Home Blog Page 87

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कल कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन, जाने कार्यक्रम के बारे में

0

कुशीनगर : रविवार 06 सितंबर को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दौरा कर,

जल्द उड़ान के लिये चल रहे कार्यों की समीक्षा व एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगें।उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर रहा है।

उनके इस दौरे में जिले के सभी विधायक व सांसद सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री 2:30 बजे के करीब कुशीनगर एयरपोर्ट पहुँचेगे तथा यहाँ 1:30 घण्टे एयरपोर्ट के विकास कार्यों का निरीक्षण उपरांत 04:00 फिर लखनऊ तथा वहाँ से दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगे।

कल के दिन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते है।

कुशीनगर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी,117 नये मामले

कुशीनगर : शुक्रवार शाम तक आये 1902 जांच रिपोर्ट में से 117 पॉजिटिव पाये गये तथा 1785 निगेटिव मिले।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 06
  • फाजिलनगर – 08
  • नेबुआ – 09
  • पडरौना – 02
  • सुकरौली – 11
  • खड्डा – 05
  • हाटा – 01
  •  तमकुही – 05
  • कुबेरस्थान – 04
  • रामकोला – 12
  • सेवरही – 04
  • कप्तानगंज – 04
  • विशुनपुरा – 18
  • दुदही – 04
  • मोतीचक – 17
  • अन्य – 09

अब तक कुल मामला : 3468

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 727

इलाज से स्वस्थ हुए : 2641

कोरोना से कुल मौत : 25

विज्ञप्ति डाउनलोड करें

कुशीनगर में डॉ मनोज यादव बने समाजवादी पार्टी के नये जिलाध्यक्ष

लखनऊ : शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यूपी के दो जनपदों कुशीनगर व महराजगंज में नये जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है।

जिसके तहत कुशीनगर में डॉ मनोज कुमार यादव को नये जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौपी है।

जो समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता व नेता है।इसके पूर्व भी यह जिम्मेदारी निभा चुके है।

वही महराजगंज में नये जिलाध्यक्ष के रूप में आमिर हुसैन को जिम्मेदारी मिली है।

छुट्टी लेने के विवाद में सिपाही ने एसएसआई को मारी गोली,फिर अपने आप गोली मार लिया

लखनऊ : यूपी के बदायूँ जनपद से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है।जहां छुट्टी लेने गये सिपाही ने छुट्टी दिन बढ़ाने के विवाद में नाराज होकर चार्ज देख रहे एसएसआई को गोली मार दी तथा अपने को भी गोली मार ली।

जहां दोनों को गंभीर अवस्था मे अस्पताल भेजा गया है।वही एसएसआई की हालत को गंभीरता देखते हुये बरेली मेडिकल कॉलेज रेफ़र किया गया है।

मामला बदायूँ जनपद के थाना उझानी कोतवाली का है जहां पर तैनात कॉन्स्टेबल ललित कुमार ने घर जाने के लिये 10 दिनों की छुट्टी के आवेदन को लेकर चार्ज भार देख रहे एसएसआई रामऔतार से अनुमति मांगी।

परन्तु एसएसआई रामऔतार द्वारा केवल 04 दिन की अनुमति दी गयी, जिसके बाद सिपाही और एसएसआई में बहस और विवाद हुआ।

जिस पर सिपाही ललित कुमार ने एसएसआई रामऔतार को गोली मार दी तथा अपने को भी गोली मार लिया।अभी दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

कुशीनगर में 78 नये मामले,हाटा व खड्डा क्षेत्र में 11-11 मामले

0

कुशीनगर : गुरुवार शाम तक आये रिपोर्ट में 78 पॉजिटिव पाये गये जबकि 73 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 01
  • फाजिलनगर – 03
  • नेबुआ – 02
  • पडरौना – 05
  • सुकरौली – 01
  • खड्डा – 11
  • हाटा – 11
  •  तमकुही – 02
  • कुबेरस्थान – 05
  • रामकोला – 09
  • सेवरही – 04
  • कप्तानगंज – 04
  • विशुनपुरा – 03
  • दुदही – 06
  • मोतीचक – 03
  • अन्य – 08

