Home Blog Page 105

कुशीनगर में कोरोना पॉजिटिव का नया केस आया सामने,मरीज की हुई मौत…

कुशीनगर : जिले में एक व्यक्ति की शनिवार को तबियत बिगड़ने पर स्वास्थ विभाग द्वारा बीआरडी मेडिकल कालेज में कल भर्ती कराया गया था।

जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया जंहा ईलाज के दौरान मौत हो गयी है।बताया जा रहा है कि व्यक्ति 13 मई को मुम्बई से लौटने के बाद कोरोटाइन में रह रहा था।

मृत व्यक्ति का नाम रामबल(65) अहिरौली बाज़ार थाना क्षेत्र के घोघरा गाँव का रहने वाला थे।जिनका कोरोना रिपोर्ट मिलने व मौत के बाद गांव में एसडीएम,सीओ, एसओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी पहुँचे।

तथा गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर 3 किलोमीटर के अंदर सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

रिपोर्ट – अनूप त्रिपाठी

और अपडेट जल्द…

शर्तो के साथ 25 से 30 मई तक खुलेंगी दुकानें,हॉटस्पॉट के 3 किमी तक रोक

कुशीनगर : जिलाधिकारी ने कुछ शर्तों के साथ 06 दिनों के लिये दुकानें खोलने की अनुमति (Permision) दे दी है।आदेश में कहा गया है कि

देश व प्रदेश में लागू लॉकडाउन के दौरान आम जनमानस को जीवनोपयोगी(Liveable) आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति (Supply)हेतु स्थानीय स्तर पर निम्नानुसार व्यवस्था (arrangement) निर्धारित की जाती है।

जिसके अनुसार दिनांक 25.05.2020 एवं 30.05.2020 के लिए निर्धारित समयावधि (Stipulated time period)के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती कि दुकानों(Shops) पर सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

दिन कौन-कौन से दुकान (आदेश में कई नये दुकानों को शामिल किया गया) कब से कब तक
25 मई, सोमवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान/कोयले की दुकान / कॉपी-किताब की दुकान / हार्डवेयर वाहन शोरुम/
अप० 12 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
26 मई, मंगलवार किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन/पान मशाला (तम्बाकू रहित) एव पान सामग्री की दुकाने सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
27 मई, बुधवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान/कोयले की दुकान / कॉपी-किताब की दुकान / हार्डवेयर वाहन शोरुम/
सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
28 मई, गुरुवार को किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन/पान मशाला (तम्बाकू रहित) एव पान सामग्री की दुकाने सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
29 मई, शुक्रवार स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान/कोयले की दुकान / कॉपी-किताब की दुकान / हार्डवेयर वाहन शोरुम/
सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
30 मई, शनिवार को किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन/पान मशाला (तम्बाकू रहित) एव पान सामग्री की दुकाने सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
31 मई, रविवार को साप्ताहिक बंदी(अनिवार्य) सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक

प्रतिदिन प्रातः 09.00 बजे से सायं 09.00 बजे तक खुलने वाली दुकाने-

मेडिकल्स (दवा की दुकानें)/बेकरी/अण्डा-दूध-ब्रेड/बिल्डिंग मैटेरियल्स/खाद/वीज/ कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्ट्स/साइकिल-मोटरसाइकिल के पंचर/मरम्मत की दुकानें/ प्लम्बर।

मछली/मीट की दुकानें प्रतिदिन दोपहर 02.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक खुलेंगी।

बडे शोरूम, बडी दुकानें, काम्प्लेक्स, शापिंग मॉल, होटल (सत्कार सेवाएं) इत्यादि पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे।

यह व्यवस्था दिनांक 25 से 31 मई, 2020 के लिए बनायी गयी है। इसके उपरान्त पुनः व्यवस्था के सम्बन्ध में पृथक से आदेश दिया जायेगा।

विशेष:

1 तम्बाकू एवं निकोटिन युक्त पान मसाला/गुटका के निर्माण/भण्डारण /विक्रय पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगा तथा किसी भी प्रकार के पान मसाला खा कर व सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा तथा किसी भी प्रकार का पान मशाला व अन्य खाकर सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

2-

जनपद के 07 हॉटस्पॉट क्षेत्रों

1-ढाढा खुर्द मोहल्ला बेलवनिया, नगर पालिका परिषद हाटा, तहसील हाटा, कुशीनगर एवं

2-ग्राम बलुआ तकिया, थाना-पटहेरवा, तहसील तमकुहीराज, कुशीनगर

3-ग्राम काटी, तहसील पडरौना, जनपद कुशीनगर,

4-ग्राम कटाई भरपुरवा, तहसील खड्डा, जनपद कुशीनगर,

5-ग्राम रामपुर मिश्रौली, तहसील पडरौना, जनपद कुशीनगर,

6-पडरी मल्लाह टोली, तहसील हाटा, कुशीनगर एवं

7-सखवनिया बुजुर्ग (शिवराजपुर टोला), तहसील कसया,

कुशीनगर के तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी। इसके अतिरिक्त जनपद में उपरोक्त के अतिरिक्त कहीं भी हॉटस्पाट/कन्टेनमेंट जोन घोषित होता है तो उक्त क्षेत्र के तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी।

