पड़रौना कोतवाली और स्वाट टीम के संयुक्त कार्यवाही में 3 बाईक चोर गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से 11 चोरी की बाईक बरामद हुई है जो कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर से उठाई गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक कुशीनगर के रामकोला और 02 पश्चिम चंपारण बिहार के है।
यह बाइक को चुराने के बाद किसी सुरछित जगह छुपा देते थे फिर इसे बिहार ले जाकर बेच देते थे। इनके गिरोह में 03 और है जो अभी फ़रार है।

