Home Blog Page 102

कुशीनगर में टिड्डी दल से बचाव के लिये आवश्यक दिशा निर्देश डीपीआरओ कार्यालय से जारी…

कुशीनगर :शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से पत्र जारी कर जिले के समस्त प्रधानों, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) को टिड्डी दल से बचाव व रोकथाम के लिये दिशा निर्देश जारी किया गया है।

पत्र में लिखा है कि 

जिलाधिकारी महोदय कुशीनगर के कार्यालय ज्ञाप संख्या-33/कृ०२०/टिड्डी दल/बचाव/2020-21 दिनांक 05.06.2020 द्वारा अवगत कराया गया है

कि राजस्थान स. मथुरा,आगरा एवं झांसी जनपदों से टिड्डी दलों का प्रवेश हो रहा है, जिसका पड़ोसी जनपदों की तरफ बढ़ने की सम्भावना है।

ऐसी स्थिति में सतर्कता के साथ अन्य संसाधनों को व्यवस्थित/व्यवस्था करना अति आवश्यक है, जिससे टिड्डियों के आकस्मिक आकमण का प्रकोप की स्थिति में समय पर कार्यवाही की जा सके।

उक्त के अनुपालन में आप सभी का सचेत करते हुए सूचित करना है कि अपने ग्राम पंचायत के समस्त किसानों को सतर्क करदें कि अपने-अपने खेत/फसल का भ्रमण/निगरानी करते रहें।

यदि टिड्डी दलों का कोई भी प्रकोप प्रदर्शित होता है तो तत्काल ढोल/टीन इत्यादि बजाकर अथवा तेज आवाज कर टिड्डियों को नियंत्रित करने हेतु तैयार रहें।

तथा अपने जनपद के उप कृषि निदेशक, मो०-नं 09598755840 /जिला कृषि रक्षा अधिकारी कुशीनगर मो0नं 094153355613 एव भूमि संरक्षण अधिकारी कुशीनगर मो0नं 09506853534 पर तत्काल अवगत करावें।

अतः आप सभी को उक्त टिड्डीयों के आकस्मिक आक्रमण की स्थिति में उनके प्रकोप से बचाव हेतु ग्राम पंचायत के समस्त किसानों को तत्काल उपरोक्तानुसार कार्यवाही करने हेतु जागरूक करना सुनिश्चित करें।

हत्या के मामले में फ़रार चल रहा,25 हज़ार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर :शनिवार को विशुनपुरा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे राजकुमार मद्धेशिया पुत्र कुबेर शाह निवासी डीह पकड़ी मलाही टोला थाना भितहां जनपद प0 चम्पारण (बिहार) को पकड़ने में कामयाबी पाई।

अभियुक्त के खिलाफ़ मु0अ0सं0 60/2020 धारा 302/201 भादवि से सम्बन्धित मामला दर्ज था।जिसे एसओ बृजेश कुमार सिंह मय हमराह व उनके टीम द्वारा राजकुमार को बैकुण्ठपुर कोठी पुल के पास से गिरफ्तार किया जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग हुये आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में

थानाध्यक्ष वृजेश कुमार मिश्र थाना विशुनपुरा,उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह,उ0नि0 निरंजन कुमार राय,हे0का0 शिवजी यादव,का0 राजहंस यादव,का0 शुभम कुमार शामिल रहे।

अन्य ख़बर

आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही-(02)

थाना हाटा पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्त परवेज आलम पुत्र रईस साकिन गोडईता श्रीराम थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर,

  1. कलामुद्दीन पुत्र जिलानवी साकिन महुआडीह थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के कब्जे से  01-01 अदद अवैध तमन्चा मय कारतूस 315 बोर बरामद कर क्रमशः मु0अ0सं0 202/2020, 203/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

वांछित  की गिरफ्तारी-(01)थाना कसया

थाना कसया पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त शर्मा पुत्र रामबिलास सा0 वार्ड न0 16 केशवनगर गोपालगड़ महुअवा थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर

अन्तर्गत मु0अ0सं0 106/2020 धारा 419/420/467/468/471भादवि में गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

कुशीनगर में कोरोना पर अंधविश्वास के मामले पर पुलिस अधीक्षक का बयान…

कुशीनगर :जनपद की एक ख़बर पूरे देश की मीडिया में छाया हुआ है।वह है कोरोना को लेकर महिलाओं द्वारा लड्डू,अगरबत्ती व लौंग के साथ पूजा पाठ करना।