अज्ञात व्यक्ति का मिला शव,शिनाख्त का हो रहा प्रयास…

कुशीनगर :कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मथौली बाजार से सटे कप्तानगंज रोड पर सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।ख़बर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाया था।

कुशीनगर में 01व्यक्ति की हत्या,दूसरा व्यक्ति मिला घायल…

कुशीनगर : रविवार सुबह पटहेरवां थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग के मुसहर बस्ती के पास एक व्यक्ति शव और एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था मे मिला।

मृतक का नाम बनारसी बताया जा रहा है वही पास में खेत रखवाली करते थे,वही घायल हुए व्यक्ति उसी गांव का है,एसपी का कहना है की

दोनोँ व्यक्ति रात में साथ ही ताड़ी पिये,खाना खाये और किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ.जहा दोनों के बीच मारपीट हुई,जहा दोनों का खून बहा है जिसमे बनारसी की मौत है,दुसरा व्यक्ति घायल है जिसका ईलाज चल रहा है.

कुशीनगर में 01,देवरिया में 04 कोरोना संक्रमित मिले

कुशीनगर : शनिवार को आये जाँच रिपोर्ट में कुशीनगर में 01 और देवरिया में 04 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये है.कुशीनगर में पाया गया संक्रमित युवक सुकरौली ब्लाक के पड़री गाँव का निवासी है.

इसके पूर्व भी इसी गाँव के एक बुजुर्ग की मौत कोरोना के वजह से हो चुकी है जो मुंबई से लौटे थे.

इस तरह जिले में अब तक 08 मामले सामने आये है जिनमे 01 की मौत 02 पूरी तरह स्वस्थ है.और 05 का ईलाज जारी है.
वही देवरिया जनपद में कोरोना मामले की संख्या 35 तक पहुँच चुकी है।जिनमें 3 लोग ईलाज से स्वस्थ हो चुके है,अभी सक्रिय मामले 32 है जिनका ईलाज जारी है।

कोरोना अपडेट : 4 नये मामले और सामने आये, एक ही गांव के 2 संक्रमित…

देवरिया : जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफ़ा हो रहा है।शनिवार को आये रिपोर्ट में 4 लोगों के संक्रमित होने की ख़बर है।

इसी के साथ जिले में कोरोना मामले की संख्या 35 तक पहुँच चुकी है।जिनमें 3 लोग ईलाज से स्वस्थ हो चुके है,अभी सक्रिय मामले 32 है जिनका ईलाज जारी है।

शनिवार को आये रिपोर्ट में 3 पुरूष व एक महिला शामिल है।

  1. सोनमती(39) अहिल्यापुर देवरिया,
  2. वाशिउल्ला अंसारी(25) बसला पथरदेवा देवरिया
  3. आज़ाद अंसारी(25) बसला पथरदेवा देवरिया
  4. संतोष(31) कोटवा देवरिया

वही शुक्रवार को भी 2 नए मामले सामने आये, इस तरह जैसे जैसे प्रवासी लोग घर को।लौट रहे है इसी तरह संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

श्रमिकों को मिलने वाले राशन किट में घोटाला,एसडीएम की रिपोर्ट से खुलासा…

कुशीनगर :प्रदेश सरकार की योजनाएं जमीन पर उतरते ही सिस्टम के अंदर बैठे कुछ भ्रष्टाचारी रूपी दीमक उसे बर्बाद या अधूरा करने में जुट जाते है।

जिससे आमजन को मिलने वाला लाभ या तो मिलता नही या मिलता तो आधा अधूरा, ऐसा ही कुछ एक नया मामला जिले में भी सामने आया है।

प्रदेश सरकार की योजना के तहत बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिये एक राशन किट उपलब्ध कराया जा रहा है।जो एक फर्म के माध्यम से जिला प्रशासन को मिलता है जिसका वितरण कराया जाता है।

परन्तु इस राशन किट में जितना मात्रा रखने की मानक बनाया गया वह उसके विपरीत होने का खुलासा एसडीएम पडरौना की रिपोर्ट से हुआ है।

जो उन्होंने एडीएम कुशीनगर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि

दिनांक 20 मई 2020 को आपूर्ति फर्म मेo यूपी इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव एसोसिएशन लिमिटेड हजरतगंज लखनऊ द्वारा 500 पैकेट बड़ा साइज राशन किट सामग्री गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कोरोटाइन सेंटर/आश्रय स्थल रविंद्र नगर पर उपलब्ध कराई गई पैकेट में निम्न सामग्री का होना दर्शाया गया है।

 

क्रमांक सामग्री मात्रा
1 आटा 10 kg
2 चावल 10 kg
3 आलू 5 kg
4 अरहर दाल 2 kg
5 भूना चना 2 kg
6 नमक 500 gm
7 हल्दी 250 gm
8 मिर्च 250 gm
9 धनिया 250 gm
10 रिफाइंड तेल 1 liter

 

