Home Blog Page 89

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस बल की हुई तैनाती,पढ़े पूरी ख़बर

0

कुशीनगर :आख़िरकार निर्माधीन कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुशीनगर पुलिस की तरफ से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दिया है।जहां दो शिफ्ट में पुलिसकर्मी ड्यूटी करेगें।

इसके लिये पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा 02 उप निरीक्षक तथा 16 कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है।जिनमे 02 महिला कांस्टेबल भी शामिल है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक ने निर्माधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था 

जिसमे उन्होंने यहाँ बाहरी लोगों के आवागमन व चारदीवारी में जगह जगह रास्ता बना अंदर आने वाले लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से चिंता जताई थी।

इसी को लेकर निर्माण करा रही संस्था राइट्स इंडिया ने चिंता जताते हुये प्रशासन से कार्यवाही की मांग की थी।लेकिन इसको लेकर 21 जुलाई को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक(उत्तरी)डी के कामरा द्वारा यूपी के प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन को पत्र लिख इस समस्या से अवगत कराया था।

जिसमे 02 प्रमुख मांग थी

1- समीपवर्ती गाँव के निवासीयों ने एयरपोर्ट की दीवारों में छेद कर दिया है।जिससे गाँव का पानी एयरपोर्ट के अन्दर आ गया है जो की रनवे तथा अन्य निर्माण को प्रभावित कर रहा है।

एयरपोर्ट से पानी निकासी के लिए जो नाला बना हुआ है वो कई स्थानों पर रोक दिया गया है, जिससे कि एयरपोर्ट में जमा हुआ पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।

2.इस समय पूरा एयरपोर्ट परिसर पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है तथा मवेशी तक अंदर घुस चुके है तथा बच्चे रनवे पर साइकिल चलाते है जिससे रनवे खराब हो रहा है।

अब पुलिस की तैनाती के बाद सभी प्रकार के बाहरी लोगों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लग जायेगी।

 

सरकार ने 59 चीनी एप के बाद 47 क्लोन एप पर भी लगाया बैन,चीनी कंपनियों की चालाकी पकड़ी गयी

0

दिल्ली : भारत सरकार ने चीन के 59 एप को देश मे बैन कर दिया था।उसके बाद इन चीनी एप कंपनियों ने बैन एप के क्लोन को नया नाम देकर प्ले स्टोर पर डाल दिया।

जिसके बाद पहले से सतर्क एजेंसियों ने चीन की चालाकी पकड़ लीजो देश के नियमों,डेटा प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रही थी।

रिपोर्ट के आधार पर एक बार फिर सरकार ने प्रतिबंधित एप के 47 क्लोन एप को देश मे बैन कर दिया है।

इन सभी एप्प पर देश के नियमों,डेटा प्रोटोकॉल का उलघंन करने का आरोप है।इस तरह अब तक कुल सरकार ने 106 एप को देश में बैन किया जा चुका है।

रोजगार बाजार,नौकरी चाहिये,स्टाफ चाहिये,सबका एक ही पोर्टल

0

दिल्ली :दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में जरूरमंद की नौकरी व कंपनी व संस्था के लिये स्टाफ के लिये एक पोर्टल लांच किया है।

जिसके द्वारा आप सभी प्रकार की नौकरी के।लिये पंजीकृत करा सकते है।जिसमे मजदूर से लेकर इंजीनियर तक ढेरों हर सेक्टर के विकल्प है।

वही कंपनी या संस्था अपने जरूरत के हिसाब से अपने लिये इसी पोर्टल पर स्टाफ खोज सकता है।

जैसा कि सभी जानते है कोरोना महामारी में हजारों लोगों की नौकरी चली गयी है।

वही कई कंपनी, कारखाने भी बंद हुये परन्तु अब उन्हें शुरू करने के लिये स्टाफ चाहिये, जो यह पोर्टल दोनों की जरूरतों को पूरा करता है।

Online Apply Now

 

कोरोना ब्रेकिंग : कप्तानगंज के 03 सहीत कुशीनगर में मिले 09 कोरोना संक्रमित

कुशीनगर :बीती रात आयी 26 जुलाई की रिपोर्ट में 09 नये लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है।जिनमे 03 कप्तानगंज,01-01 कसया, तमकुहीराज, रामकोला,सुकरौली,दुदही व अन्य 01 है।

कप्तानगंज

  1. वार्ड नं 12, कप्तानगंज- 03

रामकोला

  1. खोठही – 01

तमकुहीराज

  1. धार मठिया- 01

कसया

  1. गिदहा, कसया- 01

सुकरौली

  1. सुकरौली – 01

अन्य

  1. दुदही – 01
  2. कटकुइया टोला, गुनागर पट्टी – 01

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 517
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 346
  • एक्टिव मरीज : 162
  • कोरोना से मौत : 09

कुशीनगर में कोरोना संक्रमितों का बढ़ोतरी जारी,28 नये मिले कोरोना पॉजिटिव

कुशीनगर :जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते मामले सामने आ रहे है।25 जुलाई बीती रात को आये जांच रिपोर्ट में 28 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।