इसी के तहत समाचारपत्रों में आये ख़बर का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने एक बयान जारी कर लोगों से अपील किया कि

कोरोना से बचाव के लिये लगातार सावधान रहें,एक मीटर की दूरी बना कर रखे।चेहरे पर मास्क व गमछा या तौलिया लगाये जिसे तीन परत हो नाक व मुह को ढक कर रखे।

उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिये पहले पूजा पाठ की ख़बर बिहार से आयी,जिसके प्रभाव से यहाँ भी किया गया।जो पुरी तरह अंधविश्वास है इससे बचे…

अंधविश्वास से बचे–——– सावधानी रखें

पुलिस अधीक्षक का बयान देखिये👍

 

कुशीनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 10 की बढ़ोतरी,दुदही ब्लॉक से 05 मामले…

कुशीनगर :शनिवार सुबह को आयी जांच रिपोर्ट में 10 और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

  1. गौरीश्रीराम,दुदही – 3
  2. बरवाखास,कप्तानगंज – 1
  3. मसना मठिया,जटहा बाजार -1
  4. दांदोपुर,पडरौना- 1
  5. मठिया माफी,दुदही-1
  6. चाफ, दुदही- 1
  7. कुचिया मठिया,फाजिलनगर – 1
  8. साखोपर, कसया- 1

वही जिले में कुल संक्रमितों के मामले 54 हो चुके है।जिनमें वर्तमान में सक्रिय 45,और 07 लोग इलाज से स्वस्थ हो चुके वही 02 की मौत हो चुकी है।

प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान,भाटपाररानी रेलवे स्टेशन की घटना

देवरिया : शनिवार सुबह भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पास एक प्रेमी युगल जोड़े ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

वही मृत युवक खामपार थाना का बताया जा रहा है जबकि ख़बर लिखे जाने तक युवती की पहचान नही हो पाई थी।
और उपडेट जल्द…

कुशीनगर में 08 नये मामलों के साथ,सक्रिय संक्रमितों की संख्या हुई 35

कुशीनगर :शुक्रवार को आयी जांच रिपोर्ट में 08 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

  1. डुमरा दुबौली,नेबुआ नौरंगिया – 1
  2. भुईसोहरा,रामकोला -2
  3. बजकरिया,कसया – 3
  4. बतरौली,तुर्कीपट्टी – 1
  5. तरुअनवा (धर्म टोला),फाजिलनगर – 1

वही जिले में कुल संक्रमितों के मामले 44 हो चुके है।जिनमें वर्तमान में सक्रिय 35,और 07 लोग इलाज से स्वस्थ हो चुके वही 02 की मौत हो चुकी है।

कुशीनगर में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के हुये तबादले…

कुशीनगर :गुरुवार देर शाम को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा भारी संख्या में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल का तबादला किया गया है।

जारी आदेश में कानून व्यवस्था एवं जनहित के दृष्टिगत स्थानान्तरित करने की बात कही गयी है।

नीचे देखें सूची :

