कुशीनगर: 15 वर्षीय किशोर करन साहनी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, इलाके में तनाव

0
12

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार (14 अगस्त 2026) को एक सनसनीखेज वारदात हुई। वार्ड नंबर-16/17, हरिहरनाथ उत्तरी (नगर पंचायत कप्तानगंज) निवासी रामभवन साहनी के पुत्र 15 वर्षीय करन साहनी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

परिजनों और स्थानीय स्रोतों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे करन चकबंदी चौक (सरस्वती शिशु मंदिर के पास) सब्जी खरीदने गया था। जहां दो छात्र गुट आपस में लड़ रहे थे। जिन्हे करन बीच बचाव करने गया जिसमें मौजूद युवकों के एक गुट ने उसे अकेला देखकर लाठी-डंडों से घेरकर बुरी तरह पीटा।

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल करन को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही किशोर ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने स्थिति संभाल ली है।पुलिस ने शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.