Home Blog Page 88

तरयासुजान के रामपुर बंगरा प्रकरण पर मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार व डीजीपी को नोटिस भेजा

लखनऊ : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(एनएचआरसी)ने स्वतः संज्ञान लेकर कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रामपुर बंगरा में युवक को ग्रामीणों द्वारा कानून अपने हाथ मे लेकर,

पुलिस की मौजूदगी में पीटते हुये मारने के मामले में यूपी सरकार और पुलिस प्रमुख डीजीपी को नोटिस जारी किया है।

जिसका जबाब यूपी सरकार और डीजीपी को चार सप्ताह में देना है।

क्या है मामला – 

सोमवार को रामपुर बंगरा गांव के सुधीर सिंह नाम के अध्यापक को एक युवक जिसका नाम आर्यमान  गोरखपुर का रहने वाला था।

उसने उनके घर मे गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे घेर लिया तथा पुलिस को सूचना दिये।पुलिस के पहुँचने पर उसे अपने कब्जे में ले लिया गया।

परन्तु नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के कब्जे से उसे मुक्त कर पीट पीटकर उसको मार डाला।

 

कोरोना के 70 नये मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 722

कुशीनगर : मंगलवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में 70 नये लोग पॉजिटिव पाये गये है।जारी विज्ञप्ति के अनुसार 1753 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 1683 निगेटिव तथा 70 पॉजिटिव मामले सामने आये है।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • दुदही – 01
  • फाजिलनगर – 05
  • कसया – 06
  • पडरौना – 01
  • खड्डा – 07
  • सुकरौली – 09
  •  तमकुही – 08
  • कुबेरस्थान – 03
  • रामकोला – 05
  • कप्तानगंज – 07
  • मोतीचक – 04
  • विशुनपुरा – 04
  • नेबुआ-नौरंगिया – 05
  • अन्य – 05

अब तक कुल मामला : 3754

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 722

इलाज से स्वस्थ हुए : 2972

कोरोना से कुल मौत : 25

 

रविवार को भी खुलेंगी दुकानें, कंटेनमेंट जोन को छोड़ सभी होटल-रेस्टोरेंट भी खोलने के निर्देश

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन लखनऊ में एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश के अनलॉक व्यस्था की समीक्षा हुई।

जिसमे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक रविवार को बाजारों की प्रदेश व्यापी साप्ताहिक बंदी के स्थान पर अब बाजारों की साप्ताहिक बंदी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप रहेगी।

यानी कि अब आपके शहर में पहले की भांति जिस दिन साप्ताहिक बंदी होगी उसी दिन दुकानें बंद रहेगी।बाकी दिन दुकानें खुलेंगी और लॉकडाउन पूरी तरह समाप्त।

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया कि  कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाए। इस गतिविधि में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

वही फिर से तहसील दिवस तथा थाना दिवस कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा तहसीलदार अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराएं।

तथा तहसील दिवस और थाना दिवस की सफलता के लिए आवश्यक है कि जन समस्याओं का समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष कार्मिकों की उपस्थिति का नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करें।

बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत, नाराज लोगों बाइक चालक को पीटा,पढ़े पूरी ख़बर

0

कुशीनगर : सोमवार देर शाम कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर चौराहे पर एक बाइक से ठोकर लगने से आठ वर्षीय बच्चे नकुल मद्देशिया पुत्र नागेंद्र मद्देशिया की मौके पर मौत हो गयी।जो अपने पिता की सब्जी के दुकान पर जा रहा था।

शाम के वक्त बाजार में भीड़भाड़ होने के चलते लोगों ने चालक को पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई की वही  सूचना पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह चालक को लोगों के चंगुल से निकाल दुकान में छिपा कर उसकी जान बचाई।

बाइक चालक की पहचान राहुल प्रताप सिंह निवासी गांव नरौली,थाना बघौचघाट, देवरिया के रूप में हुई।

उस दौरान पुलिस और लोगों में तीखी बहस होती रही, कुछ समय बाद कसया और कुबेरस्थान थाना के पहुँचने पर लोगों को हटाया गया तथा घायल चालक को सीएचसी इलाज के।लिये ले जाया गया।

लेकिन नाराज लोगों द्वारा जाम लगाने की सूचना पर जॉइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा और सीओ नितेश सिंह ने किसी तरह मना कर शांत कराया।

कुशीनगर में कोरोना के 51 नये मामले, अब तक कुल मामला 3684

कुशीनगर : सोमवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में 51 नये लोग पॉजिटिव पाये गये है।इसके साथ ही कुल संख्या 3684 हो चुकी है।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 06
  • दुदही – 01
  • पडरौना – 08
  • खड्डा – 04
  • हाटा – 03
  •  तमकुही – 06
  • कुबेरस्थान – 02
  • रामकोला – 04
  • कप्तानगंज – 08
  • मोतीचक – 06
  • विशुनपुरा – 01
  • अन्य – 01

अब तक कुल मामला : 3684

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 804

इलाज से स्वस्थ हुए : 2854

कोरोना से कुल मौत : 25*

तरयासुजान एसएचओ निलंबित,एक वीडियो सामने आने के बाद हुई कार्यवाही

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बंगरा में शिक्षक सुधीर सिंह के हत्यारे को ग्रामीणों द्वारा पिट-पिट कर मार देने के मामले में पुलिस द्वारा जारी बयान की बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था तथा पुलिस पकड़ नही पाई थी, यह गलत साबित हुआ है।

और यह साबित हुआ है एक वीडियो से जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तरयासुजान एसएचओ को निलंबित कर दिया है तथा अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ कार्यवाही की बात कही गयी है।

