Home Blog Page 97

डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ़ सपा का प्रदर्शन

0

कुशीनगर :शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में हाटा विधानसभा के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ़ हाटा नगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर किया गया।

तथा पूर्व मंत्री द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हाटा को दिया गया।जिसमे सरकार द्वारा लगातार पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में बढ़ोतरी पर रोक लगाने व आम लोगों को राहत दिलाने की मांग की गयी।

इस दौरान हाटा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

थानों व कार्यालयों में बेकार पड़ी थी सैकड़ों बाइक,एसएसपी की पहल से अब गस्त के लिये तैयार…

गाजियाबाद : यह खबर है गाजियाबाद से जंहा के एसएसपी कलानिधि नैथानी की एक पहल का सभी सराहना कर रहे है। 

एसएसपी ने जिले के सभी थानों व कार्यालयों में ख़राब व धूल खा रही 100 बाइको को बनवा व रेनोवेट कर-हूटर-सायरन-स्टिकर के साथ लगवा प्रभावी गश्त के लिए तैयार करा दिया।

जिसे आज जिले के सभी थानों में बाट दिया गया, सभी बाइक को चीता नाम दिया गया है।जिससे तंग गली मोहल्लों में पुलिस को गस्त करने में लाभदायक होगा व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगा।

बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा थानों के निरीक्षण के दौरान वहां धूल खा रही बाइको पर नजर पड़ी जो पूर्व में थानों को गस्त के लिये दिये गये थे।

परन्तु खराब होने पर देखरेख के अभाव में बेकार पड़ी थी।जिस पर एसएसपी द्वारा जिले के सभी थानों से ख़राब पड़ी बाइकों की सूची बनवाई उसके बाद इन्हें बनवा रेनोवेट करा पूरा नया करा दिया।

एसएसपी ने जिले में जल्द और 100 बाइकों को लाने की बात कही है।

कुशीनगर में कोरोना के आधा दर्जन मामले बढ़े,कुबेरस्थान थाना के एक सिपाही भी संक्रमित

कुशीनगर :25 जून गुरुवार रात आये रिपोर्ट में 6 नये लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।जिनमे एक कुबेरस्थान थाना में तैनात सिपाही भी शामिल है। 

  1. बहोर छपरा, पडरौना
  2. खिरकिया, पडरौना
  3. कुबेरस्थान थाना
  4. तमकुही रोड, ब्लॉक सेवरही
  5. रामपुर खेसिया,
  6. परोरहा, ब्लॉक रामकोला

अब तक कुशीनगर में कुल संक्रमितों की संख्या 113 तक पहुँच चुकी है।वही एक्टिव केस 48 हो गये है।जिनका इलाज जारी है।

आकाशीय बिजली गिरने से देवरिया में 09 तथा कुशीनगर में 01 की मौत

देवरिया/कुशीनगर :गुरुवार को आयी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश के कुल 8 जनपदों में 24 लोगों की जान गई है।और एक दर्जन घायल हुये है।

जिनमे सबसे ज्यादा संख्या देवरिया जनपद का है जिसमे 09 लोगों की जान गई तथा 06 लोग घायल हुये है,साथ ही कुशीनगर में 01 युवक की मौत हुई है।

आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है।

तथा मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की राशि तत्काल वितरित करने के आदेश दिये है।

 

कुशीनगर एयरपोर्ट देश का 29वा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना

0

कुशीनगर :बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा देने की मंजूरी प्रदान कर दी।

इसी के साथ कुशीनगर एयरपोर्ट अब देश का 29 वा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है।साथ ही प्रदेश के अंदर चौथा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।

  1. लखनऊ
  2. वाराणसी
  3. जेवर(गौतमबुद्ध नगर, नोएडा)
  4. कुशीनगर

वही नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने अपने मंत्रालय की तरफ से कुशीनगर एयरपोर्ट को देश के 29 वे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में एक पोस्टर ट्वीट किया है।

साथ ही उन्होंने लिखा है…

तीर्थयात्रियों और आगंतुकों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए, श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पवित्र बौद्ध शहर कुशीनगर में हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के

रूप में घोषणा की है, जहाँ भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया।

कुशीनगर के लिए सीधे अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में विदेशी और घरेलू पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी।

यह क्षेत्र में पर्यटन और आतिथ्य पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को सक्षम करके क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगा।

कुशीनगर एयरपोर्ट-सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री व कैबिनेट का आभार व्यक्त किया…

0

कुशीनगर :बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया।

जिसके तहत निर्माधीन कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

जिसकी घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने किया।

इस घोषणा के बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया

तथा उन्होंने कहा कि 

उत्तर प्रदेश में तथागत बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली, जनपद कुशीनगर में एक नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

