Home Blog Page 90

कुशीनगर में कोरोना के 103 नये मामले,हाटा क्षेत्र से 15 मामले

0

कुशीनगर : मंगलवार को कुशीनगर में 103 कोरोना नये संक्रमित मिले वही 95 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।

  •   कसया – 13
  • फाजिलनगर – 01
  • नेबुआ-नौरंगिया – 08
  • पडरौना – 04
  • सुकरौली – 14
  • हाटा – 15
  • कुबेरस्थान – 12
  • रामकोला – 08
  • खड्डा – 08
  • मोतीचक – 05
  • कप्तानगंज – 04
  • सेवरही – 02
  • अन्य – 09

 

अब तक कुल मामले : 2593

अब तक स्वस्थ हुये लोग : 1859

एक्टिव मरीज : 716

कोरोना से मौत : 18

गुमशुदा हुये लड़के को पुलिस ने सकुशल बरामद किया,02 दिन पूर्व अचानक हुआ था गायब

कुशीनगर : कप्तानगंज पुलिस द्वारा मंगलवार 23 अगस्त को गुमशुदा लड़के को सकुशल 36 घण्टे के अन्दर बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

मामला थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.08.20 को  नेमा देवी पत्नी सुभाष साकिन वार्ड न0 14 हरिहरनाथ उत्तरी कस्वा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर द्वारा अपने लड़के के गुम होने की सूचना दी गयी थी।

जिसके संबंध में पुलिस द्वारा तत्काल गुमसुदगी दर्ज कर लड़के की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था।

जिसके क्रम में थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर गुमशुदा वीरु उर्फ भगेलू पुत्र सुबाष सा0 वार्ड न0 14 हरिहरनाथ उत्तरी कस्वा

थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर उम्र 18 वर्ष को मंगलवार 25 अगस्त को रेलवे ढाला निकट सुबाष चौक कस्बा कप्तानगंज से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। 

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री महेन्द्र यादव थाना कप्तानगंज,का0 अश्वनी यादव,म0का0 बन्दना खरवार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य शुरू

0

कुशीनगर : मंगलवार को कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी व एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी एके द्विवेदी ने संयुक्त रूप से वैदिक रीतिरिवाज से भूमि का पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

नई टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण के लिये केंद्र सरकार ने 26 करोड़ रूपये जारी किये है।

तथा इसका निर्माण काम का टेंडर मुम्बई की वेस्टर्न आउटडोर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिला है।

अभी नई टर्मिनल बिल्डिंग के काम पूरा होने तक वैकल्पिक व्यस्था के तहत पुराने टर्मिनल बिल्डिंग का रेनोवेट का भी तेजी से चल रहा जो आख़री चरण में है। जिससे कि जल्द से जल्द उड़ान शुरू किया जा सके।

भूमि पूजन में बैठे जिलाधिकारी व नोडल अधिकारी

कब से होगी उड़ान – कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान कब से शुरू होगी इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नही हुई है।

लेकिन मीडिया जिम्मेदार अधिकारियों से बातचीत कर काम पूरा होने के समय और सरकार के निगरानी को देखते हुये उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर तक जरूर उड़ान से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है।

 

कुशीनगर में कोरोना से 02 की मौत,64 नये मामले सामने आये

0

कुशीनगर : सोमवार को कुशीनगर में 64 कोरोना नये संक्रमित मिले वही 02 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी जिनमे एक महिला व पुरूष शामिल है।

कोरोना से 02 लोगों की मौत में एक कुबेरस्थान निवासी हुलिया देवी व कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के रामकोला निवासी सदानन्द की मौत हो गई।

दोनों लोग जिला अस्पताल के L2 कोरोना अस्पताल में भर्ती थे।इन लोगों को लेकर अब तक जिले में कोरोना से 18 लोग की मौत हो चुकी है।

वही नये 64 संक्रमितों की ब्लॉक रिपोर्ट देखें

  • सुकरौली 01
  • कसया -06
  • दुदही – 11
  • फाजिलनगर – 03
  • नेबुआ-नौरंगिया – 02
  • मोतीचक – 01
  • विशुनपुरा – 03
  • हाटा – 02
  • कुबेरस्थान – 08
  • तमकुहीराज – 06
  • कप्तानगंज – 01
  • रामकोला – 14
  • खड्डा – 02
  • अन्य : 02**

अब तक कुल मामले : 2490

अब तक स्वस्थ हुये लोग : 1764

एक्टिव मरीज : 708

कोरोना से मौत : 18

एयर चीफ मार्शल ने किया आईएएफ मोबाइल एप्लिकेशन ‘माय आईएएफ’ का शुभारंभ

दिल्ली : वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने डिजिटल इंडिया पहल के एक हिस्से के रूप में 24 अगस्त, 2020 को वायु सेना मुख्यालय ‘वायु भवन’ में एक मोबाइल एप्लीकेशन ‘माय आईएएफ’ (MY IAF) का शुभारम्भ किया। 

यह एप्लीकेशन सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डीएसी) के सहयोग से विकसित किया गया है।

यह मोबाइल एप्लीकेशन भारतीय वायु सेना(आईएएफ) में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए कैरियर संबंधी जानकारी और विवरण प्रदान करेगा।

ऐप का उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप आईएएफ में अधिकारियों और एयरमैन दोनों के लिए चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, वेतन और भत्तों आदि के विवरण के साथ उपयोगकर्ताओं के लिए एकल डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है। 

