Home Blog Page 99

कुशीनगर में कोरोना के 10 नये मामले,संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी…

कुशीनगर :शनिवार सुबह जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक 10 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जो इस प्रकार है…

  1. विजयपुर दक्षिण पट्टी,ब्लॉक दुदही(विदेश यात्रा)
  2. नरकटिया बाजार, ब्लॉक हाटा,
  3. नरकटिया बाजार, ब्लॉक हाटा
  4. भलुई मदारी पट्टी,ब्लॉक कसया
  5. महुअवा कारखाना, ब्लॉक फाजिलनगर
  6. डुमरी, कुशीनगर
  7. डुमरी, कुशीनगर
  8. शाहपुर, ब्लॉक दुदही(विदेश यात्रा)
  9. सिरसिया खोहिया ,ब्लॉक कसया
  10. पुलिस लाइन, पडरौना(रैंडम जांच)

इसी के साथ जनपद में कोरोना के के कुल मामले 86 तक पहुँच चुके है।

वही पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी के संक्रमित होते ही विभाग में हलचल है।उसके संपर्क में आये सभी पुलिसकर्मी होम क्वारंटाईन है।

और अपडेट जल्द, साइट पर विजिट करते रहे…

 

कलेक्ट्रेट के नाजिर का कार्यालय में बुजुर्ग से पैर दबवाते वीडियो वायरल

रायबरेली : जनपद रायबरेली के कलेक्ट्रेट परिसर के नजारत में तैनात नाजिर का वीडियो वायरल हुआ है।जिसमे अपने कार्यालय में तैनात बुजुर्ग चपरासी से पैर दबवाते दिख रहे है।

और जब सामने कैमरा पड़ता है तो घबराकर ब्रेंच से उठ काम का दिखावा करने लगते है।वही जिले के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे है। 

बताया जा रहा है कि नजारत में तैनात नाजिर पवन श्रीवास्तव कार्यालय में तैनात बुजुर्ग चपरासी रामलखन से पैर दबवाते कैमरे में कैद हो गये।

कैमरा देख फटाफट ब्रेंच से उठ काम का दिखावा करने लगे,नाजिर अक्सर कार्यालय में ध्रूमपान और नशे में दिखे जाते है।

लेकिन इस बार इनकी कार्यालय में राजशाही कैमरे में कैद हो गयी जो मीडिया और सोशल मीडिया में आने से बाहर हो चुका है।

अब देखना है डीएम द्वारा इस मामले पर कार्यवाही होती है या मामले को…

चोरी की दो ट्रैक्टर,बोलेरो के साथ 03 गिरफ्तार

देवरिया : गुरुवार को गौरीबाजार थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मझना नाले से अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन लोगों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।

उनके।पास से चोरी की 02 ट्रैक्टर,01 बोलेरों,01 मोटरपम्प, और 02 तमंचा बरामद किया गया।

गिरफ्तार तीनों अभियुक्त गोरखपुर जनपद के रहने वाले है।

  1. शुम्भम शाही पुत्र जनरल शाही थाना गगहा
  2. नारायण पुत्र धनपत,भेलन्दरी थाना खजनी
  3. भीम यादव पुत्र शिवधर ,भैसहि रामदत्त, थाना झगहा गोरखपुर

पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने बताया कि सभी वाहन गोरखपुर से चोरी किये गये है।सभी को कार्यवाही करते हुये जेल भेजा जा रहा है।

कोरोना अपडेट : 03 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली,जिसमे 07 वर्ष की बच्ची भी शामिल

कुशीनगर :बुधवार देर शाम कोरोना जांच रिपोर्ट में 03 लोगों के और संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।जिनमें एक पुरूष(46)और सात साल की बच्ची शामिल है।

  1. पडरौना पूर्वी,(वर्तमान में फरीदाबाद में निवास)
  2. भटवलिया,तमकुही
  3. भरवलिया, तमकुही

इसके साथ ही जनपद में

  • कुल संक्रमितों की संख्या – 76
  • सक्रिय मरीजों की संख्या – 38
  • इलाज से स्वस्थ हुये – 37
  • कोरोना से मौत – 03
  • कुल कंटेन्मेंट एरिया – 42
  • वेटिंग रिपोर्ट – 502

नोट : सभी जानकारी सीएमओ कार्यलय द्वारा जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर अपडेट किया गया है।

कुशीनगर में कोरोना से तीसरी मौत,मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था इलाज

