Home Blog Page 118

युवक को अज्ञात बदमाशों ने कार सहित किया अगवा,पडरौना कोतवाली क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : रविवार रात को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पडरौना-खड्डा मुख्य मार्ग स्थित खांव खड्डा के पास अपनी कार ने पेट्रोल भराने जा रहे युवक को कार सहित अज्ञात तीन बदमाशों ने अगवा कर लिया।

तथा रास्ते मे युवक को चलती कार से फेंकने का प्रयाश करते रहे परन्तु युवक की दिलेरी से उलझ जाने से उसमे कामयाब नही हुए और चलती कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।

जिसके बाद अंधेरे का फ़ायदा उठाकर तीनों बदमाश फ़रार हो गये, वही गाड़ी के अंदर फसे युवक को आने जाने वाले राहगीरों ने गाड़ी से बाहर निकला।

मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में भी जुटी है।

कई बैंकों की लूट का मास्टरमाइंड को गोरखपुर एसटीएफ ने मार गिराया

गोरखपुर : यूपी एसटीएफ की गोरखपुर युनिट ने बस्ती, महराजगंज, और कौशम्बी में बैंक लूट के सरगना मास्टरमाइंड फिरोज पठान को मुठभेड़ में बस्ती में मार गिराया है।
इसके अन्य दो साथी पहले ही बस्ती से पकड़े जा चुके थे।इस बारे एसटीएफ के आईजी अभिताभ यश ने मीडिया को बताया है कि इसका गैंग बैक लूट को अंजाम देता था।जिसमे बस्ती जिले के ICICI बैंक, महराजगंज के फरेन्दा, और कौशम्बी के दो ग्राहक सेवा केंद्र को लूटा था।गैंग के दो सदस्य पहले से गिरफ्तार है।पठान पर 1.5 लाख का ईनाम घोषित था।उसके पास से चोरी की ही बाइक बरामद हुई है।
वही शासन की तरफ से एसटीएफ की सफलता पर टीम को 2 लाख का ईनाम देने की घोषणा हुई है।

विधायक आवास पर हमलें का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार…

कुशीनगर : कसया विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर एक सप्ताह पूर्व रात नशे में व असलहे के साथ हंगामा करने वाले तीन में से मुख्य अभियुक्त नीतीश तिवारी को कसया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जिसके पीछे पुलिस टीम लगातार लगी थी।साथ ही पुलिस द्वारा 25 हज़ार का ईनाम घोषित था।इसके पूर्व इसमें शामिल दो लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।

गौरतलब है कि 15 फरवरी को रात में नशे की हालत में असलहे के साथ विधायक आवास पहुँच ड्राइवर से विधायक व उनके पुत्र के बारे में पूछताछ किये।तथा जबरन दरवाजा खुलवाने व खोलने का प्रयाश करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुऐ थे।

मां बेटी का फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

संतकबीरनगर : रविवार को शहर कोतवाली के बाहिलपार गाँव में अपने घर मे मां और बेटी का फंदे से लटकता शव मिला है।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांचपड़ताल में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर साफ हो पायेगा हत्या है या आत्महत्या बरहाल जांच जारी है।

हाटा कोतवाली का घेराव करेगे, पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता

कुशीनगर : पूर्व मंत्री व सपा नेता राधेश्याम सिंह रविवार को पुलिस द्वारा अपने पार्टी के एक कार्यकर्ता के उत्पीड़न के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं के साथ हाटा कोतवाली का घेराव करेगें।जिसका ऐलान शनिवार को उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक से किया है।

जहां उन्होंने हाटा के वर्तमान विधायक पर कोतवाली में दबाव देकर सपा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज कराने व हाटा पुलिस द्वारा कार्यकर्ता हरेराम सिंह सैथवार के घर पहुँच कर घर मे घुसकर भीषण तांडव करने और घर की महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

मामला क्या है – सपा कार्यकर्ता हरेराम सिंह सैथवार के पिता थारूवाडीह गाँव के कोटेदार है।जिन पर कोटा बाटने में अनियमितता का अभियोग पंजीकृत है।

