Home Blog Page 104

गोरखपुर विश्वविद्यालय की 07 जुलाई से होने वाली परीक्षा स्थगित

गोरखपुर :गोरखपुर विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों के बाकी बचे पेपर की परीक्षा जो 07 जुलाई से होने वाली थी।

उसे गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा फ़िलहाल स्थगित कर दिया है।साथ शासन से अगले निर्देश के क्रम में सूचना अलग से जारी करने का बात कही है।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय द्वारा बाकी बची पेपर के लिये जारी किये गये आदेश के बाद से छात्र संगठनों द्वारा उसका विरोध किया जा रहा था।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये परीक्षा को स्थगित करने की दबाव लगातर विश्वविद्यालय पर पड़ रहा था।आखिर इन्हें पीछे हटना पड़ा,अब देखना है शासन से क्या निर्देश जारी होते है।जिसका सबको इंतज़ार रहेगा।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्थगित परीक्षा की आदेश कॉपी डाऊनलोड करें

कोरोना अपडेट :फाजिलनगर ब्लॉक में 03,पडरौना में 02 और हाटा में 03 मामलों की बढ़ोतरी

कुशीनगर :1 जुलाई को आये रिपोर्ट में 06 नये लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

फाजिलनगर ब्लॉक

  1. बटलोहिया – 02
  2. धुनवलिया- 01

पडरौना

  1. पकड़ी बुजुर्ग – 02

हाटा

  1. जुड़वनिया
  2. पगरा
  3. सुकरौली

भटनी थाना के पूर्व SHO पर 25 हज़ार का ईनाम घोषित,मामला दर्ज होते ही हुये फ़रार…

देवरिया :भटनी थाना के पूर्व एसएचओ भीष्मपाल पर कानूनी शिकंजा कसने लगा है।पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र के निर्देश पर भटनी थाना में मामला दर्ज किया गया है।

वही कार्यवाही की भनक लगते ही पूर्व एसएचओ अंडरग्राउंड हो गये,जिनके धरपकड़ के लिये दो टीमें लगाई गई है।वही 25 हज़ार का ईनाम भी घोषित कर दिया गया है।

गौरतलब है भटनी थाने में तैनात रहे एसएचओ भीष्मपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमे थाने में आयी महिला फरियादी के सामने अपने अपने पैंट का जीप खोल अश्लील हरकत करते दिख रहे है।

मामला सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक को निलंबित करते हुए भटनी थाने में मामला दर्ज करा दिया।जो अभी फ़रार है, एसएचओ की वर्तमान में सलेमपुर थाने में तैनाती थी।

कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर थाईलैण्ड के डेलीगेट्स ने जतायी खुशी,पढ़े पूरी ख़बर…

0

कुशीनगर :कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिलने व आगे विदेशों से उड़ान शुरू होने की संभावना को देखते हुये,भगवान बुद्ध को मानने वाले व महापरिनिर्वाण स्थली में आस्था रखने वाले देशों में भी खुशी है।

प्रदेश के निवेश प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से वर्चुअल मीटिंग के दौरान थाईलैण्ड के डेलीगेट्स का मानना था कि उत्तर प्रदेश में कुशीनगर एयरपोर्ट के बनने से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक थाई लोग कुशीनगर का भ्रमण करेंगे

सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार मंगलवार को मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने थाईलैंड में भारतीय दूतावास की राजदूत सुश्री सुचिता दुराई व वहां के उद्यमियों एवं निवासियों के साथ वर्चुअल डायलॉग के माध्यम से जुड़े।

चर्चा में फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक, कंस्ट्रक्शन, केमिकल, टूरिज्म, तथा कैश एंड कैरी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

वार्ता में थाईलैंड की डेलिकेट्स का मानना था कि उत्तर प्रदेश में कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक थाई लोग कुशीनगर का भ्रमण करेंगे

उद्यमियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में थाईलैंड के निवेश की अच्छी संभावना है। थाईलैंड के प्रतिष्ठित बिग सी सुपरसेंटर जो कि एक बड़ा कैश एंड कैरी बिजनेस हाउस है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश की इच्छा प्रकट की

महिला फरियादी के सामने एसएचओ का अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल

देवरिया :जनपद के भटनी थाना के SHO पद पर तैनात रहे भीष्मपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमे एक महिला फरियादी उनके पास खड़ी है।और वह महिला के सामने ही हस्थमैथुन करते दिख रहे है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला जमीन विवाद के मामले को लेकर थाने का चक्कर लगा रही थी।पुलिस सहायता के बजाय एसएचओ की गंदी नजर महिला पर पड़ गयी।