आपूर्ति किए गए सील्ड पैकटो में से 2 पैकेट को अभिहित अधिकारी/खाद्य एवं औषधि प्रशासन के समक्ष खोलकर देखा गया जिसमें निम्न सामग्री नहीं/ कम मात्रा में पाई गई।

  1. आलू 5 kg नदारद
  2. रिफाइंड तेल 1 लीटर नदारद
  3. हल्दी 250 gm नदारद
  4. मिर्च पाउडर 250 gm के स्थान पर केवल 200 gm
  5. धनिया 250 gm के जगह केवल 200 gm और अरहल दाल की गुडवक्ता खराब पाई गई।

अब देखना है एसडीएम पडरौना की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन इस कमी व घोटाले के बारे में शासन को अवगत कराता है और सरकार फर्म के खिलाफ़ क्या कार्यवाहीं करती है ?.

रोक के बावजूद मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिये इकट्ठा होने पर,10 लोगों पर मुकदमा दर्ज…

कुशीनगर :कप्तानगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी ख़बर आयी है जहाँ रोक के बावजूद कुछ लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के लिये इकट्ठा हुये थे।

जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुँची जहाँ से 10 लोगों को पकड़ा व अन्य भाग गये।पकड़े गये लोगों के विरुद्ध मु0अ0सं0 152/20 धारा 188,269,270 भादवि व 51बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम में अभियोग पंजकृत किया गया है।

इस मामले से समन्धित प्रेस विज्ञप्ति मीडिया सेल द्वारा जारी किया गया है।जिसके अनुसार 

आज दिनांक 22.05.2020 को थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत पिपरामाफी गांव के मस्जिद में लगभग 15-20 व्यक्तियों के द्वारा नमाज पढ़ने के लिए इकठ्ठा होने की सूचना पर 

स्थानीय पुलिस वहां पहुँची तो वहां 10 लोग उपस्थित मिले* तथा कुछ लोग भाग गये थे। वहां पर उपस्थित 1-वासिक अली पुत्र गयासुद्दीन अली, 2-इब्राहिम अली पुत्र ताहिर अली, 3-इसराइल पुत्र स्व0 बुधई, 4-मुन्सरीम अली पुत्र तजम्मुल, 

5-हदीश पुत्र स्व0 जिलेवी, 6-युसूफ पुत्र स्व0 तैजुल, 7-हैदर अली पुत्र युसूफ अली, 8-यूनूस अली पुत्र स्व0 जाफर अली, 9-नासिर अली पुत्र स्व0 विल्लर साकिनान पिपरामापी थाना कप्तानगंज  जनपद कुशीनगर, 

10-मौलाना अब्दुल कादिर पुत्र चाँद मोहम्मद साकिन तुर्कहा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के विरुध्द अन्तर्गत मु0अ0सं0 152/20 धारा 188,269,270 भादवि व 51बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

देवरिया के निजी हॉस्पिटल में लगा फुल बॉडी सेनिटाइजर मशीन,पढ़े पूरी ख़बर…

देवरिया :जिले में कोरोना के दो दर्जन से अधिक मामले आ चुके है।इस लिये सभी अपने स्तर से इसके बचाव के लिये उपाय करने में जुटे है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को देवरिया के निजी अस्पताल सावित्री हॉस्पिटल में प्रवेश द्वार पर फुल बॉडी सेनिटाइजर मशीन लगाया गया है।जो जिले में इस तरह का पहला है।

यहाँ हॉस्पिटल में आने वाले सभी मरीजों व उनके परिजनों सभी हॉस्पिटल के कर्मचारियों को सेनिटाइजर मशीन से गुजर कर ही अंदर प्रवेश करना होगा।

सेनिटाइजर मशीन के बारे में हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अशोक राय ने बताया कि देवरिया जनपद में पहली मशीन लगी है।जो सेंसर द्वारा संचालित होती है।

जिसमे प्रवेश करने पर ऑटोमैटिक ऑन होता है तथा सेनिटाइजर करने के उपरांत बंद हो जाता है।यहाँ आने वाले सभी मरीजों व स्टाफ को इससे होकर गुजरना अनिवार्य है।

मासूम के साथ गलत करने की कोशिश,पुलिस ने शिकायत पर पकड़ा

कुशीनगर : जिले के हनुमागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात सात वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश उसी गांव के एक युवक ने किया।

बच्ची के द्वारा आवाज करने पर जब परिजन पहुँचे तो मनबढ़ युवक भाग निकला लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना थाने पर दी जहाँ पहुँची पुलिस ने घर मे छिपे युवक को हिरासत में लेकर चली गयी।

बताया जा रहा है कि गर्मी होने के वजह से मासूम घर के बाहर ही चारपाई पर लेटी थी।तभी गांव के ही एक विकलांग युवक जो गांव में झाड़फूंक का कार्य भी करता है।

बच्ची के साथ गलत करने का प्रयास किया जिस पर बच्ची ने आवाज लगा परिजनों को बुला लिया।

नोट : मामला नाबालिग से जुड़ा होने की वजह से नाम व पता गोपनीय रखा गया है।