यह एप्लिकेशन एंड्रॉइड फोन के लिए गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है।

यह आईएएफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और गेम से जुड़ा है। यह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के इतिहास और इसकी वीरता की कहानियों की झलक भी प्रदान करेगा।

कुशीनगर में कोरोना के 60 नये मामले, नेबुआ-नौरगिया से 11 मामले

0

कुशीनगर : रविवार शाम तक कुशीनगर में 60 नये मामले आये है।वही कुल मामला 2426 तक पहुंच चुका है। 

 

ब्लॉक

कोरोना के मामले

कसया

07

सेवरही

02

फाजिलनगर

03
नेबुआ-नौरंगिया

11

हाटा

05 

सुकरौली

08 
विशुनपुरा

01

पडरौना

04 

रामकोला

01
खड्डा

05

कुबेरस्थान

05

तमकुहीराज

01

अन्य

07

 

  • अब कुल मामले : 2426
  • एक्टिव मरीज : 751
  • इलाज से स्वस्थ : 1659
  • कोरोना से मौत : 16

प्रेस नोट डाउनलोड करें। 

कुशीनगर में कोरोना से 02 मौत,57 नये मामले आये

0

कुशीनगर : शनिवार को कुशीनगर में 57 कोरोना नये संक्रमित मिले वही 02 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी जिनमे एक महिला व पुरूष शामिल है।

कोरोना से 02 लोगों की मौत में एक दुदही के कृष्णा नाम के व्यक्ति की मौत हुई जो जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती थे।

वही दूसरी लछमीना देवी फाजिलनगर की सठियांव गांव की जो मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी।इन लोगों को लेकर अब तक जिले में कोरोना से 16 लोग की मौत हो चुकी है।

वही नये 57 संक्रमितों की ब्लॉक रिपोर्ट देखें

  • पडरौना – 10
  • सुकरौली 02
  • कसया -02
  • दुदही – 06
  • सेवरही – 02
  • फाजिलनगर – 05
  • नेबुआ-नौरंगिया – 01
  • मोतीचक – 01
  • विशुनपुरा – 01
  • हाटा – 07
  • कुबेरस्थान – 03
  • तमकुहीराज – 01
  • कप्तानगंज – 03
  • रामकोला – 02
  • अन्य : 06

अब तक कुल मामले : 2366

अब तक स्वस्थ हुये लोग : 1585

एक्टिव मरीज : 765

कोरोना से मौत : 16

चोरी के शक में पकड़े गये युवक ने हाटा कोतवाली में अपना गला काटा, मेडिकल कॉलेज रेफ़र

0

कुशीनगर : शनिवार को हाटा कोतवाली में एक युवक जिसे पुलिस चोरी के मामले में शक के आधार पर लाई थी।

बाथरूम जान के बहाने गये युवक ने किसी धारदार या नुकीली वस्तु से अपना गला काट लिया।उसके गले से खून टपकता देख,कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में युवक को पहले सीएचसी हाटा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफ़र कर दिया।

युवक का नाम दीपक बताया जा रहा है जो हाटा कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदा जमील सिकटिया गांव का रहने वाला है।

वही इस पूरे मामले पर कुशीनगर पुलिस का बयान आया है जिसमे उन्होंने बताया है कि थाना कोतवाली हाटा में चोरी की घटना में संदिग्ध युवक दीपक कुमार चौधरी पुत्र विष्णु प्रताप सा0 मुहम्मदा जमीन कटोरिया थाना के हाटा जनपद कुशीनगर को CCTV में पहचान होने के आधार पर पूछताछ हेतु थाना पर लाया गया था।

पूछताछ के दौरान पेशाब करने के बहाने बाथरूम में जाने पर उक्त युवक द्वारा पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए किसी वस्तु से स्वतः अपने गले को चोटिल कर लिया।

जिसे तत्काल CHC हाटा ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया तथा रेफर होने पर BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ले जाया गया। 

जहां चिकित्सकों द्वारा उसकी हालत सामान्य बतायी गयी है । इस प्रकार पुलिस की पूछताछ से बचने हेतु अभियुक्त द्वारा यह कृत्य किया गया है।

21अगस्त की सूची देखें,गांव एव वार्ड सहित

0

कुशीनगर : 21 अगस्त जारी हुए आकड़े में 91 नये मामले सामने आये है। जिसके एक सूची प्राप्त हुई है जिसे साझा कर रहे है।

सूची निचे डाउनलोड कर सकते है।

कोरोना सूची डाउनलोड करें 

प्रेस नोट  डाउनलोड करें 

कुशीनगर में कोरोना के 91 नये मामले,कुल मामला 2300 के पार

0

कुशीनगर : शुक्रवार शाम तक कुशीनगर में 91 नये मामले आये है।वही कुल मामला 2309 तक पहुंच चुका है। 

 

ब्लॉक

कोरोना के मामले

कसया

06

दुदही

10
सेवरही

02

फाजिलनगर

08
नेबुआ-नौरंगिया

12

हाटा

05 
मोतीचक

03 

सुकरौली

08 
विशुनपुरा

05 

पडरौना

01 

रामकोला

06
खड्डा

07

कुबेरस्थान

10

तमकुहीराज

05

अन्य

05

 

  • अब कुल मामले : 2309
  • एक्टिव मरीज : 728
  • इलाज से स्वस्थ : 1567
  • कोरोना से मौत : 14

प्रेस नोट डाउनलोड करें।