अब तक कुल मामला : 3351

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 714

इलाज से स्वस्थ हुए : 2612

कोरोना से कुल मौत : 25

 

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,पट्टीदारों पर लगा बड़ा आरोप

कुशीनगर : सेवरही थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर पर्वत में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत होने और पट्टीदारों द्वारा चोरी चुपके दाह संस्कार करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची विशुनपुरा और सेवरही थाना पुलिस को अंतेष्टि स्थल के पास मिले खून की छीटें  पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

परिजनों ने महिला की हत्या कर शव जलाने का आरोप पट्टीदारों पर लगाया है।महिला का नाम प्रियंका बताया जा रहा है।

और अपडेट जल्द

कुशीनगर में कोरोना के 60 केस,जिनमे 10 मामले नेबुआ ब्लॉक से

कुशीनगर : बुधवार शाम तक आये 1865 रिपोर्ट में से 60 पॉजिटिव पाये गये जबकि 1805 नेगेटिव आया है।जिसमे 60 पॉजिटिव मामलों में 10 मामले नेबुआ ब्लॉक से है।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 05
  • फाजिलनगर – 04
  • नेबुआ – 10
  • पडरौना – 07
  • सुकरौली – 02
  • खड्डा – 04
  •  तमकुही – 06
  • कुबेरस्थान – 05
  • रामकोला – 02
  • सेवरही – 04
  • कप्तानगंज – 13
  • दुदही – 01
  • अन्य – 05

अब तक कुल मामला : 3273

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 709

इलाज से स्वस्थ हुए : 2539

कोरोना से कुल मौत : 25

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन का प्रदर्शन, जूनियर डाक्टरों पर मारपीट का आरोप

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 की जांच में लगे लैब टेक्नीशियन और वहां के जूनियर डाक्टरों के बीच बीती रात हुई झड़प में एक लैब टेक्नीशियन को चोट आई आई है।

इससे नाराज लैब टेक्नीशियन ने जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्राचार्य कार्यालय के बाहर लैब टेक्नीशियन का विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

उनका आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों ने कल रात हम पर हमला किया जब हमने बिना आदेश के एक महिला डॉक्टर का  COVID19 परीक्षण करने से इनकार कर दिया।

वही इनके काम ठप करने से कोरोना जांच कार्य ठप पड़ गया है।

साभार – ट्विटर ANI

कुशीनगर में कोविड-19 संक्रमित मिलने का क्रम लगातार जारी,108 नये मामले

कुशीनगर : मंगलवार शाम तक कुशीनगर में एक बार फिर 108 नये मामले सामने आये है।

ब्लॉक वार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 08
  • फाजिलनगर – 08
  • नेबुआ – 08
  • पडरौना – 08
  • सुकरौली – 06
  • हाटा – 08
  • खड्डा – 07
  • मोतीचक – 10
  •  तमकुही – 12
  • कुबेरस्थान – 06
  • रामकोला – 05
  • सेवरही – 03
  • कप्तानगंज – 13
  • दुदही – 01
  • अन्य – 13

अब तक कुल मामला : 3213

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 705

इलाज से स्वस्थ हुए : 2483

कोरोना से कुल मौत : 25

अब पूरे प्रदेश में साप्ताहिक बन्दी केवल रविवार को, पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर :मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने आवास पर  उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यस्था की समीक्षा किया।

जिसमे लोगों को बड़ी राहत देते हुये निर्देश दिया कि बाजार सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुले तथा प्रदेश में बाजारों की साप्ताहिक बंदी रविवार को निर्धारित की जाए

बैठक में उस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आर के तिवारी, समेत दर्जनों वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।