Home Blog Page 86

बारातियों से भरी बोलेरो गंडक नहर में गिरा,एक कि मौत,नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : रविवार शाम 8 बजे के करीब नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के नंदन छपरा के पास बारातियों से भरी बोलेरो गंडक नहर में गिरी,हादसे में एक की मौत हो गयी है।

वही बोलेरों में अन्य सवार लोग सुरक्षित निकल गये है।

बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी बोलेरो नवल छपरा से पकडीहार जा रही थी।

मौके पर पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरों को बाहर निकलवाने में जुटी रही।

 

हाटा क्षेत्र के 28 सहित कुशीनगर में मिले 102 कोरोना संक्रमित

कुशीनगर : रविवार शाम सीएमओ कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में आज कोरोना के 102 नये मामलों की पुष्टि हुई है।जिनमे हाटा ब्लॉक के सर्वाधिक 28 मामले है।

ब्लॉक स्तर पर नये मामले

  • कप्तानगंज – 10
  • हाटा – 28
  • सेवरही – 10
  • मोतीचक – 02
  • पडरौना – 14
  • रामकोला – 24
  • नेबुआ-नौरंगिया – 01
  • कसया – 01
  • तमकुही – 04
  • विशुनपुरा – 05
  • दुदही – 03

आज तक मामले

 

  • जनपद में कुल मामले – 1269
  • इलाज से स्वस्थ हुये – 680
  • एक्टिव मरीजों की संख्या – 578
  • कोरोना से मौत – 11

रिपोर्ट  Download करे 

 

रामकोला स्थित महिला के आरोपों वाला वायरल वीडियो को पुलिस ने बताया मनगढ़न्त व गलत

कुशीनगर :कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो महिला केदली देवी का जो रामकोला के गांव परवरपार की रहने वाली है।

वायरल हो रहा है जिसमे वह रामकोला थाना अपने बहन से जमीनी विवाद में पहुँची थी।तथा वहाँ से लौटते समय रास्ते मे बैठ कर रोते हुये दरोगा व महिला सिपाहियों पर पीटने का आरोप लगाया था।

मामला सामने आने के बाद इस प्रकरण की जांच सीओ खड्डा को सौंपी गयी।जिसकी रिपोर्ट अब आ गई है जिसे मीडिया सेल के माध्यम से पत्रकारों को मिली है।

जिसमे बताया गया है कि

थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत जमीनी विवाद में सोशल मीडिया पर महिला का वायरल वीडियो के संबंध में जांच क्षेत्राधिकारी खड्डा से कराया गया जांच के क्रम में पाया गया कि श्रीमती केदली देवी पत्नी मंजेश गौड़ एंव इसकी बहन अमरावती देवी के बिच पैत्रिक घर एंव घड़ारी पर कब्जेदारी को लेकर विवाद है।

जिसके सम्बन्ध मे मा0 न्यायाल सिविल जज  कुशीनगर एंव न्या0 तहसीलदार कप्तानंगज में वाद विचाराधीन न्यायालय चल रहे हैं ।

प्रकरण में किसी भी सक्षम न्यायालय द्वारा कोई स्थगन अथवा निर्माण कार्य रोकने हेतु आदेश निर्गत नही है। चुकि केदली देवी की बहन अमरावती देवी अपने पिता की सेवा सत्कार की थी।

जिससे उसके पिता द्वारा घर घड़ारी की जमीन अमरावती देवी के नाम वरासत कर दिया गया और वह अपने पिता द्वारा दिये गये घर- घड़ारी  का उपयोग करने लगी।तत्समय केदली दिल्ली मे रहती थी।

पिता के मृत्यु हो जाने के बाद वापस आयी तभी से अपनी बहन अमरावती के घर- घड़ारी के जमीन में हिस्सा लेने के प्रयास कर रही है।

और आये दिन अपनी बहन अमरावती देवी एंव उसके पति तथा परिजनों से वाद विवाद करने लगी तथा उक्त जमीन पर कब्जा पाने हेतु स्थानीय पुलिस पर विभिन्न स्तर से दबाव बनाती रहती है।