इसी मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही पर लिखा है कि जहाँ तक जानकारी हुई है उत्पीड़न के शिकार इस कोटेदार पर राशन वितरण को लेकर कोई ऐसा गंभीर आरोप नही था कि इनके खिलाफ इस तरह की कार्यवाही की जाये और परिवार के लोगो के साथ विशेषकर निर्दोष महिलाओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया।

बाइक सवार को बचाने में ट्रक और कार खाई में गिरे,कसया थाना क्षेत्र की घटना

कुशीनगर : शनिवार को कसया थाना क्षेत्र के कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर खरदार पुल के पास बोर्ड की परीक्षा से जा रहे बाइक सवार छात्रो को बचाने में ट्रक व कार आमन सामने आकर बचते हुए अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गये।

जिससे कार में सवार लोगों को चोट आई जिन्हें कसया सीएचसी ले जाया गया वही ट्रक चालक समय रहते ट्रक से कूद गया।जिससे वह बच गये।

थाईलैंड की राजकुमारी कुशीनगर में धार्मिक यात्रा पर

कुशीनगर : थाईलैंड की राजकुमारी चुलाभोर्न क्रोम फ्रा अपने तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर है।जिसके क्रम में वह कुशीनगर पहुँच चुकी है ।

जहाँ वह आज भगवान बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर जाएंगी, रामाभार स्तूप पर करेंगी विशेष पूजा-अर्चना कर कल फिर थाईलैंड रवाना हो जायेगी।इसके लिये वहां व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है।

छात्रा को नशीला पदार्थ खिला टीचर ने किया दुष्कर्म, पडरौना कोतवाली क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक कलयुगी गुरु का काली करतूत सामने आया है।जिसने अपने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को बहला फुसलाकर घर से ले गया। तथा सुनसान जगह देख नशीला पदार्थ खिला दुष्कर्म किया तथा रात में ही किसी तरह बाइक से पडरौना रेलवे स्टेशन पर ले जाकर लिटा दिया।

वही जब रात को पुलिस गश्त पर गयी तो अचेत अवस्था मे नाबालिक लड़की को देख महिला सिपाही की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ होश आने पर उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।

तथा पुलिस ने रात में ही छापेमारी कर दोषी युवक टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।वही पिता के तहरीर पर मामला पंजीकृत हुआ है।

यह मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है जो शुक्रवार को सामने आया।दुष्कर्म का आरोपी टीचर गांव का ही है तथा गांव के ही निजी स्कूल में पढ़ाता है।वही 12 वर्षीय छात्रा उसी निजी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है।

नोट : मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण नाम व पता नही दिया गया है।

9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद,हत्या

लखीमपुर : लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में 9 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसे मौत के घाट उतार देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लड़की का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है है जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया है।

बताया जा रहा है की बच्ची कक्षा 4 की छात्रा थी जो अपनी 2 सहेलियों के साथ खेत मे बथुआ बीनने गई हुई थी।जहां से बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष के पति व दो सभासदों पर मामला दर्ज

कुशीनगर : गुरुवार शाम को कप्तानगंज थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष आभा गुप्ता के पति शिवशंकर अग्रहरि और दो अन्य सभासदों पर सरकारी काम मे बाधा उत्पन्न करने, दुर्व्यवहार करने का मामला अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्र ने दर्ज कराया है।

वही अध्यक्ष पति व दोनों सभासदो ने लगे आरोप को निराधार बताया है तथा मामले में फ़साने की बात कह रहे वही पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को महिला अधिशासी अधिकारी से किसी कार्य को लेकर नगर अध्यक्ष पति शिवशंकर अग्रहरि व सभासद रामचंद्र निषाद व सभासद सतीश चंद यादव उर्फ पिंटू के साथ पहुंचे थे।

जहां बातचीत के दौरान कहासुनी हुई आखिर बुधवार की तनातनी के बीच महिला अधिकारी ने गुरुवार को तीनों लोगों के खिलाफ़ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज व हाथ पकड़ लेने का आरोप लगाते हुए कप्तानगंज पुलिस को तहरीर दी।जहां मामला दर्ज हुआ है।