Home Blog Page 95

रामकोला क्षेत्र में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को मारी गोली,घायल व्यापारी को भेजा गया अस्पताल

कुशीनगर : गुरुवार शाम रामकोला थाना क्षेत्र के चन्दरपुर गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक सर्राफा व्यापारी को गोली मार दी जिसमे वह घायल हो गये।

जिन्हें सीएचसी रामकोला भेजा गया है जहां से ख़बर है गोरखपुर रेफ़र किया गया है।

घायल युवा का नाम कृष्णा वर्मा  पुत्र बृजनाथ वर्मा निवासी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरगंज है ।जिनकी गोबरही चौराहे पर सोना चांदी की दुकान है।

जिसे बंद कर शाम को घर जा रहे थे कि बदमाशों ने हमला बोल दिया।

और जानकारी जल्द

गोरखपुर विश्वविद्यालय के फाइनल ईयर के छात्रों का परीक्षा 03 सितंबर से

गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 06 जुलाई शाम को फाइनल ईयर के बचे परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

जिसके तहत 03 सितंबर से बाकी की परीक्षाएं प्रारंभ होगी।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

रामकोला थाना गयी महिला ने दरोगा पर लगाया पीटने का आरोप,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,जांच के आदेश

कुशीनगर :जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमे केदली(55) महिला रामकोला थाने के एक दरोगा व महिला सिपाहियों पर पीटने का आरोप लगा,रोती बिलखती दिख रही है।

साथ ही अपने चाचा केदारनाथ पर जान से मरवाने का धमकी देने का आरोप लगा रही है।

महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लेते हुये,प्रकरण की जांच सीओ खड्डा को सौंपी गई है।

क्या है मामला– मामला दो बहनों के बीच जमीन विवाद से जुड़ा है जो दोनों मायके गांव परोरहा में नवासा पर रहती है।इनके बीच जमीन का विवाद कोर्ट में चल रहा है।

इसी से समन्धित विवाद पर दोनों बहन रामकोला थाना गयी थी।पीड़ित महिला का कहना है कि बहन घर पर विवादित जमीन पर टंकी बनवा रही थी।

जिसका मैं वीडियो बना रही थी, परन्तु कैमरा बंद करना भूल गयी।इसी बीच थाने चली आई जंहा दरोगा व महिला सिपाही ने वीडियो बनाने के आरोप में में बेरहमी से पीटा।

अब देखना है कि सीओ खड्डा की जांच में क्या निकलता है ?

थाने के अंदर 112 गाड़ी पर गिरा पेड़,बाल-बाल बचे कर्मचारी

कुशीनगर :गुरुवार सुबह पटहेरवा थाना के अंदर खड़ी डायल 112 वाहन पर तेज आँधी के कारण लिप्टिस(यूकेलिप्टस) का भारी भरकम पेड़ गिरा।

जिससे 112 के पीआरबी 2531 का ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है।वही अच्छी बात रही कि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नये उप राज्यपाल

0

दिल्ली :केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में नया उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को केन्द्र सरकार बनाने जा रही है।

श्री सिन्हा 2014 से 19 तक केंद्र में रेल,संचार राज्य मंत्री रहे है।तथा यूपी के गाजीपुर से लोकसभा के लिये चुने गये थे।

वही जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल का कार्य देख रहे गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को इस्तीफा दिया जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया।

जिन्हें भारत सरकार द्वारा कंट्रोलर ऑफ ऑडिट जनरल CAG बनाने की चर्चा है।

युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप,08 पर मुकदमा दर्ज

कुशीनगर :बुधवार सुबह सेवरही थाना क्षेत्र के गांव धुरिया इमिलिया के राजीव गुप्ता पुत्र रघुनाथ गुप्ता का शव पड़ोसी गांव के अहिरौली हनुमान सिंह गांव में ओमप्रकाश शर्मा के दरवाजे पर मिला।

मृत युवक के परिजनों ने इसकी सूचना सेवरही थाना में देते हुये अपने बेटे की हत्या करने का आरोप ओमप्रकाश शर्मा के परिवार पर लगाया तथा तत्काल कार्यवाही की मांग को लेकर तमकुही-सेवरही पर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने किसी तरह समझा व कार्यवाही का आश्वासन देकर उन्हें मनाया।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह ने जारी बयान में बताया कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर हत्या का मामला 08 लोगों पर दर्ज किया गया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही होगी।

