कुशीनगर :बीती रात आयी 26 जुलाई की रिपोर्ट में 09 नये लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है।जिनमे 03 कप्तानगंज,01-01 कसया, तमकुहीराज, रामकोला,सुकरौली,दुदही व अन्य 01 है।
कुशीनगर :जिले में लगातार कोरोना के मामले में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।इस कारण पडरौना में 14 दिन तथा सेवरही में एक सप्ताह का लॉक डाउन जारी है।
वही शनिवार को आयी रिपोर्ट में नये 20 लोग संक्रमित पाये गये थे।
जिनमे एक पडरौना क्षेत्र के रामधाम विशुनपुरा के पहलाद पाण्डेय का भी रिपोर्ट है।जिनके बारे में बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि उनके अस्वस्थ होने तबियत खराब रहने पर जिला अस्पताल में इलाज चला,परन्तु कोई राहत नही मिला।
इनका 22 जुलाई को कोरोना टेस्ट के लिये नमूना लिया जो अब पॉजिटिव निकला है।वही उनकी जांच के लिये सैंपल लेने के दिन शाम को मौत हो गयी।
वही उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोग शामिल हुये थे।जिसके बाद अब परिजन सहित सभी सम्पर्क में आने वाले लोग कोरोना संदिग्ध के घेरे में आ गये है।
मृतक पहलाद बाबा गांवों में पूजा पाठ व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराते थे।परन्तु अब उनकी अंतिम संस्कार में शामिल लोगों में रिपोर्ट पॉजिटिव आने की ख़बर से चिंतित है।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की तरफ से लोगों की जांच व उनके विषय मे कोई पहल नही किया गया है।
कुशीनगर : आज की सबसे बड़ी ख़बर कुशीनगर जनपद के हाटा विधानसभा से विधायक पवन केडिया की कोरोना(कोविड-19) जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गयी है।
रिपोर्ट आने के बाद से उनके संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।वही डाक्टरों की जांच के बाद स्पष्ट होगा कि उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जायेगा या हॉस्पिटल भेजा जायेगा।
वही विधायक पवन केडिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुये सम्पर्क में आये लोगों से जांच कराने की अपील की है।
सम्मानित क्षेत्रवासियों आपके सेवा में तत्पर रहते हुए वैष्विक महामारी कोरोना से जंग करते हुए आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस सप्ताह मेरे सम्पर्क आये हुए लोग कृपया अपनी जांच करा लीजिये।@CMOfficeUP@DistrictMagist1
कुशीनगर : बीती रात हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव बोधीछपरा में अचानक पिता-पुत्र की तबियत खराब होने और कुछ देर में मौत होने का मामला सामने आया है।
शुक्रवार सुबह मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।वही गांव में कोरोना महामारी के समय संदिग्ध मौत से लोगों में डर बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि उक्त गांव के मुसहर बस्ती निवासी जगदीश व उनका बेटा बलिराम का रात 12 बजे के करीब दोनों की तबियत बिगड़ गयी, जिसमे उन्हें उनका गला रुद्ध गया, गले से आवाज व पेट मे तेज दर्द शुरू हो गया।
दोनों को परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थी कि दोनों की मौत हो गयी।
मामला सामने आने पर स्वास्थ विभाग से मौके पर डॉक्टरों की टीम गयी तथा जानकारी जुटाई वही एतिहातन कोरोना के सैंपल भी लिये गये।
मुम्बई :Sonu SoodPravasi Rojgar (प्रवासी रोजगार) कोरोना महामारी और देश मे जारी रहे लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों के लिये बेहतरीन कार्य करने वाले अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने अब प्रवासी मजदूरों के लिये रोजगार उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है।
जिसके लिये उन्होंने एक वेबसाइट www.pravasirojgar.com तथा एक टोल फ्री नंबर 1800 121 664422 जारी किया है।(sonu-sood-pravasi-rojgar-website-and-toll-free-no)
जहां आप अपने हुनर के हिसाब से रोजगार के लिये पंजीकृत करा सकते है।जो एक बेहद सरल प्रक्रिया से हो जाती है।
जिसके बाद उनकी टीम आपके हुनर व ट्रेड के हिसाब से आपके लिये रोजगार तलाश आपको सूचित करेगी।
कौन-कौन से रोजगार के लिये कर सकते है पंजीकृत :
आधिकारिक साइट पर दिये जानकारी के अनुसार portal या टोल फ्री नंबर द्वारा निम्न ट्रेड के लिये Apply कर सकते।
मशीन ऑपरेटर
डीटीपी ऑपरेटर
कुक/सेफ
प्लम्बर
Accountent
सिलाई/कढ़ाई/बुनाई
होम care attendent
Bike assembly
वेल्डर
ऑपरेटर
अन्य
sonu-sood-pravasi-rojgar-website-and-toll-free-no
How to Apply(कैसे करें)
अगर आप इंटरनेट चलाना नही जानते है तो आपके लिये बेस्ट option टोल फ्री नंबर है।इसे अपने मोबाइल फ़ोन से डायल करें।
और वहाँ से मांगी जा रही जानकारी को सही-सही उप्लध कराये।
और अगर आप इंटरनेट का प्रयोग कर वेबसाइट खोल सकते है।तो ऑनलाइन अपने मोबाइल नंबर दर्ज कर,otp दर्ज कर अपनी बेसिक जानकारी देते हुये पासवर्ड बना Signup कर सकते है।
उसके बाद login होते ही अपने कुशलता के अनुसार रोजगार के लिये पंजीकृत कर सकते है।