दिनांक 04.08.2020 को केदली देवी व उसकी बहन अमरावती देवी व अन्य दो बहनें थाना स्थानीय पर उपस्थित हुई। जिसमें दोनो पक्षों की बातों को सुनने के बाद केदली देवी को बताया गया कि आप का मामला मा0न्यायालय में विचाराधीन है तथा इस संबन्ध में कोई स्थगन आदेश नहीं है।

दोनो पक्षों को समझा कर वापस भेज दिया गया। किन्तु केदली देवी नाराज होकर सड़क पर बैठ कर पुलिस पर फर्जी आरोप प्रत्यारोप लगाने लगी कि कुछ स्थानीय संभ्रान्त व्यक्तियों द्वारा समझा बुझाकर केदली को घर भेजा गया ।

इसी क्रम में दिनांक 05.08.2020 को थानाक्षेत्र रामकोला शहीद गेट तिराहे पर केदली देवी अपने पति मंजेश गौंड पुत्र रुपई गौंड निवासी परवरपार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के साथ बीच सड़क पर बैठ कर यातायात व आवागमन को बाधित किया जा रहा था

कि उ0नि0 रनवीर सिंह मय हमराहियान आरक्षी व म0 आरक्षी के द्वारा मौके पर दोनों को काफी समझाया बुझाया गया किन्तु  केदली देवी द्वारा अपनी बहन अमरावती से घर- घड़ारी में आधा हिस्सा  दिलाने हेतु दबाव बनाया जाने लगा

तथा उक्त दोनों पति –पत्नी उग्र हो गये तथा रास्ते से हटने को तौयार नही हुए कि महिला कर्मचारीगण व हमराहीगण की मदद से दोनों अभियुक्तों को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी हिरासत पुलिस में लिया गया तथा

मौके पर स्कूटी होन्डा एक्टिवा यूपी 57 एक्स 6741 का कागजात न होने के कारण अन्तर्गत धारा 207 एमबी एक्ट में सीज किया गया।

केदली देवी द्वारा पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने के लिए मनगढ़न्त व गलत आरोप लगाया जा रहा है तथा वीडियो शोसल मीडिया के माध्यम से पोस्ट किया गया है। 

कुशीनगर में कोरोना के 99 नये मामले,कुल संख्या 1167

कुशीनगर :शनिवार शाम को आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 99 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।वही 30 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ घर लौटे है।

जाने किस ब्लॉक में कितने मामले

  • सेवरही – 06
  • पडरौना – 16
  • कप्तानगंज – 03
  • मोतीचक – 04
  • रामकोला – 20
  • कसया – 11
  • नेबुआ-नौरंगिया – 06
  • तमकुही – 03
  • फाजिलनगर – 13
  • सुकरौली – 08
  • दुदही – 09

अब तक

कुल जनपद में मामले आये : 1167

ईलाज से स्वस्थ हुये : 589

अभी एक्टिव मरीज : 567

कोरोना से मौत : 11

ऑनलाइन रोजगार मेला में शामिल होने के लिये आवेदन करें,पढ़े ख़बर

महराजगंज :जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज द्वारा आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन रोजगार मेला में शामिल होने के लिये अभ्यर्थियों को 09 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।

इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन की आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर आवेदन भर सकते है।

साथ ही यहाँ किसी अभ्यर्थियों को कार्यालय जाने की जरूरत नही है।सभी प्रक्रिया जिनमे इंटरव्यू ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग मोबाइल एप के जरिये होंगी।

आपको कही भी जाने की जरूरत नही है आपके चयन होने की सूचना भी फ़ोन द्वारा दी जायेगी।

जनपद से 03 कंपनियों ने आवेदन मांगे है जिनमे शामिल है।

  1. Magadha AGRO TECH
  2. KALYANI SOLAR POWER
  3. XZENT AQUA PVT LTD

जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

Online jobs Naukri
Details here

नोट :यह सभी जानकारी सेवायोजन के आधिकारिक वेबसाइट से ली गयी है।जिसकी पुष्टि की जा सकती है।

