Home Blog Page 91

Update : पडरौना में 02 सप्ताह तक रहेगा लॉकडाउन,नगर में बढ़ते कोरोना के मामलों देखते हुये फ़ैसला…

कुशीनगर :रविवार को सेवरही नगर पंचायत में एक सप्ताह के लिये सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा के बाद अब देर शाम प्रशासन द्वारा पडरौना नगर में भी,

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर यहाँ भी 20 जुलाई से 14 दिनों के लिये विशेष सम्पूर्ण लॉक डाउन लगा दिया गया है।

इस दौरान नगर की कोई दुकान नही खुलेंगी व आवाजाही पर पूर्ण विराम रहेगा।साथ ही इसका उलघंन करने वालों के विरुद्ध कोविड-19 आपदा अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी।

देर रात तक नगर में पुलिस वाहन घोषित लॉक डाउन के अनुपालन में माइक द्वारा सूचित करते देखी गयी।

अभी कुशीनगर में कोरोना के 377 मामले आ चुके है जिनमे एक्टिव मरीज 148 है।

सेवरही में एक सप्ताह तक रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन,कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये लिया गया फ़ैसला

कुशीनगर : सेवरही में एक सप्ताह के लिये सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।इसका निर्णय कस्बे में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद एसडीएम ए आर फारूकी द्वारा व्यापारियों संग बैठक के बाद लिया गया।

इस दौरान कस्बे की कोई दुकान नही खुलेंगी व आवाजाही पर पूर्ण विराम रहेगा।साथ ही इसका उलघंन करने वालों के विरुद्ध आपदा अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी।

सम्पूर्ण लॉकडाउन सोमवार से रविवार तक प्रभावी रहेगा।

इसके पहले कप्तानगंज में भी कोरोना के मामले बढ़ने पर सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था। 

कोरोना अपडेट : सेवरही क्षेत्र में 04 व पडरौना में 03 मिले कोरोना संक्रमित

कुशीनगर : शनिवार देर रात आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 07 नये लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

जिनमे 04 सेवरही व 03 पडरौना से जुड़े मामले है।

सेवरही

  1. वार्ड नंबर 02 – 01
  2. वार्ड नंबर 04,राजेन्द्र नगर – 03

पडरौना

  1. सुभाष नगर, पडरौना – 01
  2. पकड़ी खुर्द – 01
  3. सिरिसिया दीक्षित – 01

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 377
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 222
  • एक्टिव मरीज : 148*
  • कोरोना से मौत : 07

कप्तानगंज में 20 लोगों ने कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर लौटे घर

कुशीनगर : शनिवार को कोरोना मामले में जरूर कुछ राहत की ख़बर रही है।जहां जिले में केवल कोरोना के 05 मामले आये वही कुशीनगर में कुल 40 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर घर लौटे।

जिनमें अधिक संख्या कप्तानगंज क्षेत्र से है।पिछले कुछ दिनों में कप्तानगंज शहर कस्बे में कोरोना पॉजिटिव के मामले डेढ़ दर्जन पहुँच चुके थे।

वही शनिवार को 20 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे जिनमे 17 शहर कस्बे और 03 ग्रामीण इलाकों से है।

  • अब तक कुल मामले : 370
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 222
  • एक्टिव मरीज : 141
  • कोरोना से मौत : 07

नोट :यह सभी आंकड़े शनिवार शाम जारी विज्ञप्ति के अनुसार है।

सरकार यह समझे कि ‘उड़नखटौले के सर्वे’ से लोगों को राहत नहीं मिलती

कुशीनगर :शनिवार को तमकुहीराज से विधायक व यूपी काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने विधानसभा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गये व उनका हालचाल लिया।

साथ ही अब तक इन प्रभावित लोगों के लिये सरकार या जिला प्रशासन द्वारा अब कोई राहत का पहल ना करने पर नाराजगी व्यक्त की।

वही शुक्रवार को जिले में बँधे की मरम्मत व बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने आए प्रदेश के जल मंत्री द्वारा केवल हेलीकॉप्टर से दौरा करने को लेकर सरकार पर तंज कसा “सरकार यह समझे कि ‘उड़नखटौले के सर्वे’ से लोगों को राहत नहीं मिलती”

बाढ़ गस्त इलाकों के दौरा करने के बाद विधायक अजय कुमार लल्लू ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि

स्थिति बड़ी विकट है,रास्ते पानी में विलीन हो चुके है। महामारी में लोगों के पास काम नहीं है, राहत के नाम पर सरकार छलावा कर रही है।

लोगों का दैनिक कार्य ठप पड़ा है,मवेशियों के चारे का संकट है,लोगों के पास राशन नहीं है। प्रशासन सुस्त है,प्रभावित गांवों में प्रशासन और सरकार का कोई भी अमला ग्रामीणों की सुधि के लिए अब तक नहीं पहुंचा है। ग्रामीण सीने तक पानी में आने – जाने को मजबूर है।कई जगह नदी होने के नाते नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। 

अपनी विफलताओं को न छुपाएँ भाजपा सरकार। दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप बन्द करें।

सरकार यह समझे कि ‘उड़नखटौले के सर्वे’ से लोगों को राहत नहीं मिलती।सरकार तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करें।

कोरोना ब्रेकिंग : पडरौना नगर में 03 व ग्रामीण क्षेत्रों में 02 मिले कोरोना संक्रमित

कुशीनगर :लगातार कई दिनों से कोरोना पॉजीटिव के बढ़ते मामलों के बीच अब कुछ कमी आयी है।बीती रात आयी रिपोर्ट में कुल 05 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।

