Home Blog Page 95

गैंगस्टर एक्ट में वांछित,25000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

0

कुशीनगर :शुक्रवार को कसया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हज़ार के इनामी अभियुक्त गज्जू प्रसाद पुत्र महेश कुमार साकिन धुरिया भाठ थाना कसया को पकड़ा जो एक वर्ष से फ़रार चल रहा था।

इसके विरुद्ध थाने में मु0अ0सं0 196/2019 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 में मामला दर्ज था।

गिऱफ्तार करने वाली टीम में अनुज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 श्री रामचन्द्र सिंह यादव,उ0नि0 श्री गौरव कुमार वर्मा,का0 कमलेश कुमार,का0 तोम्रध्वज सिंह शामिल रहे।

कुशीनगर में कोरोना के 12 नये मामलों की बढ़ोतरी,एक ही गांव के 04 संक्रमित

कुशीनगर :जिले में 24 घण्टे के अंदर 16 कोरोना मामलों की बढ़ोतरी हुई है।जिनमे 04 की जानकारी हमनें आपसे साझा की थी।

वही बृहस्पतिवार देर रात आयी रिपोर्ट में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।जिनमे 04 एक ही गांव के है। 03 विदेश से लौटे है।

आइये देखे सूची

  1. रायपुर भैंसहीं (भेड़ियारी टोला),नेबुआ-नौरंगिया  – 04
  2. पुलिस लाइन, पडरौना – 02
  3. खड्डा थाना (पुलिस) – 01
  4. बगहा कलही बाजार- 01
  5. भलुही,मोतीचक – 01
  6. गौरी जगदीश, दुदही – 01
  7. धोकरहा शुक्ल पट्टी – 01
  8. गंभीरपुर आजमगढ़,फाजिलनगर – 01

 

और इससे जुड़ी जानकारी मिलने पर अपडेट किया जायेगा।

दबिश देने गयी पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग,सीओ समेत 08 पुलिसकर्मी शहीद

कानपुर : कानपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आयी है जंहा बीती रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में विकास दूबे नाम के बदमाश को दबिश देकर पकड़ने गयी पुलिस टीम पर बदमाश के गिरोह सदस्यों ने तबातोड़ फायरिंग कर दिया,

जिसमें 01 सीओ,01 एसओ,01 चौकी इंचार्ज,01 उपनिरीक्षक व 04 सिपाही शहीद हो गये है।वही 01 एसओ सहित 06 लोग जख्मी हुये है जिनका इलाज चल रहा है।

इस बड़ी घटना से यूपी पुलिस को भारी नुकसान हुआ है।वही अब शातिर बदमाश विकास दूबे व उसके सहयोगियों को पकड़ने के लिये एसटीएफ को लगाया गया है।

वही घटनास्थल पर यूपी पुलिस के डीजीपी एच सी अवस्थी व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार की भी जाने की ख़बर सामने आ रही है।

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदमाशों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है।जिस पर एसटीएफ के अलावा कई जनपदों की पुलिस इनके पीछे पड़ी है।

कोरोना अपडेट :फाजिलनगर,सेवरही में 01-01 और तमकुही में 02 नये मामले

कुशीनगर : बृहस्पतिवार को आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 04 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।इसके साथ कुशीनगर में कोविड-19 के कुल 143 मामले पहुँच चुके है।

जिनमे अभी एक्टिव केस 58 है जिनका इलाज जारी है।

फाजिलनगर ब्लॉक

  1. महुअवा बुजुर्ग

तमकुही ब्लॉक

  1. बरवा राजापाकड़
  2. मधुरिया तुर्कपट्टी

सेवरही ब्लॉक

  1. भावपुर

 

देवरिया के पूर्व SHO भीष्मपाल पर डीजीपी का बड़ा बयान

देवरिया :यूपी पुलिस के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने भटनी थाना के पूर्व एसएचओ भीष्मपाल पर अपनी टिप्पणी दी है।

जिसमे उन्होंने कहाँ है कि 

हम निरीक्षक भीष्मपाल,पूर्व के घृणित और अनुचित आचरण की निंदा करते हैं।S.H.O. थाना भटनी, देवरिया।उसे गिरफ्तार कर लिया गया और सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया।

यूपी पुलिस ने महिलाओं के प्रति अपराध, असंवेदनशीलता और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति की पुष्टि की

क्या था मामला– भटनी थाना में जमीन विवाद से जुड़े मामले में थाना आयी मा बेटी से थाने में एसएचओ भीष्मपाल द्वारा अश्लील हरकत की गयी थी।

जिसका मा बेटी ने विडियो बना लिया था वायरल होने पर मुकदमा दर्ज हुआ,फरार होने पर 25 हज़ार का इनाम घोषित हुआ।और पकड़े जाने पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

