जी तरीके से लगाकर चलाया जा रहा है

तथा चालक द्वारा इसी प्रकार फर्जी कागजात तैयार कर वाहनों की खरीदने बेचने का कार्य किया जाता है। अभियुक्त की निशानदेही पर स्कार्पियों-01, बे्रजा-02, क्रेटा-01, व वर्ना लग्जरी वाहन-01 बरामद किया गया।

बरामद वाहनों की कीमत बाजार में लगभग एक करोड़ रूपये है। इस प्रकार बरामद कुल 06 लग्जरी वाहनों को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

कुशीनगर में कोरोना के 108 नये मामले, 28 लोग कोरोना को हराकर लौटे घर

कुशीनगर : शुक्रवार को आये जांच रिपोर्ट में 108 नये लोग संक्रमित पाये गये है।साथ ही 28 लोगों ने कोरोना को हराकर घर स्वस्थ लौटे है।

  • आज नये मामले – 108
  • अब तक कुल मामले : 1739
  • इलाज से स्वस्थ हुये : 913
  • एक्टिव मरीजों की संख्या : 814
  • कोरोना से मौत : 12

विद्यालय एवं मंदिर के पास देशी शराब की दुकान खुलने से ग्रामीणों में रोष,हटाने की मांग

कुशीनगर :अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव कोटवा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कुशीनगर और उप जिलाधिकारी हाटा को प्रार्थना पत्र सौप विद्यालय और मंदिर के पास से देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटवा गांव के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि 

हमारे ग्राम पंचायत कोटवा में प्राथमिक विद्यालय, यज्ञ स्थल, दुर्गा मन्दिर और कबीर आश्रम है। जिसके बगल में ही देशी शराब कि दुकान खुल गया है।

जिससे हम सभी लोग आहत है और धार्मिक धर्म संकट पैदा हो गया है।

शराबी स्कूलों में, यज्ञ स्थल में, मन्दिर में और आश्रम के प्रांगण में नल पर मछली, मांस खा रहे है और शीशी पीकर फेक रहे है।

अतः आप श्रीमान जी से अनुरोध है। कि अति शीघ्र देशी शराब की दुकान अन्यत्र हटाने की कृपा करें। अन्यथा हम सभी क्षेत्रवासी धरना देने के लिए बाध्य होगें।

वही इनके मांग पर अब तक कोई पहल ना होता देख ग्रामीणों में रोष है।साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस मांग को उठा रहे है।

कुशीनगर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी,आज भी 94 नये मामले आये

कुशीनगर : गुरुवार शाम तक आज 787 जांच सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमे 693 निगेटिव और 94 कोरोना पॉजिटिव मिले।वही 42 मरीज इलाज से स्वस्थ होकर घर गये।

 

  • आज नये मामले : 94
  • जिले में अब तक कुल मामले : 1631
  • एक्टिव मरीजों की संख्या : 734
  • इलाज से स्वस्थ हुये : 885
  • कोरोना से मौत : 12

12 अगस्त का रिपोर्ट Download करें।

रिपोर्ट : 2nd Download