कुशीनगर: सेवरही थाना क्षेत्र में लूट का खुलासा, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार और जेल भेजे गए

0
10

कुशीनगर। थाना सेवरही और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट की एक घटना का सफल खुलासा हुआ है।

पुलिस ने घटना में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के ₹9,100 नकद, एक एंड्रॉइड मोबाइल, एक हैंडबैग, 18 खुले हुए एंड्रॉइड मोबाइल फोन, अधिक संख्या में कीपैड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

जिस मामले में कार्यवाही हुई है यह घटना 15 अगस्त का है दिलीप सिंह जो विशुनपुरा थाना के रहने वाले है वह तमकुहीराज से मेला से परिवार संग बाइक से रात को लौट रहे थे तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों द्वारा इनके पत्नी के हाथों से पर्स छीन कर भाग गये। जिसमे वह घायल भी हो गई, पर्स में एक एंडरॉयइड फ़ोन और 10 हज़ार रुपया था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 02 लोगो को पकड़ा जिनके नाम फैजान शेख और नजरे आलम है यह सेवरही थाना का ही रहने वाला है। तीसरा अभियुक्त चोरी की मोबाइल खरीदने के मामले में आसिर अली जो बंगाल का रहने वाला है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना सेवरही व स्वाट की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामद सामान और अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश किया गया।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.