कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवा बुजुर्ग गांव में एक 20 वर्षीय युवक गोलू उर्फ गौरव की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक का शव खेत में पड़ा मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
इस मामले में एक युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