महिला ने मीडिया से बताया कि एसओ भीष्मपाल ने कई बार सामने अश्लील हरकत करते दिखे।जिसका हमने शुरू में नजर अंदाज किया।परन्तु अश्लील कृत्य करने वीडियो बना लिया।

जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वही मामला सामने आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा sho को निलंबित करते हुये मामला दर्ज करने का आदेश दिये है।

अभी वर्तमान में विवादित एसएचओ सलेमपुर थाना पर तैनात है जिसे हालहि में भटनी थाना से हटाया गया था।लेकिन इनकी कारगुजारियों ने पूरे विभाग को शर्मसार किया है।जिसकी चारों ओर निंदा हो रही है।

नीचे पुलिस अधीक्षक का बयान देखिये

शातिर ठग जो बनाता है,अधिकारियों को निशाना,चेक कराता है ट्रू कॉलर पर अपना नंबर

लखनऊ :एक ऐसा शातिर ठग जो विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के सीयूजी नंबर पर कॉल करता।

तथा अपने आप को मुख्य सचिव कार्यालय,मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता अफसरों पर रौब झाड़ता है।कार्यवाही करवाने की धमकी देता तथा बातों बातों में मामला मैनेज करने के नाम पर पैसे का डिमांड करता।

अप्रैल माह में इस शातिर ठग के खिलाफ शिकायत मिलने पर एसटीएफ लखनऊ की टीम ने मथुरा से गिरफ्तार किया।

जांच में इसका नाम विवेक उर्फ बन्टू चौधरी पता चला जो अपने मोबाइल नंबर 9454497515 से अधिकारियों को फ़ोन कर लापरवाही का आरोप,कई शिकायत मिलने की बात कह कार्यवाही करने की धमकी देता और पैसे की डिमांड करता है।

यह ठग आगरा के बाह इलाके के मढ़ेपुरा इलाके का रहने वाला है।इसने अपना नंबर ट्रू कॉलर पर cm योगी आदित्यनाथ लिखा हुआ है।फ़ोन करते ही अपने को मुख्य सचिव कार्यालय से बताकर मोबाइल में ट्रू कॉलर के बारे पूछता है।

अगर किसी ने ट्रू कॉलर पर चेक किया तो cm yogi aadityanath देख सही मानकर इसके जाल में फस जाता है।

पूर्वांचल के कई जनपदों के अधिकारियों को अपना शिकार बना चुका है।यह इस तरह के मामले में जेल भी जा चुका है।

कोरोना अपडेट : पडरौना ब्लॉक में 04,फाजिलनगर में 03,दुदही में 01 नये मामले…

कुशीनगर :29 जून सोमवार को शाम व रात को आये रिपोर्ट में 08 लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिली है।

अब कुल मामले 130 तक पहुँच चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार

पडरौना ब्लॉक

  1. गोपालपुर(मोतीललहा) – 03
  2. पुलिस लाइन – 01

फाजिलनगर ब्लॉक

  1. जौरा गोविंद टोला – 03

दुदही ब्लॉक

  1. बहपुर खलवापट्टी- 01

भारत सरकार ने देश मे 59 चीनी एप पर लगाया प्रतिबंध,देखे पूरी सूची…

0

दिल्ली :भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को देश मे चीन के 59 मोबाइल एप को प्रतिबंधित कर दिया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के कुछ महत्वपूर्ण अंश

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत इसे लागू करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, जनता के लिए सूचना के उपयोग (प्रक्रिया और सुरक्षा उपायों को सार्वजनिक रूप से अवरुद्ध करने के लिए) नियम 2009 के नियमों और खतरों की उभरती प्रकृति को देखते हुए।

59 एप्स को ब्लॉक करने का निर्णय लिया है क्योंकि उपलब्ध जानकारी के मद्देनजर वे उन गतिविधियों में लगे हुए हैं जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रही हैं।

 

