Home Blog Page 125

चोरों ने विद्यालय की ताला तोड़कर अलमारी खंगाला, थाने में तहरीर सौप कार्यवाही की मांग…

देवरिया : शनिवार रात को खामपार के एल०डी० आइडियल एकेडमी विद्यालय में शातिर चोरों ने, ताला तोड़कर कर घुसे तथा गोदरेज आलमारी का भी लॉक तोड़ उसमे रखा सारा सामान व कागजात अस्त व्यस्त कर दिये।

तथा पूजा करने के स्थान पर रखे पैसे व आलमारी में रखे इमरजेंसी चाभी का गुच्छा उठा ले गये।विद्यालय के प्रबंधक रामशंकर यादव ने स्थानीय थाना ने तहरीर सौप कार्यवाही की मांग की है।

प्रेमी जोड़े ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया…

मीरजापुर- जिले के विन्ध्यांचल थाना क्षेत्र के अरंगी सरपती ग्राम में प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान दिलीप कुमार सोनकर व उसकी पड़ोसी ऊषा के रूप में उनकी पहचान हुई। 

सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लम्बे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनों शादी करना चाहते थे परन्तु लड़की के घर वाले इसके लिये राजी नही थे।

जीएसटी के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार…

कुशीनगर : तरयासुजान थाना पुलिस ने जीएसटी के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी पाई है।

जो काफी दिनों से हाइवे पर ट्रक चालको से जीएसटी के नाम पर वसूली में लिप्त थे।

पुलिस ने इन्हें गाजीपुर बैरियर से गिरफ्तार किया,इनकी पहचान राजू उर्फ कौशल विकास हरिहरपुर एवं गोरख भारती निवासी गाजीपुर के रूप में हुई।

वही इनके पास से पुलिस की तलाशी में अवैध तमंचा भी बरामद हुआ।दोनों अभियुक्तों के खिलाफ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

सेक्रेटरी के आगे जिला प्रशासन बेवस,गबन की जांच के लिये अभिलेख नही सौपा…

कुशीनगर : नेबुआ-नौरंगिया ब्लाक के सेक्रेटरी प्रदीप कुमार मल्ल के आगे जिला प्रशासन बेवस नजर आ रहा है।जिलाधिकारी के आदेश पर भ्रष्टाचार और अनियमितता की जांच डीडीओ को सौंपी गई। परन्तु एक माह से ज्यादा होने के बावजूद सेक्रेटरी ने जांच के लिये अभिलेख उपलब्ध ही नही कराये।

फिर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह को 27 दिसम्बर को पत्र लिख सेक्रेटरी प्रदीप

कुमार मल्ल कलवारी पटटी विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया पर काफी समय बीतने के बाद भी जांच के लिये आवश्यक अभिलेख नही उपलब्ध कराने की सूचना दी है।

अब बताये जब सेक्रेटरी जिले के आलाधिकारी की नही सुन रहे तो आम आदमी की क्या सुनते होंगे इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।

क्या है मामला- कलवारी पट्टी निवासी मोहन साहनी ने ग्राम सभा मे भारी सरकारी धन का दुरुपयोग, बंदरबांट और अनियमितता भरे हुये कार्य होने की शिकायत जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह से की थी।

जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने शिकायत के आधार पर बिंदुआर कार्य सत्यापन और अभिलेखों की जांच का आदेश जिला विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को 15 कार्य दिवस में कर रिपोर्ट देने को कहा था।

परन्तु यहाँ तो अभी जांच शुरू हो ही नही पाया कारण सेक्रेटरी द्वारा समय पर अभिलेख नही सौपना।

वही अब ख़बर है कि सेक्रेटरी के वेतन रोकने की ख़बर लगते ही कुछ सुगबुगाहट है।अब देखना है आगे क्या होता है परन्तु गांव के प्रधान अपनी सत्ता पार्टी के नेताओं के साथ सबंधो की आड़ में बड़े भ्रष्टाचार के मामले को लगातार दबाने का प्रयाश कर रहे।