दरअसल पुलिस ने अपने जारी बयान में कहा था कि बदमाश एक कमरे में बन्द करके अन्दर से लॉक कर लिया, मगर तब तक भीड़ ने दरवाजा तोड़ दिया और उसपर काबू पा लिया।भीड़ ने उसे कन्ट्रोल करने में पीटना शुरू कर दिया। पुलिस जब तक दूसरे मकान की छत से उतरकर और सारी भीड़ को हटाकर हमलावर के पास पहुँच उसे कब्जे में ले पाती तब तक वह मर चुका था।

लेकिन सामने आये वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।लेकिन कुछ लोग उस पर हमला कर रहे है।

तभी पुलिस हवाई फायरिंग कर भीड़ को हटा कर उसे सीढ़ियों से नीचे लाते है।परन्तु भीड़ से से वह उसका बचाव नही कर पाते है।और वहाँ जमा भीड़ पीट पीटकर मार दिया।

इसी मामले एसएचओ द्वारा अपने अभिरक्षा में।लेने के बावजूद उसकी सुरक्षा न कर पाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है।

तरयासुजान के गांव रामपुर बंगरा प्रकरण पर कुशीनगर पुलिस का बयान पढ़े

कुशीनगर : दिनांक-07.09.2020 को थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर बंगरा के निवासी सुधीर कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र कृष्ण देव प्रसाद सिंह उर्फ मोहर सिंह के घर 

नीली एक्टीवा नं0-UP 53 DA 1557  से आकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनें को उनकें बड़े भाई का मित्र बताकर चाय पीने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त सुधीर कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

घर वालों के शोर करनें पर इकट्ठा हुई भीड़ द्वारा घऱ को घेर लेने पर हमलावर घर की छत पर भाग गया। उसके हाथ में लोडेड पिस्टल होने कारण नीचे से भीड़ ने घेरा बन्दी करके पुलिस को 112 नं0 पर सूचना दी,

पुलिस के आने के बाद पुलिस ने पड़ोस के मकान की छत से उसे चेतावनी दी, किन्तु अभियुक्त के सामने न आने और फायर करने पर पुलिस ने भी जवाबी फायर किया।

पुलिस की फायरिंग पर उसने छत से भाग कर अपने को एक कमरे में बन्द करके अन्दर से लॉक कर लिया, मगर तब तक भीड़ ने दरवाजा तोड़ दिया और उसपर काबू पा लिया।

भीड़ ने उसे कन्ट्रोल करने में पीटना शुरू कर दिया। पुलिस जब तक दूसरे मकान की छत से उतरकर और सारी भीड़ को हटाकर हमलावर के पास पहुँच उसे कब्जे में ले पाती तब तक वह मर चुका था। हमलावर की पहचान आर्यमन यादव पुत्र उमेश यादव सा0 नन्दा नगर दरगही जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

जो इसके नम्बर से बात करने पर इसके भाई द्वारा बतायी गयी है। घटना के सम्बंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक का बयान सुनिये

गोली मारकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पिट-पिट कर मार डाला,तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : बीते 24 घंटे में तरयासुजान थाना क्षेत्र में 03 जगह गोलियां चली है।जिसमे लोगों की जान भी जा चुकी है।

आज सुबह की एक घटना जिसमे थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बंगरा में एक बदमाश ने एक शिक्षक जिनका नाम सुधीर बताया जा रहा है गोली मारकर हत्या कर दी।

जिसके बाद यह देख ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दिया परन्तु उनके पहुँचे में देरी से नाराज थे।

इस बीच जब पुलिस पहुँची और बदमाश को ले जाने लगी नाराज ग्रामीणों ने बदमाश को पुलिस से लेकर पिट-पिट कर मार दिया।तथा वही पुलिस ग्रामीणों के भारी रोष के आगे दर्शक बन देखती रही।

कुशीनगर में कोरोना के 73 मामले, कसया क्षेत्र में 16 तथा फाजिलनगर क्षेत्र से 18 मामले

कुशीनगर : रविवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में 73 लोग पॉजिटिव पाये गये।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 16
  • फाजिलनगर – 18
  • नेबुआ – 02
  • पडरौना – 05
  • सुकरौली – 03
  • खड्डा – 06
  • हाटा – 04
  •  तमकुही – 01
  • कुबेरस्थान – 03
  • रामकोला – 03
  • सेवरही – 02
  • कप्तानगंज – 04
  • मोतीचक – 01
  • अन्य – 05

अब तक कुल मामला : 3633

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 844

इलाज से स्वस्थ हुए : 2763

कोरोना से कुल मौत : 25

पढिये, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर

0

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निरीक्षण व अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों संग बैठक के बाद

न्यूज़ एजेंसी एएनआई तथा डीडी न्यूज़ से कुशीनगर एयरपोर्ट के बारे में कहाँ की कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है।तथा यह बौद्ध सर्किट में शामिल है।

पर्यटन से रोजगार के अवसर बनेंगे, कुशीनगर में एयरपोर्ट की 25 वर्ष से मांग थी।जिसे प्रधानमंत्री जी ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में मंजूरी दी है।

श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, लाओस,कंबोडिया, आदि देश कुशीनगर से जुड़ना चाह रहे थे।लेकिन सेवाएं व्यस्थित ना होने के कारण नही हो पा रहा था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में।कुल चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो चुके है।

वही सरकार ने 17 नये हवाई अड्डे बनाये है।आगे केंद्र व राज्य सरकार पर्यटन के क्षेत्र में विकास कर विकास और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाएंगे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, यूपी कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी, सांसद विजय दुबे व सभी विधायक तथा बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।

नीचे वीडियो देखें