कुशीनगर: सीएमओ कार्यालय पर आशा बहुओं का जोरदार प्रदर्शन, गेट दो घंटे तक रहा बंद

0
7

कुशीनगर : गुरुवार 13 अगस्त 2026 को जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर आशा बहुओं ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का गेट बंद कर धरना दिया।

करीब दो घंटे तक गेट बंद रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मानदेय के भुगतान और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत कई मांगें रखीं।आशा बहुओं ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और गेट बंद कर दिया।

ख़बर के अनुसार शुरू में सीएमओ ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया था, लेकिन जब आशा बहुओं ने कार्यालय में ताला बंद कर दिया तो वे बाहर निकले और हाथ जोड़कर उन्हें मनाने की कोशिश की।जिला आशा संगठन की जिलाध्यक्ष रीता पटेल की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता शामिल हुईं।

उनकी मुख्य मांगों में लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान, राज्य कर्मचारी का दर्जा, मानदेय में वृद्धि और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर प्रशासन से अपील कर रही हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.