वही उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश शर्मा के परिवार का कहना है कि 28 जुलाई को राजीव गुप्ता के विरुद्ध सेवरही थाने में उनके लड़की संजना से छेड़खानी और मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज है।

जिससे वह नाराज होकर मेरे दरवाजे पर आत्महत्या किया है।

कुशीनगर में कोरोना संक्रमितों की बढ़ोतरी जारी,जाने किस क्षेत्र से है मामले…

कुशीनगर : 04 अगस्त शाम को आयी रिपोर्ट में 49 नये लोग संक्रमित मिले है।

जो सूची हमे प्राप्त है उसके केवल 32 लोगों का विवरण है।

हाटा

  1. गांधी नगर,हाटा- 01
  2. गांधी नगर वार्ड नं 8 – 01
  3. वार्ड नंबर 25,इंद्रा नगर पटनी रोड- 04
  4. टोल प्लाजा, हाटा- 01
  5. जगदीशपुर पिंडरा सुकरौली – 01
  6. सीएचसी हाटा – 01
  7. वार्ड नं 4,बुद्धनगर,अहिरौली – 01

मोतीचक

  1. गौनरगिया, – 01

फाजिलनगर

  1. महसोंन – 02
  2. लाला गुरवालिया – 01
  3. सठियांव – 01
  4. पीएनबी बैंक, फाजिलनगर – 01
  5. बड़हरा -01

पडरौना

  1. पडरौना – 01
  2. किदवई नगर, छावनी, पडरौना – 01

तमकुहीराज

  1. पुलिस चौकी, तमकुहीराज – 01
  2. पटहेरवा – 01

सेवरही

  1. पकड़ियार,पूर्व टोला – 01
  2. वार्ड नं – 09,आजाद नगर – 01

खड्डा

  1. फायर सर्विस, खड्डा – 01

अन्य

 

  • कुल – 08

 

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 928
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 549
  • एक्टिव मरीज : 369
  • कोरोना से मौत : 10

70% दृष्टिबाधित दिव्यांग के विरूद्ध गुण्डा एक्ट में कार्यवाही के लिये नोटिस,डीएम से निरस्त करने की मांग

कुशीनगर : 25 जनवरी 2020 को तरयासुजान थाना पुलिस द्वारा एक 70% दृष्टिबाधित दिव्यांग युवक के विरूद्ध गुण्डा एक्ट में कार्यवाही के जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी के पास चालानी रिपोर्ट भेज दी।

जिस पर 20 जुलाई को जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से युवक रफीक पुत्र कासिम निवासी झड़वा थाना तरयासुजान को 4 जुलाई को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश होने व नेक चलन हेतु 50 हज़ार का रूपये की एक जमानत व 50 हज़ार रूपये का व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने का आदेश जारी हुआ।

जब रफीक को इसकी कॉपी मिली तो 3 जुलाई को जिलाधिकारी से निरस्त करने की मांग की है जहां इसने बताया कि 

महोदय,

उक्त नोटिस में दो मुकदमों क्रमशः मु.अ.सं. 98/18 धारा 147, 325, 504, 452, 427 भादवि व मु.अ.सं. 623/17 धारा 504,506,120 बी भादवि का उल्लेख है।

उपरोक्त संबंध में यह बताना है कि प्रार्थी 70% दृष्टिबाधित विकलांग है तथा उपरोक्त किसी भी मुकदमे में शामिल नहीं है। तीन वर्ष पूर्व पजीकृत मु.अ.सं. 623/17 धारा 504,506,120 बी पूर्व ग्राम प्रधान ब्रजेश राय पुत्र राजेन्द्र राय द्वारा खुन्नस में दर्ज कराया गया था।

उक्त के विरूद्ध मेरी पत्नि सदरून नेशा द्वारा अपने घर में बंधक बनाकर मार-पीट, गाली-गलौज, धमकी व यौन हमला करने बाबत कुछ दिन पूर्व दर्ज कराया था।