01-    हे0कां0 जयकुमार सिंह पुलिस लाईन से थाना अहिरौली बाजार

02-    हे0कां0 राकेश चन्द यादव पुलिस लाईन से हे0मु0 थाना पटहेरवा

03-    हे0कां0 महेन्द्र नाथ वर्मा थाना पटहेरवा से हे0मु0 कोतवाली पडरौना

04-    हे0कां0 सूर्यप्रकाश ओझा कोतवाली पडरौना से हे0मु0 थाना नेंबुआ नौरंगिया

05-    हे0कां0 सूर्यनाथ सिंह नेंबुआ नौरंगिया से हे0मु0 थाना खड्डा

06-    हे0कां0- दिलीप कुमार पुलिस लाईन से थाना हाटा

07-    हे0कां0 जनार्दन यादव थाना पटहेरवा से थाना अहिरौली बाजार

08-    हे0कां0 मुन्ना कन्नौजिया थाना पटहेरवा से थाना कुबेरस्थान

09-    हे0कां0 श्री प्रकाश सरोज थाना पटहेरवा से थाना तुर्कपटटी

10-    हे0कां0 शिवानन्द राय थाना पटहेरवा से थाना सेवरही

11-    हे0का0 बृजेश कुमार यादव थाना तुर्कपट्टी से थाना हनुमानगंज

12-    हे0कां0 रामलाल सिंह थाना कप्तानगंज से थाना हाटा

13-    हे0कां0 राजाराम पाल थाना कप्तानगंज से थाना कुबेरस्थान

14-    हे0कां0 भीम यादव थाना कप्तानंगज से थाना अहिरौली बाजार

15-    हे0कां0 त्रिवेणी राम थाना अहिरौली बाजार से थाना पटहेरवा

16-    हे0कां0 गुलाबचन्द्र थाना अहिरौली बाजार से थाना को0 पडरौना

17-    हे0कां0 शमशे बहादुर सिंह थाना हाटा से थाना जटहाँ बाजार

18-    हे0कां0 रामबचन चौहान थाना हाटा से थाना पटहेरवा 

19-    हे0कां0 महेन्द्र यादव थाना जटहाँ बाजार से पटहेरवा

20-    कां0 नरेन्द्र यादव थाना तुर्कपट्टी से थाना खड्डा

21-    कां0 विकाश यादव थाना जटहाँ बाजार से साइबर सेल

22-    कां हृदयानन्द सिंह थाना हाटा से थाना कुबेरस्थान

23-    कां0 विजेन्द्र यादव कोतवाली पडरौना से थाना हाटा

24-    कां0 महेश कुमार कोतवाली पडरौना से थाना रामकोला

25-    कां0 दीपक कुमार थाना जटहाँ बाजार से कोतवाली हाटा

26-    कां0 प्रमोद यादव थाना जटहाँ बाजार से थाना कप्तानगंज

27-    कां0 जितेन्द्र प्रसाद थाना जटहाँ बाजार से थाना रामकोला

28-    कां0 मुन्नीलाल राम थाना जटहाँ बाजार से थाना हाटा

29-    कां0 अखिलेश कुमार थाना कुबेरस्थान से थाना रामकोला

30-    कां0 मनोज कुमार सिंह थाना कुबेरस्थान से थाना रामकोला

31-    कां0 अमरेश यादव थाना कुबरेस्थान से थाना तुर्कपट्टी

32-    कां0 धनंजय कुमार रावत थाना हाटा से थाना जटहां बाजार

33-    कां0 जयराम प्रसाद थाना हाटा से थाना रामकोला

34-    कां0 राजविजय प्रसाद थाना हाटा से थाना रामकोला 

35-    कां0 अरूण कुमार थाना हाटा से थाना कुबेरस्थान

36-    कां0 अमन कुमार थाना हाटा से थाना पटहेरवा 

37-    कां0 सुनील कुमार थाना हाटा से थाना कसया

38-    का0 अजीत प्रकाश वर्मा थाना हाटा से थाना कप्तानंगज

39-    कां0 अरून कुमार गोड़ थाना कप्तानगंज से थाना पडरौना

40-    कां0 प्रेम चन्द्र राजभर थाना कप्तानगंज से थाना जटहाँ बाजार

41-    कां0 राजेश कुमार गुप्ता थाना कप्तानगंज से थाना कुबेरस्थान

42-    कां0 दीपक सिंह थाना कप्तानगंज से थाना पटहेरवा

43-    कां0 आकाश मौर्य थाना कप्तानगंज से थाना हाटा

44-    कां0 सलाम कुरैशी थाना कप्तानगंज से थाना रामकोला

45-    कां0 संजीव कुमार थाना कसया से थाना कप्तानगंज

46-    कां0 अमित कुमार वर्मा थाना कसया से थाना रामकोला

47-    कां0 राकेश कुमार यादव थाना कसया जटहाँ बाजार

48-    कां0 चन्दन वर्मा थाना पटहेरवा से थाना कप्तानगंज

49-    कां0 शुभम वर्मा थाना पटहेरवा से थाना रामकोला

50-    कां0 हरिकेश कुमार थाना पटहेरवा से थाना रामकोला

51-    कां0 सुनील कुमार यादव थाना खड्डा से थाना कसया

52-    कां0 संजय वर्मा थाना खड्डा से थाना हाटा

53-    कां0 सूरज सिंह थाना रामकोला से थाना पटहेरवा