मैं केंद्रीय कैबिनेट का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारी सरकार के समय में उत्तर प्रदेश को दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदान करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

इससे पूर्व प्रदेश में दशकों से लम्बित जेवर एयरपोर्ट को केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति प्रदान की थी। उत्तर प्रदेश में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में अभी दो एयरपोर्ट लखनऊ व काशी में संचालित हैं।

लगभग 23 करोड़ आबादी वाले राज्य, उत्तर प्रदेश, में दो एयरपोर्ट पर्याप्त नहीं थे।

हम इस निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर बहुत शीघ्र कार्य प्रारम्भ करके इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में विकसित करेंगे।

आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, तथागत बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर हेतु वर्षों से इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग की जा रही थी। यह मामला काफी दिनों से लम्बित पड़ा हुआ था।

राज्य सरकार द्वारा 590 एकड़ लैंड पहले ही अधिग्रहीत की गई थी। लगभग ₹190 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया जारी थी। प्रदेश सरकार ने अक्टूबर, 2019 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ एमओयू भी साइन किया था।

इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी थी कि आगे की कार्रवाई एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करे।

कुशीनगर एयरपोर्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने की मंजूरी दी

0

कुशीनगर :कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर मिली है।आज दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कुशीनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया उन्होंने कहा कि 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मंजूरी दी है जिससे बुद्ध सर्किट में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

यह ख़बर वाकई कुशीनगर वासियों के लिये बड़ी राहत की ख़बर जो बहुत दिनों से असमंजस में थी कि एयरपोर्ट चलेगा कि नही…

वही लखनऊ में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले है जहां कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर कुछ बड़ी घोषणा कर सकते है।जिस पर नजर रहेगी।

ससुराल गये युवक की हत्या,पनियरा थाना क्षेत्र का मामला..

महराजगंज :बुधवार सुबह पनियरा थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर में अपने ससुराल आये युवक की शव गांव किनारे खेत से बरामद हुआ।

सुबह उधर खेत की तरफ गये लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया व मामले की छानबीन कर रही है।

मृत युवक का नाम रामप्रवेश चौहान बताया जा रहा जो ससुराल में अपनी साली की शादी में शामिल होने आया था।

परन्तु उसकी बीती रात निर्मम हत्या कर दी गयी,वही पुलिस हत्या के पीछे उनके ससुराल वालों पर आशंका जता रही।

कुशीनगर में कोरोना के 09 नये मामले,कुल संख्या पहुँचा 105

कुशीनगर :जनपद में 23 जून मंगलवार शाम को आये रिपोर्ट में 09 नये लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

जिनमे 04 मामले पडरौना कोतवाली क्षेत्र,03 मामले दुदही,01 कसया, तथा 01 सेवरही के है।इन सभी का सैंपल 22 जून को लिया गया था।

इसकी के साथ कुशीनगर में कुल संक्रमितों की संख्या 107 पहुँच चुकी है।

एक्टिव मरीजों की संख्या : 46

कोरोना से मौत : 03

आइये देखे कहाँ कहाँ आये है मामले…

  1. सेंट्रल बैंक रोड, पडरौना
  2. पुलिस लाइन, पडरौना
  3. जिगना, कसया
  4. गोपालपुर , पडरौना
  5. गोपालपुर, पडरौना
  6. विजयपुर दक्षिण पट्टी,दुदही
  7. विजयपुर दक्षिण पट्टी,दुदही
  8. दुदही
  9. नथोली,सेवरही

और अपडेट जल्द, जानकारी उपलब्ध होने पर

कुशीनगर में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या,इसके पूर्व बेटे की भी हो चुकी है हत्या

कुशीनगर :मंगलवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव मठिया श्रीराम निवासी महेश्वर पाण्डेय(60) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

जिसकी सूचना पुलिस को दिये जाने के बावजूद कई घण्टे तक मौके पर पुलिस नही पहुँची थी।जिससे लोगों में भारी आक्रोश था।

बताया जा रहा है कि श्री पाण्डेय की हार्डवेयर की दुकान है, जिसके लिये बाइक से सामान लेने गये थे।वहां से लौटने के दौरान दनियारी बाजार के करीब पहुँचने पर अज्ञात हमलावरों ने रोककर कनपट्टी पर गोली मार दी।

जिससे व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गयी,वही इसके पूर्व मृतक के छोटे बेटे की भी गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी।जिसका शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था।

देर शाम पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र घटनास्थल पर पहुँचे जहां पुलिस के देरी से पहुँचने पर लोग विरोध जता रहे थे।

जहां लोगों ने पुलिस अधीक्षक से स्थानीय पुलिस पर हत्या के मामले में भी लापरवाही करने का आरोप लगाया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच कराने व कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।साथ ही परिवार से तहरीर लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।