Home Blog Page 119

शर्तों के साथ खुलेगी 02 दिन दुकानें,पढ़े पूरी रिपोर्ट…

कुशीनगर : आखिर जिलाधिकारी ने कुछ शर्तों के साथ 02 दिनों के लिये दुकानें खोलने की अनुमति (Permision) दे दी है।आदेश में कहा गया है कि

देश व प्रदेश में लागू लॉकडाउन के दौरान आम जनमानस को जीवनोपयोगी(Liveable) आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति (Supply)हेतु स्थानीय स्तर पर निम्नानुसार व्यवस्था (arrangement) निर्धारित की जाती है।

जिसके अनुसार दिनांक 05.05.2020 एवं 06.05.2020 के लिए निर्धारित समयावधि (Stipulated time period)के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती कि दुकानों(Shops) पर सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

दिन कौन-कौन से दुकान कब से कब तक
05 मई, मंगलवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
06 मई, बुधवार किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक

वही प्रतिदिन प्रातः 09.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक खुलने वाली दुकानें:
मेडिकल्स (दवा की दुकानें)/बेकरी/अण्डा-दूध-बेड/बिल्डिंग मैटेरियल्स /खाद/बीज/कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्टस/साइकिल-मोटरसाइकिल के पंचर/मरम्मत की दुकानें/ पलम्बर।
साथ ही मछली/मीट की दुकानें, काम्प्लेक्स, शापिंग मॉल, होटल (सत्कार सेवाए) इत्यादि पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे।

जिलाधिकारी कार्यलय से जारी आदेश पत्र

कुशीनगर सांसद की पहल पर 22 हज़ार लोगों ने भरा ऑनलाइन फार्म…

कुशीनगर : कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे द्वारा रविवार शाम को जारी किये गये ऑनलाइन फार्म (Online from)को अब तक 22 हज़ार लोगों ने भरा है।

इस समंध में सांसद ने फेसबुक (Facebook) पर जानकारी साझा करते हुये लिखा है कि कल 3 मई 2020 सायं से अभी तक 22000 प्रवासी लोगो का डिटेल आ चुका है।

जिस  सूचि को अलग अलग स्टेट में विभाजित करके, इनके वापसी हेतु, कल सुबह  तक में मा- मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ महाराज जी तक भेजने में लगे।

ऑनलाइन फार्म भरने के लिये क्लिक करें।

जिले में खुली शराब की दुकानें, तय समय से खुलेंगी और होंगी बंद

कुशीनगर : अभी ग्रीन जोन(Green zone) में शामिल कुशीनगर जनपद में शराब की दुकानें खोलने का निर्णय जिला प्रशासन ने ले लिया है।जिसके तहत दुकानें सुबह (morning) 10 बजे से शाम (evening)07 बजे तक खुलेंगी, साथ ही दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस का पालन भी कराना होगा।
बताया जा रहा है कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी से चर्चा कर दुकानें खोलने का निर्णय ले ले लिया।वही शराब (wine) की दुकान खुलते ही खरीदारों की भारी भीड़ दुकानों व ठेकों पर देखी जा रही है।
जिससे सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distance) का पालन भी नही होता देखा जा रहा है।
इसके पहले जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने ग्रीन जोन होने के बाद भी लॉकडाउन (Lockdown) में किसी तरह के छूट देने से इनकार कर दिया था।परन्तु अब शासन के निर्देश पर शराब (Wine)की दुकान खोलने का निर्णय लेने पड़ा है।

जिले को नही मिलेगा ग्रीन जोन का लाभ,पूर्व के भांति जारी रहेगा लॉकडाउन

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद अब तक कोरोना से बचा हुआ है। जिसके कारण इसे ग्रीन जोन में रखा गया है।परन्तु जिला प्रशासन ने एतिहातन जिले में ग्रीन जोन के तहत मिलने वाले छूट को लागू न करने का फैसला किया है।

इस बारे में जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी रविवार को मीडिया को बताया कि कुशीनगर जनपद के आसपास के जिले रेड जोन और ऑरेंज जोन में है।

जिससे यहाँ भी संक्रमण का खतरा है।इस कारण जिले में कोई छूट नही होगी जिस तरह लोगों ने दो चरण के लॉकडाउन का पालन किया है,तीसरे चरण में भी करे।

अन्य राज्यों में फसे कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के रहने वालों के लिये महत्वपूर्ण ख़बर

कुशीनगर : कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले कामगार, श्रमिक जो लॉकडाउन के कारण अन्य प्रदेश में फसे है उनके लिये थोड़ी राहत की ख़बर है।

कुशीनगर से सांसद विजय कुमार दूबे ने एक ऑनलाइन फॉर्म लिंक उपलब्ध कराया है।जहाँ अपनी पूरी जानकारी दे सकते है।तथा उनके द्वारा बताया गया है कि आपकी पूरी जानकारी मिलने पर मैं माननीय मुख्यमंत्री जी तक इसको भेज कर आपको शीघ्र अपने घर वापस लाने हेतु निवेदन करुंगा। ताकि आपको सीघ्र वापस लाया जा सके

ऑनलाइन फार्म भरने के लिये क्लिक करें।

vijay kumar dubey sansad online form

देवरिया में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 02,पहले संक्रमित व्यक्ति के साथ आया था मुंबई से…