कुशीनगर :मंगलवार देर रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव मठिया उर्फ अकटहा के एक व्यक्ति जो कोरोना से संक्रमित थे।

ईलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी।जिनका शव एम्बुलेंस द्वारा गांव पहुँचा जहाँ प्रशासन की निगरानी में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया।

वही शव के साथ आने पर मृतक की पत्नी को होम कोरंटिन किया गया।जिनकी पहले रिपोर्ट पॉजिटिव निकला था परन्तु दूसरी जांच में निगेटिव आया है।

इस लिये फिर से होम कोरंटिन करा निगरानी रखी जायेगी।

इसी के साथ कुशीनगर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 03 तक पहुँच चुकी है।

कुशीनगर में कोरोना संक्रमितों का लगातार मिलना जारी,07 नये मामले…

कुशीनगर :बुधवार सुबह कोरोना जांच रिपोर्ट में 07 लोगों के और संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

  1. गांव सिकटा पिपराइच,हाटा
  2. मठिया,मोतीचक
  3. सपहा,कसया(विदेश यात्रा)
  4. मठिया, मोतीचक
  5. भिस्‍वा मठवालगिर,सुकरौली
  6. चाफ, दुदही
  7. गांव सरिसवा

इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 73 तक पहुँच चुकी है।

और अपडेट जल्द…

कुशीनगर में कोरोना के 05 नये मामलों के साथ,कुल आकड़ा पहुँचा 66

कुशीनगर :मंगलवार दोपहर को आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 05 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।इनमें 04 लोगों के सैंपल 11 जून तथा 01 का 12 जून को लिया गया था जो विदेश से लौटे थे।

  1. गांव पिपरा, अहिरौली,(विदेश यात्रा)
  2. सिंहपुर,हाटा
  3. सोनबरसा, मोतीचक
  4. नारायणपुर, चरगांवा, मोतीचक
  5. सिंधुरिया, तमकुही

इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 66 तक पहुँच चुकी है।

  • एक्टिव मरीजों की संख्या – 33
  • ईलाज से स्वस्थ हुए – 29
  • कोरोना से मौत – 2
  • 02 लोग पश्चिम चंपारण के थे जहां उन्हें  ईलाज के लिये भेजा गया

मुम्बई से लौटे व्यक्ति की मौत,कोरोना जांच की रिपोर्ट थी पेंडिंग…

कुशीनगर :सोमवार को नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र गांव लक्ष्मीपुर के दूबे टोले में एक मुम्बई से आये बीमार व्यक्ति कि मौत की ख़बर है।

बताया जा रहा है कि तीन सप्ताह पूर्व 55 वर्षीय व्यक्ति मुम्बई से आने के बाद 14 दिनों तक गांव के प्राथमिक विद्यालय में कोरंटिन रहा।

इस दौरान जांच में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव मिली, परन्तु घर आने के बाद बुखार और सांस लेने की दिक्कत पर 13 जून को पुनः जांच के लिये सैंपल लिया गया परन्तु अभी रिपोर्ट पेंडिंग था।

वही सोमवार को देर शाम व्यक्ति की मौत हो गयी, सूचना पर पहुँचे पुलिस ने एतिहातन अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कराये जाने की बात कही।

 

कुशीनगर में कोरोना के 03 नये मामले,पडरौना नगर का भी एक व्यक्ति संक्रमित…

कुशीनगर :सोमवार को आये कोरोना के जांच रिपोर्ट में 03 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।जिसमे एक पडरौना नगर के बीचों बीच सेंट्रल बैंक रोड का है।

  1. गांव मलुकही, कप्तानगंज
  2. गांव खजुरिया,नेबुआ-नौरंगिया
  3. सेन्ट्रल बैक रोड, पडरौना नगर
  • कुल मरीजों की संख्या- 61
  • वर्तमान में सक्रिय पॉजीटिव की संख्या – 34
  • संक्रमित मरीज ईलाज से ठीक हुये – 25

* 02 मरीज पश्चिम चंपारण के थे जिनका ईलाज वहाँ चल रहा है।

  • कुल कंटेनटमेंट एरिया – 33
  • *अभी कुल 408 मरीजों का रिपोर्ट वेटिंग

नहर में मिला युवती का शव,विशुनपुरा थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर :सोमवार सुबह विशुनपुरा थाना क्षेत्र के रिसाल पट्टी के समीप मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एक युवती(18) का शव मिला।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, युवती बाँसगांव टोला नैनहा गाँव की बतायी जा रही है जो रविवार को किसी बात से नाराज होकर घर से निकली थी।