यही कारण है कि सेक्रेटरी भी इनकी सह में एक माह बीतने के बाद भी अभिलेख देने से हीलाहवाली करते रहे।

 

दिव्यांग व्यक्ति लापता नही मिल रहा सुराग, कसया थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव सोहनरिया निवासी केदार यादव s/० कविलास यादव जो पैर से दिव्यांग है।नये वर्ष 1 जनवरी को किसी कार्य से घर से निकले परन्तु वापस नही लौटे ना ही कुछ पता चला है।

वह रिक्सा साइकिल से चलते है परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है तथा पुलिस से उनकी खोज के लिये मांग की है।

अगर किसी को इनके बारे कुछ पता हो तो उनके परिजन के नंबर (फ़ोटो में दिये गये) या पुलिस को सूचना जरूर दे।

कैबिनेट की बैठक में सुकरौली और छितौनी को नगर पंचायत का दर्जा तथा सेवरही का सीमा विस्तार…

कुशीनगर : इस वर्ष के आखरी दिन मंगलवार को लखनऊ में हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कई लंबित मामलों को मंजूरी प्रदान की गयी।

इसी कड़ी में जिले को भी तीन सौगात नये वर्ष पर सौगात मिली मिली है जिनमे प्रमुख सुकरौली और छितौनी गांव को नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी है।

साथ ही सेवरही नगर पंचायत की सीमा विस्तार हुआ है जिनमे अवदान टोला, पकड़ियार पूरबपट्टी, पकड़ियार पश्चिम पट्टी,बनरहा पूरब पट्टी, बनरहा पश्चिमपट्टी, सरगटिया करनपट्टी, सेवरही, तुर्कवलिया साहबगंज, कतौरा एवं सुमही सन्तपट्टी के क्षेत्रों को नगर पंचायत की सीमा में सम्मिलित किया गया है।

‘हम कुछ भी कर सकते हैं’ अवार्ड्स में अमेठी के किशोरों व किशोरियों को किया गया सम्मानित

0

अमेठी: राष्ट्रीय एनजीओ पॉपुलेशन फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) और सेव अ मदर फ़ाउंडेशन ने साथ मिलकर  एक अवार्ड शो ‘हम कुछ भी कर सकते है का आयोजन किया, जो हाल ही में यूपी के अमेठी में संपन्न हुआ। इन पुरस्कारों का उद्देश्य किशोरों और किशोरियों को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित करना है।

 ६ ‘रियल लाइफ हीरोज़’ (सभी किशोर) को उनके संबंधित समुदायों में मुख्य रूप से स्वच्छता, परिवार नियोजन और बाल विवाह के क्षेत्रों में सुधार लाने और इन क्षेत्रों में असाधारण काम के लिए सम्मानित किया गया। ये किशोर-किशोरियां हैं अमिता (भिकिपुर), कमलेश (भादर), मंशा (असानी तिलोई), साओज (मोचवा), सीमा (महाराजपुर) और सबनम (ताला)।

‘हम कुछ भी कर सकते हैं’ अवार्ड्स, एडुटेनमेंट शो ‘मैं कुछ भी कर सकती हूँ’ के तीसरे सीजन के सफल प्रसारण के बाद पीएफआई द्वारा उठाया गया अगला कदम है| ‘मैं कुछ भी कर सकती हूँ’ जिसने राष्ट्रीय प्रसारण माध्यम दूरदर्शन पर तीसरा सीजन सफलतापूर्ण पूरा किया, महिलाओं के अधिकारों जैसे मुद्दों को संबोधित करता है, और युवाओ में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य पर शिक्षा को बढ़ावा देता है। यह स्वच्छता के मुद्दे पर सामाजिक-सांस्कृतिक बाधाओं को भी  संबोधित करता है। 