देवरिया : देवरिया जिले अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 02 हो गयी है।यह व्यक्ति भी पहले संक्रमित व्यक्ति के साथ आया मुंबई से साथ मे ही आया था।

दूसरे कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नाम बैतुल्लाह (35) है, जो भैंसा डाबर गांव का रहने वाला है।वही व्यक्ति को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ईलाज के लिये भर्ती करा दिया गया है।

दरअसल चार लोग अपने एक बीमार साथी को लेकर मुंबई से एम्बुलेंस से 29 अप्रैल को जिले में पहुँचे थे।उन्ही चार लोगों में से अब तक 02 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

वही चारो लोगों के गांव रामपुर कारखाना के विशुनपुर कला एवं भैंसा डाबर और तरकुलवा के फरेंदहा गांव को प्रशासन द्वारा सील कर सैनिटाइज कराया गया है।

वही गांव के सभी बाहरी रास्तों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।साथ ही इन सभी लोगों के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों को शहर के शौर्य मैरिज हाल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन किया गया है।

हाटा में आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटे की मौत

0

कुशीनगर : शुक्रवार सुबह आये तेज आंधी व बारिश में हाटा कस्बे का एक गरीब परिवार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खत्म हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार हाटा कोतवाली के करमहा वार्ड नं 3 में खाली जगहों पर प्लास्टिक का घरनुमा बना कई नट परिवार रहते है।

आज सुबह जब तेज बारिश हुई तो अपने प्लास्टिक तने घर मे माँ व बेटे छुपने गये परन्तु उसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने से माँ बेटे की मौत हो गयी।

हादसे की जानकारी होने पर स्थानीय विधायक पवन केडिया भी मौके पर पहुँचे और अधिकारियों को सूचित करवाया।

देवरिया में पहला कोरोना का मामला सामने आया, हाल ही में मुंबई से लौटा था…

देवरिया : कोरोना के मामले से अब तक बचा रहा जनपद में अब आखिर कोरोना ने दस्तक दे ही दिया,जिले में पहला मामला रामपुर कारखाना थाना के गांव विशुनपुर कला गाँव से मिला है।
कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नाम हनीफ मंसूरी(45) है जो हाल ही में मुंबई से लौटा था।


प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखने की ख़बर है।

देवरिया में दवा नही मिलने पर डायल 112 से मांगी मदद,गोरखपुर से दवा लाकर सौपा गया

देवरिया :  दिनांक-28.04.2020 को कॉलर विजय कुमार सिंह निवासी महुआटार बाजार थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा पीआरवी 1459 थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को सूचना दी गई कि मेरे छोटे भाई की पत्नी का इलाज जनपद गोरखपुर से होता है दवा समाप्त हो गई है।

दवा जनपद देवरिया में नहीं मिल रही है। पीआरवी 1459 द्वारा प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया गया।जिस पर प्रभारी द्वारा उक्त दवा की पर्ची जनपद गोरखपुर भेजकर जानकारी की गई तो दवा उपलब्ध हो गई। 

तत्पश्चात दिनांक 29.04.2020 को आरओआईपी पर नियुक्त आरक्षीगण अशोक कुमार व जयप्रकाश शर्मा द्वारा उक्त दवा को पीआरवी के माध्यम से जनपद गोरखपुर से देवरिया उपलब्ध कराने हेतु यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ को अवगत कराया गया।

यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा तत्काल गोरखपुर 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी गई जिस पर गोरखपुर पीआरवी 317 व 332 द्वारा उक्त दवा को थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया की पीआरवी 1461 आरक्षी कमांडर शैलेश गौतम होमगार्ड चालक अवधेश यादव को प्राप्त कराई गई।

तत्पश्चात उक्त दवा को पीआरवी 1461 के द्वारा पीआरवी 1459 थाना तरकुलवा जनपद देवरिया मुख्य आरक्षी कमांडर राम अयोध्या यादव व आरक्षी सब कमांडर सुरेश चंद्र एवं होमगार्ड चालक चंदन मिश्रा को प्राप्त कराई गई।

पीआरवी 1459 द्वारा उक्त दवा पीड़ित कॉलर विजय कुमार सिंह को दी गयी।

पुलिस द्वारा जनपद गोरखपुर से दवा की व्यवस्था कर कॉलर को दिए जाने पर पीड़ित परिवार एवं ग्रामवासी द्वारा पुलिस प्रशंसा की गयी।

धैर्य बनाये, पैदल ना चले सुरक्षित वापसी के लिये कार्ययोजना बनाई जा रही है….

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर ट्वीट कर प्रदेश के सभी प्रवासी कामगार व श्रमिको जो देश के विभिन्न राज्यों में फसे है उनसे अपील करते हुये कहा है कि
जिस धैर्य का परिचय आप सभी ने अभी तक दिया है उस धैर्य को बनाए रखें, पैदल न चलें, जिस राज्य में है वहां की सरकार से संपर्क में रहें।
आप सभी की सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित राज्य सरकार से वार्ता कर कार्ययोजना बनाई जा रही है।
इससे उम्मीद की जा रही है की राज्य सरकार जल्द ही लोगों के बुलाने के लिये अपनी कार्ययोजना तैयार कर बाहर में फसे लोगों को राहत पहुँचाएगी।