कुशीनगर :बुधवार देर शाम व रात में आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 16 नये लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।इसमें केवल 08 मामले कप्तानगंज क्षेत्र से ही है। जिनमें 05 खेतान मेडिकल स्टोर से जुड़े लोग शामिल है।
वही बुधवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज करा रहे कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा मुंडेरा के टोला सुकरौली के एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 07 हो चुकी है।
कप्तानगंज
- खेतान मेडिकल,कप्तानगंज – 05
- कप्तानगंज – 02
- जंगली, कप्तानगंज – 01
सेवरही
- गोला पिपराजोनगी – 01
- दुबहा – 01
- सीएचसी सेवरही – 01
दुदही
- विशुनपुर बैरिया पट्टी – 01
- मठिया माफी – 01
- चौबे पठखौली – 01
- गोबरही – 01
कसया
- पिपरही – 01
कुल मरीजो की संख्या – 336*