जो सभी पडरौना क्षेत्र से हैं जिनमें 03 नगर व 02 ग्रामीण इलाकों से है।

पडरौना नगर 

  1. लाजपत नगर
  2. आवास विकास कॉलोनी
  3. कानू टोला, वार्ड नंबर-07

पडरौना ग्रामीण

  1. पाण्डेय देवरिया
  2. बलुचहा

पूर्ण विवरण एक नजर में अब तक

  • कुशीनगर में कोरोना के कुल मामले : 370
  • एक्टिव मरीज : 181
  • ईलाज से ठीक हुये : 182
  • कोरोना से मौत : 07

कोरोना अपडेट :कुशीनगर में कोरोना के 29 नये मामलों की बढ़ोतरी

कुशीनगर :बीती रात आयी रिपोर्ट में 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है।पहले सूची में 17 थे, और रिपोर्ट आने के बाद यह आंकड़ा 29 तक पहुँच गया है।

जिनमे 06 सेवरही ब्लॉक,03 तमकुहीराज,कसया में 02,पडरौना 01,हाटा 01,दुदही ब्लॉक 02,और विशुनपुरा ब्लॉक के 02 शामिल है।

सूची के अनुसार

सेवरही ब्लॉक

  1. सेवरही -02
  2. भावपुर- 01
  3. शास्त्री नगर,सेवरही – 01
  4. सीएचसी, सेवरही – 03

तमकुहीराज

  1. धार मठिया – 01
  2. नौगांवा – 02
  3. सपही, बरवा राजापाकड़ – 01

दुदही

  1. चाफ़, दुदही – 01
  2. नौगांव -01

कसया

  1. धनहा – 01
  2. साठियाव -01
  3. कसया – 01
  4. झुंगवा – 01

पडरौना

  1. पुलिस लाइन – 01
  2. छावनी, पडरौना- 01
  3. तिलक चौक – 01

हाटा

  1. कोतवाली हाटा- 01

विशुनपुरा

  1. रोआरी – 02

फाजिलनगर

  1. महुअवा दर्जी टोला – 02

नेबुआ-नौरंगिया

  1. चिंतामणि – 01

कप्तानगंज

  1. पटखौली – 01

खड्डा

  1. नरकहवा – 01

अन्य

  1. धरमपुर, नर चोचवा – 01

कुशीनगर में कुल कोरोना के मामले : 350+

एक्टिव संख्या : 170*

कोरोना से मौत : 07

बड़ी खबर : अंतिम वर्ष के छात्रों को छोड़कर,बाकी छात्रों के परीक्षा स्थगित

लखनऊ : यूपी सरकार ने प्रदेश के विभन्न विश्वविद्यालयों-कालेजों में बाकी बची परीक्षा पर अपना निर्णय ले लिया है।

जिसके अनुसार अब केवल अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा होगी। वही बाकी बचे कक्षाओं व पाठ्यक्रमों के बाकी परीक्षा स्थगित कर दी गयी है।

इसकी आधिकारिक घोषणा उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कर दिया है।

स्नातक कक्षाओं के प्रथम व द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया जाएगा तथा दोनों में अंतिम वर्ष की परीक्षा होगी। शासन ने विश्वविद्यालयों के लिए गाइडलाइन जारी की है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की कई परीक्षाएं कोरोना के चलते स्थगित करनी पड़ी थीं।

अब राज्य में विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की अंतिम वर्ष और सेमेस्टर की परीक्षाएं हैं उन्हें छोड़कर बाकि परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

विश्विद्यालयों द्वारा जो सभी परीक्षाएं लॉकडाउन से पहले करवा ली गई थीं और जिनका मूल्यांकन कर रिजल्ट भी जारी कर दिया गया था वो परिणाम वैसे ही रहेंगे। इन परीक्षाओं पर जो पहले नियम लागू होते थे वही लागू होंगे।

साथ ही प्रथम वर्ष या द्वितीय सेमेस्टर छात्रों के परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किए जाएंगे।

कोरोना अपडेट : कप्तानगंज क्षेत्र के 08 सहित कुशीनगर में मिले 16 पॉजिटिव,एक कि इलाज के दौरान मौत

कुशीनगर :बुधवार देर शाम व रात में आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 16 नये लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।इसमें केवल 08 मामले कप्तानगंज क्षेत्र से ही है। जिनमें 05 खेतान मेडिकल स्टोर से जुड़े लोग शामिल है।

वही बुधवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज करा रहे कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा मुंडेरा के टोला सुकरौली के एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 07 हो चुकी है।

 कप्तानगंज

  1. खेतान मेडिकल,कप्तानगंज – 05
  2. कप्तानगंज – 02
  3. जंगली, कप्तानगंज – 01

सेवरही

  1. गोला पिपराजोनगी – 01
  2. दुबहा – 01
  3. सीएचसी सेवरही – 01

दुदही

  1. विशुनपुर बैरिया पट्टी – 01
  2. मठिया माफी – 01
  3. चौबे पठखौली – 01
  4. गोबरही – 01

कसया

  1. पिपरही – 01

कुल मरीजो की संख्या – 336*

बिजली की चपेट में आने से 02 युवकों की मौत,कसया थाना क्षेत्र का मामला

0

कुशीनगर :बुधवार सुबह कसया थाना क्षेत्र के परसौना,महुआडीह गांव के बीच बाइक के इंजन से चलने वाले ठेला गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत की तरफ चली गयी।

जहां बिजली के नंगे तारों की चपेट में आने से ठेला पर मौजूद दो युवक बुरी तरह झुलस गये, तथा जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी।

दोनों मृत युवकों के नाम मुकेश निषाद व सुनील निषाद है जो गांव महुआडीह बैदौली के रहने वाले थे।