कुशीनगर (10 जुलाई 2026) – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 11 जुलाई को कुशीनगर दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान वे 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 525 करोड़ रुपये है।रामकोला, कुशीनगर और हाटा विधानसभा क्षेत्रों को इन योजनाओं से लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के टेकुआटार बाजार में आयोजित होगा, जहां लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