पडरौना

  1. पुलिस लाइन, पडरौना- 02

रामकोला

  1. बरवा महादेवा – 04
  2. कोठी धोबीपुर- 01

फाजिलनगर

  1. तमकुही, फाजिलनगर*- 01

कप्तानगंज

  1. हरपुर मछार -01
  2. कप्तानगंज – 02
  3. किसान चौक – 01
  4. आजाद चौक- 01

कसया

  1. सबया, कसया- 01
  2. झुंगवा – 01
  3. कुलवा – 02

नेबुआ-नौरंगिया

  1. सीएचसी कर्मी नेबुआ – 01
  2. परसौनी – 01
  3. भंडार बिंदवलिया – 01

सुकरौली

  1. बरसैना – 02
  2. खोठहा – 01

मोतीचक

  1. मथौली – 01
  2. पोखरभिंडा – 01

तमकुहीराज

  1. सीएचसी तमकुही – 01

अन्य

  1. पकड़ी – 01
  2. जगरनाथपुर सेमरी – 01

मृत व्यक्ति की आयी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट,अंतिम संस्कार में शामिल हुये थे सैकड़ो लोग

कुशीनगर :जिले में लगातार कोरोना के मामले में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।इस कारण पडरौना में 14 दिन तथा सेवरही में एक सप्ताह का लॉक डाउन जारी है।

वही शनिवार को आयी रिपोर्ट में नये 20 लोग संक्रमित पाये गये थे।

जिनमे एक पडरौना क्षेत्र के रामधाम विशुनपुरा के पहलाद पाण्डेय का भी रिपोर्ट है।जिनके बारे में बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि उनके अस्वस्थ होने तबियत खराब रहने पर जिला अस्पताल में इलाज चला,परन्तु कोई राहत नही मिला।

इनका 22 जुलाई को कोरोना टेस्ट के लिये नमूना लिया जो अब पॉजिटिव निकला है।वही उनकी जांच के लिये सैंपल लेने के दिन शाम को मौत हो गयी।

वही उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोग शामिल हुये थे।जिसके बाद अब परिजन सहित सभी सम्पर्क में आने वाले लोग कोरोना संदिग्ध के घेरे में आ गये है।

मृतक पहलाद बाबा गांवों में पूजा पाठ व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराते थे।परन्तु अब उनकी अंतिम संस्कार में शामिल लोगों में रिपोर्ट पॉजिटिव आने की ख़बर से चिंतित है।

साथ ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की तरफ से लोगों की जांच व उनके विषय मे कोई पहल नही किया गया है।

यूपी के 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण,देखें पूरी सूची

लखनऊ : शनिवार देर शाम यूपी के 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।जिनमे प्रमुख कानपुर व अयोध्या के एसएसपी भी शामिल है।

15 ips transfer list
15 ips transfer list

कोरोना कहर : पडरौना में 17 सहित 20 नये मिले कोरोना संक्रमित

कुशीनगर : बीती रात को आये जांच रिपोर्ट में पडरौना नगर व ब्लॉक में 17 तथा,01 हाटा व 02 मामले तमकुहीराज ब्लॉक के है।

सबसे बड़ी बात पडरौना नगर स्थित 14 लोग पॉजिटिव पाये गये है।

पडरौना

  1. अम्बेडकर नगर पडरौना- 03
  2. जगदीशपुर कॉलोनी – 06
  3. साहबगंज दक्षिणी – 02
  4. केनरा बैंक के कर्मचारी – 04
  5. पडरौना डिपो- 01
  6. रामधाम विशुनपुरा – 01

हाटा

  1. करमहा – 01

तमकुहीराज

  1. धारमठिया- 02

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 480
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 334
  • एक्टिव मरीज : 138
  • कोरोना से मौत : 08

हाटा विधायक पवन केडिया कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गये

0

कुशीनगर : आज की सबसे बड़ी ख़बर कुशीनगर जनपद के हाटा विधानसभा से विधायक पवन केडिया की कोरोना(कोविड-19) जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गयी है।

रिपोर्ट आने के बाद से उनके संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।वही डाक्टरों की जांच के बाद स्पष्ट होगा कि उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जायेगा या हॉस्पिटल भेजा जायेगा।

वही विधायक पवन केडिया ने  सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुये सम्पर्क में आये लोगों से जांच कराने की अपील की है।

अचानक तबीयत खराब होने पर पिता-पुत्र की संदिग्ध मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कुशीनगर : बीती रात हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव बोधीछपरा में अचानक पिता-पुत्र की तबियत खराब होने और कुछ देर में मौत होने का मामला सामने आया है।

शुक्रवार सुबह मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।वही गांव में कोरोना महामारी के समय संदिग्ध मौत से लोगों में डर बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि उक्त गांव के मुसहर बस्ती निवासी जगदीश व उनका बेटा बलिराम का रात 12 बजे के करीब दोनों की तबियत बिगड़ गयी, जिसमे उन्हें उनका गला रुद्ध गया, गले से आवाज व पेट मे तेज दर्द शुरू हो गया।

दोनों को परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थी कि दोनों की मौत हो गयी।

मामला सामने आने पर स्वास्थ विभाग से मौके पर डॉक्टरों की टीम गयी तथा जानकारी जुटाई वही एतिहातन कोरोना के सैंपल भी लिये गये।