54-    कां0 वीरेन्द्र यादव थाना रामकोला से थाना हाटा

55-    कां0 चन्द्रमा विन्द थाना रामकोला से थाना कसया

56-    कां0 रमेश यादव थाना रामकोला से थाना कप्तानंगज

57-    कां0 गिरीश चन्द्र गोंड रामकोला से को0 पडरौना

58-    कां0 शिव कुमार यादव थाना रामकोला से थाना जटहाँ बाजार

59-    कां0 राजेश चौहान थाना रामकोला से थाना कसया

60-    कां0 राजेश कुमार मौर्य थाना रामकोला से थाना हाटा

61-    कां0 सुरेन्द्र यादव थाना रामकोला से थाना पटहेरवा

62-    कां0 दीपक चौहान थाना रामकोला से थाना खड्डा

63-    कां0 संजय यादव पुलिस लाईन से थाना कसया

64-    कां0 अभय पटेल पुलिस लाईन से थाना हाटा

65-    म0कां सुनीता यादव महिला थाना से साइबर सेल

66-    म0कां सीमा महिला थाना से साइबर सेल

67-    म0कां0 शालिनी को0पडरौना से साइबर सेल

जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 27,कुल मामले आये 36,पढ़े पूरी ख़बर विस्तार से…

कुशीनगर :गुरुवार सुबह हमनें आप को 03 नये कोरोना संक्रमितों की ख़बर दी थी।उसके कुछ समय बाद ही 04 और लोगों के पॉजिटिव की ख़बर प्राप्त हुई।

इस तरह 03 जून बुधवार रात को कुल 07 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

वही गुरुवार 04 जून को भी 02 मामले सामने आये है जो दो दिनों में 09 संक्रमित पाये गये है।

  1. गांव सिधावे टोला रामकोला,
  2. महुआवा,पटहेरवा
  3. खजुरिया, नेबुआ नौरंगिया (3 केस)
  4. विजयी छपरा, नेबुआ नौरंगिया
  5. महुअवा छपरा, चंपारण, बिहार
  6. बलुआ धनहा, चंपारण, बिहार
  7. बेतिया,पडरौना

इस तरह अब तक जिले में कुल 36 पॉजिटिव मामले आये।जिनमे 07 लोग इलाज से स्वस्थ हो चुके है।

वही 02 लोगों की मौत हुई है,अभी जिले में सक्रिय 27 मामले है।

कोरोना संक्रमितों का मिलना लगातार जारी,03 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली…

कुशीनगर :बुधवार देर शाम आये रिपोर्ट में 03 लोग संक्रमित पाये गये है।

  1. पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव महुअवा में 27 वर्षीय युवक।
  2. नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया में 13 वर्षीय बालिका
  3. धनहा (पश्चिमी चंपारण) निवासी 73 वर्षीय बुजुर्गों

इन सभी को रिपोर्ट आने के बाद इन्हें लक्ष्मीपुर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बने एल1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

तीनों लोग मुंबई से आने वाले संक्रमितों की संपर्क में आने से संक्रमित हुये है।

इस तरह कुल मरीजों की संख्या 30 तक पहुँच गयी है।जिसमे एक्टिव केस 22, दो की हो चुकी है मौत, छः निगेटिव हो चुके हैं।

एयरपोर्ट प्रांगण से मंदिर हटवाने गये एसडीएम को, विरोध के चलते लौटना पड़ा,ग्रामीण है नाराज…

0

कुशीनगर :कुशीनगर एयरपोर्ट के प्रांगण से मंदिर हटवाने गये एसडीएम को ग्रामीणों के विरोध के बाद बैरंग वापस लौटना पड़ा वही ग्रामीणों में भारी रोष है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कसया एसडीएम एयरपोर्ट परिसर में पड़ने वाले शिव मंदिर को हटवाने पहुँचे।इसकी ख़बर लगते ही वहाँ ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी तथा एसडीएम के कार्य का विरोध करने लगे।

जहां इनका आरोप है कि एसडीएम जूता पहनकर अंदर गये तथा त्रिशूल और अन्य सामान बाहर निकाल रहे थे।जिसका हमने विरोध किया, जिस पर वह लेबर व जेसीबी बुलाने की बात कह रहे थे।

ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले पर सांसद व विधायक से बातचीत के बाद ही मंदिर का निर्णय होगा।वही इनकी मांग है कि इस मंदिर को नयी जगह स्थापित किया जाय तभी कुछ हो।