कुशीनगर : सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय को अध्यक्ष पद पर चुना गया है। प्रदीप राय कुशीनगर जिले के कसया के मूल निवासी हैं।
उनकी जीत की खबर से पूरे जिले में खुशी और जश्न का माहौल देखने को मिला।
मंगलवार रात देर से घोषित परिणामों के अनुसार प्रदीप राय ने 822 वोट हासिल किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ अधिवक्ता अनुपम लाल दास को 451 वोट मिले।
इस तरह प्रदीप राय ने 371 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।अन्य उम्मीदवारों में आदिश अग्रवाला को 412, गौरव भाटिया को 370, सुकुमार पट्टजोशी को 269, सिद्धार्थ मृदुल को 217 और महालक्ष्मी पावनी को 128 वोट मिले।
प्रदीप राय इससे पहले SCBA के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं के कल्याण, मेडिकल सुरक्षा कवर और उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर जोर दिया था।
नई टीम में राहुल कौशिक उपाध्यक्ष और प्रज्ञा बघेल सचिव चुनी गईं।स्थानीय लोगों और वकीलों ने प्रदीप राय की सफलता पर बधाई दी और कहा कि कुशीनगर का बेटा अब सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के सबसे महत्वपूर्ण संगठन का नेतृत्व करेगा।