कृप्या अपना पूरा फॉर्म कंप्यूटर द्वारा भरने का प्रयास करें, क्योंकि मोबाइल में आपको विकल्प चयन में दिक्कत हो सकती है।

कैसे भरे : सबसे पहले signup कर account बनाये, तत्पश्चात login कर जिले का चयन कर फॉर्म भरे।

ऑनलाइन रोजगार मेला में शामिल होने के लिये,आज ही करे आवेदन

कुशीनगर :जिला सेवायोजन कार्यालय कुशीनगर द्वारा आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन रोजगार मेला में शामिल होने के लिये अभ्यर्थियों को आज शाम 05 बजे तक आवेदन करना होगा।

प्राप्त सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी शनिवार शाम 05 बजे तक सेवायोजन की आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर आवेदन कर सकते है।

साथ ही यहाँ किसी अभ्यर्थियों को कार्यालय जाने की जरूरत नही है।सभी प्रक्रिया जिनमे इंटरव्यू ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग व मोबाइल एप जरिये होंगी।

 

रामकोला क्षेत्र में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को मारी गोली,घायल व्यापारी को भेजा गया अस्पताल

कुशीनगर : गुरुवार शाम रामकोला थाना क्षेत्र के चन्दरपुर गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक सर्राफा व्यापारी को गोली मार दी जिसमे वह घायल हो गये।

जिन्हें सीएचसी रामकोला भेजा गया है जहां से ख़बर है गोरखपुर रेफ़र किया गया है।

घायल युवा का नाम कृष्णा वर्मा  पुत्र बृजनाथ वर्मा निवासी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरगंज है ।जिनकी गोबरही चौराहे पर सोना चांदी की दुकान है।

जिसे बंद कर शाम को घर जा रहे थे कि बदमाशों ने हमला बोल दिया।

और जानकारी जल्द

गोरखपुर विश्वविद्यालय के फाइनल ईयर के छात्रों का परीक्षा 03 सितंबर से

गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 06 जुलाई शाम को फाइनल ईयर के बचे परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

जिसके तहत 03 सितंबर से बाकी की परीक्षाएं प्रारंभ होगी।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

रामकोला थाना गयी महिला ने दरोगा पर लगाया पीटने का आरोप,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,जांच के आदेश

कुशीनगर :जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमे केदली(55) महिला रामकोला थाने के एक दरोगा व महिला सिपाहियों पर पीटने का आरोप लगा,रोती बिलखती दिख रही है।

साथ ही अपने चाचा केदारनाथ पर जान से मरवाने का धमकी देने का आरोप लगा रही है।

महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लेते हुये,प्रकरण की जांच सीओ खड्डा को सौंपी गई है।

क्या है मामला– मामला दो बहनों के बीच जमीन विवाद से जुड़ा है जो दोनों मायके गांव परोरहा में नवासा पर रहती है।इनके बीच जमीन का विवाद कोर्ट में चल रहा है।

इसी से समन्धित विवाद पर दोनों बहन रामकोला थाना गयी थी।पीड़ित महिला का कहना है कि बहन घर पर विवादित जमीन पर टंकी बनवा रही थी।

जिसका मैं वीडियो बना रही थी, परन्तु कैमरा बंद करना भूल गयी।इसी बीच थाने चली आई जंहा दरोगा व महिला सिपाही ने वीडियो बनाने के आरोप में में बेरहमी से पीटा।

अब देखना है कि सीओ खड्डा की जांच में क्या निकलता है ?

थाने के अंदर 112 गाड़ी पर गिरा पेड़,बाल-बाल बचे कर्मचारी

कुशीनगर :गुरुवार सुबह पटहेरवा थाना के अंदर खड़ी डायल 112 वाहन पर तेज आँधी के कारण लिप्टिस(यूकेलिप्टस) का भारी भरकम पेड़ गिरा।

जिससे 112 के पीआरबी 2531 का ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है।वही अच्छी बात रही कि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।