एनजीओ सेव ए मदर व पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा अमेठी  के लोगों को इन मुद्दों के कार्यान्वयन के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए शो से जुड़े सबसे प्रभावी क्लिप दिखाए गए।

पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई) एक एनजीओ है जो लिंग-संवेदनशील जनसंख्या, स्वास्थ्य और विकास से जुडी नीतियों के प्रभावी निर्माण और कार्यान्वयन को बढ़ावा देता है। उत्तर प्रदेश के अमेठी और कानपुर देहात के अलावा, राजस्थान और बिहार के दो जिलों में भी पुरस्कार आयोजित किए गए हैं।

अगर आप स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड प्रयोग करते है तो आपके लिये महत्वपूर्ण ख़बर…

कुशीनगर : अगर आप स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड प्रयोग करते है तो आपके लिये ये जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है।नये वर्ष में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) ने 1 जनवरी से एटीएम से पैसा निकालने के नियम में बदलाव किया है।

जिसके तहत अगर आप ₹ 10 हज़ार से अधिक निकासी करने पर आपको OTP नंबर दर्ज करना होगा।बैंक ने यह नियम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड रोकने के लिये कदम बताया है।

जो 12 घंटे के लिये कार्य करेगा, यानी रात के 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक अगर आप 10 हजार रुपये की निकासी करते है तो आपको रजिस्टर्ड मोबाइल पर आये OTP को दर्ज करना होगा तभी पैसा निकाल पायेंगे।

वही दूसरे बैंकों के एटीएम कार्ड से निकालने पर कोई बाध्यता नही है।

अनुदेशकों,शिक्षामित्रों,और सविंदा शिक्षिकाओं को मिलेगा 6 माह का अवकाश…

कुशीनगर : इस साल की आखिर में शासन ने महिला अंशकालिक

अनुदेशकों/ शिक्षामित्रों/ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत शिक्षिकाओं को बड़ी राहत देते हुये।

उन्हें नव वर्ष का उपहार दिया है जो उनके प्रमुख मांगो में शामिल था।

जारी आदेश में महिला अंशकालिक अनुदेशकों/शिक्षामित्रों/कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत शिक्षिकाओं के 06 माह (180 दिन) के मानदेय सहित मातृत्व अवकाश स्वीकृत किये जाने की अनुमति एतद्वारा प्रदान की गयी है।

विभन्न मांगो को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन, जिलाधिकारी को सौंपा…

कुशीनगर : कम्युनिस्ट पार्टी की कुशीनगर इकाई द्वारा विभन्न मांगो को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में NPR एवं NRC लागू करने की योजना निरस्त करने,CAA के पारित होने के बाद ही हिंसा की न्यायिक जांच।हानि की भरपाई के नाम पर की जा रही जबरिया और गैर कानूनी कार्यवाही को अबिलंब रद्द करने सहित।

पुलिस कार्यवाही में मृतकों के परिवारीजनों को मुआवजा दिया जाय, संपत्तियों के नुकसान की भरपाई की जाये तथा वाराणसी में 19 दिसंबर 2019 को राष्ट्र ब्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत शाति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे बामपथी दली और सिविल सोसायटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगाई गई संगीन धारा को रद्द कर उन्हें अबिलम बिना शर्त रिहा किया करने की मांग शामिल है।

इस दौरान इस दौरान कामरेड मोहन गोंड ,ब्रजेश कुमार,शम्सुद्दीन अंसारी ,ललन राय,सुदामा यादव,सग़ीर आलम ,मतीउल्लाह एडवोकेट,इस्लाम अंसारी,गुड्डू यादव,महेशराजभर ,प्रदीप यादव,इस्लाम अंसारी ,नाशिर हुसैन ,अयोध्यालाल श्रीवास्तव ,सिकंदर रामप्रसाद गोंड सहित सैकड़ो साथी उपस्थित रहे।