उक्त व्यक्ति जालसाजी के मुकदमे में जेल भी जा चुका है। रंजिशन दर्ज कराये गये मुकदमें में किसी भी प्रकार से शारिरीक क्षति पहुंचाने का आरोप नहीं और दो वर्ष पूर्व मुअ.सं. 98/18 धारा 147. 325504452427 भादवि आपसी विवाद में सगे भाई द्वारा पंजीकृत कराया गया है।

उपरोक्त दोनो मामले विचाराधीन न्यायालय हैं, प्रार्थी को किसी सक्षम न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध नहीं किया गया है, दोनो मुकदमों के अतिरिक्त प्रार्थी के उपर किसी भी थाने में कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं है।

आपके द्वारा जारी नोटिस में वर्णित रपट संख्या 46 दिनांक 24 जनवरी 2020 बिना किसी आधार के तत्कालीन थानाध्यक्ष व ब्रजेश राय द्वारा सांठगांठ कर के मुझ प्रार्थी को हैरान परेशान करने व मेरी पत्नि द्वारा ब्रजेश राय पर दर्ज कराये गये मुकदमें में सुलहनामा लिखाने हेतु दबाव बनाने के लिए किया गया है।

अतः महोदय से निवेदन है कि मुझ 70% दृष्टिबाधित विकलांग प्रार्थी के विरूद्ध जारी नोटिस जो मेरे सगे भाई द्वारा आपसी विवाद में व मेरी पत्नि द्वारा ब्रजेश राय पर दर्ज कराये

गये मुकदमे में चार्जशीटेड अभियुक्त ब्रजेश राय द्वारा रंजिशन दर्ज कराये गये मुकदमें के आधर पर जारी उपरोक्त कारण बताओ नोटिस अन्तर्गत धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम पत्रांक सं0 1000/पेशकार-2020 दिनांकित 20 जुलाई 2020

निरस्त कर वापस लेने की कृपा करें।

रफीक ने अपने बचाव में मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी संलग्न किया है।अब देखते है डीएम इस पर क्या निर्णय लेते है।

वही मामला कुशीनगर पुलिस के संज्ञान में आने पर पूरे मामले को निष्पक्ष जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की बात कही है।

कुशीनगर में कोरोना के 91 नये मामलों के साथ कुल संख्या 900 के पार

कुशीनगर : 03 अगस्त शाम को आयी रिपोर्ट में 91 नये लोग संक्रमित मिले है।

नोट : अभी 91 मरीजों में से केवल 30 का डेटा मिल पाया है।जिसमे ब्लॉक की जानकारी नही दी गयी।

अतः केवल दिया गया पता ही साझा कर रहे है।

  1. गरुण नगर – 02
  2. बाडी टोला – 01
  3. तमकुही रोड, सेवरही – 01
  4. मुंडेरवा अहिरौली- 01
  5. 270 बोदरवार – 01
  6. तुर्कहा – 01
  7. पडरी कटकुइया – 01
  8. लाला गुरवालिया – 01
  9. महसोंन -01
  10. बड़हरा – 02
  11. खुशियाल टोला -01
  12. सठियांव – 08
  13. पुलिस लाइन – 01
  14. ट्रैफिक सेल – 04
  15. अमवा तिवारी -01
  16. सिकटा, कुशीनगर – 01
  17. हाटा – 01
  18. फाजिलनगर – 01

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 903
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 549
  • एक्टिव मरीज : 344
  • कोरोना से मौत : 10

वही तमकुहीराज में आज से 05 दिनों के लिये लॉक डाउन को बढ़ा दिया गया है।

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हज़ार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

0

कुशीनगर : रविवार को थाना हाटा पुलिस टीम द्वारा वार्ड नं0 23 रहमत नगर सब्जीमण्डी के पास से थाना हाटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 201/2019 धारा 3(1) UP गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित फरार चल रहा

अभियुक्त अमित तिवारी पुत्र लालबाबू तिवारी साकिन वार्ड 23 रहमत नगर सब्जी मण्डी कस्बा हाटा थाना हाटा को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।

अमित तिवारी की गिरफ्तारी हेतु 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था।