पूर्व भटनी एसएचओ गिरफ्तार,व नौकरी से बर्खास्त

देवरिया :आखिकार भटनी के पूर्व एसएचओ भीष्मपाल कानूनी गिरफ्त में आ गये।अपने ऊपर मामला दर्ज होते ही जिले से बाहर भागना भी कामयाब नही हुआ।

उनके पीछे लगी एसओजी टीमों ने पकड़ लिया, साथ डीआईजी गोरखपुर द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुये नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

जैसा कि आप सभी जानते है भटनी थाना में जमीन विवाद से जुड़े मामले में थाना आयी मा बेटी से थाने में एसएचओ भीष्मपाल द्वारा अश्लील हरकत की गयी थी।

जिसका मा बेटी ने विडियो बना लिया था वायरल होने पर मुकदमा दर्ज हुआ, फरार होने पर 25 हज़ार का इनाम घोषित हुआ।और पकड़े जाने पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

गोरखपुर विश्वविद्यालय की 07 जुलाई से होने वाली परीक्षा स्थगित

गोरखपुर :गोरखपुर विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों के बाकी बचे पेपर की परीक्षा जो 07 जुलाई से होने वाली थी।

उसे गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा फ़िलहाल स्थगित कर दिया है।साथ शासन से अगले निर्देश के क्रम में सूचना अलग से जारी करने का बात कही है।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय द्वारा बाकी बची पेपर के लिये जारी किये गये आदेश के बाद से छात्र संगठनों द्वारा उसका विरोध किया जा रहा था।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये परीक्षा को स्थगित करने की दबाव लगातर विश्वविद्यालय पर पड़ रहा था।आखिर इन्हें पीछे हटना पड़ा,अब देखना है शासन से क्या निर्देश जारी होते है।जिसका सबको इंतज़ार रहेगा।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्थगित परीक्षा की आदेश कॉपी डाऊनलोड करें

कोरोना अपडेट :फाजिलनगर ब्लॉक में 03,पडरौना में 02 और हाटा में 03 मामलों की बढ़ोतरी

कुशीनगर :1 जुलाई को आये रिपोर्ट में 06 नये लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

फाजिलनगर ब्लॉक

  1. बटलोहिया – 02
  2. धुनवलिया- 01

पडरौना

  1. पकड़ी बुजुर्ग – 02

हाटा

  1. जुड़वनिया
  2. पगरा
  3. सुकरौली

भटनी थाना के पूर्व SHO पर 25 हज़ार का ईनाम घोषित,मामला दर्ज होते ही हुये फ़रार…

देवरिया :भटनी थाना के पूर्व एसएचओ भीष्मपाल पर कानूनी शिकंजा कसने लगा है।पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र के निर्देश पर भटनी थाना में मामला दर्ज किया गया है।

वही कार्यवाही की भनक लगते ही पूर्व एसएचओ अंडरग्राउंड हो गये,जिनके धरपकड़ के लिये दो टीमें लगाई गई है।वही 25 हज़ार का ईनाम भी घोषित कर दिया गया है।

गौरतलब है भटनी थाने में तैनात रहे एसएचओ भीष्मपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमे थाने में आयी महिला फरियादी के सामने अपने अपने पैंट का जीप खोल अश्लील हरकत करते दिख रहे है।

मामला सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक को निलंबित करते हुए भटनी थाने में मामला दर्ज करा दिया।जो अभी फ़रार है, एसएचओ की वर्तमान में सलेमपुर थाने में तैनाती थी।

कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर थाईलैण्ड के डेलीगेट्स ने जतायी खुशी,पढ़े पूरी ख़बर…

0

कुशीनगर :कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिलने व आगे विदेशों से उड़ान शुरू होने की संभावना को देखते हुये,भगवान बुद्ध को मानने वाले व महापरिनिर्वाण स्थली में आस्था रखने वाले देशों में भी खुशी है।

प्रदेश के निवेश प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से वर्चुअल मीटिंग के दौरान थाईलैण्ड के डेलीगेट्स का मानना था कि उत्तर प्रदेश में कुशीनगर एयरपोर्ट के बनने से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक थाई लोग कुशीनगर का भ्रमण करेंगे

सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार मंगलवार को मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने थाईलैंड में भारतीय दूतावास की राजदूत सुश्री सुचिता दुराई व वहां के उद्यमियों एवं निवासियों के साथ वर्चुअल डायलॉग के माध्यम से जुड़े।

चर्चा में फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक, कंस्ट्रक्शन, केमिकल, टूरिज्म, तथा कैश एंड कैरी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

वार्ता में थाईलैंड की डेलिकेट्स का मानना था कि उत्तर प्रदेश में कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक थाई लोग कुशीनगर का भ्रमण करेंगे

उद्यमियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में थाईलैंड के निवेश की अच्छी संभावना है। थाईलैंड के प्रतिष्ठित बिग सी सुपरसेंटर जो कि एक बड़ा कैश एंड कैरी बिजनेस हाउस है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश की इच्छा प्रकट की