ब्लॉक होने वाले चीनी एप की सूची

  1. TikTok
  1. Shareit
  1. Kwai
  1. UC Browser
  1. Baidu map
  1. Shein
  1. Clash of Kings
  1. DU battery saver
  1. Helo
  1. Likee
  1. YouCam makeup
  1. Mi Community
  1. CM Browser
  1. Virus Cleaner
  1. APUS Browser
  1. ROMWE
  1. Club Factory
  1. Newsdog
  1. Beauty Plus
  1. WeChat
  1. UC News
  1. QQ Mail
  1. Weibo
  1. Xender
  1. QQ Music
  1. QQ Newsfeed
  1. Bigo Live
  1. SelfieCity
  1. Mail Master
  1. Parallel Space
  1. Mi Video Call Xiaomi
  1. WeSync
  1. ES File Explorer Video QU
  1. Viva Video In
  1. Meitu
  1. Vigo Video
  1. New Video Status
  1. DU Recorder
  1. Vault- Hide

Cleaner DU

  1. Cache App studio
  1. DU Cleaner
  1. DU Browser
  1. Hago Play With New Friend
  1. Cam Scanner
  1. Clean MasterC heetah Mobile
  1. Wonder Camera
  1. Photo Wonder
  1. QQ Player
  1. We Meet
  1. Sweet Selfie
  1. Baidu Translate
  1. Vmate
  1. QQ International
  1. QQ Security Center
  1. QQ Launcher
  1. U Video
  1. V fly Status Video
  1. Mobile Legends
  1. DU Privacy

जन मुददों को लेकर वामपंथी दलों ने किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

कुशीनगर :कुशीनगर वामपंथी दलों के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आज दिनांक 29 जून 2020 को कुशीनगर में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 

लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के सवाल को लेकर कुशीनगर में वामपंथी मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन आयोजित कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कुशीनगर को सौंपा।

ज्ञापन में पेट्रोल डीजल तथा रसोई गैस की बढ़ी हुई मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लिया जाए, भ्रष्टाचार महंगाई को अविलंब रोक लगाई जाने,

तथा रोजगार का अवसर बढ़ाया जाए आयकर के दायरे से बाहर समस्त परिवार के आते में अगले 6 माह तक ₹7500 भुगतान करने,

हर गरीब परिवार को प्रति व्यक्ति प्रति माह 10 किलोग्राम के हिसाब से अनाज मुहैया कराया जाए, उत्तर प्रदेश में चरमरा चुकी कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए कोबिंड 19 के अस्पतालों और एकांत केंद्रों के दयनीय व्यवस्था में सुधार करने,

जनता के हितों में विपक्षी दलों द्वारा और सामाजिक कार्यकर्ताओं का राजनीतिक उत्पीड़न बंद किया जाए अन्य गतिविधियों की तरह विपक्ष की राजनीति गतिविधियों को छूट देने की मांग कि,

सभी मिलों पर किसानों के बकाए गन्ने का मूल्य तत्काल भुगतान किया जाए बिजली कटौती बंद किया जाए बकाया बिजली का बिल माफ करने की मांग रखी है।

इस दौरान बाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामरेड इस्लाम अंसारी जिला मंत्री कामरेड अयोध्या लाल श्रीवास्तव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री कामरेड मोहन प्रसाद गोंड, अखिल भारतीय नौजवान सभा के जिला संयोजक कामरेड ब्रजेश कुमार,

कामरेड अरबिंद तिवारी, कामरेड गुड्डू यादव, कामरेड हरिशंकर यादव, कामरेड कयामुद्दीन अंसारी, सीपीआईएम के कैलाश यादव, जवाहर शर्मा, इदरीश अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

सोते समय चार लोगों पर पेट्रोल से जलाकर मारने का प्रयास, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफ़र

कुशीनगर :बीती रात तरयासुजान थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमे एक परिवार के चार लोगों पर सोते समय एलवेस्टर की छत से पेट्रोल गिरा जलाकर मारने का प्रयास किया गया है।

जिन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफ़र किया गया है जो लगभग 70% तक चारो लोग जल चुके है।जिनमे 02 नाबालिग बच्चें भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार तरयासुजान थाना के जवही नरेन्दर (गौरहा बाजार) में बीती रात श्याम सुंदर प्रसाद अपने घर मे पत्नी व दो बच्चों के साथ सोये थे,

कि अज्ञात हमलावरों द्वारा एलवेस्टर की छत तोड़ ऊपर से पेट्रोल गिरा आग लगा दिया गया।जिससे सभी लोग बुरी तरह से झुलस गये।

चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह अस्पताल पहुँचाया जहाँ सभी के गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफ़र किया गया है।

वही एक 05 वर्षीय बच्ची जिसका नाम राधिका बताया जा रहा है।उसकी मौत हो चुकी है और बाकी लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।